icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227407
CC.MohanFollow7 Jan 2025, 11:16 am

अमेठीः ज्वेलरी व्यवसायी के दुकान से 7 किलो चांदी, 1 लाख के सोने के आभूषण और 75 हजार चुरा ले गया चोर, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Bisesarganj, Uttar Pradesh:

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर नहर के पास बीते मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे नकाबपोश अज्ञात चोर ने महुए के पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर फेरी करने वाले ज्वेलरी व्यवसायी पन्नालाल बरनवाल के दुकान में से करीब 7 किलो चांदी, करीब 1 लाख के सोने के आभूषण और किराना दुकान कैश काउंटर में रखे करीब 75 हजार रुपए नगद उठा ले गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसमें बेखौफ नकाबपोश चोर घटना को अंजाम देने के बाद दबे पांव छत के सहारे मौके से फरार हो गया। बुधवार की तड़के सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यवसायी के होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रांची स्टेडियम में आज़ादी के जश्न के बीच छात्र तिरंगा यात्रा लेकर मांग उठाते

Ranchi, Jharkhand:आज पूरा देश आज़ादी का जश्न मना रहा है… देश के कोने-कोने में तिरंगा लहरा रहा है। लेकिन राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में तस्वीर कुछ अलग है। यहां पिछले 22 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हजारों की संख्या में छात्र इसी स्टेडियम में मौजूद हैं और कुछ ही देर में तिरंगा यात्रा निकालने वाले हैं। छात्रों का कहना है कि देश को आज़ादी तो 80 साल पहले मिल गई, लेकिन जिस व्यवस्था में युवाओं को अपने हक और रोजगार के लिए सड़क पर उतरना पड़े, वह उनके लिए कैसी आज़ादी है? इसी सवाल और अपनी मांगों को लेकर छात्र आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

किशनगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण व मतदान की शपथ

Kishanganj, Bihar:हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ किशनगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह आरपीटीसी ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आमजन ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की शपथ ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने शानदार पीटी प्रदर्शन के जरिए अनुशासन, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। गीत, नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियों के दौरान पूरा आरपीटीसी ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, सीओ सिटी आयुष वशिष्ठ, मदनगंज थाना प्रभारी भवानी सिंह, शहर थाना प्रभारी नरपत बाना, नायब तहसीलदार प्रशिक्षु कुलदीप सिंह, निवर्तमान सभापति दिनेश सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।
0
0
Report

करौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण और परेड के साथ मनाया गया

Karauli, Rajasthan:80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जिले करौली में ध्वजारोहण किया गया। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्टर ने ध्वज फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस जवान, आरएसी जवान, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड आदि ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। होमगार्ड, स्टूडेंट पुलिस, स्काउट गाइड द्वारा परेड आयोजित की गई। एडीएम, एसपी, एएसपी, डीएफओ शामिल जिला अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के संदेश का पाठ किया गया। स्कूल के छात्रों ने शारीरिक व्यायाम की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कार्मिक, समाजसेवी और छात्रों सहित 35 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वीरांगनाओं को शॉल व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बहुजन कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। जिला कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय, एसपी कार्यालय, नगर परिषद में भी ध्वजारोहण हुआ। करौली मेडिकल कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। जिला मुख्यालय के निजी और सरकारी विद्यालयों में भी 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
0
0
Report

हिसार में स्वतंत्रता दिवस: शानदार परेड और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Hisar, Haryana:हरियाणा के हिसार में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व राष्ट्रभक्ति के अपार उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। स्थानीय राजकीय कॉलेज के मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में गरिमामय उपस्थिति के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और खुशियां मनाई गईं। ध्वजारोहण के बाद जब हरियाणा पुलिस के जवानों और एनसीसी कैडेट्स ने सधे हुए कदमों और बुलंद हौसले के साथ शानदार परेड प्रस्तुत की, तो पूरा मैदान दर्शकों की भरपूर तालियों से गूंज उठा। इस परेड ने समारोह के आकर्षण में चार चांद लगा दिए। इसके उपरांत, विभिन्न स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भारत की विविध संस्कृति और देशभक्ति के रंगों से समां बांध दिया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में झंडा रोहण, खन्ना ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार बताए

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर के शहीद संग्रहालय पर झंडा रोहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। वित्त मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि भविष्य के योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने वाली ताकि 2030 से पहले भारत आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा चुनौतियों को अवसर में बदला है। वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से दूर रहने की भी अपील की है। कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के अलावा सांसद अरुण सागर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाइट - सुरेश कुमार खन्ना, वित्त मंत्री
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

मुरैना में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा का रंगारंग प्रदर्शन

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मुरैना में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला... सामाजिक संगठनों की पहल पर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच कई किलोमीटर तक तिरंगे की शान नजर आई। इस तिरंगा यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, महिलाएं, युवा और शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा और हर जुबां पर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। लोग पूरे गर्व के साथ संदेश दे रहे थे कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान है। मुरैना की सड़कों से गुजरती इस तिरंगा यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कदम-कदम पर लोगों का उत्साह और हाथों में लहराता तिरंगा भारत के प्रति उनके सम्मान और प्रेम की कहानी बयां कर रहा था।
0
0
Report

दुर्ग के बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और परेड का आयोजन

Bemetara, Chhattisgarh:एंकर शहर के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली. कार्यक्रम में विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया. कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं संस्कृति कार्यक्रम से देश प्रेम एवं छग के लोकरंग की छटा बिखेरी और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.. वही अपने कार्यक्षेत्र एवं समाजिक रूप में उत्कृष्ट काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजस्व अमला, स्वास्थ्य कार्यकर्ता अधिकारी कर्मचारी और पुलिस के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया गया है..वही मीडिया के माध्यम से सांसद विजय बघेल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं देश प्रेम को प्रगाढ़ रखते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया साथ ही बेमेतरा के बेसिक स्कूल खेल मैदान में हुए कार्यक्रम परेड की तारीफ किया है... बाइट 1 विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा ।
0
0
Report

तिरंगे की शान: संस्कृति मंत्री ने परेड की सलामी दी

Damoh, Madhya Pradesh:शान से लहराया तिरंगा, संस्कृति मंत्री ने की परेड की सलामी... एंकर/ दमोह में मौसम के विपरीत होने के बाद भी जश्ने आजादी में कहीं कोई कमी नहीं हुई और लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। तहसील ग्राउंड पुलिस परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न शासकीय सेवकों पुलिस जवानों कालेज और स्कूली छात्र छात्राओं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री विधायक जयंत मलैया, विविध जनप्रतिनिधि , जिया सत्र न्यायाधीश कलेक्टर एसपी सहित आला अधिकारी गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में ई-रिक्शा यूनियन की तिरंगा यात्रा देशभक्ति से गरजी

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-रिक्शा यूनियन की ओर से तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत संगरिया अंडरपास से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। यात्रा जिला कलक्टर कार्यालय पहुंची, जहां से वापस रवाना होकर भगत सिंह चौक होते हुए संगरिया अंडरपास पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विभिन्न महापुरुषों और शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, शहीद भगत सिंह चौक, कॉमरेड श्योपत सिंह चौक और वाल्मीकि चौक पर रुककर नमन किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। रैली के दौरान माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया。
0
0
Report

बड़वानी: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा नेता गायब, कलेक्टर ने तिरंगा फहराकर सीएम संदेश वाचन

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-80 वे स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर ने तिरंगा फहराकर ली सलामी मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन भाजपा नेता जनप्रतिनिधि रहे नदारद Vo-जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड पर आज स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर पहली बार मंच पर लगाई गई भाजपा नेताओं और भाजपा के जनप्रतिनिधियों के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली नजर आई पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कलेक्टर जयतीसिंह ने तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सलामी ली बता दें के कल ही सीएम डॉ मोहन यादव का बड़वानी दौरा था ऐसे में आज भाजपा नेताओं का यूं गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम से दूर रहना कई सवालों को जन्म दे रहा है बरहाल मामले में अभी किसी का कोई बयान सामने नही आया है आखिर क्या वजह रही है जो मुख्य झंडा वंदन कार्यक्रम में कोई भाजपा नेता शामिल नही है कारण सामने नही आ पाया है
0
0
Report

दुर्ग के फर्स्ट बटालियन ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण और देशभक्ति प्रदर्शनी

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता व प्रगति में सभी से योगदान देने का आह्वान किया कार्यक्रम में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे फर्स्ट बटालियन ग्राउंड में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को मुख्य अथिति द्वारा सम्मानित किया गया बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश भी वाचन किया उन्होंने परेड का निरीक्षण कर पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट-गाइड से सलामी ली तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनियों के परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात भी की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top