227801
अमेठी - मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों मे जमकर चले लाठी-डंडे
Jamo, Uttar Pradesh:अमेठी - मामूली कहा सुनी को लेकर दो पक्षों मे जमकर चले लाठी-डंडे,आधा दर्जन लोग हुए गम्भीर रूप से घायल, एक पक्ष में महिला समेत तीन लोग हुए घायल, जिसमें एक महिला की हालत गंभीर, वहीं दूसरे पक्ष के तीनों को आईं मामूली चोट, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो, जहां एक महिला समेत दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर, जामो थाना क्षेत्र के बघैया कमालपुर का है मामला ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में पानी सप्लाई ऑनलाइन, जनता भी देख पाएगी सप्लाई की सच्चाई
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार पानी सप्लाई की मॉनिटरिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है. सभी शहरों और कस्बों की सप्लाई मॉनिटरिंग दफ्तर से हो रही है. फिलहाल जलदाय विभाग डेटा उपलब्ध अपडेट कर रहा है, ताकि जल्द ही इस पोर्टल को पब्लिक किया जाएगा पेयजल सप्लाई ऑनलाइन हुई- राजस्थान में शहरी पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है. बहुत जल्द अपने इलाके या क्षेत्र की पेयजल सप्लाई की सच्चाई देख पाएंगे कि कहां कितना पानी आ रहा है. राज्य सरकार ने PHED के लिए अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम पोर्टल की शुरूआत की है, जिसमें प्रदेश के सभी शहरों में पेयजल सप्लाई का पूरा ढांचा ऑनलाइन किया है, ताकि संबंधित अधिकारी दफ्तर से ही मॉनिटरिंग कर सके. वहीं आम जनता को भी ये जानकारी मिल सके अपने एरिया में कितनी पानी की सप्लाई हो है. इस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई के साथ ही सीवरेज का डेटा भी उपलब्ध होगा. जल्द ही PHED_UWSS पोर्टल को आम जनता के लिए खोला जाएगा. पेयजल उपभोक्ता एसएसओ आईडी से पोर्टल पर सप्लाई की जानकारी सर्च सकेंगे. बजट घोषणाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग- इसके साथ साथ बजट घोषणाओं की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन होगी. PHED_BA पोर्टल पर बजट घोषणाओं का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा. अभी 2024 से 2026 की पूरी जानकारी अपलोड की गई है. इसके अलावा पीएचईडी प्रोजेक्ट का पूरा लेखा जोखा भी ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए फाइल वित्त विभाग में भेजी हुई है. सीएमओं की देख रेख में पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है. घोटालों पर आईटी सिस्टम से लगाम लगेगी- जलदाय महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार IT सिस्टम डवलप करेगी. 50 करोड़ की लागत से सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग सीधे दफ्तर से होगी. किस इंजीनियर के एरिए में किस कॉन्ट्रेक्टर ने कितना काम कितना, कितना बाकी रहा, इसकी मॉनिटरिंग हो पाएगी. पाइप लाइन चोरी को पकड़ा IT सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा. वहीं प्रोजेक्ट्स के कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ भी पूरा सिस्टम रोक पाएगा. इसके साथ साथ कहाँ कहाँ पाइप लाइन डल रही है, कौनसे पाइप डले, इसकी पूरी जानकारी सिस्टम के जरिए मॉनिटर होगी. उच्च अफसर अपने दफ्तर से पूरी मॉनिटरिंग कर पाएंगे. जलदाय विभाग ने वित्त विभाग को इस सॉफ्टवेयर का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. प्रस्ताव की मंजूरी के बाद जल्द ही IT सिस्टम लागू होगा.0
0
Report
अरांई में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर किसान गंभीर घायल
Ajmer, Rajasthan:अरांई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में बड़ा हादसा हो गया ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से किसान गंभीर घायल हो गया.. जानकारी के मुताबिक छाया में सो रहे किसान पर ट्रैक्टर चढ़ गया जिसी वह गंभीर ज़ख़्मी हो गया .. जख्मी किसान को उपचार के लिए किशनगढ़ रैफर किया गया है... जानकारी के अनुसार खेड़ा नोनदपुरा निवासी किसान मुकेश ट्रैक्टर-ट्रॉली की छाया में आराम कर रहा था। इसी दौरान पास खड़े एक अन्य ट्रैक्टर के चालक ने वाहन स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रैक्टर मुकेश के ऊपर से निकल गया। हादसे में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अचेत अवस्था में अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगढ़ रेफर कर दिया गया ।0
0
Report
बांसवाड़ा में चार बेटों ने माता-पिता का नातरा विवाह संपन्न कराया
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की शेरगढ़ चौकी अंतर्गत सालिया गांव में एक अनूठा विवाह समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 60 वर्षीय रतना और 58 वर्षीय कड़वी देवी का आदिवासी समाज की परंपराओं के अनुसार विधिवत नोतरा (विवाह संस्कार) संपन्न कराया गया। खास बात यह रही कि इस शादी का आयोजन दंपती के चारों बेटों ने मिलकर किया। जानकारी के अनुसार रतना और कड़वी देवी करीब 25 वर्ष पहले नातरा प्रथा के तहत साथ रहने लगे थे। उस समय आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह नहीं हो पाया था। वर्षों बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर बेटों ने माता-पिता को सामाजिक सम्मान दिलाने का संकल्प लिया और पूरे पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। विवाह से पूर्व हल्दी रस्म समेत सभी पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ढोल-कुंडी और मंगल गीतों के बीच बुजुर्ग दंपती ने फेरे लिए। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाजजन शामिल हुए। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पानी सप्लाई ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू, जनता पोर्टल से पानी की सच्चाई जान सकेगी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पहली बार पानी सप्लाई की मॉनिटरिंग ऑनलाइन शुरू हो गई है. सभी शहरों और कस्बों की सप्लाई मॉनिटरिंग दफ्तर से हो रही है. फिलहाल जलदाय विभाग डेटा उपलब्ध अपडेट कर रहा है, ताकि जल्द ही इस पोर्टल को पब्लिक किया जाएगा, आखिरकार इस पोर्टल का क्या फायदा होगा पेयजल उपभोक्ताओं को देखे इस खास रिपोर्ट में! प्यजल सप्लाई ऑनलाइन हुई- राजस्थान में शहरी पेयजल सप्लाई की मॉनिटरिंग अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है. बहुत जल्द अपने इलाके या क्षेत्र की पेयजल सप्लाई की सच्चाई देख पाएंगे कि कहां कितना पानी आ रहा है. राज्य सरकार ने पीएचईडी के लिए अर्बन वाटर सप्लाई स्कीम पोर्टल की शुरूआत की है, जिसमें प्रदेश के सभी शहरों में पेयजल सप्लाई का पूरा ढांचा ऑनलाइन किया है, ताकि संबंधित अधिकारी दफ्तर से ही मॉनिटरिंग कर सके. वहीं आम जनता को भी ये जानकारी मिल सके अपने एरिया में कितनी पानी की सप्लाई हो है. इस पोर्टल पर पेयजल सप्लाई के साथ ही सीवरेज का डेटा भी उपलब्ध होगा. जल्द ही PHED_UWSS पोर्टल को आम जनता के लिए खोला जाएगा. पेयजल उपभोक्ता एसएसओ आईडी से पोर्टल पर सप्लाई की जानकारी सर्च सकेंगे. बजट घोषणाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग- इसके साथ साथ बजट घोषणाओं की मॉनिटरिंग भी ऑनलाइन होगी. PHED_BA पोर्टल पर बजट घोषणाओं का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा. अभी 2024 से 2026 की पूरी जानकारी अपलोड की गई है. इसके अलावा पीएचईडी प्रोजेक्ट का पूरा लेखा जोखा भी ऑनलाइन किया जाएगा. इसके लिए फाइल वित्त विभाग में भेजी हुई है. सीएमओं की देख रेख में पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है. घोटालों पर आईटी सिस्टम से लगाम लगेगी- जलदाय महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार IT सिस्टम डवलव करेगी. 50 करोड की लागत से सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग सीधे दफ्तर से होगी. किस इंजीनियर के एरिए में किस कॉन्ट्रेक्टर ने कितना काम कितना, कितना बाकी रहा, इसकी मॉनिटरिंग हो पाएगी. पाइप लाइन चोरी को पकड़ आईटी सिस्टम तुरंत पकड़ लेगा. वहीं प्रोजेक्ट्स के कार्यों में गुणवत्ता से खिलवाड़ भी पूरा सिस्टम रोक पाएगा. इसके साथ साथ कहां कहां पाइप लाइन डल रही है, कौनसे पाइप डले, इसकी पूरी जानकारी सिस्टम के जरिए मॉनिटर होगी. उच्च अफसर अपने दफ्तर से पूरी मॉनिटरिंग कर पाएंगे. जलदाय विभाग ने वित्त विभाग को इस सॉफ्टवेयर का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. प्रस्ताव की मंजूरी के बाद जल्द ही IT सिस्टम लागू होगा.0
0
Report
खेत बचाओ अभियान से किसानों की आय और मिट्टी स्वास्थ्य सुधरेगी: मंत्री चौधरी
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक खेत बचाओ अभियान से सशक्त होगा किसान, स्वस्थ मिट्टी से बढ़ेगा उत्पादन: मंत्री कन्हैयालाल चौधरी कार्यशाला में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सॉयल हेल्थ कार्ड योजना, किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास तथा "स्वस्थ मिट्टी, sashakt किसान, समृद्ध भारत" की थीम पर सरकार लगातार कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र की विकास दर को बढ़ाने में केंद्र सरकार की योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने का आह्वान किया। संस्थाजन के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने खेत बचाओ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यशाला में मालपुरा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया。0
0
Report
मालिकपुर में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति, लो-वोल्टेज समस्या हल होगी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के प्रयास लाये रंग मलिकपुर में 33/11 केवी GSS की प्रशासनिक मिली स्वीकृति ग्रामीणों ने पूर्व विधायक रामलाल शर्मा का किया भव्य स्वागत पूर्व विधायक को माला व साफा पहनाकर ग्रामीणों ने जताया आभार नए सब स्टेशन से लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत0
0
Report
Advertisement
PM Modi के 12 वर्ष पूरे पर अजमेर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
Ajmer, Rajasthan:केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ अजमेर के राजकीय संग्रहालय नया बाजार में किया गया केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को चित्रों के माध्यम से तीन दिवसीय प्रदर्शनी में लगाया गया है केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित इस प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को समर्पित किया गया है सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण विषय पर आधारित इस प्रदर्शनी में योजनाएं, महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और स्वस्थ परिवार पर विशेष फोकस किया गया है जिला कलेक्टर लोकबंधु और भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया सरकार की उपलब्धि आम जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित प्रदर्शनी में तीन दिनों तक आमजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ले सकेंगे।0
0
Report
पारिवारिक कलह के कारण नागौद में गोली से योगिता सिंह घायल
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले की नागौद रियासत की परसमनिया गढ़ी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान गोली चलने से योगिता सिंह घायल हो गई हैं। योगिता सिंह, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे 'बाबा राजा' की पत्नी हैं। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल रीवा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर उनकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब योगिता सिंह अपने निवास में प्रवेश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद एक अन्य महिला ने उन पर फायरिंग कर दी, जिससे उनके पेट में चोट आई। बाबा राजा के अपनी पत्नी से अलग रहने और पारिवारिक कलह को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और घटना स्थल पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।0
0
Report
दुल्हन ने पसंद न आने पर शादी से इनकार किया, बारात बिना दुल्हन लौट गई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में निकाह से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को पसंद न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। फतेहपुर से आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दोनों परिवारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और घंटों पंचायत चली। इसके बाद समझौते के साथ बारात वापस निकल गई, मामला आपसी सहमति से सुलझ गया।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में पेपर लीक विरोध: उम्मीदवारों के भविष्य की सुरक्षा के लिए आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कॉकरोच जनता पार्टी का पेपर लीक विरोध प्रदर्शन देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई राजधानी लखनऊ के ईको गार्डेन में आज हजारो युवाओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जुटे युवाओं ने पेपर लीक और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार पेपर लीक होने की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है युवाओं ने विशेष रूप से नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की प्रदर्शन के दौरान राज्य और केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की अपील भी की गई छात्रों का कहना है की हम मेहनत से पढ़ाई करते हैं लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से हमारा भविष्य दांव पर लग जाता है। हम चाहते हैं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और निष्पक्ष परीक्षाएं कराई जाएं बता दे कि दिल्ली से शुरू हुआ यह युवा आंदोलन अब देश के विभिन्न शहरों तक पहुंच रहा है। लखनऊ में हुए इस प्रदर्शन के जरिए युवाओं ने साफ संदेश दिया है कि वे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही चाहते हैं अब देखना होगा कि उनकी मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है0
0
Report
कुत्तों के हमले में व्यक्ति की मौत, भागते समय तेज गाड़ी ने लिया जीवन
Chaka, Showing how a person lost his life as stray dogs attacked him and during his escape a fast moving vehicle hit him, killing him on the spot. This video is from Kralpora area of Srinagar district.0
0
Report
भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे अंडरपास की महापौर ने निरीक्षण किया, तात्कालिक सुधारों के निर्देश
Thane, Maharashtra:भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे स्टेशन अंडरपास की महापौर के द्वारा निरीक्षण किया गया. भिवंडी अंजुरफाटा रेलवे स्टेशन परिसर के अंडरपास के बारे में नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों की निगरानी लेते हुए भिवंडी महानगरपालिका के महापौर नारायण चौधरी ने आज (दिनांक 12 जून) सुबह 11:30 बजे स्थल पर जाकर状況 का आकलन किया. महापौर ने अंडरपास के कार्य से related विविध शिकायतें प्राप्त होने के कारण स्वयं घटनास्थल पर जाकर स्थिति का आकलन किया. इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे. अंडरपास में मौजूद समस्याओं, नागरिकों के कठिनाइयों और आवश्यक सुधारों के बारे में महापौर ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक उपाय जल्द से जल्द करने के निर्देश महापौर ने प्रशासन को दिए हैं. अंजुरफाटा क्षेत्र की यातायात और पैदल सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अंडरपास महत्त्वपूर्ण है, इसलिए वहाँ उत्पन्न समस्याओं का हल जल्द ही निकाला जाएगा.0
0
Report
Advertisement
पंजाब के मुक्तसर साहिब: MRI मशीन से स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती, आम लोगों को राहत
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਬਣਾਉਣ ਵੱਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਦਮ ਚੁੱਕਦਿਆਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਐਮਸੀਐਚ (ਮਟਰਨਲ ਚਾਇਲਡ ਹੈਲਥ) ਬਲਾਕ ਅਤੇ ਆਈਪੀਐਚ ਲੈਬ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਵੱਲੋਂ ਲਗਭਗ 20 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਦੇ ਬੇਸ ਨਿਰਮਾਣ ਕਾਰਜ ਦੀ ਵੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਵਿਧਾਇਕ ਕਾਕਾ ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਸਥਾਪਿਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਐਮਆਰਆਈ ਟੈਸਟ ਲਈ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਜਾਂ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦਾ ਰੁਖ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਖਰਚਾ ਝੱਲਣਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਐਮਆਰਆਈ ਮਸ਼ੀਨ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਇਹ ਸਹੂਲਤ ਘੱਟ ਖਰਚੇ ’ਤੇ ਜਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਨਿਯਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਉਪਲਬਧ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਆਮ ਅਤੇ ਗਰੀਬ ਵਰਗ ਨੂੰ ਖਾਸ ਲਾਭ ਮਿਲੇਗਾ。0
0
Report
चकरोड निर्माण में बवाल: प्रधान प्रतिनिधि ने DM-SP से कार्रवाई की अपील
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में चकरोड निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा विरोध और हंगामा किए जाने का आरोप लगाया गया है। प्रधान प्रतिनिधि ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जेसीबी चालक को भगा देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव में राजस्व विभाग की मौजूदगी में चकरोड निर्माण का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान घनश्याम, राजीव, श्रीश्याम समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार का कहना है कि आरोपियों ने हंगामा करते हुए जेसीबी चालक को मौके से भगा दिया, जिससे निर्माण कार्य रुक गया। प्रधान प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सरकारी भूमि पर चकरोड निर्माण कराने का प्रयास किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सरकारी चकरोड निर्माण को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब प्रशासन तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
नूंह में CIA टीम की मुठभेड़: दो घायल पशु तस्कर, पांच ऊंट बरामद
Nuh, Haryana:अपराध जांच शाखा नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अपराध जांच शाखा (सीआईए) नूंह और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अपराध जांच शाखा नूंह की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन में पशुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से काबू कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया। वहीं पिकअप वाहन से पांच ऊंट भी बरामद किए गए, जो रस्सियों से बंधे हुए मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पशुओं को कहां से लाए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध पशु तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
