icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
SKSohrab KhanFollow27 Jan 2025, 01:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छिंदवाड़ा: कांग्रेस प्रदर्शन कर CEC इस्तीफे की मांग, मुकुट पहनाकर जंजीरों के साथ नारे

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ता को पहनाया ज्ञानेश कुमार का मुकुट और हाथ में जंजीर छिंदवाड़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. शहर और ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट की ओर पहुंचे .कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बैरिकेट्स पार करने का प्रयास किया. प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा और दो फायर ब्रिगेड भी तैनात रही.कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का मुकुट पहने एक कार्यकर्ता को हाथों में जंजीर पहना कर प्रदर्शन किया और उसे कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक जंजीरों के साथ ले गए. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भी कोशिश की जिस पर पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी प्रयोग किया और पुतले को बुझाने के लिए फायर एक्सटिंगशर का भी प्रयोग किया गया .वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जिस प्रकार देश के चुनावों को प्रभावित किया राहुल गांधी का कहना है कि बार बार वोट की चोरी हो रही है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती थी मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग और एल आई बी को रिपोर्ट दी गई कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है यहां पर भी वोट की चोरी हुई और वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए छिंदवाड़ा में भी काउंटिंग के पहले 2 घंटे लाइट बंद की गई और नकुलनाथ लोकसभा का चुनाव हार गए .उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है .कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा जीतती आई है .निर्वाचन आयोग को अब स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है और हम इसी लिए ये आंदोलन कर रहे है .
0
0
Report

कांग्रेस का धरना: एसआईआर सर्वे के विरोध में निर्वाचन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

Vidisha, Madhya Pradesh:वोट चोरी का आरोप... एसआईआर के जरिए वोट चोरी का आरोप... कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की... बुधवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस ने नीमताल पर धरना देकर निकाला पैदल मार्च... गुलाब वाटिका के पास पुलिस ने वेरीफिकेशन लगाकर रॉक वाटर कैनन से रोकने का प्रयास... एंकर : एसआईआर सर्वे को लेकर कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। साथ ही लाखों मतदाताओं के नाम काटने के पीछे मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार को दोषी बताकर कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। ज्ञानेश कुमार पर यह आप भी लगाए गए कि उन्होंने वोट चोरी करके भाजपा को जीत डलवाई है. उसी के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को गांधी चौक नीमताल पर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग को घेरते हुए एसआईआर सर्वे को रद्द करने और मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की है। धरने के बाद सभी कांग्रेस जन कलेक्ट्रेट पैदल मार्च करते निकले। गुलाबबाटिका के पास ही कोतवाली पुलिस ने वेरीफिकेशन कर कांग्रेस कार्यकर्ता को रोक लिया जिसे पानी की बौछार से बुझाए साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पानी की बौछार डाली जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि हमारे नेता पूर्व में ही वोट चोरी की शिकायत है करते आ रहे हैं यह ज्ञानेश कुमार के साथियों द्वारा भी उजागर किया गया है
0
0
Report

Seven Seas Hospitality का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड, फूड सेफ्टी चूक उजागर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में Seven Seas Hospitality Pvt. Ltd. का FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के दौरान फूड प्रिपरेशन एरिया में गंदगी, पानी का जमाव, दुर्गंध और खराब हाउसकीपिंग मिली। टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू में फंगस, सड़ी हुई शिमला मिर्च और खराब हो चुका काला कुकिंग ऑयल भी मिला। फूड स्टोरेज में मीट और वेजिटेरियन फूड की सही सेग्रीगेशन नहीं थी, जबकि क्ल Cold स्टोरेज में फूड पर कंडेनसेशन का पानी टपकता मिला। इसके अलावा रेफ्रिजरेशन लीकेज, प्लास्टर उखड़ना, खराब वेंटिलेशन-लाइटिंग और कॉकरोच व मक्खियों की मौजूदगी भी पाई गई। जांच में करीब 74 किलो/लीटर गैर-अनुपालन वाले खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए। फूड बिजनेस ऑपरेटर का कंप्लायंस स्कोर सिर्फ 30 प्रतिशत रहा, जिसे Non-compliance कैटेगरी में रखा गया है। लाइसेंस सस्पेंड रहने के दौरान कंपनी को सभी फूड बिजनेस गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

4361 पदों में महिला आरक्षित सीट खाली, पुरुष अभ्यर्थियों को मौका देने की मांग तेज

Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग में बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों ने अनोखा प्रदर्शन किया कई दिनों से धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया अभ्यर्थियों की मांग है कि 4361 पदों वाली पुलिस ड्राइवर भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की खाली रह गई सीटों पर DET पास पुरुष को मौका दिया जाए दरअसल पूरा मामला यह है की बिहार पुलिस चालक सिपाही 02/25 , के अभ्यर्थियों 4361 सीट था इसमें महिलाओं के लिए 35% सीट आरक्षित किया गया था जिसमें महिला 250 से 300 के आसपास मिली और महिलाओं के सीट जो है खाली है लड़कियों के सीट पर लड़कों को बहाल किया जाए इसी के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है क्योंकि 35% लड़कियों के लिए सीट आरक्षित है लेकिन 250 से 300 ही लड़कियां फाइनल रूप से मिली है
0
0
Report

एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले कबड्डी स्टार सुमित सांगवान गांव में जोरदार स्वागत

Charkhi Dadri, Haryana:कोच के प्रशिक्षण से हासिल किया मुकाम बचपन से ही कबड्डी का खेल था पसंद मेरी मेहनत और लगन रंग लाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित सांगवान ने देश के युवाओं को कहां पढ़ाई और खेल दोनों जरूरी मेहनत करने से हर लक्ष्य प्राप्त हो सकता है जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स- भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ईरान को छह अंकों के अंतर से पराजित किया। जापान के आईची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाले स्टार डिफेंडर सुमित सांगवान के गृह जिले दादरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय भिवानी रोड स्थित सांगवान गार्डन और गांव आदमपुर डाढ़ी में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ सुमित का स्वागत किया। इस दौरान गार्डन से शहर होते हुए गांव तक खुली जीप में उनका विजयी जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने उन्हें नोटों की मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
0
0
Report
Advertisement

राज बब्बर ने वोट गिनती पर उठाए गंभीर सवाल, चुनाव आयोग पर निशाना

Nuh, Haryana:वोटों की गिनती को लेकर राज बब्बर ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप। नूंह की पटेल वाटिका में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभिनेता एवं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने चुनाव प्रक्रिया और वोटों की गिनती को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार चुनाव में वोटों की गिनती और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मतदान के दौरान पड़े वोटों की संख्या और गिनती में सामने आए आंकड़ों में अंतर दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि काउंटिंग के दौरान करीब दो घंटे तक सर्वर डाउन रहा और दोपहर तीन बजे के बाद वेबसाइट पर चुनावी आंकड़ों का अपडेट होना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि अंतिम गिनती के बाद कुछ स्थानों पर पड़े वोटों से अधिक वोट गिने जाने के सवाल सामने आए। राज बब्बर ने कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव परिणामوں का हवाला देते हुए कहा कि जिन प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में वोट मिले, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भोपाल सहित अन्य लोकसभा क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए चुनावी आंकड़ों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। राज बब्बर ने हरियाणा और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में वोटों की कथित هेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका के समक्ष अपनी बात रख रही है तथा अब पार्टी की उम्मीद सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर न्याय नहीं हुआ तो लोगों में नाराजगी और बढ़ सकती है। राहुल गांधी पहले भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते रहे हैं और आरोपों के समर्थन में साक्ष्य सामने रखने की बात कह चुके हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने पूर्व में ऐसे आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें आधारहीन बताया है। इस दौरान राज बब्बर ने अपने क्षेत्र के लोगों से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मुझसे गलती हुई है। मैं आता रहूंगा। चुनाव कोई भी लड़े, यह पार्टी तय करेगी, लेकिन मेरा फर्ज है कि चुनाव हो या न हो, लोगों ने जितनी मोहब्बत दी है, मैं हमेशा यहां रहूंगा।” कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे।
0
0
Report

गोविंदपुरी पार्किंग विवाद: निगम के नये नोटिस से सड़कें जाम की आशंका

New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में आज नगर निगम के पार्किंग को लेकर गोविंदपुरी के रहने वाले लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ किया गया. यह विरोध प्रदर्शन पार्किंग बंद किए जाने के विरोध में लोगों के द्वारा किया गया है क्योंकि गोविंदपुरी इलाके में नगर निगम का यह इकलौता पार्किंग था जहां पर लोग बड़ी संख्या में अपनी कार की पार्किंग करते थे. अब लोग कह रहे हैं कि नगर निगम के द्वारा या पार्किंग बंद कर दिया गया है ऐसे में हम लोग अपनी गाड़ियों को कहां खड़ा करेंगे इसकी समस्या सामने आ रही है जिसका विरोध प्रदर्शन आज हम लोग कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में पार्किंग की समस्या अक्सर देखी जाती है और पार्किंग की समस्या होने की वजह से लोग अपनी गाड़ियों को सड़क किनारे पार्किंग करने पर मजबूर हो जाते हैं क्योंकि उनके पास अपने आसपास इलाके में गाड़ियों की पार्किंग ना होने की वजह से यह समस्या खड़ा होती है. ऐसी स्थिति में सड़कों पर अवैध पार्किंग होने की वजह से सड़क का चौड़ीकरण कम हो जाता है और इलाके में भीषण जाम की समस्या सड़कों पर देखने को मिलता है. इसी करी में गोविंदपुरी इलाके में के ब्लॉक में नगर निगम का पार्किंग 2023 में अलॉट किया गया था जो 3 साल के लिए अलॉट था जिसे 2 साल एक्सटेंड करना था लेकिन इस पार्किंग का 3 साल पूरा होने पर ही नगर निगम ने इस पार्किंग को खाली करने का नोटिस ठेकेदार को दे दिया है वही इस नोटिस के बाद जब ठेकेदार के द्वारा गोविंदपुरी इलाके के लोगों को गाड़ी हटाने को कहा गया और उन्हें अपनी समस्या बताई जिसके बाद लोग आज पार्किंग के बाहर इकट्ठा होकर नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है और उन्होंने यह मांग रखी है कि इस पार्किंग को नगर निगम के द्वारा चलाया जाना चाहिए क्योंकि गोविंदपुरी इलाके के लोग इस पार्किंग में गाड़ी पार्क करते हैं अन्यथा गोविंदपुरी के सड़कों पर एंक्रोचमेंट बढ़ जाएगा और जाम की भीषण समस्या होगी. गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमरिक गिल बताते हैं कि पूरे गोविंदपुरी के लोगों के लिए यह एक नगर निगम के द्वारा पार्किंग अलॉट किया गया था 2023 में इसके अलॉट होने से गोविंदपुरी लोगों को गाड़ी पार्क करने की काफी सुविधा मिली थी इस पार्किंग के अंदर तकरीबन 400 गाड़ियां लोगों की पार्क होती है और बाहर जो पार्किंग बनाया गया है उसमें 160 के करीब में गाड़ियों की पार्किंग की जाती है इस पार्किंग के बनने के बाद गोविंदपुरी के सड़क पर एंक्रोचमेंट भी कम हुआ था जिससे जाम की समस्या भी थोड़ा कम हुआ था इस पार्किंग का समय सीमा 2026 में खत्म हो रहा था क्योंकि जो कॉन्ट्रैक्ट मिला था इस पार्किंग का वह 3 साल के लिए था और 2 साल एक्सटेंड करने की बात कही गई इस दौरान हम लोगों ने नगर निगम से या मांग किया था कि यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाया जाए ताकि गोविंदपुरी के सड़क से जो गाड़ियाँ पार्किंग होती है वह सभी गाड़ियां इस पार्किंग के अंदर आ जाए और ऊपर पार्क डेवलप हो जाता लेकिन अब इस पार्किंग को बंद कर दिया गया है 2 साल का जो एक्सटेंड करना था वह नहीं हो सका जिसके वजह से हम लोगों को अब गाड़ी पार्क करने के लिए बहुत मुसीबत आ गया है कि आखिरकार हम लोग अब गाड़ी की पार्किंग कहां करेंगे अगर सड़क पर फिर से करते हैं तो सड़क पर एंक्रोचमेंट बढ़ जाएगा और जाम की भीषण समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा जिससे हम कॉलोनी के लोग काफी परेशान हो जाते हैं. हम लोग गोविंदपुरी के सभी लोग मिलकर नगर निगम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और इस पार्किंग को फिर से वापस लाने की अपील करेंगे. वही गोविंदपुरी इलाके के रहने वाले सुरेंदर राठौर बताते हैं कि जब से मुझे पता चला है की पार्किंग के लिए नोटिस आया है और 2 अक्टूबर तक इस पार्किंग को खाली करने का आदेश है अन्यथा इस पर कार्रवाई की जाएगी तब से हम लोग बहुत दुखी हो गए हैं क्योंकि हम लोग यहां पर गाड़ी पर करते थे यहाँ हम लोगों की गाड़ी सुरक्षित रहती थी और सड़क पर एंक्रोचमेंट भी काम हो रहा था लेकिन नगर निगम के द्वारा यह आदेश बहुत गलत है और उन्हें विचार करना चाहिए क्योंकि यहां पर पार्किंग की बहुत जरूरत है क्योंकि यह गोविंदपुरी इलाका जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं. वहीं इलाके की रहने वाली रेखा बस्सी बताती है कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार नगर निगम ने इस पार्किंग को हटाने की बात क्यों की है ऑलरेडी गोविंदपुरी इलाके में एंक्रोचमेंट इतना ज्यादा है कि रोजाना यहां जाम की भीषण समस्या से लोग जूझते हैं इस पार्किंग में 400 से ज्यादा गाड़ी खड़ी होती है अगर वह 400 गाड़ी अब पार्किंग में खड़ी नहीं होगी तो आखिरकार वह सड़क पर ही खड़ी होगी और जब सड़क पर खड़ी होगी तो फिर अंदाजा लगाइए पहले से ही एंक्रोचमेंट इतना बड़ा हुआ है इलाके में अब और कितना ज्यादा एंक्रोचमेंट बढ़ जाएगा इस आदेश के बाद यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम के द्वारा बनाया जाना था लेकिन वह तो नहीं बनाया गया जो पार्किंग चल रहा था उसे भी बंद किया जा रहा है इससे गोविंदपुरी के लोगों को गाड़ी पार्क करने के लिए अब मुसीबतें बढ़ रही है. वहीं हम आपको बता दे नगर निगम के द्वारा जो नोटिस दिया गया है उसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि दिनांक 25.9.2026 से आगे सात दिनों के अंदर के ब्लॉक कालकाजी के एमसीडी पार्किंग को खाली कर दिया जाए गाड़ी मालिकों से अनुरोध है. आदेशानुसार एमसीडी दिल्ली वही हम आपको बता दे अब नगर निगम के द्वारा इस पार्किंग के जगह पर पार्क डेवलप किया जाना है जिस पर नगर निगम ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली में लगातार पॉल्यूशन बढ़ रहा है उसके तहत दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा रियासी इलाके में नगर निगम का पार्क डेवलप किया जाना है ताकि बढ़ाते पॉल्यूशन से लोगों को बचाया जा सके. फिलहाल लोगों के द्वारा इलाके में पार्किंग की समस्या को लेकर कोर्ट जाने की बात कही गई है.
0
0
Report
Advertisement

झामुमो ने एसआईआर विरोध में लोकभवन पर प्रदर्शन; सीआईसी पर देशद्रोह का मुकदमा मांगे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एसआईआर के विरोध में लोकभवन पर विरोध प्रदर्शन किया। एसआईआर की खामियों को लेकर एसआईआर पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार, बीजेपी के साथ साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए एसआईआर को बंद करने और सीआईसी पर देश द्रोह का मुकदमा कर बर्खास्त करते हुए कार्रवाई की मांग किया। झामुमो ने कहा चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष प्रहरी के तौर पर होना चाहिए पर देश की सत्ताधारी पार्टी को लाभ पहुंचाने वाला है। साथ ही कहा एसआईआर को लेकर आम लोग भी आक्रोशित हैं और आम आदमी लाइन में खड़ा है। ये आम लोगों को परेशान करने वाला काम है।
0
0
Report

धनबाद के IIT परिसर में राष्ट्रगान प्रतियोगिता: विजेता टीम प्रांतीय स्तर के लिए चुनेगी

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के IIT (ISM) परिसर स्थित गोल्डन जुबली लेक्चर हॉल में बुधवार को भारत विकास परिषद धनबाद मुख्य शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी और संस्कृत में एक से बढ़कर एक राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मंच पर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी गायन प्रतिभा के साथ भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रदर्शित किया। इस अवसर पर सोमनाथ प्रूथी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम हजारीबाग में आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में धनबाद का प्रतिनिधित्व करेगी। वहां सफलता हासिल करने वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा दोपहर बाद की जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर भारत विकास परिषद की ओर से सोमनाथ प्रूथी ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

लातेिहार: दिशा बैठक में विकास योजनाओं के सही निष्पादन पर अधिकारियों को निर्देश

Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले में सरकार ग्रामीणों के समुचित लाभ को लेकर जिले में कई जनकल्याणकारी योजना चला रही ताकि जनता को सरकार की योजना का लाभ मिल सके । चल रहे विकास योजनाओं का सही संचालन हो रहा या नही जिसको लेकर आज दिशा की बैठक की गई । बैठक राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम, चतरा सांसद कालीचरण Singh, लातेहार और मानिका विधायक, डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव सहित जिले के सभी विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में शामिल हुए । ज्ञात हो जिले में चल रहे विकास योजनाओं संबंधित जनप्रतिनिधियों ने जनता की बुनियादी समस्याओ को जिले के पदाधिकारी को अवगत कराया गया । जिले के डीसी संदीप कुमार ने बैठक में उठे मुद्दों के सही तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया है जिले के सुदूरवर्ती इलाके में पुल-पुलिया, सड़क, स्कूल का संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों का सही संचालन का मुद्दा बैठक में आया है । राज्यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा जिले के विकास को लेकर दिशा की बैठक हुई बैठक में कई मामले आये है जिसका निष्पादन को लेकर जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है । चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जटिल समस्या का निष्पादन को लेकर निर्देश दिए गए है । वही देश में चल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के बारे में कहा कि जनता का विरोध लोकतंत्र में सब सही इसको रोका नही जा सकता ।
0
0
Report
Advertisement

चतरा में अवैध शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़: 391 पेटी नकली शराब बरामद

Ansar Nagar, Jharkhand:नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, औरवा में मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ 391 पेटी बोतलबंद शराब समेत 5560 लीटर से अधिक सामग्री जब्त, तीन नामजद आरोपी फरार चतरा : नवरात्र और दशहरा पर्व से पहले चतरा जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापेमारी कर घर में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली शराब, स्पिरिट और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई。 उत्पाद विभाग के अनुसार, दिलीप यादव उर्फ करण यादव अपने सहयोगियों के साथ घर में स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर नकली शराब तैयार कर रहा था। तैयार शराब को ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतलों में भरकर उन पर नकली लेबल और hoलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी थी। छापेमारी में Royal Stag, Royal Challenge और Iconiq White ब्रांड की 391 पेटी यानी 9888 बोतलों में 3511.440 लीटर शराब, 39 गैलन में 1560 लीटर स्पिरिट, करीब 2000 लीटर तैयार रंगीन शराब, 40 लीटर कैरेमल, बड़ी संख्या में बोतल, ढक्कन, लेबल, एडहैसिव और तीन बोतल पंचिंग मशीन बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में दिलीप यादव, अरुण कुमार तिवारी और मिथिलेश कुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उत्पाद विभाग ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

दिल्ली INDIA बैठक पर बैरवा बोले—गठबंधन नाकाम रहते हैं भरोसे की कमी से

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान: दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक पर डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा कहते हैं, "जब भी उन्होंने गठबंधन बनाए हैं, वे गठबंधन नाकाम रहे हैं; इस नाकामी की वजह उनके काम करने के तरीके पर भरोसे की कमी है। इसके उलट, BJP के गठबंधन टिके रहते हैं क्योंकि वे पार्टी के सिद्धांतों, मूल्यों और काम करने के तौर-तरीकों पर आधारित होते हैं। जनता BJP पर भरोसा करती है, इसलिए उसके गठबंधन मजबूत बने रहते हैं। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि उनका गठबंधन टिकेगा, या असल में, कभी टिका भी है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने कितनी बार गठबंधन बनाए और बाद में नाकाम रहे.."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top