अमेठीः पुलिस की मौजूदगी में हो रहे कोटा चुनाव के बीच हुआ पथराव
Ashrafpur, Uttar Pradesh:जगदीशपुर थाना के मड़वा गाँव में पुलिस की मौजूदगी मे कोटा चयन के लिए मतदान प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद होने से पथराव शुरू हो गया। मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराया और कोटा चुनाव को स्थगित किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर विकास को निर्माणाधीन डिवाइडर पालिका अध्यक्ष ने रुकवाया।कहा इसे हटाओ नुकसान मैं दूंगी।
Tilhar, Uttar Pradesh:तिलहर। व्यापारियों की मांग के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लगाते हुए पालिका प्रशासन और ठेकेदार को तत्काल डिवाइडर निर्माण बंद करने का निर्देश दिया।बोली जो नुकसान होगा मैं समझ लूंगी। नगर की बाजार बिरियागंज से मुख्य बाजार तक यातायात नियंत्रण के लिए नगर पालिका प्रशासन के द्वारा स्वीकृत कर डिवाइडर निर्माण और उस पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था।बुधवार को व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि सहित तमाम व्यापारी नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के आवास पहुंचे और उनसे मांग करते हुए कहा कि डिवाइडर के निर्माण से बाजार की सड़क और संकीर्ण हो जाएगी जिसके चलते जाम की समस्या विकराल होगी साथ ही व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होगा इसलिए डिवाइडर का निर्माण रुकवा दिया जाए।व्यापारियों की मांग पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम आनन-फानन में बिरियागंज पहुंची और उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए पालिका प्रशासन के कर्मचारियों,अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल डिवाइडर का काम बंद किया कर दिया जाए जब तक सड़क चौड़ी नहीं होती।साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जो डिवाइडर का निर्माण में लागत लगी है उसे वह स्वयं देख लेंगी।पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए जमकर तालियां बजाई और उनकी सरहाना की। इस दौरान नगर पालिका वरिष्ठ लिपिक अयूब हुसैन,ठेकेदार रशीद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।शाहजहांपुर: जलालाबाद में डिवाइडर से टकराकर खंती में गिरी तेज रफ्तार कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Khajuriya, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सीधे सड़क किनारे खंती में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची जलालाबाद पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलालाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह कार की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
