227412
Amethi - युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
Darpipur, Uttar Pradesh:युवा कल्याण विभाग के द्वारा भेंटुआ ब्लॉक के बंदोइया खेल मैदान में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता. ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कार्यक्रम कि की शुरुआत .इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी अपूर्वा यादव,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छतरपुर के बगमऊ तिराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुश थाना क्षेत्र के बगमऊ तिराहे पर बीती रात दो बाइको की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान पीरा गांव निवासी हीरालाल अहिरवार, और सुरेश अहिरवार के रूप में हुई है। हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बगमऊ निवासी शिवम राजपूत बाजार से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही अक्टोहा चौकी प्रभारी ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
खड़खड़ी के पास पेड़ गिरने से रेलमार्ग बाधित, कई ट्रेनें देरी
Haridwar, Uttarakhand:शनिवार शाम करीब four बजे खड़खड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर भारी भरकम पेड़ गिरने से रेलमार्ग बाधित हो गया। इसकेसे देहरादून-लखनऊ वंदे भारत, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन विलंबित हुई।0
0
Report
बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले JDU में राजनीतिक हलचल तेज
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले JDU में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है MLC चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अहम बैठक करेंगे सीट बंटवारे से लेकर उम्मीदवारों के चयन तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी वहीं बैठक से पहले नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के यहां पहुंचे कुछ देर बात करने के बाद अपने आवास 7 सर्कुलर रोड पहुँचे नीतीश कुमार के आवास के बाहर से जायजा लिया0
0
Report
Advertisement
देवली शहीद स्मारक पर शरारती तत्वों का ताजा हमला; 50 फीट दीवार टूटी
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली शहर के गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक को अराजक तत्वों ने फिर निशाना बनाया है। शनिवार रात अज्ञात लोगों ने स्मारक की रेड स्टोन से बनी करीब 50 फीट लंबी दीवार को तोड़ दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह स्थानीय निवासियों को मिली, जिन्होंने तुरंत नगर पालिका मंडल को सूचित किया। घटनास्थल पर बिखरे रेड स्टोन के अवशेष और दीवार की स्थिति से स्पष्ट होता है कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं थी। यदि यह नुकसान आंधी या तूफान से होता, तो दीवार केवल एक स्थान से गिरती। जिस तरह से 50 फीट से अधिक लंबी दीवार को खंडित किया गया है, वह सुनियोजित तोड़फोड़ की ओर इशारा करता है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने इस कृत्य को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह निस्संदेह शरारती तत्वों की करतूत है, जिससे शहीद स्मारक की मर्यादा और सौंदर्य दोनों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन अब मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। यह पहली बार नहीं है जब शहीद स्मारक को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी अज्ञात लोगों ने स्मारक के प्रतीक चिन्ह के कांच को तोड़ दिया था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष है। वर्तमान में टूटी हुई रेड स्टोन की जाली के टुकड़े घटनास्थल पर ही बिखरे पड़े हैं।0
0
Report
सतना में सड़क किनारे मृत चीतल: वन विभाग जांच शुरू
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के नागौद क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सड़क किनारे एक जंगली चीतल मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृत चीतल की जानकारी उस समय सामने आई जब सुबह सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कार्य के लिए मौके पर पहुंचा। सफाई कर्मचारी ने सड़क किनारे चीतल का शव देखा और इसकी सूचना संबंधित स्टाफ को दी। सूचना मिलने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचकर जांच करने की प्रतीक्षा की जा रही है। फिलहाल चीतल की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चीतल की मौत किसी दुर्घटना के कारण हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है。0
0
Report
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती रोक; केंद्रीयकृत परीक्षा से नियुक्तियाँ
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी करते हुए सभी कलेक्टरों एवं विद्यालय समितियों को मौजूदा भर्ती प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए हैं। अब शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती जिला स्तर की बजाय राज्य स्तरीय केंद्रीयकृत परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। परीक्षा के बाद मेरिट सूची तैयार कर जिलों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्तियां होंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीयकृत परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
नानपुर बस स्टैंड पर करंट से गाय-सांड मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही आरोप
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के नानपुर बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, करंट लगने से दो मवेशियों की मौत。 आलीराजपुर जिले के नानपुर से एक बेहद दर्दनाक और बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही को उजागर करने वाली खबर सामने आ रही है। नानपुर बस स्टैंड पर शनिवार रात हुई बारिश के बाद करंट की चपेट में आने से एक गाय और एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है。 पहली ही बारिश ने बिजली विभाग के घटिया काम और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तो मानसून की सिर्फ शुरुआत है, अगर समय रहते इन खंभों की अर्थिंग और वायरिंग को ठीक नहीं किया गया, तो ये लोहे के खंभे हर गली-मोहल्ले में इंसानी जानों के लिए भी बड़ा काल बन सकते हैं。0
0
Report
माड़िया गांव में गाय को कुएं से 2 घंटे रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी- कुएं में गिरी गाय का 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर गाय को कुएं से सुरक्षित निकाला बाहर, दरसअल निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के माड़िया गांव में एक गाय अचानक कुएं में गिर गई, घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, गाय के सुरक्षित बाहर आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।0
0
Report
15 साल बाद मां से मिलकर गोवर्धन की आंखें नम, आश्रम ने पुनर्मिलन कराया
Kota, Rajasthan:कोटा एंकर 15 साल बाद मिला बिछड़ा परिवार, माँ से लिपटकर फूट-फूट कर रोया बेटा अपना घर आश्रम ने फिर निभाया मानवता का धर्म अपना घर आश्रम में आज का दिन भावनाओं से सराबोर रहा। 15 वर्षों से बिछड़ी मोहिनी का जब अपने बेटे गोवर्धन से मिलन हुआ तो आश्रम का हर कोना नम आँखों का गवाह बन गया। मार्मिक मिलन का दृश्य इतने लंबे अंतराल के बाद जैसे ही गोवर्धन ने अपनी माँ को देखा, वह दौड़कर माँ के पैरों से लिपट गया और फूट-फूट कर रोने लगा। बेटी संगीता भी माँ के गले से लिपटकर बिलख पड़ी। पति बाबूलाल की आँखें भी इस दृश्य को देखकर छलक उठीं। वहाँ मौजूद हर व्यक्ति की आँखें इस माँ-बेटे के पुनर्मिलन पर नम हो गईं। 9 साल पहले मिली थी लावारिस आज से 9 वर्ष पूर्व मोहिनी झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के बामन गाँव में लावारिस अवस्था में घूम रही थी। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह अपने बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ थी। तब थानाधिकारी गोकुल प्रसाद ने मनोहरथाना उपखण्ड अधिकारी के आदेश पर उन्हें अपना घर आश्रम, कोटा में भिजवाया था。 इलाज से लौटी याददाश्त, फिर मिली पहचान अपना घर आश्रम में नियमित चिकित्सा, पौष्टिक भोजन और आत्मीय देखभाल के बाद मोहिनी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हुआ। मानसिक स्थिति बेहतर होने पर वह अपने परिजनों के बारे में बताने लगी। उसने बताया कि वह प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। आश्रम के कार्यकर्ताओं ने तुरंत अरनोद थाना, प्रतापगढ़ से संपर्क किया। थाने के सहयोग से सूचना उसके परिवार तक पहुँचाई गई, जो पीपलखूंट तहसील के सोडलपुर गाँव में रहता है। खुशी से दौड़े चले आए परिजन सूचना मिलते ही मोहिनी का पति बाबूलाल, बड़ा बेटा गोवर्धन और बेटी संगीता अपना घर आश्रम पहुँचे। 15 साल के बिछोह के बाद परिवार को एक होते देख आश्रम परिवार की आँखें भी नम हो गईं। संस्था संदेश अपना घर आश्रम के जुड़े सेवा साथियों कार्यकर्ताओं ने कहा, "हम सिर्फ आश्रय नहीं देते, हम टूटे हुए रिश्तों को जोड़ते हैं। एक माँ को उसका परिवार लौटाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं। यह प्रभु की कृपा और हमारी टीम की मेहनत का फल है।" मानवता की मिसाल यह घटना बताती है कि सेवा, धैर्य और करुणा से नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है। अपना घर आश्रम ऐसे हजारों बेसहारा, मानसिक विमंदित प्रभुजनों की सेवा कर उन्हें नया जीवन दे रहा है。 अपना घर आश्रम का संकल्प: कोई बेसहारा न रहे, कोई भूखा न सोए, कोई परिवार से बिछड़ा न रहे। --- "15 साल बाद माँ मोहिनी से मिलकर बेटा गोवर्धन भावुक हुआ। साथ में पति बाबूलाल, बेटी संगीता एवं अपना घर आश्रम की टीम का आभार व्यक्त किया।"0
0
Report
Advertisement
कोटा में तेज आंधी से पेड़ गिरकर ऑटो क्षतिग्रस्त; लोग बाल-बाल बचे
Kota, Rajasthan:तेज अंधड़ के अलर्ट के बाद कोटा में आया तूफान सुभाष सर्किल पर गिरा पेड़ ऑटो आया चपेट में लोग बाल बाल बचे. मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद शनिवार रात्रि को तेज धूल भरी आंधी से आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज हवाओं से कई पेड़ धराशाही हो गए। सुभाष सर्किल पर अचानक तेज आंधी से विशाल पेड़ जड़ से उखड़ कर चलते ऑटो पर गिरा इस घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर जाम के हालात पैदा हो गए। राजस्थान सरकार के मौसम विभाग द्वारा अचानक सभी मोबाइल पर हाई अलर्ट का मैसेज आया तो सभी लोग चौकन्ने हो गए।0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा मातम
Alwar, Rajasthan:तिजारा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम शेखपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई。 घटना रात करीब 8 बजे ईशरौदा के पास की है। मृतक की पहचान अमन कुमार (26) पुत्र चुन्नीलाल निवासी राईखेड़ा, तिजारा के रूप में हुई है। अमन टपूकड़ा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और बाइक से अपने घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के पड़ोसी धर्मबीर यादव के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से तेज गति में आ रहा था और उसने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。 स्थानीय लोगों ने घायल अमन को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया。 सूचना मिलने पर शेखपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। परिवार वालों के अनुसार, अमन परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और वह अविवाहित था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बाइट: परिजन0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद के बाद अलवर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Alwar, Rajasthan:अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मन्नाका रोड स्थित एक किराए के कमरे की है, जहां 23 वर्षीय निखिल राजपूत बंजारा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार निखिल मूल रूप से गुरुग्राम के बादशाहपुर का रहने वाला था और अलवर में रंग-पेंट का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ मन्नाका रोड पर द्वारका सिंह के मकान में किराए से रह रहा था। करीब नौ महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि बीती रात निखिल शराब पीकर घर लौटा, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर निखिल ने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी दूध लेने के लिए घर से बाहर चली गई। इसी दौरान निखिल ने कमरे में पत्नी की चुन्नी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी वापस लौटी तो उसने निखिल को फंदे पर लटका देखा। तुरंत उसे सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ऐपजा प्रेस क्लब बहेड़ी का भव्य आयोजन, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किया गया नम
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर के मोहल्ला सागर स्थित चांदनी बैंक्विट हॉल में ऐपजा प्रेस क्लब बहेड़ी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता कर हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा और लोकतंत्र में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शादाब मुनीम ने किया। इस अवसर पर ऐपजा प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अरविंदर सिंह मिक्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी अतुल गर्ग एवं सलीम रहबर, विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर मौर्य, कोतवाल दिनेश कुमार तथा एआईएमआईएम के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव शादाब एसके सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। अपने संबोधन में शादाब एसके ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की नींव वर्ष 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित ‘उदन्त मार्तण्ड’ से पड़ी थी। दो शताब्दियों की इस यात्रा में हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, जनमत निर्माण करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, जो निष्पक्षता और साहस के साथ सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। विधानसभा प्रत्याशी नवल किशोर मौर्य ने कहा कि पत्रकार समाज के वंचित, गरीब और पीड़ित वर्ग की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। सत्य को सामने लाने के कारण पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। व्यापार मंडल नेता सलीम रहबर ने कहा कि निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। एक जागरूक और जिम्मेदार मीडिया समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करता है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों के संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि बदलते दौर में भी पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य, निष्पक्षता और जनहित की रक्षा करना है। सभी उपस्थित लोगों ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विशाल अली खान, राजेश कश्यप, मोहम्मद वाजिद, मुमताज अहमद, मोहम्मद शोएब, मनोज गंगवार, रामाशंकर शर्मा, सचिन शर्मा, शाहिद अंसारी, शिबू कश्यप, सुरजीत गंगवार, रोशन अरोरा, हेमंत डंग, ललित कनौजिया, हसीब रिजवी, फ़हीम सकलैनी, अयाज खान, अनस खान, विशाल दिवाकर, एजाज अहमद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए पत्रकारों के योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के प्रति सम्मान व्यक्त करने और समाज में सत्य की मशाल जलाए रखने वाले पत्रकारों को नमन करने का अवसर है।0
0
Report
झांसी रोड में बदमाशों ने दुकानदार व परिवार पर किया हमला, वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:शहर में बेखौफ बदमाशों ने मचाया आतंक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। 40 रुपए का गुटखा उधार नहीं देने पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दुकानदार को घर से निकाल कर पीटा। बीच बचाव करने पहुंची महिला और घर के अन्य सदस्यों को भी बेरहमी से पिटा। बदमाशों ने दुकानदार और उसके परिजनों की घेरकर बेरहमी से की मारपीट। पीड़ित दुकानदार परिवार मदद की लागत रहा गुहार, बदमाशों के हौसले के आगे कोई नहीं आया बीच बचाव करने। बदमाशों ने दुकानदार और उसके परिवार की जान लेने की कोशिश लाठी डंडों से मारपीट करने के बाद पत्थर भी फैंके। झांسی रोड थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
लखनऊ में एनकाउंटर के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार, लूट और छेड़खानी के आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने अलग अलग एनकाउंटर में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से दो लूट के आरोपी है और एक लड़की से छेड़खानी में आरोपी है। इन मुठभेड़ के बाद ये साफ समझा जा सकता है कि यूपी में अगर अपराध किया तो अपराधियों का अंजाम यही होगा।0
0
Report
Advertisement
