227816
अमेठीः उतेलवा ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में गरीब और जरूरत मंदों को बांटे कंबल
Deokali, sarafraz, Uttar Pradesh:जगदीशपुर क्षेत्र के उतेलवा ग्राम प्रधान राघवेंद्र तिवारी ने ग्राम सभा में जा करके गरीबों में 400 कम्बल बांटे। ग्राम प्रधान राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड के चलते गरीबो की सेवा करने से जहां मन को शांति मिलती है। वहीं गरीबों को ठंड से निजात भी मिलती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुकुल संगमा ने भारत-बাংলादेश सीमा, अवैध घुसपैठ और केंद्र-राज्य समन्वय की मांग पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:SHILLONG (MEGHALAYA): MUKUL SANGMA (MEGHALAYA LOP) ON INDIA-BANGLADESH BORDER FENCING, LAND RIGHTS, ILLEGAL INFILTRATION AND DEMAND FOR CENTRE-STATE COORDINATION शिलांग, मेघालय: मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा कहते हैं, "घुसपैठ के मामले में हमारे लिए चिंता के दो मुख्य विषय हैं। एक है अवैध आप्रवासन (illegal immigration) और दूसरा है अनियंत्रित आवक (uncontrolled influx)... राज्य के लोगों और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों ने मिलकर एक संकल्प लिया है... हमने 'मेघालय रेजिडेंस सेफ्टी सिक्योरिटी एक्ट 2016' नाम का एक कानून बनाया है। इसे ठीक से कैसे लागू किया जाए और अलग-अलग दृष्टिकोणों से इसकी प्रयोज्यता (applicability) को कैसे समझा जाए - इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस कानून की अवधारणा और उद्देश्य पर चर्चा और बहस हुई थी, जिसके बाद इसे पारित किया गया। इन सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। साथ ही, अंतर-राज्यीय सीमा की समस्या पर भी बात हुई है कि कैसे दोनों राज्यों के अधिकारियों को मिलकर इस मुद्दे से उचित तरीके से निपटना चाहिए..."0
0
Report
मोतिहारी HRMS घोटाला: 60 लाख से अधिक की निकासी, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड कौन?
Motihari, Bihar:मोतिहारी में शिक्षा विभाग के HRMS पोर्टल पर बड़ा डाका: 60 लाख से अधिक की अवैध निकासी, शिक्षक और ऑपरेटर पर FIR दर्ज, मास्टरमाइंड कौन ? बिहार के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली (HRMS) की सुरक्षा में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभागीय जांच में यह खुलासा हुआ है कि HRMS प्रणाली के संचालन के लिए अधिकृत कर्मियों ने ही तकनीकी मिलीभगत कर सरकारी राशि को निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। किन निर्देशों पर हुई कार्रवाई? निदेशक, प्रशासन, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-2072 (दिनांक 12.10.2026) के तहत मिले निर्देशों के आलोक में जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के HRMS वेतन भुगतान की विशेष जांच बिठाई गई थी। इसी जांच के दौरान इस बड़े फर्जीड़े का पर्दाफाश हुआ। ऐसे दिया गया गबन को अंजाम जांच में यह बात सामने आई कि HRMS के कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों ने साजिशन प्रणाली के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन को अपने और अपने परिजनों के बैंक खातों में डायवर्ट किया: जून 2024 से सितंबर 2026 तक की लंबी अवधि के दौरान इस खेल को लगातार अंजाम दिया गया। इस दौरान कुल ₹60,57,158.00 (साठ लाख संतावन हजार एक सौ अन्दावन रुपये) की भारी-भरकम राशि की अवैध निकासी कर ली गई। कौन हैं वे शातिर चेहरे? इस पूरे खेल के पीछे प्रथमदृष्टया दो लोगों की संलिप्तता पाई गई है: मो० इमादुद्दीन शाबिर (उर्फ बेताब): जो मदरसा मिसवाहुल उलूम सेमरहियाँ (छौड़ादानों) में मदरसा शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं (पिता – सो० जलालुद्दीन शाबिर, निवासी – सिसहनी प्रखंड, ढाका)। इ इमादुद्दीन ने इस अवैध निकासी में अपनी पत्नी रोविना कौशल के खाते का भी इस्तेमाल किया। अमन कुमार: जो HRMS ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे थे (पिता – सत्यनारायण प्रसाद, निवासी – नया मोहल्ला छतौनी बाजार, मोतिहारी)। अमन कुमार ने इस गबन की राशि को अपनी माता श्रीमति सुमन के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया। पुलिस की कार्रवाई सार्वजनिक धन के इस भारी गबन और डिजिटल प्रणाली के दुरुपयोग को बेहद गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में स्थानीय नगर थाना, मोतिहारी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध सख्त धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस और संबंधित विभाग अब यह खंगालने में जुटा है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मास्टरमाइंड कौन ? मोतिहारी शहर में इस बात की चर्चा है कि जब के के पाठक ने जब सभी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दिया था तो मदरसा का उर्दू शिक्षक बेताब कैसे जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा हुआ था ? आखिर बेताब को डीईओ कार्यालय के किस कर्मी का वरदहस्त प्राप्त था ? क्या यह अकेले एक कर्मी और डाटा ऑपरेटर के बस की बात है कि वो लाखों का गबन करता रहा और बिल के मेकर और चेकर को इसकी भनक तक नहीं लगे ? डीएम के निर्देश पर तब क्यों नहीं हुआ कारवाई ? ऐसा नहीं था कि उर्दू शिक्षक बेताब बेदाग रहा था या उसकी गड़बड़ी की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को नहीं थी। ख़ुदानगर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बाकायदा बेताब पर दलाली और उगाही की शिकायत डीईओ से लेकर डीएम तक किया था। तब डीएम ने अपने ज्ञापांक 134 दिनांक 10/4/2026 को नासिर के आवेदन और उपलब्ध साक्ष्य को डीईओ के पास जाँच करने और अग्रतर कारवाई करने के लिए भेजा था पर तब बेताब पर कोई कारवाई नहीं हुई जिसका नतीजा रहा कि वह आराम से प्रत्येक माह लाखों रुपया की फर्जी निकासी करता रहा। अगर आज बेताब और डाटा ऑपरेटर दोषी है तो उसको संरक्षण देने वाले भी उतने ही दोषी हैं।अब जरूरत इस बात की है बेताब के संरक्षक पर भी कारवाई हो ताकि फिर कही कोई दूसरा बेताब डीईओ कार्यालय में ना रखा जा सके।0
0
Report
UP NEWS : करेली पुलिस ने 530 ग्राम अफीम सहित दी आरोपी पकड़े
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की करेली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है यहां पुलिस ने दो अफीम तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम अफीम,एक अपाचे बाइक और दो मोबाइल फोन सहित नगदी बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है वहीं पकड़े गए दोनों आरोपी गैर जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के बरैचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आपको बतादें मामला पीलीभीत की थाना करेली क्षेत्र का है जहां के थानाध्यक्ष विपिन शुक्ला पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना निगोही की ओर से एक अपाचे बाइक सवार अफीम लेकर आ रहे है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों की चुस्त फील्डिंग लगाकर बाइक सवारों को आते देखा। बताया जा रहा है जब पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम अफीम,दो मोबाइल फोन,500 रुपए की नगदी और घटना ने प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस में चालान कर दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
नवंबर को लगेगा मेगा लीगल एड कैंप,न्यायमूर्ति महोदया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन।
Ujjain, Madhya Pradesh:सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में 1 नवंबर 2026 को दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में वृहद स्तर पर मेगा लीगल एड कैंप का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। सहारनपुर के अपर जिला एवं पूर्णकालिक सचिव आशुतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्याय विभाग, शासन-प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, पहले से चिह्नित लाभार्थियों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों के प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे।आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासन, न्याय विभाग, पुलिस और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक न्यायमूर्ति महोदया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि सहारनपुर जनपद के अधिक से अधिक लोग 1 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मेगा लीगल एड कैंप में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएंगे।इस शिविर के माध्यम से आम जनता को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।0
0
Report
विश्व हिंदू कांग्रेस मुंबई में 18–20 दिसम्बर: बैन पर बंसल का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI VINOD BANSAL (VHP SPOKESPERSON) ON META BANNING VIDEO OF MAHARASHTRA CM DEVENDRA FADNAVIS OVER WORLD HINDU CONGRESS EVENT दिल्ली: विश्व हिंदू कांग्रेस के बारे में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल कहते हैं, "विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक किया जाना है। ऐसा पहली बार नहीं है जब विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यह 2014 में नई दिल्ली, और इसके अलावा शिकागो और बैंकॉक में भी आयोजित हो चुकी है। अब विश्व हिंदू कांग्रेस का चौथा संस्करण मुंबई में आयोजित होगा..."0
0
Report
VBA ने CSMT के बाहर प्रदर्शन किया, UP चुनावों में राहुल गांधी-कांग्रेस पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): VBA HOLDS PROTEST OUTSIDE CSMT AGAINST CEC GYANESH KUMAR PRAKASH AMBEDKAR AND SUJAT AMBEDKAR ADDRESS RALLY ON SIR, AGNIVEER SCHEME, RAHUL GANDHI AND CONGRESS IN UP ELECTIONS / VISUALS / PRAKASH AMBEDKAR (VBA NATIONAL PRESIDENT), SUJAT AMBEDKAR (VBA LEADER) S/B0
0
Report
Advertisement
पूरनपुर के खानकाह और कोतवाली रोड पर हाथी का तांडव, दहशत में घरों से भागे लोग।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,नगर के मोहल्ला खानकाह और कोतवाली रोड पर बुधवार को एक हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथी को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई और सड़कों पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक आबादी वाले क्षेत्र में आ गया। हाथी को अपनी ओर आता देख लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में यातायात भी बाधित हो गया।सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को आबादी से बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हाथी जंगल की ओर से भटक कर नगर में आ गया था।गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हाथी के तांडव से लोगों में घंटों तक दहशत का माहौल बना रहा।0
0
Report
स्पेशल कवरेज के लिए इनपुट से जानकारी नहीं मिली
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कल बारिश का अलर्ट जारी
Raipur, Chhattisgarh:कल सुबह के लिए वेदर अपडेट चक्रवाती तूफान अर्नब का छत्तीसगढ़ में आज भी दिखेगा असर, प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट. प्रदेशभर के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट. सरकार की तैयारी पूरी, राहत-बचाव के लिए अमला और इलाज के लिए अस्पताल तैयार. रायपुर में भी बारिश0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, कोलकाता के 7 लोग घायल, चालक को नींद आने की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, सात लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में कोलकाता के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका है कि चालक को नींद आने के कारण कार बेकाबू हुई। यह घटना माखी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 404 के पास हुई। घायलों में मिन्हाजुदीन, काजी हसन, ममतज, हालीमा, शालिमा, सूरज और अबु सलम शामिल हैं। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।0
0
Report
उन्नाव: निर्माणाधीन मकान में जीने का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल
Unnao, Uttar Pradesh:रॉयल सिटी में हादसे के बाद मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकाले मजदूरों के शव उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के रॉयल सिटी में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में जीने का लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, कानपुर के श्याम नगर निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान में जयप्रकाश, सोहन और रामकृपाल मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान जीने की शटरिंग खोलते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी विनी सिंह, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष श्रीवास्तव समेत अग्निशमन एवं रेस्क्यू टीम पहुंची। टीम ने बचाव अभियान चलाकर जयप्रकाश और सोहन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घायल रामकृपाल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
गौरी में 30 अक्टूबर से शुरू होगी शिव महापुराण कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरी में 30 अक्टूबर से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है आज जिलाअधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण किया गया कथा आयोजक एवं जिला सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 30 अक्टूबर को बीघापुर स्थित बाबा गोदावलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। करीब दो किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद कथा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार, कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। शासन-प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
नेपाल के ललितपुर में चक्रवात-सम्बन्धी भारी बारिश से धान की फसल खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:LALITPUR (NEPAL): FARMERS IN LALITPUR FEAR CROP LOSSES AS CYCLONE-RELATED HEAVY RAIN THREATENS PADDY HARVEST0
0
Report
तिरहुत स्नातक में निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी की जीत, जश्न समर्थकों के ढोल-नगाड़ों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:MUZAFFARPUR (BIHAR): INDEPENDENT CANDIDATE BANSHIDHAR BRAJWASI CELEBRATES VICTORY IN TIRHUT GRADUATE CONSTITUENCY MLC ELECTION AS SUPPORTERS CELEBRATE WITH DRUMS AND FIRECRACKERS. MUZAFFARPUR, BIHAR: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी की जीत हुई है। उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर इस जीत का जश्न मनाया।0
0
Report
सरकारी जमीन पर कब्जा प्रधान ने लगाया आरोप, विकास कार्य में बाधा डालने के लिये जिलाधिकारी को दिया पत्र
Padrauna, Uttar Pradesh:ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर कथित अवैध कब्जा, पट्टा आवंटन के लिए दबाव, जान-माल की धमकी तथा सरकारी विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न किए जा रहे हैं ग्राम प्रधान देवदत्त सिंह, पुत्र रामदरश सिंह ने ग्राम सभा क्षेत्र के धर्मेंद्र कुमार सिंह, पुत्र पारस सिंह एवं उनके अन्य भाइयों के संबंध में प्रार्थी का आरोप है कि वे दबंगई के बल पर ग्राम सभा के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं। प्रार्थी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में जमीनी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना के संबंध में धारा 307 आदि के तहत न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस संबंध में वास्तविक स्थिति अभिलेखों से सत्यापित की जा सकती है। सहजवलिया स्थित गाटा संख्या 197, जो राजस्व अभिलेखों में नवीन परती भूमि के रूप में दर्ज है, पर उक्त व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से जबरन मकान का निर्माण करा लिया गया है। आरोप है कि वे उक्त भूमि का पट्टा अपने पक्ष में कराए जाने के लिए प्रार्थी पर दबाव बना रहे थे। नियमानुसार कार्रवाई किए बिना पट्टा आवंटित करने से इनकार किए जाने पर वे विवाद करने पर आमादा हो रहे हैं तथा प्रार्थी को जान-माल की क्षति होने की आशंका बनी हुई है। उक्त व्यक्तियों द्वारा ग्राम सभा में संचालित विकास कार्यों में बार-बार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस स्थिति के कारण प्रार्थी को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निष्पक्ष जांच राजस्व एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से कराते हुए नवीन परती भूमि की पैमाइश एवं अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए। यदि भूमि पर अवैध कब्जा अथवा अनधिकृत निर्माण पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रार्थी को प्राप्त धमकी एवं सरकारी विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न किए जाने के आरोपों की जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा प्रार्थी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।0
0
Report
Advertisement
