227409
Amethi - पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाइयों में आक्रोश
Gauriganj, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपाइयों में आक्रोश,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे सपाई,शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग,अयोध्या के महंत राजू दास द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव को लेकर किए गए विवादित टिप्पणी पर सपाइयों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. आज सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे सपाइयों ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र पर हमला, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र को दौड़ा दौड़ाकर पीटा छात्र से मारपीट करने का वीडियो वायरल लोहे की रेलिंग पर लिटाकर पिटाई, पेट में घुस जाती नुकीली रेलिंग घेरकर मारपीट करने का वीडियो वायरल, पुलिस छानबीन में जुटी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी राहगीरो ने मोबाइल से बनाया मारपीट करने का वीडियो मेडिकल कॉलेज थाना इलाके का मामला0
0
Report
खुर्जा में जंगल में जुआ के अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई, लाखों बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर के खुर्जा में जुआरियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई। पुलिस को देख भाग खड़े हुए जुआरी, जंगल में लाखों रुपए का चल रहा था हुआ। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने की थी छापेमारी, पुलिस को देख खेतों में भाग गए जुआरी। पुलिस ने मौके से ताश की कई गड्डी और 5 बाइक की बरामद। पुलिस फरार जुआरियों की तलाश में जुटी। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव बोरोली के जंगल में चल रहा था हुआ。0
0
Report
विकासनगर में सड़क किनारे युवक के शव से हड़कंप, पुलिस CCTV से जांच
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया... सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है... मृतक युवक की पहचान मलूकावाला निवासी इसम सिंह के रूप में हुई है... जो विकासनगर में मौजूद महिंद्रा वर्कशॉप में रात को चौकीदारी का काम किया करता था... एटनबाग स्थित चाय बागान में सड़क किनारे मिले इस युवक के शव की पड़ताल करते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरू कर दिया है... CCTV केमरे में युवक वर्कशॉप से निकलता दिखाई दे रहा है... अंदेशा लगाया जा रहा है की चाय बागान से गुजरते वक्त किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी... जिससे युवक की मौत हो गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है...0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में पति-पत्नी के शव मिलने पर इलाके में सनसनी
Moradabad, Uttar Pradesh:पति पत्नी के शव मिले, इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में लकड़ी काटने गए दम्पति कल से लापता थे। पत्नी सुषमा का शव लगभग 500 मीटर दूरी पर गंगा में अर्ध नग्न अवस्था में मिला। पति छोटू का शव महिला की सलवार पहने हुए पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम, एसОजी और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी। दम्पति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। बिजनौर थाना कोतवाली शहर के जलालपुर काजी का मामला। पुलिस ने तीन टीमें लगाई हैं।0
0
Report
UCC लागू पर NDA राज्यों में राजभर का बयान; ओवैसी-धर्मगुरु विपक्ष, पांडेय-निशाद बैठक
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Om Prakash Rajbhar (Up Minister) On Ucc Implementation In 21 NDA-Ruled States / Owaisi And Clerics Opposing UCC / Sanjay Nishad-Mata Prasad Pandey Meeting देश के गृह मंत्री जी हैं, प्रधानमंत्री के मशवीरे पर, राजनाथ सिंह जी के मशवीरे पर, पूरी कैबिनेट के मशवीरे से और वो लोग जो चाहते हैं। अब वो उनका विषय है, हम लोग प्रदेश स्तर पे हैं। हम लोग प्रदेश में जो चीजें हैं उसको देखते हैं। क बार मैंने देखा है कि सीए एनआरसी जब आया तो पूरे विपक्ष के लोग एकजुट हो के विरोध किए और भ्रामक प्रचार किए कि यह कानून मुसलमानों को देश से निकालने के लिए है। जबकि सीए एनआरसी नागरिकता देने का कानून था और 3 साल लागू हुए हो गया। एक भी मुसलमान देश से नहीं निकला। अब उस पर कोई नेता विपक्ष का सीए एनआरसी पर चर्चा नहीं करता। उसके बाद आपने देखा वक्व बोर्ड की संपत्ति पर तमाम विरोध हुआ। ये सपा कांग्रेस के लोग कि किसी गरीब को जमीन दिए हों या उसको बसने के लिए आवास दिए हों या किसी गरीब के मुस्लिम सिख ईसाई जैन फारसी के बच्चों को किसी को पढ़ने के लिए फीस की व्यवस्था कराए हों ये लोग वक्त की संपत्ति को हड़पने का काम किए हैं ये लोग सोच रहे हैं कहीं कलई हमारी ना खुल जाए इस ना तो ये लोग विरोध करते हैं माता प्रसाद पांडे जी बीमार हैं उनको देखने के लिए लोग जा रहे हैं। अब उसका अर्थ लोग अलग अलग निकालें। समाजवादी पार्टी डूबती हुई नैया है। तो मन जाई बैठ के मरे। के जाई ओ मन।आज के तारीख में पश्चिम उसका हालत खराब है, पूर्वांचल में हम इनको ठीक किए हुए हैं। ये चुनउआ कहां जीतेंगे?0
0
Report
बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि पर राजनीति तेज
Patna, Bihar:बाढ़ प्रभावित लोगों के खाते में CM ने भेजा राशि... राजनीतिक प्रतिक्रिया... "जब 45 लाख लोग प्रभावित हैं, तो 8 लाख लोगों तक ही सहायता राशि पहुँचना ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। इस तरह की जो सरकार के स्तर से सहायता राशि दी जा रही है, कहीं न कहीं उन लोगों के लिए जिनके घरों तक... जिनके घरों के बीच अनाज पहुंचना चाहिए, चारा पहुंचना चाहिए, उनके यहां 7,000 रुपये सहायता राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पहुंचना चाहिए, वो नहीं पहुंच पा रहे हैं। सरकार को अविलंब इस दिशा में गंभीरता दिखानी चाहिए और जो अन्य लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उनका सर्वेक्षण करा करके, सर्वे करवा करके उन तक भी सहायता राशि पहुंचाने का सरकार इंतजाम करे। देखिए, बिहार को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और बिहार को विशेष सहायता राशि दिए जाने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से लगातार तेजस्वी जी द्वारा की जा रही है। लेकिन इस दिशा में सरकार के स्तर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। आज केंद्र की एक टीम आने वाली है, उसमें कौन से सर्वे के बाद फैसले लिये जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद HC: आयुष मलिक की अवैध हिरासत पर सुनवाई, कल पेशी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शामली के आयुष मलिक को अवैध हिरासत में रखने का आरोप, आयुष मलिक को अवैध हिरासत से मुक्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल हुई याचिका, आयुष मलिक के पिता पर जबरन अवैध हिरासत में रखने का आरोप, याचिका में अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध हिरासत में रखने का आरोप, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आयुष मलिक को कोर्ट में पेश करने का दिया निर्देश, 16 सितंबर यानी कल आयुष मलिक को हाईकोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश, हाईकोर्ट में दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में कहा गया है कि आयुष मलिक 31 वर्ष का है, आयुष मलिक ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म त्यागकर इस्लाम धर्म अपनाया है, पिता देवराज सिंह मलिक की इच्छा के विरुद्ध जाकर चांदनी कुरैशी से विवाह किया है, 6 जून को शामली में चांदनी कुरैशी व अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को झूठी कहानी से प्रेरित बताया गया है, याचिका के जरिए आयुष मलिक को अवैध हिरासत से स्वतंत्र कराने की मांग की गई है।0
0
Report
टावर पर चढ़े प्रेमी युवक को नीचे उतारने में घंटों पुलिस-प्रशासन फंसा रहा
Uska Khurd, Uttar Pradesh:Slag– टावर पर चढ़ा युवक, घंटों हलकान रही पुलिस–Anchor–Sant Kabir Nagar जिला में उस समय पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब अपनी मांगों को लेकर एक युवक सैकड़ों फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने-बुझाने और परिवार के आने के चार घंटे के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। मामला खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोबाइल टावर का है. स्थानीय लोगों ने जब एक व्यक्ति को टावर पर चढ़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। युवक को मोबाइल पर चढ़ा देख भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि टावर पर चढ़े व्यक्ति का नाम प्रभुनाथ है। उसके मुताबिक, कुछ समय पहले उसका एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली थी. युवती उसके पास मुंबई चली गई थी. बाद में किसी तरह दोनों को घर बुलाया गया और मामले में दोनों परिवारों में सुलह-समझौता भी हुआ और युवती अपने घर चली गई थी। सुलह के बाद प्रभुनाथ रोजी-रोटी के सिलसिले में दोबारा मुंबई चला गया। प्रभुनाथ का आरोप है कि उसके घर पर पुराने मामले को लेकर युवती के पक्ष के लोगों द्वारा उसके परिवार को परेशान किया जाता रहा और मारपीट की जाती रही। करीब दो साल बाद जब प्रभुनाथ वापस अपने घर आया तो उसके साथ भी मारपीट और धमकी दिए जाने की बात सामने आई। प्रभुनाथ के मुताबिक, मामले को लेकर वह बेलहर थाना पुलिस के पास भी पहुंचा। उसका आरोप है कि वहां भी उसे और उसके परिवार को परेशान किया गया, और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे वह काफी तनाव में आ गया। इसके बाद आज वह अपनी और मोबाइल टावर पर چढ़कर अपनी अपनी मांगें मनवाने की बात कही। टावर पर चढ़े प्रभुनाथ को नीचे उतारने के लिए खलीलाबाद कोतवाली पुलिस के साथ सदर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार उससे बातचीत करते रहे और सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने की अपील करते रहे। क्षेत्राधिकारी ने प्रभुनाथ को आश्वासन दिया कि उसकी जो भी शिकायतें और मांगें हैं, उन्हें सुना जाएगा तथा नियमानुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने उससे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टावर से नीचे उतरने की अपील की। करीब चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बीच मामला शांत हुआ और प्रभुनाथ को नीचे उतारा गया। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर उससे बातचीत की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
सिराथू में DFC रेलवे लाइन पर मिट्टी कटान से खतरा, बारिश ने बढ़ाई आशंका
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जिले में लगातार बारिश के बाद सिराथू इलाके में DFC रेलवे लाइन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। लाइन के किनारे कई जगह मिट्टी का कटान और धंसाव हुआ है। कटान रोकने के लिए बांस-बल्लियों के साथ बोरियों में गिट्टी, बालू और मिट्टी भरकर अस्थायी इंतजाम किए जा रहे हैं। अगर कटान बढ़ा तो DFC लाइन को बड़ा नुकसान हो सकता है। तस्वीरें सिराथू बाईपास की हैं, जहां लगातार बारिश के बाद DFC रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी कटान ने खतरा बढ़ा दिया है। कई किलोमीटर के हिस्से में जगह-जगह मिट्टी धंसने की तस्वीरें सामने आई हैं। कटान रोकने के लिए बांस-बल्लियों का सहारा लिया जा रहा है, वहीं बोरियों में गिट्टी, बालू और मिट्टी भरकर भी किनारों को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। लगातार हो रहे मिट्टी धंसाव से रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अगर समय रहते स्थायी इंतजाम नहीं किए गए और कटान बढ़ा, तो DFC रेलवे लाइन को बड़ा नुकसान हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए पैकेज मांग, शिवराज के दौरे पर राहत चर्चा
Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर लगातार तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को बिहार आने और विशेष पैकेज देने की मांग कर रहे हैं इसी बीच 16 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार आ रहे हैं उसको लेकर RJD के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में भयंकर बाढ़ आया था, यह सबको पता है और माल, मवेशी, लोग, घर-द्वार सब तबाह हो गया पूरे बिहार का. और भयंकर बाढ़ आई थी. इसमें राज्य सरकार फेल्योर रही है बाढ़ पीड़ितों के बीच में पहुंचने में भी, और उसकी राहत कार्य में भी नहीं हो पाया उतना. तो हमारे नेता तेजस्वी यादव ने भी मांग किया था केंद्र सरकार से कि आप विशेष पैकेज दीजिए जो बाढ़ पीड़ित लोग हैं। जिनका मकान कट गया है, जिनका घर उजड़ गया है और मवेशियों को चारा पर्याप्त नहीं मिल सका, लोगों को राहत भी जो सूखा राशन मिलना चाहिए वह भी नहीं मिल पाया है। अब आज आया है सरकार का बयान कि हम ₹7,000-₹7,000 देंगे। भाई, जो बाढ़ में था, उसको सूखा राशन इसलिए मैंने कहा था—यह तो बाद का चीज है—कि आप उसको गुड़ दीजिए, चूड़ा दीजिए, यह दीजिए चना दीजिए और कई बिस्कुट होता है, वह सब दीजिएगा तब ना उसको राहत... जो बाढ़ में फंसे हुए लोग हैं उनको इंतजाम होता। तो बिहार... वह केंद्र सरकार भेज रही है। अब क्या देगी, नहीं देगी, वह तो आने वाले... लेकिन आज के डेट में हम आपके माध्यम... आप लोगों के माध्यम से मैं मांग करूंगा केंद्र सरकार से कि बिहार को विशेष पैकेज देना चाहिए बाढ़ राहत कार्य के नाम पर। शिवराज चौहान जी उनके पार्टी के और वह केंद्रीय मंत्री हैं। आ रहे हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन शिवराज चौहान जी से मैं कहूंगा कि आप बिहार पर पूरी नजर रखिए और विशेष पैकेज यहां दिलाने का काम कीजिए0
0
Report
LoC और LAC पर तनाव कम करने वाला कदम स्वागतयोग्य: उमर अब्दुल्ला
Aram Pora, Ganderbal, Jammu and Kashmir: "Anything that reduces tension along the LoC and LAC is a welcome step," says J&K CM Omar Abdullah on Defence Ministry report saying China has reduced troop deployment along the LAC.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली आर्मी स्कूल को बम धमकी, धौला कुआँ में पुलिस क्रिया-कलाप तेजी से जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली आर्मी स्कूल को बम धमकी प्रशासन में हड़कंप मचा लोकेशन धौला कुआँ साउथ वेस्ट दिल्ली कैंट धौला कुआँ आर्मी पब्लिक स्कूल में बम होने की धमकी का संदेश मिला स्कूल में दिल्ली पुलिस पहुंची साथ में जाँच के लिए कई एजेंसी भी जुटी0
0
Report
नीमडीह में दिनदहाड़े चेन छीनतई: 72 वर्षीय वृद्धा से सोने की चेन लूटी
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना अपराधियों ने अंजाम दिया है.आपको बता दे की 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो युवक वारदात को अंजाम देकर न्यू बायपास 18 हाइवे की ओर भाग निकले। वि ओ: पीड़िता बावली सेन के अनुसार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से लेंगडीह गांव के नंद के घर की ओर से घूमते हुए आए। मौसी कहकर बात करने लगे। घर के सामने तालाब के पास पहुंचते ही गले से सोने की चेन छीन ली। छीना-झपटी में आधी चेन टूटकर वृद्धा के पास रह गई।ओर चोर चोर चिलाने लगा ।जिसे बाइक लेकर दोनों भगा निकले । बावली सेन ने बताया कि 12 ग्राम की चेन उन्होंने वर्ष 2021 में 66 हजार रुपये में खरीदी थी। घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। सूचना पर थाना प्रभारी SI रतन लाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद गांव की महिलाएं डरी-सहमी हैं।0
0
Report
102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं मिलने से महिंद्र की मौत, सदर अस्पताल पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक ओर जहां कुछ दिन पहले ऑपरेशन थियेटर में रोशनी की व्यवस्था नहीं होने पर मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, वहीं अब पटना रेफर किए गए 17 वर्षीय युवक की 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने के आरोप के बीच मौत हो गई। लगातार सामने आ रहे इन दोनों मामलों ने सदर अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फतेहपुर कानन गांव निवासी महावीर रजक के पुत्र महिंद्र कुमार रजक (17) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार की शाम महिंद्र को सांस लेने में परेशानी होने पर सदर अस्पताल लाया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद महिंद्र को उसमें चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान एंबुलेंस कर्मी ने वाहन में ऑक्सीजन कम होने की बात कही और सिलेंडर लाने चला गया। इसी बीच युवक की सांस लेने में परेशानी बढ़ गई और उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने उसे एंबूलेंस से नीचे उतारा और वापस सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तीन माह पहले सड़क हादसे में हुआ था घायल बताया जाता है कि करीब तीन माह पहले झाझा थाना क्षेत्र के एकडरा चौक के समीप सड़क दुर्घटना में महिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका पटना में इलाज कराया गया था। परिजनों के मुताबिक इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य थी और वह घर लौट आया था। रविवार को अचानक सांस लेने में परेशानी होने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप महिंद्र की मौत के बाद परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक की हालत गंभीर थी और उसे तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी। इसके बावजूद एंबुलेंस में पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी। परिजनों का दावा है कि समय पर ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।हालांकि, युवक की मौत सीधे तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई या उसकी गंभीर चिकित्सकीय स्थिति के कारण, इसकी पुष्टि जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर ही हो सकेगी। मोबाइल की टॉर्च में ऑपरेशन का वीडियो भी वायरल दरअसल, सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले सदर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बिजली की रोशनी नहीं होने के दौरान मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दो महिलाओं का ऑपरेशन किए जाने का दावा किया गया था।हालांकि, राहत की बात यह रही कि दोनों महिलाओं और उनके नवजात बच्चों के सुरक्षित होने की बात सामने आई थी। परिजनों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार भी जताया था। लेकिन ऑपरेशन जैसी गंभीर चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान मोबाइल की टॉर्च का इस्तेमाल किए जाने का वीडियो स्वास्थ्य महकमे की व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया था। एक के बाद एक घटनाओं ने बढ़ाई चिंता बहरहाल, अब 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर सामने आए आरोप ने अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था को फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं जीवनरक्षक मानी जाती हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि यदि ऑक्सीजन की कमी थी तो गंभीर मरीज को एंबुलेंस में चढ़ाने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? और यदि एंबुलेंस में ऑक्सीजन उपलब्ध थी तो परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की वजह क्या है? इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा पहाड़ महिंद्र अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ओर परिवार बेटे को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की तैयारी कर रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ ही देर में उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। जांच के बाद होगी कार्रवाई : उपाधीक्षक सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. थनीष कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर एंबुलेंस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।फिलहाल, एक तरफ मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन का वायरल वीडियो और दूसरी तरफ ऑक्सीजन की कथित कमी के बीच 17 वर्षीय युवक की मौत ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि इन मामलों में वास्तविक लापरवाही कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।बाइट.... महावीर रजक,मृतक का पिता0
0
Report
Advertisement
