227405
Amethi: पुरवा गांव में नल खराब, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के मुसाफिरखाना ब्लॉक के पूरे परवानी के रिशाल का पुरवा गांव में नल खराब पड़े हैं लेकिन सचिव और प्रधान सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन मरम्मत का काम अब तक नहीं हुआ। इससे गांव के लोगों को दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नल की मरम्मत कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम के बैरी गाँव में 65 वर्ष के किसान बहादुर पाल की करंट से मौत
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां संझौली थाना क्षेत्र के बैरी गांव में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मृतक बहादुर पाल अपने खेत में जब काम कर रहे थे। इसी दौरान पंपिंग सेट के मोटर के तार के चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक उन पर किसी की नजर पड़ती, उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। किसान की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना देने पर संझौली थाना की पुलिस बैरी गांव पहुंची तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।0
0
Report
तेजस में तेज़ विश्वास: भारत-जापान का वीर गार्जियन-2026 उन्नत सहयोग
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारत और जापान के बीच संयुक्त हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और आपसी विश्वास की नई तस्वीर पेश कर रहा है। अभ्यास के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल ताकेहिरो मोरीता ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जनरल ताकेहिरो मोरीता ने कहा कि भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच वर्षों से विश्वास, मित्रता और सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। ‘वीर गार्जियन’ दोनों देशों के बीच दूसरा द्विपक्षीय लड़ाकू विमान अभ्यास है और इस बार पहली बार जापानी लड़ाकू विमानों की भारत में तैनाती हुई है। उन्होंने कहा कि 2018 में शुरू हुए द्विपक्षीय अभ्यासों के बाद दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को लगातार आगे बढ़ाया है। जनरल मोरीता ने कहा कि भारत और जापान मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा दृष्टिकोण से जुड़े हुए हैं। बदलते रणनीतिक माहौल में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय वायुसेना को जापान का महत्वपूर्ण साझेदार बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व से लेकर यूनिट स्तर तक आदान-प्रदान और संयुक्त गतिविधियों से दोनों सेनाओं के बीच समझ और विश्वास मजबूत हुआ है। वहीं एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ‘वीर गार्जियन-2026’ को भारत-जापान संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 2024 के ‘तरंग शक्ति’ अभ्यास के दौरान खराब मौसम के कारण जापानी लड़ाकू विमान भारत नहीं पहुंच सके थे, लेकिन इस बार जापानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय धरती से संचालन कर उस कमी को पूरा किया है। अभ्यास के दौरान सबसे खास क्षण तब आया, जब जनरल ताकेहिरो मोरीता ने भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। एयर चीफ मार्शल ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि तेजस के साथ भारत का रक्षा विमानन उद्योग, अनुसंधान एवं विकास और उत्पादन क्षमता भी आगे बढ़ रही है। तेजस मार्क-2 और AMCA जैसे कार्यक्रम भारतीय रक्षा विमानन के लिए महत्वपूर्ण हैं। एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने भारत-जापान संबंधों के लिए ‘आपत्सु मित्रम्’ और जापानी शब्द ‘किजुना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि साझा अनुभव, आपसी सम्मान और संयुक्त प्रशिक्षण से दोनों देशों की वायु सेनाओं के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वीर गार्जियन-2026’ केवल सैन्य अभ्यास नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच आपसी सीख, बेहतर इंटरऑपरेबिलिटी और वायु योद्धाओं के बीच दोस्ती को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। बाईट अमर प्रीत सिंह भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बाईट ताकेहिरो मोरीता। जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स (JASDF) के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल0
0
Report
मुरैना में सरकारी जमीन विवाद: गोलियों से फायरिंग, तीन घायल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में सरकारी जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर चली गोलियां मुरैना के माता बसैया थाना इलाके के नाका गांव में सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठियां निकल आईं और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलीबारी और मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दमोह में ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, नकाबपोश CCTV में कैद
Damoh, Madhya Pradesh:बेखौफ चोर ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी सीसीटीवी में कैद हुई वारदात.. एंकर/ दमोह जिले में चोर बेखौफ हो गए है और उनकी दिलेरी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि चोर निश्चिंत होकर घंटे भर तक चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे और सब कुछ सीसीटीवी में कैद होता रहा और चोर 50 से 60 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। दरअसल मामला बीती रात का है जिले के पटेरा में एक ज्वेलरी शॉप पर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, आज दिन भर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल करती रही लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दरअसल पटेरा में हटा रोड पर साहू परिवार की ज्वेलरी शॉप है और उपरी हिस्से में परिवार के लोग निवास करते हैं। आज सुबह जब देखा तो ज्वेलरी शॉप अस्त व्यस्त थी, दुकान की तिजोरी भी बाहर थी और जब दुकान मालिक ने चेक किया तो शاپ से सोना चांदी और नगद सब गायब था, पुलिस को सूचना दी गई और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देख कर सबके होश उड़ गए। नकाबपोश तीन से चार चोरों ने बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दिया, पहले तिजोरी को खोलने की कोशिश की गई और जब वो नहीं खुली तो उसे बाहर ही निकाल लिया गया और फिर इत्मीनान से उसे तोड़कर उससे सोना चांदी नगदी निकाली गई। मामला बेहद गम्भीर है लिहाजा जिला मुख्यालय से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल जारी है。0
0
Report
AI से बनी गणेश झांकी कोटा में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है
Kota, Rajasthan:कोटा में गणेश उत्सव के बीच इस बार गणपति बप्पा की एक ऐसी झांकी चर्चा में है, जिसे देखकर श्रद्धालु भी ठहर जा रहे हैं... वजह है इसका अनोखा अंदाज। रामपुरा इलाके में तैयार की गई इस झांकी में गणपति बप्पा किसी साधारण प्रतिमा की तरह स्थिर नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर अपने माता-पिता भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा करते नजर आते हैं। खास बात ये है कि इस पूरी झांकी को AI और स्वचालित तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। रिमोट के जरिए गणपति बप्पा की मूर्ति को चलाया जाता है और वे शिव-पार्वती की परिक्रमा करते दिखाई देते हैं। झांकी के जरिए उस पौराणिक प्रसंग को जीवंत किया गया है, जब भगवान गणपति और कार्तिकेय के सामने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा करने की चुनौती रखी गई थी। कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर निकल पड़े, लेकिन गणपति बप्पा ने माता-पिता की परिक्रमा कर कहा कि उनके लिए माता-पिता ही पूरा संसार हैं। समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी की पहल पर बनी इस झांकी में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है। शिव-पार्वती और गणपति की प्रतिमाएं देशी मिट्टी से तैयार की गई हैं。0
0
Report
मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना का अद्भुत प्रदर्शन: देशभक्ति से युवाओं में जज्बा जागा
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की ताकत, साहस और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला मेरठ के आसमान में सूर्य किरण का ये प्रदर्शन खत्म जरूर हुआ... लेकिन अपने पीछे देशभक्ति और प्रेरणा की ऐसी तस्वीर छोड़ गया, जिसे देखकर युवाओं के मन में भी आसमान छूने का जज्बा पैदा हो0
0
Report
Advertisement
स्वच्छता पखवाड़ा: सासाराम में पर्यटन स्थल और धर्मस्थलों की साफ-सफाई पर जोर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी का मकबरा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। बता दे की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। सासाराम नगर निगम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होने पर मंत्री ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही हमारा पूरा परिवेश साफ सुथरा और स्वच्छ रहना चाहिए। खासकर पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थलो पर हम सबको सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता से संबंधित निकाय के कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की भी बात कही。0
0
Report
श्याम भारती महाराज की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह
Rajgarh, Rajasthan:श्याम भारती महाराज की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 63 यूनिट रक्त संग्रहित राजगढ़ (अलवर) कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित अवधूतदत्त आश्रम पर श्री श्याम भारती जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 63 यूनिट रक्तदान किया। आश्रम के महंत अमन भारती जी महाराज ने बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देगा। शिविर के दौरान ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के महत्व, एनीमिया की रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक श्रेष्ठ मानवीय सेवा है, जिससे जरूरत के समय कई लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलती है。0
0
Report
पूर्व विधायक रामलाल मीणा के आरोप, प्रतापगढ़ के चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2009ZRJ_PRTP_NP_CHUNAV_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : पूर्व विधायक रामلाल मीणा के गंभीर आरोप, बोले- निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार होगा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने वीडियो जारी कर भाजपा पर नगर परिषद में जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मीणा ने दावा किया कि शहर में अधिकारियों से कथित सेटिंग और पार्षदों की खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। रामलाल मीणा ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ एक वोट अधिक है, इसके बावजूद भाजपा पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में यह अफवाह चल रही है कि एसडीओ को 20 लाख रुपये दिए गए हैं और उनसे सेटिंग की गई है। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में किसी तरह की गलती या पक्षपात करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी चौराहे पर पहुंचेंगे। मीणा ने 1000 झंडों के साथ कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात भी कही। मीणा ने अपने वीडियो बयान में प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई और उसके बाद कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के स्तर पर ऐसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस की ओर से ज्योति सोनी और भाजपा की ओर से मनीषा जैन मैदान में हैं। ऐसे में मतदान से एक दिन पहले पूर्व विधायक रामलाल मीणा का यह बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा देने वाला माना जा रहा है। बाइट- रामलाल मीणा , पूर्व विधायक0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में 100 नाट्य मंचन से मोदीजी की 25 साल की सेवा यात्रा उजागर
Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अयोध्या में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन किया जाएगा। अयोध्या की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है। नाटक के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें सेवा, समर्पण, जनकल्याण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को दिखाने की बात कही गई है। आयोजकों के मुताबिक, प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय रखा गया है, ताकि इसे अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाया जा सके। राज्यभर में अभियान के तहत 100 नाट्य मंचनों का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के जरिए भाजपा कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और सुशासन से जुड़े संदेश को जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।0
0
Report
11th-grade student's body found in drain, sparks uproar in the area
Singrauli, Madhya Pradesh:कल से लापता 11वीं की छात्रा का नाले में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप सरई शासकीय कन्या स्कूल की छात्रा प्रियंका प्रजापति कल से थी लापता, चमारीडोल नाले से बरामद हुआ शव स्कूल से घर लौटते वक्त लापता हुई थी छात्रा, रातभर परिजन और पुलिस करते रहे तलाश रातभर जंगल और नाले में तलाश के बाद आज नाले में फंसा मिला छात्रा का शव नाले पर पुलिया और पक्की सड़क नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का आरोप—पुलिया और सड़क होती तो शायद टल सकता था हादसा स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया की कमी को लेकर प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा छात्रा की मौत के बाद इलाके में मातम, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच0
0
Report
शाजापुर में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा: समाजिक संदेश का प्रभाव
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर भाद्रपद शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय बंजारा समाज समिति के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में बंजारा समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ टंकी चौराहे से हुआ। यात्रा महूपुरा, किला रोड, चौक बाजार, नई सड़क और बस स्टैंड होते हुए एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी की एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजाई गई थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच समाज के विभिन्न अखाड़ों ने करतब दिखाए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने बाबा रामदेवजी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का बहुमान कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
Advertisement
विष्णुदेव साय की ओड़िशा यात्रा: लिंगराज मंदिर दर्शन के साथ सुख-समृद्धि की दुआ
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा मौजूद रहें. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपरिवार ओडिशा के धार्मिक यात्रा पर है. जिसमें वो भुवनेश्वर स्थित सुप्रसिद्ध लिंगराज महादेव मंदिर और पूरी में महाप्रभु जग्गनाथ के दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं......0
0
Report
अहमदाबाद में भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव संभव
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद(गुजरात): अहमदाबाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई0
0
Report
जयपुर: पांच हजार इनामी बदमाश वारिस मेव गिरफ्तार, डंपर चोरी के मामले में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर हरमाड़ा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार डम्पर चोरी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा था आरोपी नूह मेवात निवासी वारिस मेव को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातें भी करना स्वीकार माचड़ा निवासी शिवेंद्र सिंह ने 9 जून 2021 को डम्पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस मामले में पुलिस इकराम उर्फ अकराम, वसीम उर्फ पागल उर्फ डाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पूछताछ में पता चला कि वारिस चोरी के बाद अपने गांव चला जाता है इस बीच सूचना पर पुलिस ने वारिस को दूलेतपुरा टोल टैक्स से दबोच लिया वारिस के खिलाफ अलग अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं0
0
Report
Advertisement
