icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजद विधायक ने सरकार के अपराध आंकड़ों पर सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Jehanabad, Bihar:बिहार की कानून-व्यवस्था और पटना के हाई-प्रोफाइल कोचिंग विवाद को लेकर सूबे की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने सूबे की सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। विधायक ने सरकार की कानून-व्यवस्था के दावों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुँच चुका है। इसके साथ ही उन्होंने पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और रौशन आनंद विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बिहार सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन लंगड़ा को कठघरे में खड़ा करते हुए राजद विधायक ने कहा कि धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा। उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुई एक दर्दनाक वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि परिवार के सामने, पत्नी और बेटे-बेटियों की आँखों के आगे सरेआम गोली मारकर हत्या कर दे रहे हैं। ऐसे में सरकार का ऑपरेशन लंगड़ा कहाँ गायब हो गया? एक तरफ सरकार कार्रवाई का दावा करती है और दूसरी तरफ अपराधियों का तांडव जारी है। पटना के दो प्रसिद्ध कोचिंग संचालकों खान सर और रौशन आनंद के बीच उपजे हालिया विवाद पर विधायक राहुल कुमार ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष नहीं है। विधायक ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि खान सर ने गोली चलवाई, लेकिन बिहार की पुलिस उन्हें बचा रही है, जबकि दूसरी तरफ रौशन आनंद को जेल भेज दिया गया। यह पूरी तरह से एकतरफा कार्रवाई है। पुलिसिया तफ्तीश पर बड़ा सवाल उठाते हुए राजद विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले में भारी विसंगतियां हैं। उन्होंने कहा दोनों पक्षों का घटनास्थल एक ही है, लेकिन दोनों के केस अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। एक ही घटना के दो अलग-अलग फैक्ट्स सामने लाए जा रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि सरकार और प्रशासन खुद बुरी तरह कन्फ्यूज हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत संज्ञान में लिया जाए और पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि जनता के सामने सच स्पष्ट हो सके।
0
0
Report

किशनगंज स्टेशन पर अव्यवस्था: दिव्यांग और मरीजों के लिए प्लेटफार्म तक पहुंचना मुश्किल

Kishanganj, Bihar:किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की एक अनुचित व्यवस्था ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया है, खासकर दिव्यांगजनों और बीमार मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ गयी हैं। आम तौर पर रेलवे पटरियाँ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के लिए जमीन पर बिछाई जाती हैं, लेकिन किशनगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो की ओर मुख्य द्वार के समीप रेलवे के अधिकारियों ने बाइक और ई-रिक्शा को स्टेशन तक जाने से रोकने के लिए रेलवे के पुरानी और बेकार पड़े पटरियों को कतारबद्ध तरीके से सड़क में गाड़ दिया है। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म तक जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना जाने के दौरान रेलवे स्टेशन के स्थल का निरीक्षण किया और रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म नंबर दो तक पहुंचने से पहले सड़क के बीच पटरियां गाड़ दी गई हैं, जिससे आम यात्रियों के साथ साथ बीमार मरीज और दिव्यांगो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड्स की खराब स्थिति जिससे ट्रेन रुकते ही होने वाली अफरा-तफरी की भी निंदा की है। अख्तरुल ईमान ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत एनएफ रेलवे के कटिहार डीआरएम से करेंगे।
0
0
Report

मेजा के ट्रिपल मर्डर: हिमांशु यादव से मुठभेड़, पांच गिरफ्तार

Prayagraj, Uttar Pradesh:मेजा के ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तारी के बाद आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाते समय हुई मुठभेड़, हिमांशु यादव ने आला कत्ल की बरामदगी वाली जगह पर दरोगा की पिस्टल छीना, प्रयागराज मेजा के ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तारी के बाद आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाते समय हुई मुठभेड़, हिमांशु यादव ने आला कत्ल की बरामदगी वाली जगह पर दरोगा की पिस्टल छीना, पुलिस टीम पर फायरिंग कर हिमांशु यादव ने भागने का किया प्रयास, पुलिस टीम के आत्मरक्षाार्थ की गई फायरिंग में हिमांशु के पैर में लगी गोली, हिमांशु यादव को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्रेम प्रसंग के चलते हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, पुलिस के मुताबिक मृतक श्यामलाल गुप्ता की भतीजी से हिमांशु यादव का प्रेम प्रसंग था, फरवरी माह में हिमांशु यादव ने मृतक की भतीजी को भगा ले गया था, बाद में वापस गांव आने पर प्रधान गुड्डू यादव ने सुलह समझौता करवा दिया था, सोमवार की रात में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने मृतक श्यामलाल के फोन पर कॉल भी किया था, सोमवार की रात्रि में ही हिमांशु ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया, हिमांशु के अलावा हत्याकांड में शामिल नेहाल गौतम और राजन की भी हुई गिरफ्तारी, ग्राम प्रधान गुड्डू यादव और मुख्य आरोपी के भाई अंकित यादव की भी हुई गिरफ्तारी, जघन्य हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है。
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में नाबालिग से रेप बाद जहर देने वाला आरोप, प्रशासन से न्याय की मांग

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:रेप के बाद ज़हर का खेल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब एक नाबालिक 15 वर्षीय युवती ने पड़ोसी युवक पर पहले रेप और फिर जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप लगाकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। दरसअल फुगाना थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिक युवती का आरोप है कि बीती 8 जून को वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान पड़ोस की एक महिला मोनिका उसे अपने घर बहला फुसलाकर ले गई थी। आरोप है कि जहाँ महिला ने अपने देवर सुनील के कमरे में उसे जबरन धकेल दिया था। इसके बाद आरोपी सुनील ने पीड़िता के साथ जहाँ पहले कई बार रेप किया तो वही बाद में पीड़िता को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे उसके घर छोड़ आया। प्लेयर पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के बाद उसकी जान बची थी। इस मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई तो वही पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर अपनी जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना के बारे में जहां पीड़िता का आरोप है कि एक हमारे पड़ोस में मोनिका है वह अपने घर बुलाकर ले गई थी मुझे मुझे बोला कि मेरे घर चल और उसने फिर अपने देवर के साथ मिलकर मेरा बलात्कार करवाया है फिर उन्होंने मुझे जहर पिलाया है और जहर पिलाकर फिर मुझे मेरे घर छोड़कर आ गए। मेरे मुंह से जाग भी निकल रहे थे फिर मेरी मम्मी मुझे शामली ले गई थी डॉक्टर के यहां इस घटना को चार-पाँच दिन हो गए। कप्तान साहब ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई हो जाएगी हम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।
0
0
Report

प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के आरोपी हिमांशु यादव की पुलिस मुठभेड़

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज मेजा के ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी हिमांशु यादव से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तारी के बाद आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाते समय हुई मुठभेड़, हिमांशु यादव ने आला कत्ल की बरामदगी वाली जगह पर दरोगा की पिस्टल छीना, पुलिस टीम پر फायरिंग कर हिमांशु यादव ने भागने का किया प्रयास, पुलिस टीम के आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में हिमांशु के पैर में लगी गोली, हिमांशु यादव को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्रेम प्रसंग के चलते हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, पुलिस के मुताबिक मृतक श्यामलाल गुप्ता की भतीजी से हिमांशु यादव का प्रेम प्रसंग था, फरवरी माह में हिमांशु यादव ने मृतक की भतीजी को भगा ले गया था, बाद में वापस गांव आने पर प्रधान गुड्डू यादव ने सुलह समझौता करवा दिया था, सोमवार की रात में मुख्य आरोपी हिमांशु यादव ने मृतक श्यामलाल के फोन पर कॉल भी किया था, सोमवार की रात्रि में ही हिमांशु ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया, हिमांशु के अलावा हत्याकांड में शामिल नेहाल गौतम और राजन की भी हुई गिरफ्तारी, ग्राम प्रधान गुड्डू यादव और मुख्य आरोपी के भाई अंकित यादव की भी हुई गिरफ्तारी, जघन्य हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है。
0
0
Report

नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट: योगी सरकार का बड़ा फैसला

Noida, Uttar Pradesh:1706ZUP_lko_cm_flash मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में मिलेगी 50 % छूट मोहर्रम मातम का अवसर, शक्ति प्रदर्शन का नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहर्रम में हथियार प्रदर्शन और कानफोड़ू डीजे पर प्रतिबंध, तय सीमा से अधिक नहीं होगी ताजिया की ऊंचाई प्रदेश की 57 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री योगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के हर कार्यक्रम में होगी जनप्रतिनिधि की उपस्थिति, 20 जून को चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर व्यापक आयोजन, अमृत सरोवरों और ऐतिहासिक स्थलों पर होगा सामूहिक योगाभ्यास जनता दर्शन, जनसुनवाई को शीर्ष प्राथमिकता दें, लापरवाही हुई तो कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री जिन जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तैनाती नहीं, वहां अगले तीन दिनों में अनिवार्य रूप से सीएमओ की तैनाती हो: मुख्यमंत्री
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मध निषेध भर्ती के लिए अभ्यर्थी भारी उमड़ पड़े

Begusarai, Bihar:एंकर मध निषेध विभाग भर्ती परीक्षा को लेकर बेगूसराय में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। परीक्षा से एक दिन पहले ही जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए हजारों अभ्यर्थी बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंच गए। भीड़ इतनी अधिक है कि कई अभ्यर्थियों को स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर ही রাত गुजारनी पड़ रही है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में आयोजित होने वाली मध निषेध विभाग भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का सैलाब रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। दूर-दराज के जिलों से पहुंचे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास ठहरने की व्यवस्था नहीं मिलने के कारण स्टेशन परिसर में ही रात बिताने को मजबूर हैं। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और स्टेशन के खुले हिस्सों में अभ्यर्थी अपने सामान के साथ बैठे और लेटे नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि परीक्षा को लेकर युवाओं में उत्साह तो है, लेकिन ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभ्यर्थी रातभर स्टेशन पर ही समय बिताने के बाद सुबह परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होंगे। बता दें कि बेगूसराय जिले में इस बार मध निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में कुल 11 हजार 232 अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आगमन से रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं प्रशासन भी परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की यह भीड़ भर्ती परीक्षाओं के प्रति युवाओं की उम्मीदों और रोजगार की तलाश को भी दर्शाती है। फिलहाल सभी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने-अपने केंद्रों की ओर जाने की तैयारी में जुटे हैं।
0
0
Report

बहराइच: पेट्रोल पंप से 95 हजार की चोरी CCTV में कैद

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, पेट्रोल पंप के काउंटर से 95 हजार रुपये उठाकर उचक्के हुए फरार, CCTV में कैद हुई LIVE वारदात, मोबिल खरीदने के बहाने ऑफ़िस में घुसे 2 युवकों ने दिया चोरी की बड़ी घटना को अंजाम, पुलिस कर रही मामले की जांच, कोतवाली नानपारा क्षेत्र में स्थित आलोक ट्रेडिंग कम्पनी का मामला, आपको बता दें मामला बहराइच जिले का है,जहां नानपारा कोतवाली इलाके में स्थित आलोक ट्रेडिंग कंपनी में अज्ञात चोरों ने 95 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त की है जब पेट्रोल पंप पर तैनात हरपाल नाम का कर्मचारी पूरे स्टाफ का कैश गिन रहा था, तभी 2 अनजान व्यक्ति केबिन में घुस आए और करीब 95 हजार रुपये नगद उठाकर फरार हो गए। चोरों की Live करतूत सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गयी, सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है ।वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,
0
0
Report
Advertisement

G7 के दौरान Modi-Starmer की द्विपक्षीय बैठक से भारत-UK साझेदारी मजबूत

Noida, Uttar Pradesh:ट्रंप से मुलाकात के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के बीच की मुलाकातें भी चर्चा का केंद्र रहीं। दोनों नेताओं ने सम्मेलन के इतर आपस में बातचीत की और गर्मजोशी के साथ मुलाकात की। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान UK के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान UK के प्रधानमंत्री महामहिम सिर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। Vision 2035 पर प्रगति: दोनों नेताओं ने पिछले साल प्रधानमंत्रियों की पारस्परिक यात्राओं के बाद भारत-UK संबंधों में आई तेज़ी की समीक्षा की। Vision 2035 के सभी स्तंभों में हुई प्रगति का स्वागत किया: व्यापार और आर्थिक विकास, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई और हरित ऊर्जा, तकनीक और नवाचार, शिक्षा और लोगों के बीच संबंध। व्यापार और शिक्षा: व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को जल्द लागू करने की उम्मीद जताई। मजबूत शिक्षा साझेदारी पर संतोष व्यक्त किया। लिवरपूल विश्वविद्यालय द्वारा बेंगलुरु में कैंपस स्थापित करने, और यॉर्क विश्वविद्यालय व ब्रिस्टल विश्वविद्यालय द्वारा मुंबई में कैंपस खोलने की प्रगति का उल्लेख किया। तकनीक सहयोग: PM मोदी ने इस साल दिल्ली में AI Impact Summit में UK की मजबूत भागीदारी के लिए PM स्टार्मर को धन्यवाद दिया। प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत हुई प्रगति का स्वागत किया, जिसमें हाल ही में शुरू हुआ India–UK Critical Minerals Global Supply Chain Observatory शामिल है। वैश्विक मुद्दे: पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई.
0
0
Report

कैबिनेट मंत्री ने सिद्धार्थनगर जिले में किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

VKVikas KumarFollow6h ago
Naugarh, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार 12 वर्ष पूर्ण होने पर सिद्धार्थनगर जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर इस दौरान उनके द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा 12 साल मैं किए गए कार्यों व उपलब्धियां को मीडिया के सामने रखा गया और बताया गया कि किस प्रकार से इन 12 सालों में केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार विकास के कार्य किए गए और हर वर्ग के लिए विकास के रास्ते खोले गए। इस कांफ्रेंस के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव समेत अन्य भाजपा के पदाधिकारी शामिल है इनके अलावा जिले के डीएम, एसपी, एडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि हमने सभी समस्याओं का संपूर्ण समाधान कर दिया है केंद्र के मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार व हम सब इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है और योजनाओं को धरातल पर उतरने का प्रयास लगातार जारी है। इसके अलावा उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण को लेकर भी कहा कि लगातार कंपनियों के खिलाफ मिल नहीं शिकायत को लेकर जल्द ही जल्द ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के शोषण खत्म हो जाएंगे उनका पैसा उनके खाते में जाएंगे और आउटसोर्सिंग की भर्ती को सरकार अपने हाथ में भी लेने जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी; डॉक्टर लापरवाही के आरोप

Noida, Uttar Pradesh:जिला चिकित्सालय में हंगामा, ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, डॉक्टर पर लापरवाही और रुपए मांगने के आरोप जिला चिकित्सालय अमृतकोर में गर्भवती महिला की हालत ऑपरेशन के बाद गंभीर होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डॉ. आशा देवड़ा ने दोपहर में महिला का ऑपरेशन किया था। परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 6 बजे मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी बार-बार फोन करने के बावजूद संबंधित डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचीं। स्थिति गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को अजमेर रेफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब 45 मिनट तक ट्रॉली उपलब्ध नहीं करवाई गई जिसके चलते उन्हें मरीज को पलंग सहित नीचे लाना पड़ा एंबुलेंस से अजमेर के लिए रवाना किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए डॉ. आशा देवड़ा द्वारा रुपए मांगे गए थे। उनका कहना है की रुपए नहीं देने पर मरीज की हालत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर देखने नहीं आईं। फिलहाल महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

आजमगढ़: नकली गहने के आरोप पर दुकानदार-ग्राहक में हाथापाई, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Azamgarh, Uttar Pradesh:नकली गहने के आरोप पर ज्वेलर्स की दुकान में हंगामा, सड़क मार्ग पर ग्राहक-दुकानदार में मारपीट, पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली लाई जहां कार्यवाही में जुटी। जनपद आज़मगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी कोतवाली स्थित जितेंद्र कुमार-सुधीर कुमार ज्वेलर्स की दुकान पर आज ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सड़क पर भी हाथापाई हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लायी जहां निरोधात्मक कार्रवाई करने में जुटी। जानकारी के अनुसार ग्राहक ने कुछ समय पूर्व उस दुकान से गहने खरीदे थे। बाद में गहनों के नकली होने की शिकायत को लेकर वह दोबारा दुकान पर पहुंचा और दुकानदार से इस संबंध में बातचीत करने लगा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने ग्राहक से गहने छीन लिए जिसके बाद विवाद और बढ़ गया तथा दोनों के बीच मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। इस पूरे मामले में सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौते कर लिखा पढ़ी कर लिया है, पुलिस दोनों पक्षों के बीच निरोधात्मक अग्रिम विधिक करवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top