icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227407
CC.MohanFollow29 Jan 2025, 10:12 am

Amethi - आवारा पशु से टकराकर दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Bisesarganj, Uttar Pradesh:

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव में मुन्शीगंज अस्पताल में इलाज कराने जा रहे दो युवक छुट्टा जानवर से टकरा कर घायल हो गए.जनप्रतिनिधि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. थाना क्षेत्र के शंकरपुर पतापुर निवासी रमाशंकर मौर्या तथा पूरे खुशियाल तिवारी बुधवार को बाइक से इलाज के लिए मुंशीगंज निजी अस्पताल जा रहे थे. जरौटा गांव में बाइक तेज रफ्तार होने के चलते सड़क पार कर रहे आवारा पशु से टकरा गए.जिससे दोनों घायल हो गए. ग्रामीणों द्वारा घायलों को गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आज रतलाम की भादो शाही पालकी यात्रा भक्तों के बीच उफान से निकली

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भादो माह के पहले सोमवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली गई। शहर के बीच स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई इस शाही सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाही पालकी में भगवान मुक्तेश्वर महादेव विराजमान रहे, जिनके दर्शन और स्वागत के लिए रास्तेभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाही सवारी में साधु-संत भी शामिल हुए और धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालु भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शाही पालकी का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भगवान मुक्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना भी की गई। शाही सवारी के दौरान आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महादेव के आगे नृत्य करते हुए और जयकारे लगाते हुए चलते नजर आये। पूरी सवारी के दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
0
0
Report

गौवंश की हत्या मामले में 16 संदिग्ध हिरासत में मारडूम

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर-बस्तर के मारडूम थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत आंजर के तुलसीपारा में गौमांस के लिए गौवंश की हत्या किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गौमांस प्राप्त करने के उद्देश्य से गौवंश की हत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।दरअसल, मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंजर के तुलसीपारा में गौवंश की हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के बाद मारडूम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गौमांस प्राप्त करने के गौवंश की हत्या किए जाने की बात सामने आई है पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा 4, 5 और 10 और भारतीय न्याय संहिता धारा 325 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के अशोक नगर में हनुमान प्रतिमा तोड़े जाने पर संगठनों का उग्र विरोध

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के अशोक नगर क्षेत्र में ग्रीन सिटी के पास स्थित प्राचीन गंगा जरिया महादेव मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पहले हरमाला रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता मानकचौक थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्रवाई नहीं होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्ततम गणेश देवरी चौराहे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। रात में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। बजरंग दल पदाधिकारी मुन्नू कुशवाह ने बताया कि मंदिर में कल नई हनुमान प्रतिमा स्थापित की जाएगी。
0
0
Report

गाजीपुर में वीडियो वायरल: पिस्टल से धमकी देकर मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैरियापुर गांव में दवा लेने जा रहे युवक के साथ मारपीट की घटना हुई और रास्ते में पिस्टल लहराकर धमकी देने का आरोप है. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ. conseguiu पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. पीड़ित अवधेश बिंद के अनुसार वह दवा लेने बाजार जा रहे थे तभी यह घटना हुई. एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने भी मामले की कार्रवाई की जानकारी दी. ग्रामीणों के अनुसार मामले की जांच वायरल वीडियो व शिकायत के आधार पर चल रही है. बाइट— राकेश मिश्रा, एएसपी गाजीपुर.
0
0
Report
Advertisement

पाली नगर निगम चुनाव: भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार सूची जारी, निर्दलीय भी मैदान में

Pali, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव को लेकर पाली नगर निगम एवं जिले की 9 नगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव को लेकर आज नामांकन की अंतिम तिथि पर दावेदारों का जोश देखा गया तो वहीं भाजपा एवं कांग्रेस ने अपनी अधिकारिक उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है ऐसे में सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल और भी बढ़ गई है क्योंकि कई निर्दलीयों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी है, ऐसे में चुनाव और भी रोचक हो चुका है, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित से जी मीडिया की खास बातचीत में दोनों नेताओं ने अपने-अपने पार्टी के मजबूत होने का दावा किया।
0
0
Report

अजमेर में 80 वार्डों के नामांकन से चुनावी घमासान, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी भिड़े

Ajmer, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन निकाय चुनाव ने किस्मत आजमाने वाले दावेदारों का सैलाब उमड़ पड़ा... अजमेर में 80 वार्डो के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर लोकबंधु की निगरानी में पूर्ण हुई... भाजपा और कांग्रेस के पार्टी प्रत्याशियों की सूची भी लगभग अंतिम समय पर सार्वजनिक की गई.. इसी दौरान बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव में दावेदारी का दम ठोका.. निगम के 80 वार्डो के लिए 4 नामांकन केंद्र बनाए गए जहां प्रत्येक केंद्र पर 20 वार्डो के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा किए गए... इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार सहित अन्य दोनों द्वारों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया... बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी और पदाधिकारी ने अपनी जीत के दावे किए... वही बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दोपहर 3 बजे तक नामांकन केंद्र परिधि में दाखिल होने वाले नामांकन स्वीकार किए.. जिससे प्रक्रिया काफी देर तक चलती रही... जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि नामांकन के बाद की प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पन्न करवाई जाएंगी..
0
0
Report

बेगूं में भाजपा चार वार्ड निर्विरोध जीत के साथ चुनावी खाता खोला

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में नगर निकाय चुनाव के औपचारिक मतदान से पहले ही भाजपा ने शानदार शुरुआत की है। भाजपा ने चार वार्डों में निर्विरोध जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 6 से देवीलाल सालवी, वार्ड संख्या 7 से रवि रेगर, वार्ड संख्या 34 से सुमन गुजर और वार्ड संख्या 35 से सुशील कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चारों प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने से भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें बधाई दी। चार वार्डों में निर्विरोध जीत के साथ भाजपा ने बेगूं में चुनावी मुकाबले से पहले ही अपना खाता मजबूत कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

हिमाचल विधानसभा सत्र लिए भाजपा ने शिमला में रणनीति तय की; विपक्ष पर जोर

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश मानसून विधानसभा सत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने शिमला में विस्तृत मंथन किया। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। हिमाचल अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के सभी विधायकों ने भाग लिया। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की भूमिका और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने विधायकों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए जनहित के विषयों को सदन में मजबूती और तथ्यों के साथ उठाने पर जोर दिया। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह प्रदेश की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ सदन में रखे। उन्होंने विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों और प्रदेश स्तर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। इन विषयों को विधानसभा में प्रभावी तरीके से उठाने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन और विधायक दल के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया। वहीं, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन की मौजूदगी में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सत्र के दौरान जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता और प्रभावी ढंग से उठाने तथा सजग और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
0
0
Report
Advertisement

कीरतपुर साहिब में नई नगर पंचायत बैठक: बस स्टैंड बनेगा, अस्पताल भी विकसित

Anandpur Sahib, Punjab:Anchor - ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਨਗਰੀ ਸ਼੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਨਵੀਂ ਬਣੀ ਨਗਰ ਪੰਚਾਇਤ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ ਜੀਿ ਵਿੱਚ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਹੋਏ । ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇਣ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ 14 ਮਤੇ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੁਕੱ ਦੌਰਾਨ ਮੰਤਰੀ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਇਮਾਰਤ da ਕੰਮ ਵੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਅਤੇ 24 ਘੰਟੇ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਡਾਕਟਰ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ । VO1 - ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਭ ਤੋਂ ਅਹਿਮ ਐਲਾਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਨਵਾਂ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ। ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਇਸ ਐਲਾਨ ਨੂੰ ਅਹਿਮ ਮੰਨਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮੰਤਰੀ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਕੰਮ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ 24 ਘੰਟੇ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਤਾਇਨਾਤੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਬਾਈਟ — ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ , ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ
0
0
Report

ग्वालियर के डबरा में पिता-चाचा ने बेटी की हत्या: पुलिस जांच underway

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के डबरा में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। जहाँ पिता और चाचा ने मिलकर अपनी ही 21 वर्षीय बेटी नन्दनी यादव का गला दबाकर हत्या कर दी यह पूरा मामला पिछोर थाना क्षेत्र के पतरियापुरा गांव का है। घटना के बाद मृतक बेटी की मां सुमन यादव और बहन बदहवास स्थिति में उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने भी नन्दनी को मृत घोषित कर दिया मृतक बेटी की मां ने रोते हुए बताया कि पिता भगवान दास यादव ओर चाचा संतोष यादव ने घर में हो रहे विवाद फांसी लगाकर गला घोट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बड़ी बात ये है कि मृतका नंदनी यादव कर्नाटक के एक मॉल में काम करती थी इसी बात पर घर मे विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही रक्षा बंधन पर अपने गांव आई थी। घटना क्रम उस समय हुआ जब नंदनी कपड़े रखने अपने दूसरे मकान में गई थी तभी पिता चाचा ओर एक अन्य व्यक्ति घात लगाए बैठे थे जैसे ही नन्दिनी उन्हें कमरे में मिली तभी रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई बड़ी बात ये है कि यह हत्या सिर्फ अपनी माँ मर्यादा को लेकर की गई है। मां सुमन का आरोप है कि नंदनी की हत्या के बाद पिता चाचा ने उसके छोटे भाई ओर बहन की भी हत्या करने का प्रयाश किया फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामला दर्ज कर आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top