Amethi - व्यापारियों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग की
Darpipur, Uttar Pradesh:अमेठी के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग की , नगर के व्यापारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपा, व्यापारियों ने मांग की है कि नगर में यातायात और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं . व्यापारियों ने ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखीं जिनमे से एक मांग ककवा रोड पर बने ओवरब्रिज के दोनों छोर पर सर्विस लेन/रोड का काली डामर सड़क निर्माण कराने को लेकर है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
