227813
Amethi - न्याय की आस मे वर्षों से भटक रहा पीडित
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी, न्यायालय और प्रशासन की लापरवाही के चलते खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है पीड़ित . परिवार कई वर्षों से न्याय के लिए चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार . समाधान दिवस पर शिकायत पत्र का पुलिंदा लेकर न्याय के लिए पहुंचा पीड़ित परिवार . स्टे के बावजूद लगातार पीड़ित के घर पर अवैध कब्जा कर रहे दबंग . जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के पूरे शिवा तिवारी का है मामला ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाबड़ा के पास टूटी नहर से खेत जलमग्न, राहत कार्य जारी
Noida, Uttar Pradesh:फतेहाबाद के गांव ख़ाबड़ा के समीप टूटी नहर, कृषि भूमि जलमग्न ख़ाबड़ा गाँव के समीप से गुजर रही थेड़ी डिस्ट्रीब्यूटरी में आज सुबह आई दरार नहर में 20 फुट चौड़ी दरार आने से तेज़ी से खेतों में फैला पानी खेतों में खड़ी नरमा कपास सहित अन्य फसलें हुई जलमग्न सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और नहरी विभाग के अधिकारियों को किया सूचित विभाग ने मजदूरों और मशीनों की मदद से शुरू दरार भरने का काम नहर पानी का बहाव तेज़ होने के कारण नही भरी जा सकी है दरार, प्रयास जारी0
0
Report
फर्जी फेसबुक ID से भाजपा महानगर मीडिया प्रमुख को ब्लैकमेल, दो गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में भाजपा महानगर मीडिया प्रमुख निधीश कान्त भट्ट को फर्जी फेसबुक ID के जरिए कथित तौर पर जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में बन्नादेवी पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूजा कुमारी के नाम से बनी फेसबुक ID से निधीश कान्त से संपर्क किया गया और फ्लैट दिखाने के बहाने 30 जुलाई को क्वार्सी बाईपास के पास बुलाया गया। आरोप है कि वहां आपत्तिजनक वीडियो बनाई गई और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूले गए। इसके बाद पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पुलिस ने श्रवण कुमार और उसकी पत्नी काजल देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, चार मोबाइल बॉक्स, सात आधार कार्ड और एक मोबाइल में पीड़ित से संबंधित नौ वीडियो बरामद किए गए। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।0
0
Report
भद्रक डकैती और हत्या: ओडिशा पुलिस ने बरवाअड्डा के साथ संदिग्ध हिरासत में लिए
Dhanbad, Jharkhand:ओडिशा के भद्रक जिले में हुई डकैती और हत्याकांड के मामले में ओडिशा पुलिस ने बरवाअड्डा पुलिस के सहयोग से भद्रक के ग्रामीण एसडीपीओ के नेतृत्व में आई ओडिशा पुलिस की टीम ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया और उन्हें अपने साथ ओडिशा ले गई।बताया जा रहा है कि ओड़िसा के भद्रक जिले के सोबरंग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैती विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या भी कर दी थी। घटना के संबंध में सोबरन थाना में डकैती व हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों के बरवाअड्डा क्षेत्र में छिपे होने के सूचना मिला। उसी आधार पर धनबाद पहुंची ओडिशा पुलिस ने स्थानीय बरवाअड्डा पुलिस की मदद से विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। इस कांड के सरगना भरत साव को पुलिस ने जीटी रोड खरनी से गिरफ्तार किया। भरत को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसके निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर छाताटांड गांव से गिरोह के लाल बहादुर साव, सोनरीया गांव से देवीलाल दास व प्रकाश दास, मधुगोडा गांव से कालाचंद साव तथा गोविंदपुर निवासी करीम अंसारी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी भरत साव के घर से लूट के 1.5 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस सभी आरोपियों को ओडिशा ले जाने की तैयारी में0
0
Report
Advertisement
पटना में मेट्रो निर्माण Alters ट्रैफिक व्यवस्था: बड़े वाहनों के लिए नया रूट
Noida, Uttar Pradesh:पटना में मेट्रो का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक की परेशानी भी बढ़ गई है। खासकर चिड़ियाघर के पास सड़क की एक लेन बंद होने से सुबह और शाम के समय लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब सगुना मोड़ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को चिड़ियाघर के सामने से सीधे नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा, ताकि मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सके। नई व्यवस्था के तहत राजाबाजार पुल के नीचे से आने वाले वाहनों को डुमरा चौकी के पास से एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहां से वे पटेल गोलंबर, हार्डिंग रोड और आयकर गोलंबर होते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं कुछ वाहनों को एलएनजेपी अस्पताल होते हुए पुनाईचक की तरफ भी भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हालात के अनुसार जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी किया जा सकता है। फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि इस रूट पर निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी जरूर लें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि जाम से बचा जा सके।0
0
Report
हिमाचल में भारी बारिश से रपटे उफान, कई वाहन पानी में बहते देखे गए
Dehradun, Uttarakhand:जानलेवा रपटों में कई वाहन बहे! देर रात भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर आ चुके हैं. पछवादून क्षेत्र में जंगल के इलाके में हुई तेज बारिश की वजह से शिमला बायपास रोड पर मौजूद रपटे और काजवों में पानी का सैलाब नजर आने लगा. जल स्तर बढ़ते ही ये काजवे जानलेवा हो गए. पहली तस्वीर सभावाला चौकी के पास रपटे की है जहां सुबह सवेरे तकरीबन 4 बजे अंधेरे में वाहन चालक पानी के सैलाब का सही अंदाजा नहीं लग सका और देखते ही देखते इस रपटे को पार करती कार कागज की कश्ती की तरह पानी के सैलाब में बह गई. गनीमत रही कि हादसे की भनक चौकी पुलिस को तुरंत लग गई. चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सियों की मदद से हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले कार सवार इन चारों लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया. इसके बाद क्रेन की मदद से सैलाब में बही कार को भी बाहर निकाल लिया गया. अब आप जरा ये दूसरी तस्वीर देख लीजिए रामगढ़ का ये काजवा पानी के सैलाब की वजह से जानलेवा बना हुआ है सुबह सवेरे कई वाहन इस सैलाब की चपेट में आकर बह गए. तस्वीरों में देखिए कैसे एक स्कूटी सवार महिला पानी की ताकत के सामने स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और स्कूटी सीधा पानी के सैलाब में बह गई. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाकर महिला को सैलाब में बहने से बाल-बाल बचा लिया और उसकी स्कूटी को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं अब तीसरी तस्वीर को भी देख लीजिए बाइक सवार युवक कैसे इस सैलाब में बहने लगा पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोग हादसों के अंदेशो के चलते मौके पर लोगों की मदद के लिए तैयार खड़े नजर आ रहे हैं. इन्होंने लोगों की मदद की. हालांंकि प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है. लेकिन इन रपटों और काजवों के दोनों तरफ लंबे इंतजार के बाद जल्दबाजी करते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. क्योंकि इस खतरे के दोनों तरफ कोई पुलिसकर्मी खतरे से सतर्क करने के लिए मौजूद नजर नहीं आ रहा. फिलहाल मौसम खराब बना हुआ है और अगर बारिश का दौर जारी रहता है तो ये रपटे और भी खौफनाक हो सकते हैं.0
0
Report
पहुंज नदी के पुल पर गुड़ भरा ट्रक नदी में पलटा; क्रेन से निकाला गया
Datia, Madhya Pradesh:पहुंज नदी के पुल से गुड़ से भरा ट्रक नदी में पलटा, क्रेन से निकाला गया दतिया के उनाव-झांसी रोड पर पहुँज नदी के पुल पर गुड़ से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक गुड़ लेकर झांसी की ओर जा रहा था। पुल पर पहुंचते ही चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और ट्रक पुल से नीचे नदी में पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरा कुछ गुड़ नदी के पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत कार्य शुरू किया गया। ट्रक को नदी से बाहर निकालने के लिए झांसी से क्रेन मंगाई गई। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को पुल के नीचे से बाहर निकाला गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।0
0
Report
Advertisement
मीरा भाईंदर में धर्मांतरण के संदेह पर दो गुटों में मारपीट
Mira Bhayandar, Maharashtra:मीरा भाईंदरमध्ये धर्मांतराच्या संशयावरून दोन गटांत हाणामारी, गैरसमजातून प्रकार घडल्याचे पोलिसांचे स्पष्टीकरण. भाईंदर पश्चिमेला आयोजित एका प्रार्थना सभेत धर्मांतर होत असल्याच्या गैरसमजातून दोन गटांत जोरदार वाद आणि हाणामारी झाली. घटनेनंतर दोन्ही गट पोलीस ठाण्यात आमनेसामने आल्याने तिथेही मोठा गोंधळ उडाला व पोलिसांशी हुज्जत घालण्यात आली. परिस्थिती नियंत्रणात आणण्यासाठी पोलीस ठाण्याबाहेर तातडीने कडक पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला. चौकशीअंती धर्मांतराचा कोणताही प्रकार घडला नसल्याचे स्पष्ट करत पोलिसांनी नागरिकांना अफवांवर विश्वास न ठेवण्याचे आवाहन केले आहे. मीरा भाईंदर पश्चिमेला आयोजित एका प्रार्थना सभेत धर्मांतर होत असल्याच्या केवळ गैरसमजातून दोन गटांमध्ये जोरदार वाद होऊन हाणामारी झाली. घटनेनंतर पोलीस ठाण्यातही दोन्ही बाजूचे कार्यकर्ते आमनेसामने आल्याने काही काळ तणाव निर्माण झाला होता. मात्र, वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक जितेंद्र कांबळे यांनी चौकशीअंती या ठिकाणी असा कोणताही धर्मांतराचा प्रकार घडला नसल्याचे स्पष्ट केले आहे. निव्वळ गैरसमजातून हा वाद निर्माण झाला असून, नागरिकांनी कोणत्याही अफवांवर विश्वास ठेवू नये, असे आवाहन प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे.0
0
Report
बस ने स्कूटी को टक्कर दी, फिर ट्रक से भिड़ी; चार घायल, नशे का आरोप
Samastipur, Bihar:बस ने पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर ट्रक से भिड़ी चार लोग घायल। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर गंगापुर गांव के पास रविवार शाम बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में करीब चार यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी सवार पति-पत्नी भी घायल हुए हैं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पटना से समस्तीपुर जा रही प्रिंस कंपनी की बस गंगापुर के पास पहुंची। बस ने पहले सड़क पर जा रही एक स्कूटी को टक्कर मारी। स्कूटी सवार पति-पत्नी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे करीब चार यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक भेजा गया, जबकि कुछ घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायलों का इलाज जारी है। घायल यात्रियों ने बस चालक पर नशे में बस चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। यात्रियों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी और बस रास्ते में कई जगह अनियंत्रित तरीके से चला रहा था। पेड़ से टक्कर होते-होते बस बची थी। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सावन के दूसरे सोमवार पर दंडेश्वर धाम में जलाभिषेक का भारी आयोजन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सावन के पवित्र महीने के आज दूसरे सोमवार के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से भक्तों की लगी लंबी लाइन, प्राचीन शिव मंदिर दंडेश्वर, झारखंडेश्वर,मुक्तेश्वरनाथ, तपेश्वर, बिल्वेश्वर,मुकुट नाथ धाम पर सुबह से जुटी भारी भीड़, जिले के सुल्तानपुर और अयोध्या के बार्डर पर गोमती नदी किनारे स्थित भगवान शंकर के दंडेश्वर धाम पर सुबह से जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लगी लाइन, 500 वर्ष पूर्व संत नरहरि दास ने इस मंदिर की करवाई थी स्थापना, भगवान राम ने अपने कष्ट को खत्म करने के लिए गोमती नदी किनारे स्थित शिवलिंग की स्थापना की थी तब से इसको दंडेश्वर धाम के नाम से जाना जाने लगा, प्राचीन प्रसिद्ध शिव मंदिर दंडेश्वर धाम में आस्था का अद्भुत नजारा, गोमती नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर, जिले के सभी प्राचीन शिव मंदिरों पर सुरक्षा के है दिखे व्यापक इंतजाम,0
0
Report
Advertisement
तीन साल का कावरिया बरेली की सड़कों पर भोलेनाथ की भक्ति का चमत्कार दिखाता
Bareilly, Uttar Pradesh:आस्था पर उम्र की बाधा नहीं होती है बरेली की सड़कों पर आज एक बार फिर ये साबित हो गया जब कंधे पर कांवर उठाये एक तीन साल का नन्हा कावरिया अपनी तोतली बोली से बम बम भोले के जयकारे लगा रहा था, दरअसल तीन साल के इस नन्हे कावरिया का नाम रुहाना है रुहाना के पिता हरिद्वार से कांवर लेने जा रहे थे तो रूहाना ने भी जिद किया तो उसके जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा, अब इस नन्ने कावरिया के कंधे पर छोटी सी कंवर है और उसमें दोनों तरफ 250-250 ग्राम गंगा जल भरा है, जब ये नन्हा कावरिया थक जाता है तो उसकी माँ उसको लाड़ दुलार करते हुए उसको अपनी गोद मे उठा लेती है, भले ही इस नन्हे कावरिया की उम्र तीन साल की है लेकिन इसकी भक्ति इसकी उम्र से काफी बड़ी है, लगभग दो सौ किलोमीटर का लंबा सफर ये नन्हा कावरिया कर चुका है और मानो न मानो ये भोले शंकर की भक्ति और शक्ति का ही चमत्कार है0
0
Report
मालेगाव में व्यापारी-नागरिक बंद: प्रमुख समस्याओं पर जनजागरण प्रदर्शन
Nashik, Maharashtra:मालेगाव बंदला व्यापारी, नागरिकांकडून उत्स्फूर्त प्रतिसाद... शहरातील विविध समस्यांसाठी मालेगाव कडकडीत बंद... मनपाचा निषेध सार्वजनिक सुविधा समिती आणि विविध सामाजिक संघटनांकडून पुकारण्यात आला बंद.. मालेगाव शहरात असलेल्या विविध समस्या, मग त्यात मोठ्या प्रमाणावर खड्डे, महिलांसाठी प्रसाधन गृह, पाण्याची असुविधा या विविध मागण्यांसाठी आज सार्वजनिक सुविधा समिती आणि विविध सामाजिक संघटनांकडून आणि व्यापारी संघटनांकडून महानगर पालिकेच्या विरोधात बंद पुकारण्यात आला असून दुपारी शहरात सर्व सामाजिक संघटना आणि नागरिकांडून जनआंदोलन पुकारण्यात येणार आहे.... याचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी विशाल मोरे यांनी0
0
Report
पटना की महिलाएं सावन महोत्सव में हरियाली और भक्ति में झूमीं
Danapur, Bihar:पटना की महिलाओं ने सावन महोत्सव में पारंपरिक अंदाज में भाग लिया. हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाएं सावन गीतों पर थिरकती नजर आईं और इस पावन महीने का उत्सव मनाया गया. पटना महिला समूहों के द्वारा शहर के कई हॉल में आयोजित इस सावन महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं; इसके बाद गीत-संगीत और मनोरंजन का सिलसिला शुरू हुआ. कहीं शंकर और पार्वती के भक्ति गीतों पर नृत्य हुआ, तो कहीं हाथों में मेहंदी रचा गई और सोलह सिंगार किया गया. महिलाएं सामूहिक नृत्य के दौरान हिंदी गानों के साथ भोजपुरी गीतों पर भी नृत्य प्रस्तुत करती दिखीं, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा. हरियाली, भारतीय संस्कृति और महिलाओं के उत्साह की खूबसूरत झलक देखने को मिली. सावन अति पावन है; यह भोले बाबा की भक्ति और हरियाली में लीन होने का समय है. सावन के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए हमने यहां इकट्ठा हुए हैं. सावन सिर्फ एक ऋतु नहीं, बल्कि हरियाली, उमंग, उत्सव और नई उम्मीदों का त्योहार है.0
0
Report
Advertisement
थानांभवन के हाइवे पर करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर कब्जा,स्थानीय सभासद व अधिकारी सवालो के घेरे में
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली जनपद के थानाभवन क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने और सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह के अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते रहे हैं। लेकिन थानाभवन कस्बे में स्थानीय अधिकरियो की मिलीभगत से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर अरबी मदरसे के बराबर स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन को लेकर सामने आया है।जहा मामला इन दावों पर कई सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। आप को बता दे ,स्थानीय अधिकारी की अनदेखीहै। ओर कुछ अधिकारियो ओर सभासदों की मिलीभगत से करोड़ो रूपये की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। कि जिस जमीन को पिछले कई वर्षों से नगर पंचायत और राजस्व विभाग सरकारी भूमि बताते हुए कब्जे से बचाने की कोशिश करता रहा, उसी जमीन पर अचानक एक रात में ही दर्जनों से अधिक मिस्त्रियों और मजदूरों को लगाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। देखते ही देखते वहां निर्माण खड़ा हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वर्षों तक जिस जमीन पर सरकारी विभागों की नजर थी, वहां इतनी तेजी से निर्माण कराने का साहस कब्जाधारियों को कैसे मिला? ‘रातोंरात निर्माण’ ने बढ़ाई सिस्टम की भूमिका पर चर्चा मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि जमीन किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग जैसे व्यस्त मार्ग पर खुले तौर पर स्थित है। निर्माण कार्य के दौरान बड़ी संख्या में मजदूर और मिस्त्री मौके पर मौजूद रहे। ऐसे में स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि जमीन वास्तव में सरकारी है तो निर्माण शुरू होते ही संबंधित विभागों ने उसे रोकने की कार्रवाई क्यों नहीं की? जब बोर्ड लगाकर कार्रवाई की गई थी तो अब खामोशी क्यों? बताया जा रहा है कि पूर्व में नगर पंचायत की ओर से उक्त भूमि पर सरकारी जमीन होने का बोर्ड भी लगाया गया था और कार्रवाई की गई थी। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल नगर पंचायत की भूमिका पर उठ रहा है कि यदि जमीन सरकारी थी और उस पर पहले कार्रवाई हो चुकी थी तो फिर दोबारा निर्माण शुरू होने के बाद विभाग की ओर से तत्काल रोक क्यों नहीं लगाई गई?यदि जमीन नगर पंचायत की संपत्ति है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? और यदि राजस्व अभिलेखों में यह भूमि किसी अन्य श्रेणी में दर्ज है तो प्रशासन को स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करनी चाहिए। अब असली सवाल—जमीन सरकारी है तो निर्माण किसके इशारे पर? मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वर्षों से सरकारी बताई जा रही जमीन पर अचानक निर्माण की नौबत कैसे आई? निर्माण कराने वालों के पास किस आधार पर निर्माण की अनुमति या अधिकार है? नगर पंचायत और राजस्व विभाग को इसकी जानकारी कब हुई? कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? अब निगाहें नगर पंचायत, तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। जरूरत इस बात की है कि अधिकारी मौके पर जांच कर भूमि की वास्तविक स्थिति, राजस्व अभिलेख, निर्माण की अनुमति और पूर्व में हुई कार्रवाई सार्वजनिक करें, ताकि ‘एक रात में खड़े हुए निर्माण’ की पूरी कहानी सामने आ सकता है।0
0
Report
इलाहabad हाईकोर्ट में सावन के दौरान चिकन दुकानों पर रोक पर सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन मास में चिकन की दुकानें बंद किए जाने का मामला पहुंचा इलाहाबाद हाईकोर्ट, कांवड़ मार्ग से हटकर खोली गई चिकन की दुकानें भी बंद कराए जाने का आरोप, अमरोहा पुलिस की तरफ से जारी अन डेटेड नोटिस को हाईकोर्ट से रद्द करने की मांग, याचिका में कहा गया है कि चिकन की दुकानें बंद होने से सैकड़ों लोगों की आजीविका पर आया संकट, इलाहाबाद हाईकोर्ट कल जनहित याचिका पर कर सकता है सुनवाई।0
0
Report
ललितपुर में कपास से भरे ट्रक के पलटने से ड्राइवर घायल; 2 घंटे की बचाव कार्रवाई
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कपास से भरा हुआ एक तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने की वजह से अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया ,जिसकी वजह से ट्रक ड्राइवर ट्रक के अंदर ही फस गया । गंभीर रूप से घायल ट्रक ड्राइवर के ट्रक के अंदर ही फंसे होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों और क्रेन की मदद से करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत कर ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया । जहां से घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया । जहां उसका इलाज किया जा रह है , पूरी घटना तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत NH 44 पर कड़ेसराकला ग्राम के पास की है ।0
0
Report
Advertisement
