227409
Amethi: गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनीं
Gauriganj, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने गौरीगंज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान वहां पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में बंगाल की परंपरा: सिंदूर की होली से खत्म होती है दुर्गा पूजा
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में बंगाल की अनूठी परंपरा: जतराहीबाग में बंगाली विधि-विधान से होती है, मां दुर्गा की पूजा; सिंदूर की होली से होती है विदाई Anchor: चतरा शहर के जतराहीबाग देवी मंडप के समीप रहने वाले बंगाली समाज की पूजा और विधान आकर्षण का केंद्र है। यहां की पूजा में उल्लू ध्वनि से लेकर ढांक बाजा तक शामिल होती है।सबसे मजे की बात तो यह है कि पूजा का समापन सिंदूर की होली से होती है। जहां महिला श्रद्धालु अपने परिजनों और पंडाल में आने वाले महिला श्रद्धालुओं को सिंदूर लगाती हैं। अगर यह कहें कि इस पूजा पंडाल में कलकत्ता की सांस्कृतिक धरोहर सीधे चतरा की धरती पर उतर आती है। आपको बताते चलें बंगाली परिवार पिछले 77 वर्षों से अपनी गहरी आस्था और बंगाली परंपरा के साथ मां दुर्गा की आराधना करता आ रहा है। यह परिवार हर साल अपने घर में ही मां की प्रतिमा स्थापित कर पूरी तन्मयता से बंगाल के प्राचीन विधि-विधान के तर्ज पर पूजा-पाठ संपन्न करता है। इस पूजा की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सांस्कृतिक भव्यता है। यहां मां की प्रतिमा विशेष रूप से भागलपुर से मंगाई जाती है, जबकि पूजा-पाठ कराने के लिए पंडित गयाजी से आते हैं। इसके अलावा, बंगाल की पारंपरिक ढाक की गूंज और सुप्रसिद्ध धुनुचि नृत्य इस आयोजन में चार चांद लगा देते हैं। बिना किसी अतिरिक्त दिखावे के समय पर पूरी निष्ठा से होने वाली यह पूजा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। विजयदशमी के पावन अवसर पर इस परंपरा का एक बेहद खास और भावनात्मक पहलू देखने को मिलता है। मां और भोले बाबा की जोड़ी अटूट बनी रहे, इसी कामना के साथ महिलाएं विजया दशमी पर सिंदूर की होली खेलती हैं। जो सिंदूर सबसे पहले मां को अर्पित किया जाता है, उसी सिंदूर को सुहागिनें अपनी मांग में सजाकर अपने पति की लंबी उम्र और रक्षा की प्रार्थना करती हैं। सात दशकों से चली आ रही यह अनूठी परंपरा चतरा की सांस्कृतिक विविधता और आपसी सौहार्द की एक बेहतरीन मिसाल पेश करती आ रही है।0
0
Report
पटना के मसौढ़ी में पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
Masaurhi, Bihar:कलकत्ता के पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद पटना जिला प्रशासन अलर्ट। जिला प्रशासन ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण。 ।। मसौढ़ी।। शनिवार की शाम कलकत्ता के पूजा पंडाल ने भगदड़ की घटना के बाद पटना में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान पटना के मसौढी में जिला प्रशासन के पदाधिकारी सड़कों पर नजर आए। जहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ के नियंत्रण को लेकर पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मसौढ़ी एसडीएम धनराज कुमार और डीएसपी राघव दयाल ने पूजा पंडाल समिति के लोगों के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विधि व्यवस्था के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन0
0
Report
नवादा के पंडाल में ऑपरेशन सिंदूर: देशभक्ति और सेना की बहादुरी
Nawada, Bihar:नवादा में दुर्गा पूजा पर देशभक्ति की अनोखी तस्वीर दिख रही है। सोनार पट्टी रोड में भारत माता पूजा समिति ने 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर एक पंडाल बनाया है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। पंडाल में भारत माता की प्रतिमा के एक तरफ बीएसएफ कैंप, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई की झलक है। यह पंडाल आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई और सेना की बहादुरी दर्शाता है। समिति सदस्य आयुष वर्मा ने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की याद दिलाने के लिए यह थीम बनी। श्याम रोशन के अनुसार, पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई यह कार्रवाई देशवासियों को लंबे समय तक याद रहेगी। इस थीम को बनाने में समिति के सात सदस्यों को करीब एक महीना लगा। मुख्य पंडाल चार दिन में तैयार हुआ। महासप्तमी पर पट खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पंडाल देखने के साथ सेल्फी और तस्वीरें लेते दिखे। मां दुर्गा की भक्ति संग यह देशभक्ति का संदेश दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। इसी क्रम में मेहसौल थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने नाहर चौक स्थित श्रीनगर मोहल्ला में छापेमारी कर एक गोदाम से 468 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। तलाशी के दौरान गोदाम से विभिन्न ब्रांडों की कुल 624 बोतल विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया और इस कार्रवाई में मेहसौल थाना में केस संख्या 295/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
NH-5 सोलन: स्कॉर्पियो चालक विवाद से सड़क पर अराजकता, एएसपी ने संभाला मोर्चा
Noida, Uttar Pradesh:सोलन में स्कॉर्पियो चालक का उत्पात! पहले बस के शीशे तोड़े, फिर सड़क पर मचा बवाल; गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में की तोड़फोड़ सब्जी मंडी के पास NH-5 पर जमकर हंगामा, स्कॉर्पियो चालक की खतरनाक ड्राइविंग से मची अफरा-तफरी ASP सोलन ने मौके पर संभाला मोर्चा सोलन में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सब्जी मंडी के समीप उस समय जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया, जब हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो के चालक पर एक निजी बस के शीशे तोड़ने का आरोप लगा। बस और स्कॉर्पियो चालक के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हंगामे और तोड़फोड़ में बदल गया। आरोप है कि निजी बस के शीशे तोड़ने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से निकल गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा घटनास्थल पर पहुंच गया। इस बार लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक कथित तौर पर खतरनाक तरीके से गाड़ी दौड़ाते हुए CHANDIGARH की ओर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गाड़ी को रोकने की कोशिश के बीच भीड़ ने स्कॉर्पियो को निशाना बना لیا और उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर मचे बवाल से अफरा-तफरी फैल गई और एनएच-5 पर वाहनों की कतारें लग गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सोलन स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कमान संभाली। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कॉर्पियो चालक और निजी बस के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला शीशे तोड़ने से लेकर सड़क पर खुलेआम हंगामे तक पहुंच गया? चालक की कथित खतरनाक ड्राइविंग और भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं。 फिलहाल विवाद की असली वजह, दोनों पक्षों की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में चार दिग्गजों के दौरे से राजनीतिक मोड़ तय, मुर्मू–शाह–भागवत–ईरानी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- छत्तीसगढ़ की सियासत में अगले कुछ दिन बेहद अहम. प्रदेश में एक के बाद एक चार बड़े चेहरों का दौरा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी.. 22 को वो रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहीं 23 को जगदलपुर में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्योत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे. राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक होने वाला है. वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को बिलासपुर में रहेंगे. उनके दौरे के दौरा. संघ की बेहद महत्वपूर्ण बैठकें होंगी. इसके अलावा बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी. उनके दौरे का केंद्र बीजेपी का प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रहेगा. यहां लगातार बैठकें होंगी. जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की भी होगी और आगामी रणनीति तैयार होगी........0
0
Report
Advertisement
धुले में कुत्तों को विष देकर हत्या, स्थानीय क्षेत्र में सनसनी
Dhule, Maharashtra:धुळे शहरातील वाडीभोकर रोडजवळील सुशांत नगरात भटक्या कुत्र्यांना चिकनमधून विष देऊन ठार मारल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. काल सायंकाळी रिषिका उत्तम पाटील यांच्या मालकीचा पाळीव कुत्रा झिंगा याच्या तोंडातून फेस येऊ लागल्याने त्यांनी पशुवैद्यकीय डॉक्टरांना घरी बोलावले. तपासणीत विषबाधा झाल्याचे स्पष्ट झाले. याचवेळी परिसरातील इतर कुत्र्यांचाही तडफडून मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच श्वानप्रेमी मीनाक्षी पाटील, सुरेश शर्मा आणि प्रज्वल देसले यांच्यासह प्राणिरक्षक व सामाजिक संस्थांचे कार्यकर्ते घटनास्थळी दाखल झाले. याप्रकरणी रिषिका पाटील यांच्या फिर्यादीवरून पश्चिम देवपूर पोलिसांत भारतीय न्याय संहिताच्या कलम ३२५ अन्वये अज्ञात व्यक्तीविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.0
0
Report
दुष्काळग्रस्त किसानों के लिए नगरसेवक व पदाधिकारीयों ने धनादेश सौंपा; शिंदे उपस्थित
Kalyan, Maharashtra:दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांसाठी नगरसेवक व पदाधिकाऱ्यां कडून मदत. डोंबिवलीत श्रीकांत शिंदे फाऊंडेशन आयोजित शारदीय नवरात्री उत्सवासाठी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी उपस्थिती लावली यावेळी केडिएमसी च्या महापौर हर्षाली थवील, संपर्कप्रमुख महेश गायकवाड, नगरसेवक कुणाल पाटील तसेच नगरसेवक आणि पदाधिकाऱ्यांनी दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांसाठी धनादेश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या कडे सुपूर्द केले.0
0
Report
महाष्टमी पर माता मंदिरों में भक्तों की भीड़, रायपुर के महामाया दरबार में उत्साह
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा हुआ है. आज महाष्टमी की पूजा है और बहुत विधि विधान से माता के मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना हो रही है. रायपुर के पुरानी बस्ती में विराजमान माँ महामाया के दरबार में भी भक्तों का सुबह से ही सैलाब उमर रहा है और श्रद्धालु भक्ति भाव से माँ काली स्वरूपा माँ महामाया की पूजा अर्चना कर रहे हैं. यहां मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कराते हुए मौके का जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना: छात्रा की मौत, CCTV वीडियो से चालक की लापरवाही सामने
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर ट्रैक्टर की ठोकर से छात्रा की मौत का मामला,, दुर्घटना का CCTV वीडियो आया सामने,, वीडियो में ट्रैक्टर चालक की साफ दिख रही है लापरवाही,, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के स्थानीय लोगों के आक्रोश,, लापरवाह ड्राइवरों पर कार्रवाई की कर रहे है मांग,,0
0
Report
भोपाल के देवी मंदिरों में नवरात्रि अष्टमी-नवमी पर भक्तों की भीड़
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल आज नवरात्रि के अष्टमी के दिन भोपाल के देवी मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंचे रहे हैं भक्त कई मंदिरों में अष्टमी-नवमी की पूजा, हवन और कन्या पूजन को लेकर विशेष तैयारियां मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर सतर्कता नवरात्रि के समापन पर मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे श्रद्धालु0
0
Report
बलिया कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पवन सिंह, 3000 रुपये का जुर्माना
Ballia, Uttar Pradesh:भोजपुरी सिंगर और बिहार के एमएलसी पवन सिंह बलिया परिवार न्यायालय में तलाक और भरण पोषण के मामले की सुनवाई के दौरान ना हाजिर रहने पर 3000 का जुर्माना ठोका गया. पत्नी ज्योति सिंह हाजिर हुईं, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं रहे. ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं और मीडिएशन के लिए आवेदन भी दिया गया है. उनका कहना है कि 4 साल पहले भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और उन्हें न्याय की उम्मीद है. अगली तारीख 12 नवंबर है, पर पवन सिंह ने कोर्ट को मजाक बना दिया. चार साल हो चुके हैं, मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं अभी भी उनके साथ रहना चाहती हूं; अगर यहां से कुछ नहीं हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी. दरअसल गजल पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी, शादी के कुछ समय बाद रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. अब देखना होगा कि क्या पवन सिंह अगली तारीख पर कोर्ट पहुंचते हैं या नहीं.0
0
Report
Advertisement
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में हताहतों की खबर, शोकाकुल परिजन
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मां दुर्गा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।0
0
Report
Jhandewalan Mandir के पास गोलीबारी: दिल्ली में ताजा घटना
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नवरात्रि पर विवादित पोस्टर: 10 सिर वाला रावण में नेताओं के नाम
Lucknow, Uttar Pradesh:नवरात्रि के पावन दिन पर एक विवादित पोस्टर सनातन भारत के विरोधी रावण सामने नजर आ रहा है। जहां अतीक अहमद को मुख्य किरदार के रूप में दर्शाकर 10 सीरो वाला रावण बनाया गया है। जहां पहला फेस अखिलेश यादव का तो वही दूसरा एलेन मस्क फिर मोहम्मद युनुस और उसके बाद मुख्तार अंसारी, आजम खान , इल्हान उमर, प्रशांत भूषण, जॉर्ज सोरोस और फिर अंतिम राहुल गांधी का दसवां सर दिखाया गया।0
0
Report
Advertisement
