227813
अमेठीः खस्ताहाल में लालगंज चौराहा से दादरा को जाने वाली सड़क
Musafirkhana, Uttar Pradesh:मुसाफिर खाना विकास खंड क्षेत्र के लालगंज चौराहा से दादरा को जाने वाली सड़क टूट गई है। इस सड़क से सैकड़ों छात्र-छात्राओं और लोगों का आना-जाना है। सड़क टूटी होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों का इस पर बिल्कुल ध्यान नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस दबिश से घटनाक्रम: गोमती नदी में कूदे युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश में गोमती नदी में कूदे युवक का करीब 12 घंटे बाद शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें सबसे छोटी बच्ची अभी महज छह माह की बताई जा रही है। मामला कोठी थाना क्षेत्र के पहला गांव का है, जहां रविवार दोपहर जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को देखकर मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया, जबकि सरायरावत गांव निवासी घनश्याम साहू मौके से भाग निकला। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान वह दौड़ते हुए गोमती नदी की ओर गया और नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू किया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह करीब 12 घंटे बाद नदी से घनश्याम का शव बरामद कर लिया गया। Sh शव मिलने के बाद मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक घनश्याम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक 7 साल का बेटा, एक चार वर्षीय बेटा और छह माह की मासूम बच्ची भी शामिल है। परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि नदी में कूदने के बाद युवक काफी देर तक बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
बस-ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत,एक दर्जन से अधिक बस यात्री हुए घायल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - छतारी इलाके के सिद्धगढ़ी के निकट प्राइवेट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर की मौत, दर्जनों यात्री गंभीर रूप से हुए घायल, घायलों को उपचार के लिए हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ किया रेफर, देर रात थी मौके पर मौजूद रहे जिले के आला अधिकारी । बाइट::-नरेश कुमार एसपी क्राइम बुलंदशहर।0
0
Report
बाराबंकी की राजनीति: विपक्ष 2027 में भाजपा को हटाने के लिए एकजुट
Barabanki, Uttar Pradesh:ओवैसी पर बोले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप- लोकतंत्र में सभी को सभा करने का अधिकार, 2027 में भाजपा को हटाने के लिए विपक्ष एकजुट बाराबंकी: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने बाराबंकी स्थित अपने आवास पर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की राजनीतिक सक्रियता, पीडीए की राजनीति, इंडिया गठबंधन और राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। बातचीत में अरविंद सिंह गोप ने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और नेता को अपनी सभा करने और जनता के बीच जाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी देश के बड़े नेताओं में शामिल हैं और भविष्य में किस दल से गठबंधन होगा या नहीं होगा, इसका निर्णय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विरोधी ताकतें एक मंच पर आने की दिशा में काम कर रही हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। ओवैसी की राजनीति और बिहार चुनाव में विपक्ष को हुए नुकसान संबंधी सवाल पर गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा आधार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है। उन्होंने कहा कि पीडीए किसी जाति या वर्ग विशेष का नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का मंच है जो उपेक्षा और परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी ताकतें पीडीए को मजबूत करना चाहती हैं, उनका स्वागत है और यही सामाजिक गठजोड़ भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। राम मंदिर चंदा विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या की जनता ने जो संदेश दिया, उसे भाजपा को समझ लेना चाहिए था। गोप ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व में अहंकार बढ़ गया था और जनता ने उसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में भी प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान करेगी। राजनीति में लंबे समय से सक्रिय अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत करने और भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका दावा है कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे आने वाले चुनाव में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।0
0
Report
Advertisement
झांसी में 370 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में चैकिंग के दौरान सिजवाहा तिराहा के पास ANTF टीम और रक्सा थाना पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 370 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक है। गांजे को ट्रक में अगरबत्ती में छिपा कर मध्यप्रदेश के शिवपुरी ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी का गांजा लाने के आरोप में मुन्ना लाल झा, बालगोविन्द, संजय अग्रवाल और संजय गौर नाम के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुन्नालाल दिव्यांग है और वह कार में बैठकर ट्रक के आगे चल रहा था, वी/ओ.1- पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी मुन्नालाल झा जो दिव्यांग है वह शिवपुरी MP का निवासी है, बाल गोविंद ओझा, संजय अग्रवाल और संजय गौर ये तीनों ग्वालियर MP के रहने वाले है, तस्करों की कार और ट्रक रोककर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो ट्रक में अगरबत्ती के बीच में छिपा कर गांजा बोरों में भरा हुआ मिला, पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर उसके पास से अलग अलग प्लास्टिक के बोरों में रखा 350 किलो ग्राम गांजा बरामद करने के साथ एक कार और ट्रक के अलावा 8 मोबाइल फोन भी बारामद किए है। पुलिस की गिरफ्त में आए गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सप्लाई देने जा रहे थे, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।0
0
Report
कन्या विवाह योजना मंगलसूत्र मामले में सरकार ने सफाई दी, जांच की मांग तेज
Muju, Jeonbuk State:छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वितरित किए गए मंगलसूत्र को लेकर जारी विवाद के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी सफाई पेश की है। नवविवाहिताओं और कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद विभाग ने कहा है कि योजना के संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है। वहीं प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और भाजपा ने भी जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मंगलसूत्र में चांदी का उपयोग अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में जारी शासन के आदेश के अनुसार मंगलसूत्र के लिए चांदी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई थी। 10 फरवरी 2026 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 184 जोड़ों को जो मंगलसूत्र वितरित किए गए, वे चांदी के नहीं थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वधु के मंगलसूत्र और बिछिया के लिए 903 रुपये का भुगतान किया गया था। अधिकारी के अनुसार योजना के तहत नवविवाहिताओं के बैंक खातों में निर्धारित 35 हजार रुपये की राशि के बजाय 36 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न हुई है। वहीं मनेंद्रगढ़ पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मधेपुरा के यादव नगर में 12 वर्षीय अमित कुमार की मौत पर सनसनी, हत्या संदेह
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहो के यादव नगर में 12 वर्षीय बच्चे का आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यादव नगर वार्ड संख्या-7 निवासी लल्टू शर्मा के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के पिता ने बताया कि अमित घर का काम निपटाने के बाद खेलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने उसे घास काटकर लाने के लिए कहा था। कुछ देर बाद जब अमित घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। मृतक के पिता ने उसके दोस्तों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।0
0
Report
Advertisement
HSAMB CFAO राजेश सांगवान को चार्जशीट समय सीमा पूरी न होने पर जमानत मिली
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा में IDFC और AU स्मॉल बैंक फ्रोड़ से जुड़ी खबर इस मामले से जुड़े हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर एंड मार्केटिंग बोर्ड (HSAMB) के कंट्रोलर फाइनेंस एंड अकाउंट्स (CFAO) राजेश सांगवान को डिफॉल्ट बेल मिली पंचकूला जिला अदालत ने राजेश सांगवान की डिफॉल्ट बेल मंजूर की है आरोपी राजेश सांगवान के खिलाफ कोर्ट में तय समय सीमा में चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है जिला अदालत ने आदेश में कहा है कानून से निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण उसे जमानत का वैधानिक अधिकार है कोर्ट में हुई सुनवाई में राजेश सांगवान ने दलील में बताया है उनकी पहली रिमांड 15 मार्च 2026 को हुई थी और 90 दिन की वैधानिक अवधि 12 जून को पूरी हो चुकी थी इस मामले में राजेश सांगवान को 30 अप्रैल को सेवा से बर्खास्त किया गया था विभागीय जांच में उन पर बैंक खाता संचालन और वित्तीय निगरानी से जुड़े मामलों में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे जांच रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 में बोर्ड के खाते से 10 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन दो RTGS ट्रांसफर के माध्यम से किए गए थे, जिनका संबंध अन्य आरोपियों से जुड़ी शेल कंपनियों से बताया गया है जिला अदालत ने जमानत देते समय कई शर्तें भी लगाई हैं राजेश सांगवान को जांच अधिकारी के बुलाने पर जांच में शामिल होना होगा और हर सोमवार और शुक्रवार को सीबीआई कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी काबिलेगौर है हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के फंड का बैंक फ्रॉड हुआ था इस मामले की पहले जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने की थी इसके बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और दो चार्जशीट सीबीआई दाखिल कर चुकी है सीबीआई की दोनों चार्जशीट में HSAMB के बर्खास्त CAFO राजेश सांगवान का नाम नहीं हैं इसी का लाभ उन्हें जमानत में मिला है इसके अलावा इस मामले से जुड़े HPGCL के पूर्व वित्त निदेशक अमित देवान को भी हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है0
0
Report
रायसेन में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात बाधित
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के माँ नर्मदा नदी के बोरास घाट पर मौनी अमावस्या के अवसर पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था के सैलाब के बीच पुल और मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे दूर-दूर तक जाम की स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।0
0
Report
दूनी में झगड़े के बाद पुलिस पर मारपीट के आरोप, रोड जाम से तनाव
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक dदूनी सरोली रोड जाम पुलिस की मारपीट का लगा रहे आरोप देर रात दो समुदाय के झगड़े में देखने आया था युवक को दूनी पुलिस थाने में ले जाकर मारपीट का लगा रहे आरोप अस्पताल लाने पर तीन जगह फैक्चर पर परिजन ओर ग्रामीण भड़के रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ लगा रहे नारे ।0
0
Report
Advertisement
कांकेर के ज्ञानी चौक पर डीजल-पेट्रोल किल्लत के बीच किसानों ने चक्का जाम कर दिया
Kanker, Chhattisgarh:डीजल पेट्रोल के किल्लत के बीच आज अचानक कांकेर के ज्ञानी चौक पर बड़ी संख्या में जरीकेन के साथ पहुंचे किसानों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की खबर लगते ही प्रशासन का अमला भी पहुंचा और किसानों से बातचीत कर चक्काजाम को समाप्त करवाया। हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया। गौरतलब है कि खेती किसानी का समय आ रहा है ऐसे में डीजल पेट्रोल की किल्लत हो रही है जिससे परेशानी बढ़ सकती है।0
0
Report
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक शवयात्रा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा हरदा। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किए जाने के विरोध में आज युवक कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से नारायण टॉकीज तक चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर शामिल हुए और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा की मांग उठाई। नारायण टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक दाह संस्कार किया गया, इसके बाद सभा आयोजित की गई। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की जिम्मेदारी देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने की है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना ठोस आधार के निरस्त किया गया और कांग्रेस द्वारा रखी गई आपत्तियों व तथ्यों पर गंभीरता से सुनवाई नहीं की गई। बाइट - योगेश चौहान, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस0
0
Report
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे: कमलजीत सहरावत ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला
Delhi, Delhi:केंद्रीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत ने नजफगढ़ जिला कार्यालय, सेक्टर-17 द्वारका में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि देश ने इस अवधि में आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कार्यक्रम में पश्चिमी एवं नजफगढ़ जिले के विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
महोबा के रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर महोबा में विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक एक बार फिर सड़कों पर उतर आए। रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने समेत 10 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की है। जिले में स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए रोजगार सेवकों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रोजगार सेवकों का कहना है कि वर्षों से ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उन्हें आज तक नियमित नहीं किया गया है। प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने कहा कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और लंबे समय से लंबित उनकी अन्य मांगों का भी जल्द समाधान किया जाए। प्रदर्शनकारी रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को लेकर कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कहा कि उनका मुद्दा विधानसभा में उठ चुका है, इसके बावजूद समाधान नहीं निकल सका है, जिससे रोजगार सेवकों में भारी नाराजगी है।0
0
Report
Imran Masood की बाइट: जावेद अली खान के बयान से यूपी में ओवैसी की चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:इमराम मसूद की बाइट SP MP Jawed Ali Khan /Asaduddin Owaisi Samajwadi Party MP Javed Ali Khan's derogatory comments about the majority community, emphasizing that such statements are unjust. Lastly, it discusses Asaduddin Owaisi's political influence in Uttar Pradesh, suggesting that while he may pose a challenge, he is unlikely to form a government.0
0
Report
कैमूर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 जून का दौरा: मां मुंडेश्वरी धाम में पूजा
Khajuria Khurd, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 16 जून को मां मुंडेश्वरी धाम में भव्य पूजा-अर्चना. वे 16 जून को पटना से हेलीकॉप्टर से सुबह 10:30 बजे मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. मां मुंडेश्वरी मंदिर, जो लगभग 650 फीट ऊंचाई पर स्थित है, देश के उन दुर्लभ मंदिरों में है जहाँ अहिंसक पशुबलि की प्रथा होती है. जी मीडिया से खास बातचीत में पुजारी उपेंद्र पांडे के अनुसार यहां बलि का पारंपरिक तरीका बिना जानलेवा घाव के और रक्त बहाए होता है, जो धार्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है. स्थानीय समाज और मंदिर प्रशासन को आशा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से मंदिर व आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है. लंबे समय से रोपवे और मां मुंडेश्वरी के लिए रेल लाइन के प्रस्ताव चर्चा में हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है. पुजारी और नगरवासी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं पर सकारात्मक निर्णय लें. इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु कॉरिडोर निर्माण की भी मांग तेज है, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्तों को सुगमता हो और मंदिर का आध्यात्मिक व पर्यटकीय महत्व और बढ़े. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोग उत्साहित हैं और उम्मीद जताते हैं कि यह दौरा कैमूर के विकास और धार्मिक पर्यटन के लिए निर्णायक साबित होगा.0
0
Report
Advertisement
