227813
Amethi -टप्पेबाजों ने कार से उड़ाये 1 लाख 50 हजार
Dadra, Uttar Pradesh:मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास की है,जहाँ एक युवक ने अपने बैंक खाते से 2 लाख 10 हज़ार रुपये निकल अपनी कार में रखे थे। युवक ने वो पैसे अपने फाइनेंसर को देने के लिए निकाले थे। जिसमे से आधे पैसे उसके गाड़ी के डैशबोर्ड में ही रखे थे। जब चोरी हुई तब युवक अपनी गाड़ी से निकल कर 10 कदम की दूरी पर चाय पीने गया था। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस में की है,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर की आशा सहयोगिनियों ने मानदेय 24 हजार और पेंशन की मांग उठाई
Alwar, Rajasthan:अलवर में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगें उठाईं अलवर में आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ता मिनी सचिवालय गेट पर पहुंचीं और वहां विरोध दर्ज कराया। इसके बाद उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से जल्द मांगों के समाधान की अपील की。 इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौके पर पहुंचे और आशा सहयोगिनियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज विधानसभा में उठाई जाएगी。 आशा सहयोगिनियों का कहना है कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और जनजागरूकता अभियानों में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं नहीं मिल रही हैं。 प्रमुख मांगों में मासिक मानदेय 24 हजार रुपए करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि देने और 10 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लागू करने की मांग शामिल है।0
0
Report
सीकर के SK अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा
Sikar, Rajasthan:सीकर में एसके अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दोषी मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग। रानोली थाना इलाके के रहने वाले मृतका के पति लालचंद का आरोप है कि ऑपरेशन से प्रसव के बाद उनकी पत्नी की हालत सामान्य थी, लेकिन एक इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। 20 जुलाई को दीपा को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 21 जुलाई को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई। इसके बाद उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसकी हालत सामान्य थी। लालचंद का आरोप है कि अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे नर्सिंग स्टाफ द्वारा एक इंजेक्शन लगाने के बाद उसे सांस लेने में तकलीफ, पूरे शरीर में दर्द और अन्य गंभीर परेशानियां होने लगीं। परिजनों ने कई बार स्टाफ से डॉक्टर बुलाने और इलाज करने की गुहार लगाई, लेकिन समय पर ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बावजूद समय पर जयपुर रेफर नहीं किया गया और कई घंटे तक अस्पताल में ही इलाज चलता रहा। इसके बाद एम्बुलेंस से जयपुर रेफर करने की बात कही गई, लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस को यू-टर्न लेकर एसके अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति लालचंद ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टाफ की लापरवाही और इंजेक्शन के बाद हुई गड़बड़ी के कारण उनकी पत्नी की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं और पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ऐसे में परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और बच्चों के भविष्य के लिए सहायता की मांग की है। वहीं ग्रामीण सागर खोखर ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर इलाज और रेफर नहीं किए जाने के कारण प्रसूता की जान गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने अपनी लापरवाही छिपाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दोषी चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल मामले में परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। वहीं अस्पताल Administration की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।0
0
Report
भील बेरी झरना: 182 फीट ऊँचा दूध सागर पर्यटन केंद्र, लाखों पर्यटक पहुंचे
Pali, Rajasthan:राजस्थान का 'दूध सागर' अपने वेग में, भील बेरी पर्यटन स्थान पर 182 फ़ीट ऊँचाई से गिरता है झरना, राजस्थान के सबसे ऊंचे झरनों में है शुमार, पाली-राजसमंद की सीमाओं पर है स्थित भील बेरी झरना, लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचे है इस मौसम में यहा, वन विभाग की टीम करती है पूरी मॉनिटरिंग ।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली जंतर-मंतर पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का बड़ा प्रदर्शन; शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे
Fatehpur, Uttar Pradesh:दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का बड़ा प्रदर्शन राष्ट्रपति को संबोधित करके हुए सौंपा डीएम को ज्ञापन शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और नीट धांधली पर कार्रवाई की मांग मृतक छात्रों के परिजनों को एक करोड़ की मदद और परिवार को नौकरी देने की मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी दिल्ली पुलिस का छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज और कार्रवाई का किया विरोध दिल्ली पुलिस की बर्बारता पर जमकर साधा निशाना0
0
Report
दुमका में कांग्रेस धरना: शिक्षा मंत्री इस्तीफा और नीट पेपर लीक पर संसद चर्चा
Dumka, Jharkhand:दुमका के बीर कुंवर सिंह चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली मे हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बिरोध मे धरना दिया गया. कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के साथ साथ छात्रों और प्रदशांकरियो पर हुए एफ आई आर वापस लेने के साथ परीक्षा अनियमितताओं पर संसद मे तत्काल चर्चा का मांग किया है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ रही है केंद्र सरकार नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा मे नियंत्रण नहीं कर पा रही है महत्वपूर्ण परीक्षाओं को भस्टाचार की भेट चढ़ा दी गईं है केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा जिससे आज पुरे देश के छात्र उदेलित है आज कांग्रेस पार्टी पुरे देश मे छात्रों के समर्थन मे sड़क पर आंदोलित है जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा नहीं देते है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लिक मुद्दे को लेकर छात्रों के साथ खड़ी है जब देश के छात्र आंदोलन कर रहे थे तो उन्हें बेहरहमी से पीटा गया ज़ब केंद्र के शिक्षा मंत्री से नहीं सम्भल रहा है तो उन्हें अभिलम्ब इस्तीफा दें देना चाहिए।जब कांग्रेस के राहुल गाँधी छात्रों के हित मे धरना पर बैठे तो उनके साथ गलत व्यवहार किया गया जबकि राहुल गाँधी लोकसभा मे बिपक्ष के नेता है इस संथाल परगना के धरती से सब एक जुट हो रहे है और अहवाहन कर रहे है 2029 मे केंद्र कि सरकार को हटाने का काम करेंगे.0
0
Report
बक्सर में ड्रेस कोड नियम के उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई کی संभावनाएं
Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद बक्सर में कुछ शिक्षक ड्रेस कोड का पालन करते नहीं दिखे। शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश में सभी शिक्षकों को विद्यालय में फॉर्मल ड्रेस पहनकर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद राजपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक जींस और टी-शर्ट पहनकर विद्यालय पहुंचे। मामला उस समय सामने आया जी मीडिया की टीम विद्यालय पहुंची। मौके पर शिक्षक विभागीय निर्देशों के विपरीत कैजुअल ड्रेस में नजर आए। मीडिया ने जब इस संबंध में शिक्षकों से बात करने और विभागीय आदेश के पालन नहीं किए जाने का कारण जानना चाहा तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यालयों में अनुशासन गरिमा और पेशेवर माहौल बनाए रखना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सचिव स्तर से सभी शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस अनिवार्य की गई है। ऐसे में विभागीय आदेश की अनदेखी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना होगा कि जिला शिक्षा प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है या नहीं.0
0
Report
Advertisement
औरंगाबाद के बाल सुधार गृह में वायरल वीडियो की जांच के आदेश
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ किशोर वय उम्र के लड़के टीवी पर तेज आवाज में गाना बजाकर नाचते मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं वहीं कथित तौर पर नशा करते भी नजर आ रहे हैं। जी मीडिया वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है मगर जब इसकी पड़ताल की है तब मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बभंडी स्थित बाल सुधार गृह का बताया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जिस सुधार गृह में भूले भटके बच्चों को सुधारकर उसे सही राह पर लाने के लिए रखा जाता है वहां रह रहे बच्चों की ऐसी हरकत उस गृह के उद्देश्य पर ही सवाल खड़ा कर रहा है। गृह के अंदर नशे की चीज़ें आखिर पहुंची तो कैसे पहुंची,यह तो जांच का विषय है। औरंगाबाद के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिये टीम का गठन किया गया है , जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई किये जाने की बात उन्होंने कही।0
0
Report
बोकारो में कांग्रेस का धरना, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बोकारो में कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय के पास धरना। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कहा शिक्षा मंत्री इस्तीफे दे। बताते चले कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध। इसी कड़ी में आज गुरुवार को बोकारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया। इसी दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा सरकार छात्रों से संवाद करने के बजाय कुर्सी बचाने में लगी है। राजेश ठाकुर ने मांग की कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते है तबतक, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि जब मामला गंभीर हो गया और एक छात्र की मौत हो गई तब प्रधानमंत्री ट्वीट कर रहे है। ये नहीं चलेगा। जबतक इस्तीफा नहीं दिया जाता है तबतक आंदोलन जारी रहेगा। बाइट -- राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस。0
0
Report
सासाराम रेलवे स्टेशन पर 20 किग्रा गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-6 पर रेल पुलिस ने 20 किलो गाजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उड़ीसा से ट्रेन के माध्यम से गाजा सासाराम लाया गया और सासाराम से फिर पटना ले जाने के फिराक में थे। तभी पुलिस को भनक लग गई और रेल पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को दबोच लिया। यह लोग गांजा को पटना ले जा रहे थे। बता दे की दंडाधिकारी के मौजूदगी में बरामद गांजा का वजन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ: अवैध दुकान पर बुलडोजर चलाने से शहर में हंगामा
मेरठ अवैध दुकान पर गरजा बुलडोजर, जगन छोले भठूरे नाम से थी दुकान, आधा हिस्सा अवैध बताकर निगम ने तोड़ी दुकान, मालिक का आरोप कोर्ट से स्टे लेकर आया दुकानदार, नगर निगम, परिवर्तन दल व CO कोतवाली मौके पर, मेरठ की नामचीन दुकान है जगन छोले भठूरे, आकरोषित व्यापारी ने किया हंगामा, व्यापारियों के हंगामा की सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डा के मामला।0
0
Report
जंतर मंतर पर parcels भेजने वाला वीडियो वायरल, विरोधियों के दावों پر बवाल
Noida, Uttar Pradesh:After a few videos of people sending parcels via Zomato/Swiggy went viral. More and more people from across India started ordering food for people at Jantar Mantar. This video is now shared by the right-wing trolls claiming it's funded by Videshi Taqaten. Jokers!0
0
Report
Dwarka पार्क में महिलाओं ने पौधारोपण से हरियाली बढ़ाने का आह्वान
New Delhi, Delhi:पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमसभरे मौसम के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। लगातार दो दिनों से हो रही हल्की-हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। द्वारका के एक पार्क में इस सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए विभिन्न राज्यों की महिलाएं एकत्र हुईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने राज्यों के पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए, जिससे देश की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक देखने को मिली। इसके बाद सभी महिलाओं ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। महिलाओं ने कहा कि पौधे और पेड़ पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे तो हरियाली बढ़ेगी, वर्षा का संतुलन बेहतर होगा और भविष्य में तेज गर्मी व प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। बच्चों को भी पौधे लगवाकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।0
0
Report
Advertisement
जंतर मंतर पर किसान यूनियन नेताओं की पुलिस हिरासत, दिल्ली मार्च पर तगड़ा मोड़
Mainpuri, Uttar Pradesh:जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। जिलाध्यक्ष पवन सक्सेना समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली पुलिस ने रोककर हिरासत में ले लिया। दिल्ली कोच को लेकर पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने सभी को समझाकर जिले से बाहर न जाने की हिदायत देते हुए हिरासत में लिया। किसान संगठन ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया है। जिला - मैनपुरी दि. 23/07/20260
0
Report
दिल्ली के लाठीचार्ज के खिलाफ चंद्रपुर में प्रदर्शन, बायपास रोड पर चक्काजाम की कोशिश
Chandrapur, Maharashtra:दिल्लीतील विद्यार्थ्यांवरील लाठीचार्जचा चंद्रपुरात निषेध, बायपास रोडवर चक्काजामचा प्रयत्न दिल्ली येथे विद्यार्थ्यांच्या आंदोलनावर झालेल्या लाठीचार्जच्या निषेधार्थ चंद्रपूरात आंदोलन करण्यात आले. चंद्रपूर शहरातील बायपास रोडवरील तेलंगणा-महाराष्ट्र राष्ट्रीय महामार्गावर आंदोलकांनी चक्काजाम करण्याचा प्रयत्न केला. यावेळी विद्यार्थी, पालक आणि नागरिक मोठ्या संख्येने सहभागी झाले होते. परिस्थिती चिघळू नये यासाठी पोलिसांनी वेळीच हस्तक्षेप करत आंदोलकांवर नियंत्रण मिळवले. ब Bite 1) आंदोलक आशीष अम्बाडे झी मीडिया चंद्रपूर0
0
Report
नीट पेपर लीक विरोधी आक्रोश: दिल्ली से जंतर मंतर तक विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
Oras Bk., Maharashtra:नीट पेपर फुटीविरोधात दिल्लीतील जंतर मंतर वरील विद्यार्थी व आंदोलकांवर केलेला हल्ला हा हिंसक असल्याचा ठपका ठेवत सिंधुदुर्ग जिल्ह्यात आक्रोश रॅली काढण्यात आली. कणकवली तालुक्यात ही आक्रोश रॅली काढण्यात आली. यावेळी विद्यार्थी व जिल्ह्यातील नागरिक उपस्थित होते. नीट परीक्षेसाठी विद्यार्थी सगळ विसरून तयारी करत असतात आणि मग असा पेपर फुटला की ज्या देशातील तब्बल 23 लाख विद्यार्थी नीट ची परीक्षा देतात त्या देशात 20 विद्यार्थी आत्महत्या करतात. यात काही तरी चुकतंय हे आमच्या सारख्या कमी वयाच्या मुलांना समजत असेल तर ते धर्मेंद्र प्रधानांना का नाही समजत ? ह्यात सुधारणा होणार का ? मृत झालेल्या विद्यार्थ्यांच्या परिवाराला काय मिळणार हा सगळ्याची जबाबदारी घेऊन मोदी राजीनामा देतील का? असा सवाल या आंदोलनात सहभागी झालेल्या आणि नीटची परीक्षा देणाऱ्या विद्यार्थिनीने उपस्थित केलाय。0
0
Report
Advertisement
