अमेठीः जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल
Katehti, Uttar Pradesh:जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे घासी मजरे कचनाव गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लग गई। चोटिल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं लिखा है। पुलिस पीड़ित से पैसे की मांग कर रही है। वहीं पीड़ित ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
