Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amethi227405

अमेठी: यातायात माह में परिवहन विभाग की अनदेखी, सरिया लदी ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाने में मशगूल

Nov 15, 2024 03:55:05
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh

यातायात माह में दुर्घटनाएं रोकने के लिए अमेठी परिवहन विभाग वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर दे रहा है, लेकिन तस्वीरों में रिफ्लेक्टर लगाने पर ही फोकस है। कृषि कार्य के लिए उपयोग होने वाले सरिया लदे वाहन पर रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है लेकिन ट्रॉली में सरिया का खतरनाक तरीके से बाहर निकलना और उसके भार की अनदेखी की जा रही है। ऐसे वाहन सड़क पर हादसों का कारण बन सकते हैं।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 02, 2026 04:33:35
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--प्राथमिक विद्यालय नौहझील में तैनात प्रधानाध्यापक पर छोटे-छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाने और धर्म विशेष के प्रचार का गंभीर आरोप लगा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मथुरा ने प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। इस संबंध में भाजपा बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद बच्चों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म के प्रति प्रेरित करता था तथा उन्हें ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाता था। शिकायत में यह भी कहा गया कि वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता तथा हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में बाहर से तबलीगी बुलाए जाते थे, जो बच्चों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाते थे। बच्चों को यह भी बताया जाता था कि दुनिया का सर्वोत्तम धर्म इस्लाम है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि विद्यालय में राष्ट्रगान का गायन तक नहीं कराया जाता था। यदि बच्चे राष्ट्रगान गाने का प्रयास करते तो उन्हें डांट दिया जाता था और स्वयं प्रधानाध्यापक कभी राष्ट्रगान का गायन नहीं करता था। महिलाओं के प्रति उसके आचरण को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। शिकायत में कहा गया कि महिलाएं बदनामी के डर से खुलकर शिकायत नहीं कर पा रही थीं। शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए बीएसए मथुरा ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आख्या के आधार पर प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा उसे प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट में सम्बद्ध किया गया है। बीएसए ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए बीईओ छाता एवं बीईओ मांट की द्विसदस्यीय जांच समिति गठित करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं。
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 04:33:27
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Feb 02, 2026 04:33:20
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र के पास एक मामूली विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया. मोबाइल से फोटो लेने की बात पर हुए झगड़े में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी समेत आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. दिनेश पाल ने 22 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ धान खरीदी केंद्र के पास मौजूद थे; दिनेश ने अपने मोबाइल फोन से शराब पी रहे दो युवकों की फोटो ली, जिससे शशिकांत शर्मा और ददई महराज के बीच शक पैदा हुआ और कहासुनी बढ़ी. बाद में धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने लोहे की रॉड से दिनेश के सिर पर वार किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे अस्पताल लेकर गए और भर्ती किया गया. आठ दिन बाद मौत हो जाने पर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की गम्भीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
0
comment0
Report
Feb 02, 2026 04:32:14
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा ... मथुरा । सरकारी स्कूल में बच्चों को ब्रेन वॉश कर नवाज पढ़ाने का मामला आया सामने । प्राथमिक स्तर पर हुई जांच में आरोप सही पाये जाने पर प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को bsa ने किया निलंबित । निलंबन के साथ ही निलंबित प्रधानाध्यापक को मांट के नगला हुमायूं विद्यालय में किया गया संबद्ध । Bsa ने संपूर्ण जांच करने के लिए छाता एवं मांट बीईओ की द्विसदस्यीय जांच समिति का किया गठन । भाजपा के मंडला अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने की थी मामले की शिकायत । जांच में सामने आया कि जान मोहम्मद ब्रेनवॉश कर बच्चों को पढ़वाता था नवाज । हिंदू देवी देवताओं के अपमान के साथ साथ हिंदू धर्म के बारे में बुराई भी करता था प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद । राष्ट्रगान न कराने का भी आरोप लगाया गया था जान मोहम्मद पर । थाना नौहझील के प्राथमिक विद्यालय का है मामला ।
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Feb 02, 2026 04:31:59
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के भखारा ब्लॉक के बोरझरा गांव में खेलते-खेलते दर्जन भर मासूम बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए. बताया गया कि बच्चों ने शाम के वक्त खेत के पास रखे रतनजोत के बीज को मूंगफली समझकर खा लिया. कुछ ही देर में सभी बच्चों को उल्टी, चक्कर और बेचैनी महसूस होने लगी. परिजनों ने तुरंत बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोर्रा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जिला अस्पताल धमतरी बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम ने सभी बच्चों को इलाज़ दिया, जिसमें से 7 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई. बाकी 6 बच्चे भी अब स्थिर और बेहतर हालत में हैं. डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को अनजान बीज या फल खाने से रोकें और ऐसे मामलों में तुरंत मेडिकल सहायता लें.
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 02, 2026 04:31:41
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata witnessed fresh violence last evening as miscreants went on a rampage near Golpark, allegedly opening fire and hurling crude bombs on Kankulia Road. Locals alleged that the attack was carried out by a gang led by notorious criminal Sona Pappu. In this case, 10 people arrested by Kolkata Police: Kolkata Police Kolkata witnessed fresh violence on Sunday evening as miscreants went on a rampage near Golpark, allegedly opening fire and hurling crude bombs on Kankulia Road. Armed with firearms, bombs, and sharp weapons, the attackers created panic in the Panchanantala area. Locals alleged that the attack was carried out by a gang led by notorious criminal Sona Pappu. Protests erupted around a Trinamool Congress councillor, prompting heavy deployment of Rabindra Sarobar police station personnel in the area. list of arrested persons 10 persons have been arrested in connection with Rabindra sorobar PS case incident 1)Bobby Hela (28) S/O- Gobardhan Hela 253, Picnic Garden Road Kol- 39 P.S - Kasba 2) Arjun Mallick (29) S/O- Sankar Mallick 253, Picnic Garden Road Kol- 39 P.S - Kasba 3) Sk. Bacchu (38) S/O- Lt. Sk. Malek 4, Bose Pukur Road Kol- 42 P.S - Kasba 4) Mukesh Paswan (32) S/O- Lt. Bharat Paswan 9, Bose Pukur Road Kol- 42 5) Rabin Das (29) S/O- Ratan Das 80A, Rail Colony Kankulia Raod Kol- 29 P.S - Rabindra Sarobar 6) Sujan Haldar (19) S/O - Sona Haldar 23J, Panchanantala Road Kol- 29 Ps Rabindra Sarobar 7) Raj Haldar (24) S/O - Raju Haldar 1/C Bose Pukur Road Kolkata-42 P.S - Kasba 8) Gopal Sarkar (29) SO- Dipu Sarkar 160 C Kankulia Roadd, Kol- 29 P.S Rabindra Sarobar 9) Ajay Haldar (29) S/O Mangol Haldar 80A Kankulia Rail Colony Kol29 P.S Rabindra Sarobar 10) Sandip Naskar (18) S/O Namai Nadkar 21p Panchanantala Road Kol- 29 P.S - Rabindra Sarobar
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 02, 2026 04:31:24
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, गांजा तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए बस्तर ने पुलिस उड़ीसा बॉर्डर से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, छत्तीसगढ़ उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित धनपुंजी फारेस्ट नाका में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को यात्री वाहन का इंतजार करते पकड़ा, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10.980 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया, जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 5,49,000 रुपए आंकी गई है, आरोपी संतोष बसोड़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का निवासी है, उड़ीसा से गांजा लेकर आरोपी मध्यप्रदेश जा रहा था तभी नगरनार थाने की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, फिलहाल आरोपी के खिलाफ नगरनार थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 02, 2026 04:31:08
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Feb 02, 2026 04:30:51
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Feb 02, 2026 04:30:27
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 47वां स्थापना दिवस आज दुमका में भव्य रूप से आयोजित करने जा रहा है। यह स्थापना दिवस कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पार्टी संस्थापक और आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन (गुरुजी) के निधन के बाद यह पहला स्थापना दिवस है। दुमका जाने के क्रम में जामताड़ा पहुंचे झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोध पांडे ने गुरुजी की अनुपस्थिति को गहराई से महसूस करते हुए कहा कि इस बार के स्थापना दिवस में एक कमी जरूर खलेगी—गुरुजी हमारे बीच नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंडी आंदोलन की आत्मा थे। विनोद पांडे ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल होंगे और यह सम्मेलन पार्टी के इतिहास में एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगा। बाइट – विनोद पांडे, केंद्रीय महासचिव, झामुमो: “यह पहली बार है जब 47वें स्थापना दिवस पर गुरुजी हमारे बीच नहीं होंगे। उनकी कमी हम सभी को खलेगी। लेकिन उनके सपनों का झारखंड बनाने के संकल्प के साथ आज दुमका में ऐतिहासिक सम्मेलन होने जा रहा है。”
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Feb 02, 2026 04:23:14
Godda, Jharkhand:गोड्डा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी और अंग्रेजी शराब को जब्त करने के साथ साथ देशी- अंग्रेजी शराब निर्माण की फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। भारी मात्रा में नकली शराब निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान भी जब्त किए गए हैं。 मामला सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटियारी गांव का है। गोड्डा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक रविदास ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घटियारी गांव में चामू मंडल के घर में मिनी फैक्ट्री चल रही है। वहां अवैध शराब बनाकर बिहार में खपाया जाता है। इस सूचना पर गोडडा SDPO के नेतृत्व में तीन थाना के पुलिस द्वारा छापामारी किया गया ।1400 सौ लीटर स्प्रिट, 400 लीटर नकली शराब, नकली शराब की 15 बोतल, विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर के 15 बंडल, झारखंड सरकार का लोगो 03 बंडल, 1000 पीस ढक्कन, 1500 पीस शराब बोतल, जावा महुवा 1500 किलो और शराब बनाने के कई सामान बरामद किये गए हैं। पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Feb 02, 2026 04:22:56
Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा में वाहन चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, घर से मिले चार चोरी के दो पहिया वाहन पश्चिमी सिंहभूम जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चाईबासा खप्परसाई गांव में छापेमारी कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की चार दोपहिया गाड़ियां बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक को 1 फरवरी को पुख्ता सूचना मिली थी कि खप्परसाई निवासी राजदीप सिंह महली उर्फ 'जिंदा मर्डर' ने अपने घर में चोरी की कई मोटरसाइकिलें छिपा रखी हैं और वह उन्हें बेचने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब राजदीप के घर पर दबिश दी, तो घर के बरामदे से तीन मोटरसाइकिल और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बरामद किए गए सभी वाहन उसने पिछले चार-पांच दिनों के भीतर सदर थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाकों जैसे बस स्टैंड और मंगला हाट से चुराए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजदीप सिंह महली का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मुफ्फसिल और सदर थाने में चोरी के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस चोरी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक सूचना को तत्काल पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी。
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Feb 02, 2026 04:22:25
Bhagalpur, Bihar:आज से बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा है। दो पालियों में परीक्षा होगी। भागलपुर में 59 परीक्षा केंद्रों पर 44 हजार 644 परीक्षार्थी की परीक्षा है। भागलपुर में चार परीक्षा केंद्र को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से भागलपुर शहरी क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र व कहलगांव और नवगछिया में एक-एक आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ छात्राओं की परीक्षा है। पहली पाली में बायोलॉजी और दूसरी पाली में फिलॉसपी की परीक्षा है। परीक्षा केंद्रों पर जूता मौजा पहन कर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जो परीक्षार्थी जूता मौजा पहन कर पहुंच रहे हैं बाहर ही जूता उतरवा दिया जा रहा है। परीक्षा केदो पाली सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं वहीं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। केंद्रों पर पूरी तरह से जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। आदर्श परीक्षा केंद्र श्याम सुंदर विद्या निकेतन में जायजा लिया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top