230501
Amethi - सड़क सुरक्षा अभियान के तहत , दिव्यांगों ने लोगों को किया जागरूक
Antu, Uttar Pradesh:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दिव्यांगों ने लोगों को किया जागरूक, कार और बाइक सवारों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का सन्देश स्कूटी पर सवार दिव्यांगों द्वारा दिया गया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रोशनी से जगमगाया श्री राम मंदिर
Gajraula, Uttar Pradesh:शाम को मंदिर परिसर में ही काशी से आए कथा वाचक मारुति किंकर जी महाराज अपने श्री मुख से श्रीमद् भागवत पुराण का वर्णन भी करेंगे। वहीं शुक्रवार को जुबिलेंट एग्री एंड कनज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के यूनिट हेड देवेंद्र बंसल एवं एचआर हेड पुनीत तिवारी ने भी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। दिलीप पांडेय भी मौजूद रहे।0
0
Report
राघोपुर में बाढ़ का तेज़ प्रकोप, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ बचाव अभियान जारी
Hajipur, Bihar:तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में बाढ़ ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। बताया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हालात को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। जहां बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेरसिया समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नाव के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के रहने, खाने और स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
CM साय दिल्ली दौरे बाद रायपुर लौटे, जल संरक्षण और नक्सल मुद्दों पर जोर
Begun, Rajasthan:रायपुर सीएम विष्णुदेव साय वापस रायपुर लौटे.. दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए थे CM साय.. जल शक्ति मंत्रालय की बैठक में शामिल हुए CM साय.. जल संरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ की हुई सराहना.. केंद्रीय नेताओं से भी CM साय ने की मुलाकात.. जन्माष्टमी के अवसर पर रायपुर एयरपोर्ट में CM का स्वागत करने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग.. बाजे गाजे और गुलदस्ते के साथ CM साय का स्वागत.. CM विष्णुदेव साय का बयान जल शक्ति मंत्रालय की बैठक को लेकर कहा- जल संचय जन भागीदारी अभियान में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ के 5 जिले देश के टॉप-10 में शामिल बारिश की हर बूंद सहेजकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करना लक्ष्य बैठक में दिए सुझाव के सवाल पर सीएम साय ने कहा- हर राज्य अपनी परिस्थितियों के अनुसार बनाए ‘कैच द रेन प्लान’ बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए ‘स्टेट वाटर अवार्ड्स’ शुरू करने का सुझाव तकनीक, नियमित मॉनिटरिंग और जनभागीदारी से जल संरक्षण होगा प्रभावी छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर की मांग के सवाल पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- डबल इंजन सरकार में नक्सलवाद के खात्मे का असंभव काम हुआ संभव नक्सली बस्तर में सड़क, स्कूल और विकास नहीं होने देना चाहते थे PM मोदी के आशीर्वाद, अमित शाह की इच्छाशक्ति और जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग करने वाले विकास विरोधी बातें कर रहे ऐसी मांग करने वाले छत्तीसगढ़ की जनता के विरोधी हैं बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति NDPS एक्ट के तहत फ्रीज, 45 लाख की भूमि
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले में नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नशा तस्करी से कथित तौर पर अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई करते हुए करीब 45 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि को NDPS Act की धारा 68-F के तहत फ्रीज किया है। सदर थाना प्रभारी राजीव रॉयल ने पुलिस टीम सहित आरोपी गगनदीप सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रथम श्रेणी का नशा तस्कर है। उसके खिलाफ NDPS Act के तहत तीन प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में दर्ज मामले की जांच के दौरान उसकी संपत्ति और आय के स्रोतों की वित्तीय जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी की कोई वैध आय का स्रोत नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले कई वर्षों से नशा तस्करी में लिप्त है। नशे के कारोबार से अर्जित धन से उसने चक 7 यूटीएस में कृषि भूमि खरीदी थी। भूमि की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में त्योहारों के दौरान शांति समिति की बैठक, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी त्यौहारों एवं पर्वों के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक में त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर और एसपी ने आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।0
0
Report
कोटा के डीसीएम क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव: 22 मोटराइज्ड झांकियाँ आकर्षण का केंद्र
Kota, Rajasthan:कोटा जिलेभर में कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के तलवंडी, नयापुरा से लेकर ग्रामीण अंचलों तक के मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। विशेष रूप से डीसीएम इलाके में 1970 से चली आ रही परंपरा के तहत बनाई गई खास मोटराइज्ड झांकियाँ लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं। कोटा शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कान्हा के जन्मदिन की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे फूलों और जगमगाती लाइटों से सजे मंदिरों में सुबह से ही जय श्री कृष्णा के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर बाल-गोपाल की एक झलक पाने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। कोटा के डीसीएम क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण की 22 अलग-अलग लीलाओं को दर्शाती भव्य झांकियाँ सजाई गई हैं। पूरी तरह से मोटराइज्ड ये झांकियाँ भगवान की लीलाओं को जीवंत कर देती हैं। 1970 से लगातार चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए न केवल कोटा, बल्कि दूर-दराज़ के इलाकों से भी हजारों लोग पहुँच रहे हैं। भक्ति, कला और अनूठी परंपरा का यह संगम पूरे जिले को कृष्णमय कर रहा है। मध्यरात्रि को महाआरती और मटकी फोड़ के साथ जन्मोत्सव का यह उल्लास चरम पर पहुंचेगा।0
0
Report
Advertisement
सीएम मोहन यादव के काफिले को रोके अभ्यर्थियों ने पद वृद्धि ज्ञापन सौंपा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने रोका सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला मुख्यमंत्री के काफिले के सामने पहुंचे वर्ग-2, वर्ग-3 के अभ्यर्थी पद वृद्धि की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन नीलम पार्क में 21 अगस्त से चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 15 दिन से धरना और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थी0
0
Report
MBD पीटीसी: ताजा अपडेट
Agra, Uttar Pradesh:MBD पीटीसी0
0
Report
कानपुर में पंदु नदी का जलस्तर बढ़ा, NDRF ने बाढ़ राहत अभियान तेज किया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में पांडु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कानपुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नदी का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। पिपौरी गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। गांव के कई हिस्सों में पानी भरने से जलभराव का नजारा दिखाई दे रहा है। कई घरों में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने की चुनौती खड़ी हो गई है। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर NDRF की टीम के साथ राहत और बचाव अभियान की कमान संभाली। NDRF की टीमें नावों के जरिए जलमग्न इलाकों में पहुंचीं और घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को प्राथमिकता दी गई। पिपौरी गांव में पानी बढ़ने के बाद कई परिवार अपने घरों में फंसे थे। NDRF के जवान नावों के जरिए गांव के अंदर पहुंचे और एक-एक घर की स्थिति का जायजा लिया। अब तक करीब 30 से 40 मकानों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीम करीब 50 घरों तक पहुंच चुकी है और अभियान लगातार जारी है। लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी के स्यानू गांव में पुल बनाने के लिए प्रदर्शन
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:पहाड़ पर कई इलाकों में सड़क और पुल ना होने के चलते लोगों को काफी समस्या होती है...इसी समस्या को लेकर उत्तरकाशी के स्यानू गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन किया... प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है...ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं होती...तो सारे ग्रामीण जिला कलक्ट्रेट में उग्र धरना प्रदर्शन करेंगे....0
0
Report
झांसी जेल रोड पर ओवरलोड ट्रॉली से पाइपलाइन फटी, पानी बर्बाद
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग का एक और बड़ा नुकसान सामने आया है। जीएसटी ऑफिस के पास जेल रोड पर एपेक्स से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे धंस गया। पहिया धंसने से पानी की सप्लाई की मेन पाइप लाइन टूट गई और हजारों गैलन पीने का पानी बर्बाद हो गया। घंटों मशक्कत के बाद ट्रॉली को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। वी/ओ.1- दरअसल झांसी के जेल रोड पर जीएसटी ऑफिस के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एपेक्स भरकर जा रहा था। ट्रॉली क्षमता से ज्यादा भरी थी। सड़क किनारे जमीन पर पहिया आते ही पूरी ट्रॉली जमीन में धंस गई। वजन ज्यादा होने के कारण ट्रॉली का पिछला चक्का करीब 2 फीट जमीन में धंस गया। इसी जमीन के नीचे से शहर की पेयजल पाइप लाइन गुजर रही थी। पहिए का प्रेशर पड़ते ही पाइप लाइन फट गई। पाइप फटते ही सड़क पर पानी बहने लगा। देखते ही देखते हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया। सूचना मिलते ही जल संस्थान और पुलिस मौके पर पहुंची। पहले पानी की सप्लाई बंद करवाई गई। फिर ट्रैक्टर को निकालने की कवायद शुरू हुई। ट्रैक्टर चालक ने बहुत कोशिश की, लेकिन ओवरलोड के कारण ट्रॉली टस से मस नहीं हुई। आखिर में जेसीबी मशीन बुलाई गई। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इस दौरान जेल रोड पर एक तरफ जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं ट्रॉली निकलने के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।0
0
Report
राजस्थान बीजेपी निकाय चुनाव में पूरी ताकत से मैदान, राठौड़ रिकॉर्ड बनाने का दावा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सुबह से संगठन और निकाय चुनावों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष बैठक ले रहे हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि बीजेपी निकाय चुनावों में सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। जिन संकल्पों को लेकर हम चुनाव में गए हैं, उनको पूरा करेंगे। बैठक में नेताओं की सक्रियता पर उठे सवाल पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सभी लोगों को जो काम दिया जाता है, वो काम ही हमारे लिए प्रमुखता है। फील्ड में हम शुरू से थे, आगे भी हम प्रभार और निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे। निकाय चुनावों में कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय नेताओं को उतारने के आरोप पर राठौड़ ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। उनके नेता जी राहुल गांधी के बारे में पूछोगे तो वो विदेश में मिलेंगे या फिर किसी पर्यटन स्थल पर मिलेंगे। वो महलों में रहने वाले लोग हैं, हमारे नेता झोपड़ी में रहने वाले लोग हैं। ये फर्क है, इसलिए उनके नेता कभी नहीं आते। उन नेताओं के लिए स्थानीय निकाय चुनाव छोटा होगा, हमारे नेताओं के लिए कार्यकर्ता का चुनाव है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में जन्माष्टमी का उत्साह: बेणेश्वर धाम और साबला हरि मंदिरों में भक्तों की भीड़
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर हेडलाइन- डूंगरपुर में जन्माष्टमी की धूम, बेणेश्वर धाम और साबला हरि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रात 12 बजे मनाया जाएगा जन्मोत्सव बॉडी- आदिवासी समाज के सबसे बड़े आस्था केंद्र बेणेश्वर धाम स्थित हरि मंदिर और साबला के हरि मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। दोनों प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक झांकियों से सजाया गया है। तड़के महाआरती के साथ ही मंदिरों के पट खोल दिए गए, जिसके बाद से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने आराध्य के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बेणेश्वर धाम के अलावा शहर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों—जैसे श्रीनाथजी मंदिर, मुरलीधर मंदिर और विभिन्न कस्बों के देवस्थानों में भी सुबह से धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। कान्हा के जन्म के समय यानी ठीक रात 12 बजे जिले के सभी प्रमुख कृष्ण मंदिरों में भगवान बालगोपाल का विशेष अभिषेक किया जाएगा। Shankhdhwani, ghadiyaal की गूंज और पंजिरी-माखन के महाप्रसाद वितरण के साथ कन्हैया के जन्म का मुख्य उत्सव मनाया जाएगा। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व मंदिर प्रशासन मुस्तैद है।0
0
Report
आँगई में अवैध देसी शराब माफिया सुमित सोनी गिरफ्तार, 56 पव्वे जब्त
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा (धौलपुर) आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब के पव्वों सहित एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आँगई बाईपास के समीप कार्रवाई करते हुए आरोपी शराब माफिया सुमित सोनी निवासी बरौली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 56 पव्वों को भी जब्त कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि भविष्य में भी अवैध शराब रखने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
राजलदेसर में छत से चोरी, लाखों मूल्य का आभूषण-नकद फरार
Churu, Rajasthan:घर में घुसे चोर, करीब 10 लाख का सामान और डेढ़ लाख रुपए नकद ले गए छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए बदमाश, तिजोरी में रखी 2 किलो फाइन चांदी, 3 किलो 400 ग्राम कच्ची चांदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य राजलदेसर कस्बे में चोरी की वारदात घटित हुई वार्ड नंबर 17 में हाई स्कूल के पीछे स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान और नकदी चोरी कर ली। चोर करीब 10 लाख रुपए कीमत का सोना-चांदी का सामान और 1 लाख 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 17, हाई स्कूल के पीछे निवासी पवन कुमार सोनी कुकरा के मकान में रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर के अंदर स्थित दुकान की तिजोरी को निशाना बनाया और उसमें रखी चांदी, सोने के सामान तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक पवन कुमार सोनी ने बताया कि वे चांदी के सामान बनाने का मजदूरी का कार्य करते हैं। चोरी की घटना से एक दिन पहले ही वे सामान तैयार करने के लिए चांदी लेकर आए थे। तिजोरी में 2 किलो फाइन चांदी, 3 किलो 400 ग्राम कच्ची चांदी, चांदी की 5 जोड़ी पायल, चांदी के 5 सिक्के, 10 ग्राम सोना तथा 1 लाख 50 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। चोर इन सभी सामान को लेकर फरार हो गए। परिवार के अनुसार जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस समय घर के सदस्य अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए। चोरी का पता चलने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए。 चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घर एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संभावित साक्ष्य जुटाए और परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की तलाश और मामले की जांच की जा रही है。 घटना के बाद परिवार में गहरा रोष और दुख है। वहीं, वार्ड में भी चोरी की वारदात को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है। वार्ड के लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदात का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं वाइट - पीड़ित -पवन कुमार सोनी0
0
Report
Advertisement
