227813
Amethi - शहर से आ रहे युवक का बैग हुआ गायब
Dadra, Uttar Pradesh:गौरीगंज रेलवे स्टेशन से बैटरी रिक्शे से घर के लिए निकला था युवक, कैश व ज्वैलरी से भरा बैग हुआ गायब। पीड़ित युवक के मुताबिक ई-रिक्शा पर छूटा था बैग। पीड़ित युवक के घर कल बहन की है शादी,शादी के लिए गहने और रूपए लेकर शहर से आ रहा था भाई। अचानक बैग गायब होने से मचा हड़कंप। पुलिस के जांच पड़ताल के दौरान मिले बैग में नहीं मिला ज्वैलरी व नगदी रूपए, फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र सेवई हेमगढ़ का है मामला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Milak Incident: FIR Against Three Accused for Mass Rape of Minor After Pregnancy Revealed
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के मिलक में नाबालिग से 7 माह तक सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज, पंचायत में मामला दबाने की कोशिश, SP के संज्ञान में आते ही 3 आरोपितों पर FIR, जांच शुरू, एंकर: रामपुर के मिलक से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, यहाँ 16 साल की एक किशोरी के साथ करीब सात महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है, आरोप है कि एक नाबालिग समेत तीन युवकों ने किशोरी को डराया- धमकाया और लगातार उसका शोषण करते रहे, जब किशोरी गर्भवती हुई, तब परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई, आरोपित पक्ष पर पंचायत के जरिए मामला दबाने की कोशिश का भी आरोप है, मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा तो पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर सात महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया, परिवार के अनुसार, करीब सात महीने पहले किशोरी जंगल में लकड़ियां लेने गई थी, आरोप है कि वहां साकिब, अयान और एक नाबालिग ने उसे डराया- धमकाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, आरोपितों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा, परिवार का आरोप है कि उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मिलक कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद आरोपित पक्ष की ओर से पंचायत कर मामले को आपसी समझौते से निपटाने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया, मुलाकात के दौरान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, धारा 70(2), धारा 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत कार्रवाई की गई है, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला कानून की नजर में बेहद गंभीर अपराध है और इसमें कठोर सजा का प्रावधान है0
0
Report
सहारनपुर के मदरसे में आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, शिक्षा और आजादी की चर्चा
Saharanpur, Uttar Pradesh:15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सभी मदरसो में आज ध्वजारोहण किया जाता है ऐसी में हम आज सहारनपुर के मदरसा मखजानूल उलूम पहुंचे जहां पर मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना नईम ने ध्वजारोहण किया इस दौरान मदरसे के प्रबंधक कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के समय जन गण मन के पश्चात बच्चों ने गजल नजम और गीत प्रस्तुत किये। प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी और प्रधानाचार्य नईम ने देश की आजादी में शहीदों के योगदान का उल्लेख करते हुए आजादी की महत्ता बताईऔर शिक्षा को ही अपने विकास का सर्वोत्तम साधन बताया। इस दौरान वंदे मातरम जीत नहीं गया गया इस बारे में जब प्रधानाचार्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी तरह का कोई आदेश नहीं मिला है और अभी तो इस पर चर्चा चल रही है क्योंकि वंदे मातरम बंगाली में ही है या संस्कृत में है उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है उनका मदरसा वर्ष 1914 में बना था और वर्ष 1962 में सरकार द्वारा मान्यता मिली थी उनके यहां सभी विषय पढ़ाए जाते हैं अंग्रेजी हो विज्ञान हो या फिर दीनी तालीम। उन्होंने बताया कि अभी वंदे मातरम को लेकर तो सभी के अपने-अपने व्यक्तित्व आ रहे हैं और इस्लाम में बुत परस्ती माना है जबकि इसमें बुत परस्ती की गई है ऐसे में जब स्पष्ट रूप से आदेश आएगा तब विचार किया जाएगा अभी कोई आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में केवल अपने अल्लाह के अलावा किसी और का सजदा नहीं किया जाता0
0
Report
बारिश के बीच पानीपत में 80वां स्वतंत्रता दिवस: पंवार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति जगाई
Panipat, Haryana:पानीपत में शिवाजी स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। लगातार बारिश के कारण स्टेडियम परिसर में पानी भर गया था, लेकिन सफाई कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर मैदान को समारोह के लिए तैयार किया। इसके बाद पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभिन्न सरकारी एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, होमगार्ड, विद्यार्थियों और सफाई कर्मचारियों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद हजारों बच्चों की भागीदारी और शानदार परेड ने देशभक्ति का जज्बा दिखाया है। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन को साकार करने में प्रत्येक युवा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। गांवों में विकास की नई गाथा लिखने का दावा मंत्री ने कहा कि हरियाणा की 6,230 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण विकास को नई दिशा दी जा रही है। 15 अगस्त के अवसर पर गांवों में योग अभ्यास करवाए गए, ताकि बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और पुरुष स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया कि गांवों में इंडोर जिम खोले जा रहे हैं। अब तक 350 इंडोर जिम तैयार किए जा चुके हैं, जबकि 234 नए जिम के आदेश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में अटल ई-लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया है। लाइब्रेरी के लिए किताबें और फर्नीचर पहुंचाए जा रहे हैं तथा कंप्यूटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाओं के लिए गांवों में महिला सांस्कृतिक केंद्र बनाए जा रहे हैं, जहां महिलाएं तीज सहित अन्य त्योहार सामूहिक रूप से मना सकेंगी। पंवार ने कहा कि प्रदेश के गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी जोर दिया जा रहा है। अब तक 633 गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक गांव की फिरनी को पक्का कर वहां स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराना है। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए 11 लाख की घोषणा समारोह के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल बच्चे अपने लंच बॉक्स लेकर आए हैं, इसलिए सभी बच्चों के लंच बॉक्स के लिए यह राशि दी जाएगी। उन्होंने बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले एक सब-इंस्पेक्टर के लिए 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। वहीं, समारोह को सफल बनाने के लिए दिन-रात जुटे सफाई कर्मचारियों को कमिश्नर कार्यालय की ओर से 2,100 रुपये प्रति कर्मचारी देने की घोषणा की गई। परेड में शामिल बच्चों और जवानों को मिलेगा अवकाश मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और पुलिस विभाग के जवानों को दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। सोमवार को पानीपत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। परेड में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार के अवसरों को मजबूत करना है। आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के नेहरू सहकार भवन में ध्वजारोहण और देशभक्ति की रौशनी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- नेहरू सहकार भवन में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस सचिव डॉ समित शर्मा ने किया ध्वजारोहण सहकारिता विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां गीतों और कविताओं से गूंजा नेहरू सहकार भवन डॉ समित शर्मा ने कार्मिकों को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश स्वतंत्रता दिवस पर कार्मिकों को दी बधाई और शुभकामनाएं सहकारी संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी रहे मौजूद राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का दिया प्रेरणात्मक संदेश समारोह के बाद सभी को वितरित किया गया मिष्ठान्न उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस0
0
Report
चंडीगढ़ पुलिस ने अमृतसर शिअद अध्यक्ष सिमरनजीत मान को हिरासत में लिया
Chandigarh, Chandigarh:शिअद अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। वह गवर्नर हाउस के नजदीक पहुंच गए थे।0
0
Report
रायपुर में हिंदू संगठनों की पदयात्रा, हिंदू राष्ट्र के संकल्प का प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने संयुक्त रूप से राजधानी रायपुर मरीन ड्राइव तेलीबांधा से काली माता मंदिर तक पदयात्रा की..... यात्रा का मकसद हिंदू राष्ट्र का संकल्प था......0
0
Report
Advertisement
जयपुर में अपेक्स बैंक ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- अपेक्स बैंक में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस सचिव,प्रशासक डॉ समित शर्मा ने किया ध्वजारोहण अधिकारियों और कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बच्चों और उपस्थित लोगों को किया मिष्ठान्न वितरण प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुण্ডावत रहे मौजूद महाप्रबंधक पीके नाग सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित0
0
Report
रायपुर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम ने ध्वजारोहण साथ विकास के दावे किए
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान मुख्य सचिव विकासशील और डीजीपी अरुण देव गौतम के साथ ही अन्य अधिकारी, सरकारी कर्मचारी और बड़ी तादाद में स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोग मौजूद रहें. ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, फिर परेड की सलामी ली. वही इस दौरान हॉर्स शो और डॉग शो भी आयोजित हुआ साथ ही स्कूली बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी. वहीं मुख्य मंच से अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- नक्सलमुक्त भारत का संकल्प पूरा हो चुका है. बस्तर के हर कोने में लोग स्वतंत्रता का उत्सव मना रहे हैं. अब बस्तर के नव निर्माण का स्वर्णिम समय है. विभिन्न योजनाओं के जरिए बस्तर संभाग विकसित हो रहा है. 3100 रुपये प्रति क्विंंटल की दर से धान का देश में सर्वाधिक मूल्य किसानों को सरकार दे रही है. छत्तीसगढ़ में खाद का संकट नहीं उत्पन होने दिया. प्रदेश में सिंचाई की विभिन्न परियोजनाओं के लिए हमने 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की मंजूरी दी है. हमने चरणपादुका योजना फिर से शुरू की. मोदी की गारंटी के तहत हम अबतक 24 लाख 50 हजार प्रधानमंत्री आवास के घर स्वीकृत कर चुके हैं. 19 हजार 444 करोड़ रुपये माता-बहनों के खातों में दिया चुका है महतारी वंदन योजना के. राज्य में 13 लाख 85 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं. अवैध धर्मांतरण को रोकने हमने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू किया है. भर्ती परीक्षाएं पारदर्शी हो इसकी व्यवस्था की है. हमने पुलिस में 7 हजार युवाओं की भर्ती हमने की है, 3 हजार 946 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. 4 साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को भर्ती में छूट देने का फैसला हमने लिया है. 5 नये मेडिकल कॉलेज भी स्थापित कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन को भी मंजूरी दी गई है. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन शुरू कर रहे हैं. राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नौकरी दी जा रही है. अबतक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, 1 लाख 74 हजार रोजगार के अवसर इससे पैदा होंगे. मुंगेली में भारत अर्थ मूवर्स का प्लांट स्थापित होगा. प्रदेश में 23 नये औधोगिक क्षेत्र स्थापित करने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के जरिए 910 करोड़ का सरचार्ज बिजली उपभोक्ताओं का माफ किया. हमारी सरकार अटल जी द्वारा दिखाए सुशासन की राह पर चल रही है. 'मेरी बेटी, मेरा अभिमान' अभियान आज से शुरू कर रहे हैं, इसमें 6 हजार से ज्यादा विद्यालयों में छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण होगा0
0
Report
THDC टनल में बचाव अभियान जारी, दो लोग अभी फँसे
Noida, Uttar Pradesh:RESCUE OPERATION UNDERWAY IN THDC TUNNEL / TWO PEOPLE STILL TRAPPED AS RESCUE OPERATIONS CONTINUE0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह; ध्वजारोहण केवाल सिंह ढिल्लों ने किया
Chandigarh, Chandigarh:Independence Day Celebrations at Punjab BJP Hqrs in Chandigarh. Flag hoisting by State President BJP Punjab Sardar Kewal Singh Dhillon.0
0
Report
चंद्रपुर में भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली का आयोजन
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर में स्थानीय भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली गांधी चौक से शुरू हुई, शहर के प्रमुख मार्गों पर युवा झंडा तिरंगा लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए. स्वयं विधायक जोरगेवार ने भी बाइक पर सवार होकर रैली में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता के जयघोष से वातावरण देशभक्ति मय हो गया।0
0
Report
80वें स्वतंत्रता दिवस पर नवी मुंबई मनपा भवन पर रंगीन रोशनी, नागरिक उत्साह
Navi Mumbai, Maharashtra:भारताच्या 80 व्या स्वातंत्र्यदिनानिमित्त नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालयाला आकर्षक विद्युत रोषणाई करण्यात आली आहे. पाम बीच मार्गावर असलेले हे नवी मुंबई मनपा मुख्यालय विद्युत रोषणाईमुळे नागरिकांसाठी अधिकच आकर्षणाचे केंद्रबिंदू ठरत असून तिरंगी रंगात झळाळून निघालेले मनपा मुख्यालय कॅमेरात कैद करण्यासाठी नागरिक देखिल मोठी गर्दी करत आहेत.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद ईश्वर सिंह की माँ के आंसू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक ऐसा भावुक पल आया। जिसने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। डूमोली कलां निवासी बलिदानी हवलदार ईश्वर सिंह की वीरांगना किरण देवी और उनकी बुजूर्ग मां बनारसी देवी जब शहीद के सम्मान के लिए मंच पर पहुंचीं तो हर किसी की निगाहें उन पर टिक गईं। सम्मान ग्रहण करते समय बनारसी देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह पूरे सम्मान समारोह के दौरान अपने आंचल से बार-बार आंखों से बहते आंसू पोंछती रहीं। मां की आंखों में छलकता दर्द और बेटे की शहादत का गर्व—दोनों भाव एक साथ दिखाई दे रहे थे। मंच पर जब शहीद परिवार का सम्मान किया जा रहा था, उस वक्त स्टेडियम में मौजूद लोगों के चेहरों पर भी भावुकता साफ नजर आई। जिस मां ने अपने बेटे को देश की सेवा के लिए विदا किया था। वही मां आज उसके बलिदान के सम्मान का साक्षी बनने पहुंची थी। सम्मान के दौरान उनकी आंखों से निकलते आंसू मानो बेटे की याद और उसकी शहादत की पूरी कहानी बयां कर रहे थे। हवलदार ईश्वर सिंह 1 जनवरी 2025 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान 6 पैरा रेजीमेंट में सेवा देते हुए शहीद हुए थे। स्वतंत्रता दिवस पर उनके परिवार का सम्मान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा। बल्कि यह पल पूरे समारोह की सबसे मार्मिक तस्वीर बन गया। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 104 प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इनमें शहादत, समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, गौसेवा और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोग शामिल रहे। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में चार दशक से अधिक समय से सक्रिय तीन वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इनमें लालचंद मीणा, राधेश्याम भारती तथा रामानंद शर्मा शिमला शामिल रहे। इसके अलावा विवेकानंद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले भीमसर निवासी डॉ. जुल्फिकार, जन-सेवा के कार्यों में अग्रणी रहने वाले भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा, मृत्यु के बाद देह मेडिकल कॉलेज को दान करने वाले रामेश्वरलाल बाबल को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। एससी वर्ग के बच्चों को अध्ययन में सहायता देने वाली एफटर्स संस्था, लायंस क्लब झुंझुनूं, गौसेवा के लिए ताराचंद गुप्ता, सीएचसी उदयपुरवाटी के चिकित्सा अधिकारी एवं उप निदेशक डॉ. अनिमेष गुप्ता, डाइट व्याख्याता प्रमेंद्र कुल्हार तथा पोक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र सिंह भांबू सहित अन्य प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला। इससे पहले स्वाधीनता दिवस का जिला स्तरीय समारोह स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सुबह 9 बजे आयोजित हुआ। इससे पहले शहीद स्मारक पर सुबह 8.45 बजे पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस बैंड की राष्ट्रीय धुन, गार्ड ऑफ ऑनर, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट एवं सलामी, सामूहिक व्यायाम और राज्यपाल के संदेश का वाचन हुआ। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील, एडीजे डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी, एडीजे कालूराम, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन मौजूद रहे। लेकिन समारोह की तमाम प्रस्तुतियों और सम्मानों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की रही, जब शहीद की बुजुर्ग मां बनारसी देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। बेटे की शहादत पर गर्व और उसकी याद का दर्द लिए मां का वह चेहरा स्वतंत्रता दिवस के पूरे समारोह की सबसे भावुक तस्वीर बन गया। उनके आंचल से पोंछे गए आंसू वहां मौजूद हर व्यक्ति को यह याद दिला गए कि देश की आजादी और सुरक्षा की कीमत केवल सीमा पर जवान ही नहीं चुकाते, उनके परिवार भी जीवनभर उसका दर्द अपने सीने में लेकर चलते हैं।0
0
Report
बालोतरा में स्वतंत्रता दिवस पर 58 प्रतिभाओं को सम्मान, देशभक्ति की जबरदस्त धूम
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। जिला मुख्यालय के महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में एडीएम राजेश कुमार ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 58 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने भूतपूर्व सैनिकों का भी सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। समारोह में एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान, एसडीएम राजेश कुमार, यूआईटी सचिव अशोक कुमार, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के बीच बालोतरा ने स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।0
0
Report
प्रतापगढ़: कुएं-बोरवेल से पानी की मोटर चोरी, दो गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना पुलिस ने कुएं और बोरवेल से पानी की मोटर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को सालमगढ़ निवासी रामचंद्र कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 अगस्त की रात अज्ञात चोर कुएं और बोरवेल से पानी की मोटर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर सालमगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को सूचना मिली कि राणा का खेड़ा निवासी कालूराम मीणा और घटिया कला निवासी पप्पू मीणा चोरी की वारदात में शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पानी की मोटर चोरी करने की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में करीब पांच पानी की मोटर चोरी करने के साथ ही भेड़-बकरियां और अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात भी बताई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और उनके साथी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है और चोरी का सामान बरामद किया जा सकेगा।0
0
Report
Advertisement
