227813
अमेठीः तीन युवकों पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही जांच
Musafirkhana, Uttar Pradesh:मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने तीन युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ने गई थी। तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोककर एक मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के जांच-पड़ताल में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी के जटवारा में पुरानी रंजिश से चाकूबाजी, युवक घायल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी झड़प; चाकू के हमले में युवक घायल। कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत जटवारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद झड़प और चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमले में 26 वर्षीय युवक मंदीप कुमार राठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे और गले में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जटवारा गांव निवासी मंदीप कुमार राठिया, पिता फूलचंद राठिया, रविवार को घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दीपक सिंह परिहार और राजेश सिंह परिहार ने उन्हें रोक लिया। घायल मंदीप का आरोप है कि दोनों ने पहले उनके साथ विवाद और धमकी दी, जिसके बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में मंदीप के दाहिने कंधे और गले में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मामले में कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना में किसकी क्या भूमिका रही और चाकूबाजी की वास्तविक वजह क्या थी, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
कोरबा में काला नमक धान से किसानों की तकदीर बदलेगी
Korba, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के कोरबा की धरती अब उगलने जा रही है 'काला सोना'। जी हां, कोयले की नगरी कोरबा में अब 'काला नमक' धान की खुशबू महकने लगी है. एक मान्यता के अनुसार काला नमक धान से निकला चावल वही सुगंधित चावल है जिसे भगवान बुद्ध का महाप्रसाद माना जाता है और जिसे सेहत के लिए कुदरत का नायाब तोहफा कहा गया है। बाजार में 300 से 400 रुपये प्रति किलो बिकने वाले इस चमत्कारी चावल की खेती का कोरबा में पहला सफल प्रयोग शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के तराई क्षेत्रों की पहचान मानी जाने वाली इस ऐतिहासिक फसल 'काला नमक' धान ने अब छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दस्तक दे दी है। कृषि विभाग की पहल पर जिले में पहली बार प्राकृतिक खेती के तहत इसका सफल ट्रायल किया गया है। रूमगरा और रिस्दी में 50-50 डिसमिल के तीन अलग-अलग खेतों में इसकी बुवाई की गई है। मकसद साफ है—कोरबा की आबोहवा में इस धान की पैदावार, सुगंध और गुणवत्ता को परखना। रूमगरा के किसान विजय सिंह कंवर, शिवकुमार कंवर और रिस्दी के संजय कंवर इस बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं। इस चावल की खासियत सिर्फ इसका स्वाद और खुशबू नहीं, बल्कि इसके औषधीय गुण भी हैं। काला नमक चावल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, ज़िंक और जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य चावल के मुकाबले कम होता है, जिसके चलते यह शुगर यानी डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बाजार में जहां सामान्य धान की कीमतें सीमित होती हैं, वहीं यह चावल 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। यानी यह प्रयोग किसानों की माली हालत बदलने का बड़ा जरिया बन सकता है। इस अनूठे धान के साथ एक पावन इतिहास भी जुड़ा है। धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, जब भगवान गौतम बुद्ध सिद्धार्थ नगर क्षेत्र से गुजरे थे, तब उन्होंने स्थानीय लोगों को आशीर्वाद स्वरूप यह सुगंधित धान भेंट किया था। इसी वजह से इसे 'बुद्ध का महाप्रसाद' भी कहा जाता है। आज 'बुद्ध के महाप्रसाद' की काली बालियों को कोरबा के खेतों में लहलहाते देखकर आसपास के दूसरे गाँवों के किसानों में भी इसकी होड़ लग गई है और वे अभी से इसके बीज की मांग करने लगे हैं जिससे साफ लगने लगा है की कोरबा सिर्फ अपनी खदानों और बिजली के लिए ही नहीं, अब उन्नत और प्राकृतिक खेती के नए प्रयोगों के लिए भी पहचाना जाएगा क्योंकि 50-50 डिसमिल के छोटे से रकबे से शुरू हुआ 'काला नमक' धान का यह सफर अगर पूरी तरह कामयाब रहता है, तो यह कोरबा के किसानों की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने का दम रखता है।0
0
Report
नरसिंहपुर में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, त्योहार सुरक्षा पुख्ता
Narsinghpur, Madhya Pradesh:आगामी त्योहारों के मद्देनजर नरसिंहपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। मिलावटी मिठाइयों और अमानक खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में तेंदूखेड़ा के संजू स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) की टीम ने औचक निरीक्षण किया और मिठाई के सैंपल जब्त किए। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने तेंदूखेड़ा के बाजारों में दुकानों की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान दुकानों के आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई और मिठाइयों के नमूने लेकर लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि त्योहारों पर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और एक्सपायरी सामान बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप का माहौल है। विभाग ने साफ संकेत दे दिया है कि त्योहारों में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, मंत्रियों ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसুখ मांडविया जगदलपुर पहुंचे। पदयात्रा से पूर्व शहर के मां दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष आमसभा का आयोजन किया गया जहां केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आमसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस एवं CJP पर जमकर निशाना साधा। इस आयोजन को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज नजर आईं। आमसभा के समापन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है ऐसे में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस देश में अराजकता फैला रही है, पदयात्रा के माध्यम से भाजपा अपने राजनीतिक अभियान और संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
गरियाबंद जिला सरपंच संघ का विरोध: भीख लेकर 16वें वित्त की राशि मांगी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग ...गरियाबंद जिला सरपंच संघ का अनोखा प्रदर्शन...हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगकर जताया विरोध प्रदर्शन....मनरेगा का लंबित राशि भुगतान, पंचों का लंबित भुगतान, फाइलों का मूल्यांकन सत्यापन के बावजूद जिला में फाइलें रोकने को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन...16वे वित्त की राशि की मांग कर रहे गरियाबंद जिला सरपंच संघ...सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर सरपंच कर रहे है, प्रदर्शन.....राज्योत्सव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद....नेशनल हाईवे 130 सी पर बैठकर कर रहे है, प्रदर्शन...प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी जाम।0
0
Report
पटवारियों की हड़ताल से किसानों के सर्वे में देरी, सरकार से वार्ता की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को 21 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार और पटवारी प्रतिनिधियों के बीच कोई सार्थक बातचीत नहीं हो पाई है। जिला कार्यालय के सामने पटवारी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं, हड़ताल के बीच पटवारी नेताओं के निलंबन की कार्रवाई ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है। दरअसल, जिले में अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश और तेज अंधड़ ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी धान की फसलें गिर चुकी हैं और कई खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन यह सर्वे पटवारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित होने की आशंका है। दिवाली का त्योहार भी नजदीक है और किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं। हड़ताल पर बैठे पटवारियों का कहना है कि वेतन विसंगति और पदोन्नति का मामला वर्षों से लंबित है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उनके प्रतिनिधियों की सरकार के साथ चर्चा भी बेनतीजा रही है। पटवारियों का आरोप है कि मांगों पर बातचीत करने के बजाय आंदोलन से जुड़े नेताओं के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में आर्केस्ट्रा विवाद के दौरान गोलीबारी, युवक गंभीर घायल
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान हुए आपसी विवाद में फायरिंग हुई ,गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बारदात अंधराठाढ़ी थाना के पस्टन गांव की है।जख्मी युवक की पहचान शिवम साह के तौर पर हुई है वह sाउंड बॉक्स ऑपरेटर है। जख्मी युवक को स्थानिय अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया महादेव पूजा के अवसर पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था ।आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ ।विवाद हिंसक रूप ले लिया और गोली बारी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया आर्केस्ट्रा प्रोग्राम की अनुमति नही ली गयी थी और प्रोग्राम में काफी भीड़ जुट गयी।विवाद में फायरिंग हुई है गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को DMCH दरभंगा रेफर किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।फायरिंग करने वाले कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।फायरिंग की बारदात से इलाके में दहशत है。0
0
Report
हमीरपुर में मासूम बच्ची हत्या: शव मोक्ष धाम में परिजनों के हाथों सुपुर्द
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपूर:- मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी व हत्या का मामला, पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को लेकर परिजन व पुलिस पहुंचे मोक्ष धाम, बच्ची के शव को पुलिस की मौजूदगी में किया जा रहा सुपुर्देखाक, मोक्ष धाम पर पुलिस और परिजनों के बीच हुई नोंकझोंंक, पुलिस आरोपी को मुठभेड़ के दौरान कर चुकी है गिरफ्तार, मुस्करा थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
योगी ने गोण्डा में 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, समाजवादियों पर जोरदार हमला
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गौरा विधानसभा के तेजपुर स्थित सिंगार घाट मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करके समाजवादी पार्टी कांग्रेस और माफियाओं पर जमकर निशाना साधते हुए 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके गौरा और मनकापुर विधानसभा की लाखों जनता को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सोचो कोई यहां का सनातन धर्मावलंबी मां दुर्गा की अपने घर में पूजा कर रहा है। तो कोई सपाई कसाई उसका विरोध करके एक एप्लीकेशन देता था और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सरकार उसे पर रोक लगाती थी। कावड़ यात्रा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं निकलने देते थे कोई पर्व और त्योहार नहीं मानने देते थे। इस क्षेत्र में तो विकास की कोई योजना आई नहीं अभी लखनऊ से चली ही है कि रास्ते में उसका अपहरण करके कहीं और जगह भेज दिया जाता था। आज 2 नवंबर है 2 नवंबर 1980 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने गोली चल करके राम भक्तों को लहूलुहान किया था। हमने राम भक्तों पर गोली नहीं बल्कि उन पर पुष्प वर्षा किया है अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किया है। गोंडा की जिस धरती ने दुनिया को रोशनी दिखाई हो वह स्वयं अंधेरे में रह गई। विकास से कोसों दूर हो गया नौजवान बेरोजगार हो गया लोग यहां पर भूखों मरते थे सपा सरकार में सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला इसी गोंडा में हुआ था। भाइयों बहनों समाजवादी पार्टी तो अपने आप में तो एक यूपी के लिए श्राप है यह जब भी आई इसने हमेशा तबाही मचाई आज विकास हो रहा है हर स्तर की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही है। याद करिए सपा का शासन जो युवा 25-28 वर्ष का होगा उसको पता नहीं होगा क्योंकि जब आप सपा के श्राप से यूपी में सपा का शासन था तब वह 15 वर्ष से नीचे उम्र के रहे होंगे उसे समय की उनको जानकारी नहीं होगी कैसे कर्फ्यू होता है। कैसे दंगा होता है कैसे गरीबों के घर को लूटते थे कैसे गरीबों के हक पर डकैती डालते थे कैसे युवाओं के रोजगार पर डकैती डालते थे। बहन बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे अपने परिजनों से पूछिए कि कर्फ्यू और दंगा क्या होता है उपद्रव क्या होता है पहले पर्व और त्योहार के दौरान उपद्रव शुरू हो जाता था बाजार वीरान हो जाती थी। लेकिन इस बार यूपी में 67 मूर्तियां रखी गई थी गोंडा कमिश्नरी के लिए मैं स्पेशल कहा था कोई भी अगर अपने घर में रखना चाहता है तो उसको रखना दीजिए उसको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह अपना पैसा लग रहा है उसकी अपनी मनौती है किसी सफाई और कसाई को अगर परेशानी होती है तो कहिए अपने घर में शोक मनाओ लेकिन किसी को परेशान ना करो। कावड़ यात्रा पर भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने रोक लगा दी थी कहते थे कि दंगा हो जाएगा हमने कहा कि हमारे समय में कोई दंगा नहीं होगा दंगाइयों को बुलाकर के अपने आवास पर सम्मानित करते हो इसलिए वह दंगा करने का दुस्साहस करेगा। लेकिन अब अगर डबल इंजन बीजेपी सरकार में दंगा करने का प्रयास किया तुमको हम वह सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी कई पीढ़ियां याद करेंगी यूपी अब कर्फ्यू और दंगा से मुक्त है। हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से मुक्त किया लोग कहते हैं कि इसका राज क्या है इसका राज कि यहां की युवाओं के प्रतिभा में है युवाओं की ऊर्जा में है। सपा सरकार के लोग इन युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करते थे हमने इन युवाओं के जीवन के लिए एक जीवन का रास्ता दिया है। ईमानदारी के साथ भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है जब कोई नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है हम लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण करते हैं तो उसमें गोंडा का भी नौजवान होता है। अब कोई भी योजना दिल्ली से आती है लखनऊ टू लखनऊ से सीधे गौरा और मनकापुर में आती है धरातल पर उतरता है अब कोई व्यापारी और बेटी के सुरक्षा में सेंध नहीं लगता है लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। गोंडा के विधानसभाओं की अगर कोई योजना है तो उसको रास्ते में कोई हाईजैक नहीं कर सकता है क्योंकि माफिया को हम मिट्टी में मिल चुके हैं। क्योंकि अब बेटी और व्यापारी के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा चुकी है जो भी सुरक्षा में सेंध लगाएगा पहले से उसको एक अल्टीमेटम है अगर सुरक्षा में सेंध लगाई तो तय है या तो जेल या तो जहन्नुम में इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। भाजपा का मतलब आस्था है आस्था को सम्मान देने वाली पार्टी है आपको आगे बढ़ाने वाली पार्टी है आपके जीवन में बदलाव लाने वाली पार्टी है। सपा और कांग्रेस का मतलब है अपराध इनका मतलब है बदमाश को लाने वाली पार्टी वह बदमाश को लेकर आते हैं। हम बदलाव को लेकर आते हैं उनके द्वारा अपराध को प्रश्रय दिया जाता है हम आपकी आस्था को सम्मान देते हैं। पहले जो पैसा आज यहां पर खर्च हो रहा है कनेक्टिविटी और विकास के लिए खर्च हो रहा है पहले यह पैसा भाइयों और बहनों कब्रिस्तान के नाम पर जमीनों को गरीबों की जमीनों को कब्जा करने में खर्च होता था। आज उसी पैसे को हमने डायवर्ट किया है कि किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं होगा आस्था को सम्मान मिलना चाहिए इसीलिए धार्मिक स्थलों का काम हो रहा है। पिछले दिनों में मैंने अखिलेश यादव को कहा था की गिनती अगर आती हो तो गिरना शुरू करो अगले 6 महीने में एक लाख जवानों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे वितरण शुरू हो गया है।0
0
Report
Advertisement
ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सपा नेता शिव शंकर यादव माफी की मांग उठी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने शादी विवाह और कर्मकांड कराने वाले ब्राह्मणों पर टिप्पणी की है. कहा शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा बोली जाती है वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है आधे सुनाई देता है गिड़बीड़ गिड़बीड़ कह कर दक्षिणा रखवाते है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित है शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जहां एक तरफ 2027 विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं जिले के नेता ब्राह्मण तोड़ने का काम कर रहे हैं. ताजा मामला मिर्जापुर जनपद का है जहां के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है. कहा है शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा बोली जाती है वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है आधे सुनाई देता है गिडबीड़ गिडबीड़ कह कर दक्षिणा केवल रखवाते है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है. विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पूजा पाठ कर रहे ब्राह्मणों ने शिव शंकर यादव का विरोध किया है. कहां है हम लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक का पूजा पाठ करते हैं. इस तरह का ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना कि झूठ श्लोक पढ़ा जाता है और ठग है रूढ़िवादी परंपरा है. यह उनका नहीं कहना चाहिए. मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पूजा पाठ कर रहे पंडित अनुपम महराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के बयान का विरोध किया है. कहां इनको बयान से हमारे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है. पंडित अनुपम महराज ने कहा अखिलेश यादव के पूर्व सभा जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव का मति भ्रष्ट हो चुकी है, मानसिक रूप से विकलांग हो चुके हैं ब्राह्मण समाज इनके बयान की समझौता नहीं करता है. सनातन धर्म को गाली देने वाले को ब्राह्मण सम्मान नहीं करता है. यह समाज को गुमराह कर रहे हैं अखिलेश यादव का नाम भी जोड़ रहे बदनाम कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी को विनाश का काम कर रहे हैं जो ब्राह्मण समाज को गाली दे रहे हैं .ब्राह्मण इनसे नाराज है. वायरल वीडियो बताया जा रहा है सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव किसी तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे.तेरहवीं कार्यक्रम में अपने समाज को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो का हम पुष्टि नहीं करते हैं0
0
Report
अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो पर विवाद: संवैधानिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप, वीडियो हटाने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जेजेपी नेता अमित जोगी द्वारा फेसबुक पर जारी एक वीडियो विवादों में घिर गया है। वीडियो में उन्होंने "वोट चोरी" का मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तीखी आलोचना की है। आलोचकों ने इसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों का अपमान और राजनीतिक मर्यादा का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में भाषाई सीमाओं को लांघने पर सवाल उठाते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और कड़ी हिदायत देने की मांग की जा रही है। Row Over Amit Jogi's Controversial Video: Accused of Breaching Constitutional Decorum, Demands Rise for Removal0
0
Report
पटना में पानी पर तैरती फ्लोटिंग कैंडल दिवाली रोशन, कीमत 120 रुपये
Patna, Bihar:दिवाली की खरीदारी में लोग जुट चुके हैं..बाजार में भी दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी लाइट्स और डिजाइनर कैंडल की भरमार है लेकिन राजधानी पटना में इन दिनों एक ऐसी अनोखी कैंडल लोगों का ध्यान खींच रही है, जो न तो मोम से बनी है और न ही सामान्य तरीके से जलती है. इसकी खासियत है कि यह पानी के ऊपर तैरते हुए रोशनी देती है. यह फ्लोटिंग कैंडल है. इसे आप अपने घर में मौजूद किसी ग्लास, कटोरे या खूबसूरत बाउल में आसानी से जला सकते हैं...0
0
Report
Advertisement
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया गया बरामद, गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से किए फायर, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के मकसद और अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय रामदास की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास का हादसा।0
0
Report
लोन जमा कराने गए बैंक कर्मियों से चर्चित व्यापारी ने की मारपीट, डीवीआर लेकर फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर के पास एक चर्चित व्यापारी द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी लोन की रकम जमा कराने के सिलसिले में उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बैंक कर्मियों के साथ मारपीट व हाथापाई हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) निकालकर फरार हो गया। इस मारपीट की घटना में लोन ऑफिसर शरद घायल हो गए हैं, जो घटना के बाद एलडीएम (LDM) और डीआरएम (DRM) के साथ थाने में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
