227811
Amethi: अलीपुर में डग्गामार वाहनों से स्कूली बच्चों के जीवन से खिलवाड़
Mawaiya Rahmat Garh, Uttar Pradesh:अलीपुर के एक प्राइवेट स्कूल में डग्गामार वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है। प्रशासन की नजरों से बचकर दिल्ली की गाड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है। स्कूल से लौटते समय एक वाहन बीच चौराहे पर खराब हो गया। कई वाहन अनफिट होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही से मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फ्रांस से जुड़ी कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली—गिब्बरेश सामग्री हटाई गई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बिलासपुर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल, डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच रहे
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिला अस्पताल, जहां जिलेभर से मरीज बेहतर और सुलभ इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह कि क्या सरकारी अस्पतालों को ही अब इलाज की जरूरत पड़ गई है? जिला अस्पताल की बिल्डिंग में लंबे समय से मेंटेनेंस की कमी, पानी का सीपेज और जर्जर हिस्सों की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल परिसर की स्थिति देखकर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता है। ऐसे में सवाल है कि जिम्मेदार अधिकारी इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसी अस्पताल में एक निजी डेंटल कॉलेज का क्लीनिक भी संचालित किया जा रहा है, जहां दांतों का इलाज किया जाता है। दावा है कि मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। हालांकि, सरकारी जिला अस्पताल परिसर में निजी डेंटल कॉलेज का क्लीनिक खोले जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, मरीजों की सबसे बड़ी शिकायत डॉक्टरों की समय पर उपलब्धता को लेकर है। मरीज घंटों डॉक्टर का इंतजार करते नजर आते हैं। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस. कुजूर ने साफ हिदायत दी है कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रिटायर सिविल सर्जन अनिल गुप्ता को सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर दोबारा नियुक्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि डॉक्टर के समय पर उपलब्ध नहीं होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इन सवालों का क्या जवाब देते हैं और जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं कब दुरुस्त होती हैं।0
0
Report
PSC परीक्षा मूल्यांकन पर मंडावी ने सरकार पर निशाना, पारदर्शिता की मांग
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, विक्रम मंडावी ने सरकार पर साधा निशाना. विधायक विक्रम मंडावी ने पीएससी परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। सही-गलत उत्तरों पर बराबर अंक देने का आरोप. कुछ मामलों में गलत जवाब पर ज्यादा अंक मिलने का दावा 1:3 नियम का पालन नहीं करने का आरोप 2025 में 265 पदों के मुकाबले 795 की जगह 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने पर सवाल मंडावी ने सभी उत्तर-पुस्तिकाएं सार्वजनिक करने की मांग की पुनर्मूल्यांकन और इंटरव्यू स्थगित करने की मांग कांग्रेस का आरोप—पीएससी और सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है विक्रम मंडावी ने कहा: जब तक मूल्यांकन की निष्पक्षता स्पष्ट नहीं होती, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार और पीएससी से आरोपों पर जवाब मांगा।0
0
Report
Advertisement
थाने की पहली मुलाकात से शुरू हुई प्रेम कहानी, अब मंदिर में शादी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के लवकुशनगर से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां प्यार की शुरुआत थाने में हुई और शादी मंदिर में। थाने में हुई एक मुलाकात प्यार में बदली और फिर दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली। मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक अपने निजी काम से थाने आया था, उसी दौरान एक युवती भी अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। थाने में ही दोनों की पहली मुलाकात हुई। थाने में हुई इस छोटी सी मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, फोन नंबर एक्सचेंज हुए और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। कुछ ही दिनों में ये जान-पहचान प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने समाज की परवाह किए बिना घर से निकलने का फैसला किया और सीधे मंदिर पहुंचकर शादी कर ली। थाने से शुरू हुई ये प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है0
0
Report
ओम प्रकाश राजभर का विपक्ष पर तीखा हमला: कानून बनना सरकार का काम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग कानपुर देहात पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मीडिया से भी की बातचीत बोले—विपक्ष का काम विरोध करना, सरकार का काम कानून बनाना NRC और CAA के विरोध को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना बोले—कानून लागू हुए तीन साल बीत गए, एक भी मुसलमान देश से बाहर नहीं किया गया वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी उठाए सवाल आरोप लगाया—पिछली सरकारों में वक्फ की करोड़ों की संपत्तियां कौड़ियों के दाम पर दी गईं बोले—किसी ने संपत्ति पर मकान बनाया, किसी ने होटल बनाया तो किसी ने बेच दिया भाजपा सरकार को लेकर विपक्ष के ‘मूड बदल गया, सरकार बदलेगी’ बयान पर राजभर का पलटवार बोले—विपक्ष को समाजवादी पार्टी का चश्मा उतारकर देखना चाहिए दावा—योगी सरकार ने sाढ़े नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां दीं बोले—नौकरी न मिलने वाले युवाओं के लिए बिना ब्याज और बिना गारंटी पांच लाख रुपये तक के लोन की योजना लाई गई दो लाख से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ मिलने का किया दावा रोजगार मेलों और प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रिश्तों को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान बोले—अखिलेश यादव अपने पिता को धक्का देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और शिवपाल यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया शिवपाल के अलग पार्टी बनाने और फिर सपा में विलय का भी किया जिक्र शिवपाल यादव को लेकर बोले—उनके ऊपर हमेशा शंका की जाती रही है, इसी वजह से उन्हें हटाया गया राहुल गांधी पर निशाना—दुनिया के किसी देश में जाते हैं तो भारत को कठघरे में खड़ा करते हैं चुनाव जीतने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर भी राहुल गांधी पर साधा निशाना बोले—मोदी जी पर टिप्पणी करने से पहले उनके काम को देखना चाहिए बाईट - ओमप्रकाश राजभर ( कैबिनेट मंत्री )0
0
Report
सपा नेता की चैट से राजनीतिक हलचल, जानिए क्या है मामला
Mathura, Uttar Pradesh:सपा नेता की चैट0
0
Report
Advertisement
मक्का की सुरक्षा पर नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जमशेदपुर के ब्लैक स्पॉट पर सड़क सुरक्षा उपायों की तैयारी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों और हादसों में जा रही लोगों की जान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और हादसों के कारणों की समीक्षा को लेकर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन और सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में पिछले कुछ दिनों में शहर और आसपास हुए सड़क हादसों पर विस्तार से चर्चा की गई। हादसों के पीछे की वजहों को चिन्हित करने के साथ-साथ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर भी रणनीति तैयार की गई। प्रशासन की ओर से शहर के तमाम ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सड़क हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्य करने की बात कही गई है। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि आम लोगों की भी इसमें अहम भूमिका है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित गति से वाहन चलाना होगा, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जा सके。 लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच प्रशासन की यह बैठक कितनी कारगर साबित होती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। फिलहाल प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्य और लोगों को जागरूक करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही है।0
0
Report
रक्सौल नगर परिषद में FIR और समझौता वार्ता, बड़ा सवाल भ्र्ष्टाचार के आरोप
Motihari, Bihar:रक्सौल नगरपरिषद में आरोप प्रत्यारोप के एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ प्राथमिकी दर्ज.... FIR के आवेदन के पीछे की कहानी और अंदरखाने में अब समझौता वार्ता सुन कर रह जायँगे दंग आखिर रक्सौल नगर परिषद की वह कौन सा राज है जिसने मामले को थाना तक जाने के बाद भी दोनों खेमा को समझौता करने को कर दिया है मजबूर। कल तक कार्यपालक पदाधिकारी और प्रभारी बड़ा बाबू आमने सामने थे और दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ हरैया थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया पर अब दोनों ने मौन साध लिया है और पर्दे के पीछे से समझौता वार्ता शुरू हो गया है।क्या हमाम में नंगे कि सच्चाई बाहर आने का डर है जो एक दूसरे को समझौता करने को मजबूर कर दिया है? रक्सौल नगर परिषद विकास करने के बजाए गबन घोटाले के आरोप प्रत्यारोप में उलझ कर रह गया है। मामला इतना बढ़ गया है कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक एवं अन्य एक नपकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कर संग्रहक पंकज कुमार ने हैराया थाना में आवेदन दिया था ।जिसके बाद प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा ने भी रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार एवं पंकज कुमार पर जाती सूचक गाली देने, जबरन अवैध कार्यो के फाइलों पर हस्ताक्षर कराने एवं पैसा माँगने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए हरैया थाना में आवेदन दिया है।थाना में दिए गए आवेदन में नप कर्मी चंदेश्वर बैठा ने आरोप लगया है की कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने प्रधान सहायक के पद पर बने रहने के लिए 20 लाख रुपया माँग किया था। पैसे नहीं देने पर जाती सूचक गाली देकर पदमुक्त कर दिए। जिसके वजह से मुझे 2 फरवरी 2024 को मेरा ब्रेन हेम्ब्रज हो गया। पदोन्नति के नाप पर हमने कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के संबन्धी एवं नप कर्मी पंकज कुमार को चेक संख्या 933623 से 3 लाख रुपया का ब्लैंक चेक दिया। उक्त चेक को 19 फरवरी 2026 को राहुल नामक व्यक्ति के द्वारा एसबीआई से कैश करवाया गया। लेकिन आज तक मेरी पदोन्नति नही की गई। कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार एवं नपकर्मी पंकज कुमार के द्वारा धमकी दी गई कि तुम्हारा कभी पदोन्नति नहीं होने देंगे। पंकज कुमार ने ईओ मनीष कुमार के सामने बैठाकर कई अवैध फाइलों पर साइन करा लिए गए। विरोध करने पर मनीष कुमार के द्वारा तरह तरह के जाती सूचक गाली देकर अपमानित किया गया। इसपर कानूनी करवाई किया जाए। इधर पंकज कुमार के आवेदन में नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक चन्देश्वर बैठा और एक अन्य कर्मी पर कार्यालय के सीसीटीवी से छेड़ छाड़ और कार्यालय की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाते हुए हरैया थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। *आखिर दोनों तरफ से थाना में आवेदन देने के पीछे की क्या है कहानी ?* सूत्रों की माने तो विभागीय कार्य के नाप पर रक्सौल नगर परिषद में लाखो रुपया का खेल हुआ हैं। मेन रोड में टॉयलेट निर्माण, शहर में नलजल का कार्य, मोटर खरीद और बॉर्डर पर तिरंगा झंडा लगाने जैसे कार्य में गड़बड़ी की चर्चा है। जो समान की खरीदारी हुई है वह बाजार मूल्य से कही ज्यादा दाम पर खरीद की गई है। नप कर्मी पंकज कुमार पर 30 से ज्यादा योजनाओं का कार्य विभागीय कार्य के नाम पर हुआ है। एक ही व्यक्ति के नाम पर इतने योजनाओं का कार्य करना संदेह उत्पन्न करता है। तत्कालीन सभापति धुरपति देवी ने नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के बैठक के आलोक में नपकर्मी पंकज कुमार को निलंबित किया गया था। लेकिन उक्त कार्रवाई पर कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने चुप्पी साध लिया और आजतक चहेते कर्मी पंकज पर कोई करवाई नहीं किया। अब इस सबंध में राजद के नेता रवि मस्करा ने कहा है की सब कमीशन के लिए FIR - FIR का ये खेल चल रहा है। रक्सौल नगर परिषद भ्रस्टाचार का अड्डा बन गया है। नलजल, शौचालय निर्माण, बॉर्डर पर तिरंगा झंडा लगाने जैसे दर्जनों कार्य हुआ है जिसमें करप्शन हुआ है। इसकी राज्यस्तरीय एसआईटी से कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जाँच होनी चाहिए। रक्सौल में पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार एवं नप कर्मी पंकज कुमार की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। तब जाकर सच्चाई सामने आएगा। इधर सूत्रों की माने तो दोनों पक्ष आपसी समझौते के पक्ष के भूमिका के नजर में आ रहे है। उन्हें भय है कि दोनों पक्षो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर परिषद में पुलिस की जांच शुरू होगीं ,तो ऐसे में कही जांच में कुछ ऐसा राज का पर्दाफाश ना हो जाए कि सबकी कलई ही खुल जाए ? तो अब दोनों पक्ष समझौता के मूड में आ गया है। बताया जाता है कि कार्यालय में प्रभारी बड़ा बाबू कार्यालय का फाइल नगर परिषद के वाइस चेयरमैन जो अब प्रभारी चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा रही है उन्हें पंकज के नाम हुए दर्जनों योजना की फाइल दिखाया जा रहा था जिसकी जानकारी मिलने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी को एक ही व्यक्ति के नाम कितनी योजना और उसकी लागत की हकीकत सामने आने का डर हो गया था लिहाजा कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने खास कर्मी से एफआईआर के लिए आवेदन करवा दिया पर जब प्रभारी बाराबांबू ने भी काउंटर एफआईआर का आवेदन दे दिया जिसके बाद कार्यपालक असहज हो गए और अब दोनों तरफ से तलवार अपने अपने मायनों में चली गई है। *जाँच की उठने लगी है मांग* रक्सौल नगर परिषद के कर्मी पंकज के नाम पर अब तक हुए विभागीय कार्य की जांच की मांग अब रक्सौल में उठने लगी है। जाँच से यह सच सामने आ सकेगा कि एक ही कर्मी के नाम पर आखिर कितना विभागीय काम हुआ है और क्या वजह रही कि एक ही कर्मी के नाम पर इतना विभागीय कार्य हुआ ? काम की भौतिक स्थिति क्या है? गुणवत्ता और लागत का सच भी सामने आ सकेगा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड: डुमरी चौक पर तेज रफ्तार वाहन ने उत्पात, चालक पकड़ाकर पुलिस हवाले
Giridih, Jharkhand:एभीबी : डुमरी चौक के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जमकर उत्पात मचाया। पहले केबी रोड में एक बाइक सवार को ठोकर मारकर भाग रहे चालक ने डुमरी चौक के पास एक और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और बेहद तेज गतिसे वाहन चला रहा था। केबी रोड में ठोकर मारने के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी डुमरी चौक के पास फिर से हादसा कर बैठा। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चार पहिया वाहन के चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
ध्रुपद बचाने को उदय कुमार मलिक ने राज्यों में प्रचार, बिहार सरकार से मदद मांग
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक बेहद पुरानी और खास गायन शैली है Dhrupad। अपनी गंभीरता, शांति और खूबसूरत गायकी के लिए Dhrupad की एक अलग पहचान है। ध्रुपद गायन के बारे बातचीत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक पंडित उदय कुमार मलिक ने बताया कि Dhrupad करीब 400 साल पुरानी शास्त्रीय संगीत की परंपरा है और इसे सीखने के लिए लंबे समय तक साधना और रियाज़ करना पड़ता है। उनका कहना है कि समय के साथ Dhrupad शैली धीरे-धीरे लोगों, खासकर युवाओं से दूर होती जा रही है। ऐसे में इस पुरानी संगीत परंपरा को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए वे अलग-अलग राज्यों में जाकर Dhrupad को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस शैली से जुड़ें और इसे सीख सकें। वहीं, उन्होंने बिहार सरकार से भी अपील की। उन्होंने कहा कि दरभंगा घराने का शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध इतिहास रहा है और Dhrupad की भी यहां पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में सरकार को इस कला और परंपरा पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा Dhrupad को समझें, सीखें और इस विरासत को आगे बढ़ा सकें। iv: पंडित उदय कुमार मलिक अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद गायक और दरभंगा घराने के वरिष्ठ प्रतिनिधि0
0
Report
सोनभद्र में शादी के नाम पर जबरन वसूली, आरोपी महिला गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शादी कराने के नाम पर युवक को बुलाकर उससे जबरन 1 लाख 60 हजार रुपये वसूलने और जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने अभियुक्ता को रॉबर्ट्सगंज के हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, शादी की रस्म कराने के बाद युवक को डराया-धमकाया गया और खुद को नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे रकम वसूली गई। मामला सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां शादी की रस्म कराने के बाद युवक को सोनभद्र बुलाने के बाद कथित तौर पर उसके साथ जबरन वसूली और धमकी का मामला सामने आया था। आरोप है कि शादी की रस्म कराने के बाद युवक को डराया-धमकाया गया और नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे 1 लाख 60 हजार रुपये की रकम वसूल की गई। मामले में रायपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कर वांछित अभियुक्ता की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के छोटा मिर्जापुर निवासी मधू पाण्डेय को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से 6 हजार 920 रुपये नगद और एक कीपेड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।0
0
Report
Advertisement
नंदीग्राम में Suvendu Adhikari के बयान से मुस्लिम समुदाय में उबाल
Noida, Uttar Pradesh:Bytes of Muslims from Nandigram & Rejinagar on Suvendu Adhikari statement West Bengal CM Suvendu Adhikari: किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इस बार बीजेपी नंदीग्राम में इतने बड़े अंतर से जीतेगी। सिर्फ़ नंदीग्राम में ही नहीं, बल्कि मैंने उन्हें (ममता बनर्जी) गंगा के उस पार भी हराया है...जो अल्पसंख्यक हमें वोट नहीं देते, जो बीजेपी को वोट नहीं देते, अब उन सभी के पास यह तय करने का मौका है कि वे सरकार के साथ रहेंगे या नहीं। क्या आप मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करेंगे या नहीं, आपको 6 तारीख को यह परीक्षा देनी होगी। आपकी परीक्षा रेजीनगर और नंदीग्राम में है। देखते हैं कि आप पास होते हैं या फेल, और बाकी सब 18 तारीख के बाद देखा जाएगा...पीसी (ममता बनर्जी) की तृणमूल नहीं रहेगी, और ऋतब्रत बनर्जी की तृणमूल रहेगी।0
0
Report
फतेहपुर में जमीन विवाद: गोलीबारी से कई घायल, हिरासत में कुछ लोग
Fatehpur, Uttar Pradesh:जमीन विवाद बना जंग का अखाड़ा एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जमीन पर जबरन जमाना चाहा कब्जा दूसरे पक्ष ने किया विरोध तो कई राउंड हुई फायरिंग जान बचाकर मौके से भागे लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दोनों में पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो के सिर फटे पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में सत्ता से जुड़ा बताया जा रहा एक पक्ष थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला0
0
Report
खबर नहीं मिली: सामग्री में कोई समाचार नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
