227801
Amethi - संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला
Balbhaddarpur, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवयुवक का शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है. पूरा मामला जिले के जामो थाना क्षेत्र के पुरे कलांन्दर अचलपुर गांव के जंगल का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ट्रेन यात्रा से ईंधन बचत का संदेश दिया
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय. बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा महादेव की नगरी देवघर जाने के लिए सड़क मार्ग से जाने के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के किऊल स्टेशन से पटना-हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन से निकले। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान से प्रेरित कदम बताया। मंत्री ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती ऊर्जा जरूरतों और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल सरकार की नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। मंत्री ने कहा कि ट्रेन यात्रा न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। जनप्रतिनिधियों को जनता से जुड़े रहना चाहिए और सामान्य नागरिकों की तरह यात्रा कर उनकी समस्याओं और अनुभवों को समझना चाहिए। ट्रेन यात्रा के दौरान कई यात्रियों ने भी मंत्री से मुलाकात की और विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर बातचीत की।0
0
Report
श्रीगंगानगर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान शुरू, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
Sri Ganganagar, Rajasthan:भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आज सूरतगढ़ में विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का भाजपा का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छगन माहुर ने “कार्यपद्धति” विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया। छगन माहुर ने कार्यपद्धति के अंगों के रूप में बैठक, कार्यसमिति, कार्यशाला, प्रशिक्षण, प्रवास सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा — “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें ना रहें।” इस विचार को आत्मसात करते हुए पार्टी में कार्य करते समय राष्ट्र प्रथम की भावना को धारण कर संगठन और समाजहित में निरंतर कार्य करना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सेवा भाव से कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा एवं कार्यपद्धति से और अधिक सशक्त एवं जागरूक बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, पूर्व विधायक श्री बलबीर सिंह लूथरा तथा प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रतन गणेश गढ़िया मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र गोदारा ने किया।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में ट्रक की टक्कर: महिला की मौत, बेटा-देवर घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेटे और देور के साथ जा रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत ।बेटा और देवर जख्मी।बेटे के मुंडन के लिए जा रही थी महिला । समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतका की पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी श्याम शाह की पत्नी चंचल देवी के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल लोगों की पहचान मृतका के देवर दिनेश शाह और पुत्र आदित्य शाह के रूप में की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतका की सास मंजू देवी ने बताया कि पूरा परिवार मुंडन संस्कार के लिए जा रहा था। सभी लोग एक मार्शल वाहन में सवार थे, जबकि बहू, पोता और छोटा बेटा बाइक से आगे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया।0
0
Report
जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस विवाद: MLA संजीव सरदार के पहुँचते ही हंगामा फैल गया
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है. इस बार विवाद किसी आम व्यक्ति से नहीं, बल्कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से जुड़ा है. मामला एक शिक्षक और उनके बेटे के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर सामने आया है, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार पोटका विधानसभा क्षेत्र के एक शिक्षक अपने बेटे के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे र इसी दौरान टाटानगर स्टेशन के समीप बने ट्रैफिक चेक पोस्ट पर हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा था. बताया जाता है कि जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शिक्षक के बेटे को रोक लिया और नियम उल्लंघन के आरोप में 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया. जबकि शिक्षक के पास गाड़ी का सारा पेपर और हेलमेट भी लगाए थे सिर्फ पेपर का फोटो कॉपी था इधर विधायक संजीव सरदार एक कार्यक्रम के सिलसिले में बागबेड़ा क्षेत्र में मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें मामले की जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि विधायक ने फोन पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों से बात कर मामले को देखने और युवक को छोड़ने की मांग की. लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने विधायक से कहा कि वे डीएसपी स्तर के अधिकारी से आकर बात करें. इसके बाद विधायक संजीव सरदार अपने समर्थकों और सहयोगियों के साथ सीधे टाटानगर ट्रैफिक चेक पोस्ट पहुंच गए. मौके पर विधायक ने ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई. इस दौरान वहां काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. विधायक ने कहा कि ट्रैफिक जांच के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक जनप्रतिनिधि की बात तक को ट्रैफिक पुलिस नजरअंदाज कर सकती है, तो आम जनता के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता होगा. उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने की नसीहत दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चा होती रही. कई लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कई बार नियम पालन के नाम पर लोगों से सख्ती और अभद्र व्यवहार किया जाता है. हालांकि ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी, लेकिन घटना ने एक बार फिर जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइट.... संजीव सरदार, विधायक, पोटका। बाईट..... उमेश प्रसाद, डीएसपी, ट्रैफिक।0
0
Report
एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने रोजगार से जुड़ी शिक्षा पर बातचीत
Patna, Bihar:रजनीश पटना नोट मार्केटिंग की है Anchor एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम करते आ रहे हैं.. और लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम कर रहे हैं ,इस दौरान इन्होंने राज्य के कई जिलों में प्रशिक्षण संस्थान खोला, लोगों को पैरामेडिकल,नर्सिंग , प्रबन्धन,कंप्यूटर,जर्नलिज्म, में प्रशिक्षित करते आ रहे है। ग्रुप के चेयरमैन एस, के मंडल ने जी मिडिया से खास बातचीत में रोजगार पुरक शिक्षा और नामांकन प्रक्रिया समेत सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकार दी चैट विद एस के मंडल, चेयरमैन, एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन0
0
Report
Advertisement
नीट पेपरफुटी धाराशिव तक: बैनर से हड़कंप, CBI जांच की मांग
Dharashiv, Maharashtra:धाराशिवमध्ये नीट निकालाआधीच विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर लागल्याने खळबळ उभरली. खाजगी क्लास चालकावर संशयाचे सावट. “100 टक्के एमबीबीएस प्रवेश” चे आश्वासन देत स्पेशल बॅचची जाहिरात केली जात असल्याचा आरोप संस्थाचालकांनी नोंदवला. सीबीआय चौकशीची मागणी करत शिक्षण संस्थाचालक आक्रमक झाले. नीट पेपरफुटी प्रकरणाच्या धागेदोरे धाराशिवपर्यंत पोहोचल्याचा दावा करण्यात आला. संबंधित क्लास चालकावर गुन्हा दाखल करण्यासाठी पोलिसात तक्रार केली जाणार असल्याची माहिती समोर आली. अँकर: देशभर गाजत असलेल्या नीट पेपरफूटीन धागेदोरे आता धाराशिवपर्यंत पोहोचल्याचा संशय व्यक्त केला जातोय. नीट परीक्षेचा निकाल लागण्याआधीच काही विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर धाराशिवमध्ये झळकल्याचा दावा करण्यात आला. खाजगी क्लास चालावकाकडून “विद्यार्थी एमबीबीएसला पात्र ठरणार” असा दावा करण्यात आल्याची माहिती संस्थाचालक संघटनेचे अध्यक्ष सुधीर पाटील यांनी दिली. याप्रकरणी संबंधित क्लास चालकाची चौकशी करून गुन्हा दाखल करण्याची मागणी करण्यात येते. नीट पेपरफुटी प्रकरणामुळे देशभरात संताप असतानाच धाराशिवमध्येही संशयास्पद घडामोडी समोर आल्याचा दावा करण्यात आला. निकाल जाहीर होण्याआधीच काही विद्यार्थ्यांच्या अभिनंदनाचे बॅनर शहरात लागल्याने प्रश्न निर्माण झाले. दरम्यान, नीट पेपरफुटी प्रकरणातील आरोपी शिवराज मोटेगावकर हा दोन वर्षांपूर्वी धाराशिवमध्ये क्लासेस सुरू करण्याच्या तयारीत होता, अशी माहिती देखील समोर आली. आदर्श शिक्षण प्रसारक मंडळाच्या संस्थेमध्ये विद्यार्थ्यांच्या पालकांची आर्थिक चौकशी करण्यात आली होती. तसेच स्पेशल बॅचमध्ये प्रवेश घेतल्यास “100 टक्के एमबीबीएस प्रवेश” मिळवून देण्याचे आश्वासन दिल्याचा आरोप करण्यात आला. याप्रकरणी संबंधित क्लास चालकाची सीबीआय चौकशी व्हावी आणि गुन्हा दाखल करावा यासाठी पोलिसात तक्रार दाखल केली जाणार असल्याची माहिती दिली.0
0
Report
दसूहा नगर निगम चुनाव के पहले फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Hoshiarpur, Punjab:नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर दसूहा पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च। चुनाव दौरान शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। लोग बेफिक्र होकर वोट करें और शहर का माहौल शांतिपूर्ण बनाने रखें ( डीएसपी हरगुरदेव सिंह ) होशियारपुर के दसूहा में आज 26 तारीख को नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। जानकारी देते हुए डीएसपी दसूहा हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर संदीप मालिक के दिशा निर्देशों पर आज एसएचओ दसूहा हरप्रेम सिंह, एसएचओ तलवाड़ा सतपाल सिंह के सहयोग से पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकला गया। इस फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों ने पूरे शहर का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने लोगों से अपील की के वह नगर कौंसिल चुनाव के समय शहर में शांति बनाए रखें। पुलिस जनता की मदद के लिए हर समय तत्पर है। उन्होंने शरारती तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने चुनाव के समय या पहले शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसपर सख्त से सख्त कारवाही की जाएगी。0
0
Report
वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस: ब्लॉग विवाद पर पुलिस से कार्रवाई की मांग
Amritsar, Punjab:अमृतसर में वाल्मीकि समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले को लेकर आज पावन वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के चेयरमैन कुमार दर्शन ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा। कुमार दर्शन ने आरोप लगाया कि पंजाबी फिल्मों में काम करने वाले बी.एन. शर्मा ने अपने निजी ब्लॉग के जरिए भगवान वाल्मीकि महाराज और वाल्मीकि समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉग में जानबूझकर ऐसी बातें कही गईं, जिनसे भगवान वाल्मीकि महाराज की छवि खराब करने की कोशिश की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन पर भी रिश्वतखोरी जैसे आरोप लगाकर उसकी छवि धूमिल की गई। कुमार दर्शन ने कहा कि वीडियो में बी.एन. शर्मा की पत्नी द्वारा वाल्मीकि समाज को लेकर की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज सृष्टि के महान रचयिता हैं और उनके बारे में इस तरह की भाषा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुमार दर्शन ने आरोप लगाया कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है, ताकि सोशल मीडिया पर व्यूज और प्रसिद्धि हासिल की जा सके। उन्होंने बताया कि बी.एन. शर्मा ने फोन पर अपनी गलती भी मानी और वीडियो डिलीट करने की बात कही, लेकिन समाज केवल माफी से संतुष्ट नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी तरह का समझौता या राजीनामा नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। कुमार दर्शन ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।0
0
Report
Advertisement
खेसारी लाल यादव के बयान से देश में उत्साह, कलाकार होने के नाते बधाई
Patna, Bihar:पटना भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बयान... बिहार का एक बेटा पूरे हिंदुस्तान का नेतृत्व कर रहा है यह खुशी की बात है... मैं किसी पार्टी का नहीं एक कलाकार होने के नाते खुशी की बात है कि पूरे हिंदुस्तान का गौरव है नवीन भैया.. एक पार्टी विशेष और जाति विशेष का नहीं इंसान होने के नाते सबको बधाई देना चाहिए.. नितिन भैया का आज बर्थडे था मैं पटना में था तो मुलाकात करने चला आया.. मैं कलाकार हूं मुझे कलाकार ही रहने दो मैं आरजेडी का था हूं और रहूंगा एक इंसान होने के नाते मैं मिलने आया हूं...0
0
Report
जालौन में बीते दिनों पति पत्नी को परिवार के बड़े भाई ने एक राय होकर लोहे की रॉड डंडों से मारकर घायल
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी बीते दिनों 20 मई को पति पत्नी को परिवार के बड़े भाई ने एक राय होकर लोहे की रॉड डंडों से मारकर किया था गंभीर रूप से घायल घायल पति पत्नी ने डकोर थाना पुलिस को पूरी घटना का दिया था शिकायती पत्र पीड़ित पति पत्नी ने डकोर थाना पुलिस पर शिकायती पत्र बदलवाने का आरोप मामूली धाराओं में मुकद्दमा लिखने का आरोपी से मिली भगत का पुलिस पर आरोप पुलिस अधीक्षक से पीड़ित पति पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार बीते दिनों 20 मई को डकोर थाना के चिल्ली गांव का मामला0
0
Report
108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी शामिल, भक्तिमय माहौल बना
Jaipur, Rajasthan:108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी महायज्ञ में शामिल रहीं. भक्तिमय माहौल में संतों का आशीर्वाद लिया गया. मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा. जयपुर, दामोदर प्रसाद0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में बाघों की मौत: अधिकारी हटे, चार गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में दो बाघों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी को हटाया गया。 सजनपुर बीट में जहरीला पदार्थ देकर बाघों को मारने के मामले में वन विभाग ने कसा शिकंजा。 श्यामपुर रेंज अधिकारी विनय राठी को पद से हटाकर डीएफओ कार्यालय से किया गया संबद्ध。 डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने नोटिस जारी करने के बाद की कार्रवाई。 जेल में बंद आरोपी आलम उर्फ फम्मी को रिमांड पर लेकर जंगल में कराया गया क्राइम सीन रीक्रिएट。 वन विभाग की जांच में खुलासा- बाघिन द्वारा भैंस का शिकार करने के बाद बदले की साजिश रची गई。 आरोपियों ने मृत भैंस के मांस में जहरीला पदार्थ मिलाकर बाघिन और दो बाघों को मौत के घाट उतारा。 जहर खाने से दोनों बाघों की मौत हुई, बाद में आरोपियों ने शवों के पंजे और पैर भी काट डाले。 वन्यजीव अंगों की तस्करी कर दिल्ली में बेचने की तैयारी थी, लेकिन वन विभाग की मुस्तैदी से साजिश नाकाम हुई。 मामले का मास्टरमाइंड आमिर हमजा उर्फ मियां अब भी फरार, कोर्ट में सरेंडर अर्जी दाखिल करने की चर्चा。 वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पूरे नेटवर्क और तस्करी कनेक्शन की जांच जारी。0
0
Report
सुधांशु त्रिवेदी urges students to set big goals and keep learning
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्थान– उधम सिंह नगर डाक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनाए रखने की सलाह दी है। सांसद त्रिवेदी ने पंतनगर यूनिवर्सिटी में ज्ञान दीक्षा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने विश्वविद्यालय जीवन में ऐसा वातावरण तैयार करें जो उन्हें सकारात्मक सोच रचनात्मक और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करें। कार्यक्रम को कुलपति एस के कश्यप,डाक्टर छाया शुक्ला ,डाक्टर विपिन ध्यानी ने भी संबोधित किया बाद में सांसद त्रिवेदी ने महंगाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को घेरने से पहले विपक्ष को अन्य देशों की महंगाई पर भी गौर करना चाहिए。0
0
Report
मीरजापुर स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, एसी के कारण ट्रेन रोकी गई
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा. जोधपुर हावड़ा का बंद हुआ एसी. नाराज यात्रियों ने रोकी ट्रेन. पटरी पर बैठकर जताया आक्रोश. ध्वस्त हो चुकी है ट्रेनों में व्यवस्थाएं. रेलवे ट्रैक पर बैठकर 20 मिनट तक किया प्रदर्शन. यात्रियों का गर्मी में एसी से आराम नहीं हो रहा था. काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में जबरदस्ती यात्रियों को बैठाया गया. बिना समस्या के हल किए ट्रेन को रवाना किया गया. घटना की जानकारी पर जीआरपी के लोग मौके पर पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा.0
0
Report
Advertisement
