icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227809
UMESH KUMAR SHARMAUMESH KUMAR SHARMAFollow29 Apr 2025, 02:48 pm

Amethi - श्री भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शरबत वितरण का आयोजन

Niyawa, Uttar Pradesh:

कमरौली अमेठी जनपद के जगदीशपुर विकास खंड के अंतर्गत थाना कमरौली परिसर में बने, गोरेश्वर महादेव मंदिर कमरौली थाना गेट पर दिनांक 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को श्री विष्णु भगवान के छठे अवतार,श्री भगवान परशुराम जी के जन्म उत्सव पर शरबत वितरण का आयोजन किया गया, मंदिर के पुजारी अमन ज्योतिष आचार्य जी ने बताया,अपना बहुमूल्य समय निकालकर पूर्ण सहयोग कर पुण्य के भागीदार बने स्थानीय निवासी समय सुबह 11:00 बजे से प्रभु इच्छा शरबत वितरण का आयोजन चल रहा है। हजारों श्रद्धालु राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया,अमित कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार,समीर पाल, पवन कुमार सिंह, अंकित जायसवाल आदि लोग रहें मौजूद।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बगड़ के विमंदित गृह में प्रशासनिक गड़बड़ियाँ, दस्तावेज नहीं दिखाने पर जांच शुरू

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के बगड़ में मां सेवा संस्थान विमंदित गृह की जांच जारी है। मामले में विमंदित युवती ने गृह संचालक बनवारीलाल सैनी, उनकी पत्नी और अन्य लोगों पर दुष्कर्म, मारपीट और जबरन मजदूरी जैसे आरोप लगाए हैं और एफआईआर दर्ज करवाई गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जांच में गृह की व्यवस्थाओं में कमियां सामने आईं, जैसे शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, साफ-सफाई संतोषजनक नहीं थी, बच्चों की यूनिफॉर्म की स्थिति ठीक नहीं थी और रसोईघर मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। डाइनिंग रूम सहित करीब 50 लोगों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं मिलीं। जांच टीम दस्तावेज नहीं देखने पाए और संचालन से जुड़े फाइलें समय पर दिख नहीं दी गईं। विभागीय रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके; पुलिस एफआईआर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संगठनों ने सरकार के अनुदान के उपयोग और नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठाए।
0
0
Report

इंदिरा डूडी चिड़ावा वार्ड-1 से चुनाव लड़ने का ऐलान, सियासत में हलचल

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर ना-ना करते हां कर गई इंदिरा डूडी! वार्ड-1 से लड़ेंगी चुनाव! नामांकन से दो दिन पहले लांबा गांव पहुंचीं इंदिरा डूडी, सियासत में हलचल इंदिरा डूडी का चुनावी ऐलान, तो चिड़ावा पंचायत समिति में बदले समीकरण ''मेरी टिकट मेरी जनता है''—इंदिरा डूडी के बयान से बढ़ी चर्चाएं पहले भी दो बार रह चुकी है चिड़ावा पंचायत समिति की प्रधान सांसद बृजेंद्र ओला की करीबी है इंदिरा डूडी, कांग्रेस की टिकट पर लड़ सकती चुनाव अचानक मैदान में इंदिरा डूडी के आने से बढ़ी चुनावी सरगर्मियां पंचायत चुनाव की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले की चिड़ावा पंचायत समिति की पूर्व प्रधान इंदिरा डूडी ने आखिरकार चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। चिड़ावा पंचायत समिति के वार्ड नंबर-1 से चुनाव लड़ने के उनके ऐलान ने क्षेत्र के सियासी समीकरण बदल दिए हैं। खास बात यह है कि इंदिरा डूडी इस बार चुनाव लड़ने के मूड में नहीं थीं और काफी महीनों से राजस्थान से बाहर अपने बेटे-बहू के पास थीं। लेकिन नामांकन शुरू होने से ठीक दो दिन पहले लांबा गांव पहुंचीं और कल शाम को अपने आवास पर वार्ड-1 के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों और समर्थकों की बैठक बुला ली। इस बैठक के बाद उनके चुनाव लड़ने की घोषणा ने सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। इंदिरा डूडी ने बैठक में मौजूद लोगों से साफ कहा कि वे चाहती हैं कि सर्वसमाज मिलकर चुनाव लड़े और क्षेत्र के विकास के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि यदि समाज में कोई दूसरा व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए तैयार होता है, तो वे तन, मन और धन से उसका साथ देंगी। लेकिन यदि कोई तैयार नहीं होता, तो वे खुद चुनाव मैदान में उतरेंगी। उनके इस बयान से साफ संकेत मिला कि चुनाव लड़ने को लेकर उनकी तैयारी पूरी है। अब वार्ड-1 की राजनीति में उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर हलचल तेज हो गई है। चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य पद के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है। ऐसे में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले इंदिरा डूडी की सक्रियता और समर्थकों की बैठक को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक अपनी उम्मीदवारी और पार्टी के टिकट को लेकर अंतिम औपचारिक फैसला सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे आज भी कांग्रेस में हैं और जनता जो फैसला करेगी, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगी। ऐसे में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर भी चर्चाओं तेज हैं। इंदिरा डूडी चिड़ावा पंचायत समिति की दो बार प्रधान रह चुकी हैं। पिछली बार उन्होंने वार्ड नंबर-1 से सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज की थी और इसके बाद प्रधान बनी थीं। सांसद बृजेंद्र ओला के करीबियों में भी उनका नाम लिया जाता है। ऐसे में यदि वे वार्ड-1 से चुनाव मैदान में उतरती हैं, तो मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। उनके पुराने राजनीतिक अनुभव, क्षेत्र में संपर्क और समर्थकों की सक्रियता को देखते हुए उनकी संभावित उम्मीदवारी पर सबकी निगाहें रहेंगी। इंदिरा डूडी ने अपनी राजनीतिक प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनके लिए जनता का फैसला सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे पद पर रहें या न रहें, हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने चुनावी मुद्दों पर फिलहाल विस्तार से कुछ कहने से इनकार किया और कहा कि उनके क्षेत्र की जनता ही बता देगी कि उनके मुद्दे क्या हैं। टिकट को लेकर भी उन्होंने कहा कि उनकी टिकट उनकी जनता है और जनता का आदेश ही उनके लिए सर्वोपरि होगा। पंचायत चुनाव में इंदिरा डूडी की एंट्री को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके समय को लेकर है। लंबे समय से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं होने के बावजूद नामांकन से ठीक दो दिन पहले लांबा पहुंचना, समर्थकों की बैठक बुलाना और चुनाव लड़ने का संकेत देना क्षेत्र की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वे किस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरती हैं और वार्ड नंबर-1 में उनके सामने कौन-कौन दावेदार सामने आते हैं। फिलहाल, इंदिरा डूडी के इस फैसले ने चिड़ावा पंचायत समिति की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम: बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला कलक्टर शुभम चौधरी की पहल पर जिला कलक्ट्रेट सभागार में ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की बेटियों से संवाद कर उनकी रुचियों, पसंदीदा विषयों और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित पुस्तकें पढ़ने, बेहतर संवाद कौशल विकसित करने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया। जिला कलक्टर ने अभिभावकों से भी बेटियों को कार्यस्थल पर ले जाकर कार्यप्रणाली से परिचित कराने की अपील की, ताकि वे भविष्य के प्रति जागरूक बन सकें।
0
0
Report

NDMC उपाध्यक्ष ने राहुल गांधी पर रोटी के बहाने हमला किया

Noida, Uttar Pradesh:NDMC के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल: आम आदमी पार्टी, राहुल गांधी और CJP ने नई दिल्ली और यहाँ के लोगों को परेशान करना अपना रोज़ का काम बना लिया है। यह वोट चोरी का मामला नहीं है। जनता ने इन लोगों को नकार दिया है। वे अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। जब वे तमिलनाडु या तेलंगाना में चुनाव जीतते हैं, तो वे SIR का मुद्दा नहीं उठाते... लेकिन जब वे चुनाव हार जाते हैं और जनता उन्हें नकारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे और विकसित भारत के विजन के साथ खड़ी होती है, तो वे सड़कों पर उतर आते हैं। दोस्तों, मेरे हाथ में यह रोटी है। उन्होंने उन खाने के पैकेट का अपमान किया है जिनसे किसी का पेट भर सकता था। इलाके की सफ़ाई के दौरान मुझे हज़ारों रोटियाँ कचरे में पड़ी मिलीं। यह उस किसान का अपमान है जो अनाज उगाता है और उस व्यक्ति का भी जो रोटी बनाता है। एक व्यक्ति रोटी बेलता है, दूसरा उसे पकाता है, और तीसरा व्यक्ति ग़रीबों के खाने के साथ खिलवाड़ करता है। वह तीसरा व्यक्ति राहुल गांधी है, जो ग़रीबों के खाने के साथ खिलवाड़ कर रहा है…
0
0
Report

पुंछ के लोरन में भीषण आग: दो मकान जलकर राख, छह दुकानों को नुकसान

Noida, Uttar Pradesh:पुंछ के लोरन में भीषण आग, दो रिहायशी मकान जलकर राख, छह दुकानें क्षतिग्रस्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के लोरन इलाके के खरप्पा में देर रात भीषण आग लगने से दो रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि छह दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों के मुताबिक, देर रात खरप्पा इलाके में आग लगी, जिसने देखते ही देखते दो रिहायशी मकानों और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि दोनों मकान पूरी तरह जल गए, जबकि छह दुकाओं को भी व्यापक नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने और उसे आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, लोरन के एसएचओ पूरी रात मौके पर मौजूद रहे और अपनी टीम के साथ राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी करते रहे। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है。 फिलहाल, मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में फरार शारिक साठा के मकान पर कुर्की की कार्रवाई तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल हिंसा के मामले में फरार चल रहे शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्रवाई तेज। पुलिस ने शारिक साठा के दीपासराय इलाके के पजाया मोहल्ले में मकान पर कोर्ट के आदेश पर BNS की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया। नोटिस में भगोड़े शारिक साठा को कोर्ट में पेश होने के लिए 30 दिन का वक्त दिया गया। 30 दिन में कोर्ट में पेश न होने पर पुलिस BNS की धारा 85 के तहत मकान को कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। संभल हिंसा के दौरान हुई 4 हत्याओं के मामले में आरोपी है शारिक साठा…50 से अधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस पूर्व में भी शारिक साठा की करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है। नखासा थाना इलाके के दीपा सराय का मामला。
0
0
Report

कानपुर: हुक्का नहीं मिलने पर दो पुलिसकर्मी ने रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मारपीट कर निलंबित

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मी निलंबित, –रेस्टोरेंट में हुक्का न मिलने पर पुलिसकर्मियों ने किया था हंगामा –एसीपी की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर डीसीपी सेंट्रल ने किया सस्पेंड कानपुर। स्वरूप नगर इलाके में देर रात नशे में धुत एक दरोगा और एसीपी के हमराही ने जमकर हंगामा किया। एक रेस्टोरेंट में हुक्का मिलने पर इन पुलिसकर्मियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कर्मचारियों से मारपीट की, उनके कपड़े फाड़े और सड़क पर बवाल काटा। यह घटना डीसीपी सेंट्रल कार्यालय के पास हुई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दरसल दरोगा और सिपाही और उसके दो अन्य रात करीब ढाई बजे स्वरूप नगर स्थित टर्नऑन रेस्टोरेंट पहुंचे थे और वहां कर्मचारियों से हुक्का मांगा। जब रेस्टोरेंट वालों ने हुक्का देने से मना कर दिया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। यह हंगामा सड़क तक आ गया और रात करीब तीन बजे तक चलता रहा。 हंगामे के दौरान वहां कुछ युवतियां अपना मोबाइल लेने आई थीं, जिन पर आरोपियों ने छींटाकशी की। आरोप है कि हंगामा करने वालों में एक दरोगा सेंट्रल जोन के थाने में तैनात है, जबकि दूसरा एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत का हमराह है जो साढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। ये दोनों सादे कपड़ों में थे। हंगामे के दौरान एसीपी का हमराह खुद फोन करके स्वरूप नगर चौकी प्रभारी को बुलाने लगा, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सिपाही आदित्य यादव और दरोगा रजनीश भाठी को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही आदित्य यादव एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव का हमराही है, जबकि दरोगा रजनीश भाठी बेगमगंज थाने में तैनात है। डीसीपी अतुल कुमार का कहना है, कि दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाइट-अतुल श्रीवास्तव-DCP सेन्ट्रल
0
0
Report

उत्तरकाशी में DPC चुनाव: सभी 14 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के जिला पंचायत में नियोजन समिति (DPC) के चुनाव में पहली बार नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला नियोजन समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए; 14 जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि यह केवल एक चुनावी प्रक्रिया का निर्विरोध संपन्न होना नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सहमति, समन्वय और एकजुटता की भावना है। इससे जनपद के विकास में गति मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि जनपद के लिए यह गौरवपूर्ण पल है क्योंकि पहली जिला पंचायत में सभी DPC सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं पूर्व में देखा जाता था कि नियोजन समिति के चुनाव में गुटबाजी काफी रहती थी, जिस कारण निर्वाचन की प्रक्रिया वोटों के माध्यम से की जाती थी यह जिला पंचायत सदस्यों की एक जुटता के कारण ही हो पाया है। बाइट - रमेश चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी
0
0
Report
Advertisement

बरसठी पुलिस ने 24 चोरी की साइकिलें बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:बरसठी पुलिस की कार्रवाई 24 चोरी की साइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की साइकिलों की बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 24 साइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया。 पुलिस के मुताबिक, जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह के निर्देश पर पुलिस और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं में बरसठी थाना पुलिस सक्रिय थी。 प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रमेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी और कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद हुईं। इस मामले में बरसठी थाने में मुकदमा के तहत भारतीय न्याय संहिता की में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।
0
0
Report

महराजगंज में नवरात्रि सुरक्षा चाकचौबंद, DM ने लेहड़ा मंदिर का निरीक्षण किया

Maharajganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवी मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने आयोजकों को भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान भारत के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए। महराजगंज के फरेंदा स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो। खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। प्रशासन का दावा है कि नवरात्रि के दौरान जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि में कोसगाई मंदिर में आस्था का सैलाब, सफेद ध्वज का अनोखा रिवाज

Korba, Chhattisgarh:एंकर - शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। जिले के प्रसिद्ध कोसगाई पहाड़ पर स्थित मां कोसगाई के दरबार में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हरी-भरी वादियों और नैसर्गिक सौंदर्य के बीच स्थित यह पावन धाम धार्मिक आस्था के साथ-साथ अपने समृद्ध ऐतिहासिक महत्व के लिए भी पूरे प्रदेश में विख्यात है। खड़ी चढ़ाई पर भी अटूट आस्था पहाड़ की चढ़ाई बेहद खड़ी और दुर्गम है, लेकिन मां के दर्शन की ललक भक्तों की हर थकान मिटा देती है। श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर माता के दरबार में शीश नवाते हैं और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करते हैं। छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा है इतिहास 16वीं शताब्दी से पूजित मां कोसगाई मंदिर का इतिहास छत्तीसगढ़ के 36 गढ़ों में शुमार छुरीगढ़ रियासत से जुड़ा हुआ है। रियासत काल से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भी पूर्व राजघराने के सदस्य यहां विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। सफेद ध्वज और खुले आसमान की अनूठी पहचान आमतौर पर सभी शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में लाल रंग का ध्वज चढ़ाने की परंपरा होती है, लेकिन कोसगाई धाम की परंपरा सर्वथा भिन्न है। यहां मां खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं और मंदिर प्रांगण में केवल सफेद ध्वज ही अर्पित किया जाता है। जनश्रुति के अनुसार, मां भगवती यहां कुंवारी स्वरूप में विद्यमान हैं, जिसके चलते शांति और पवित्रता के प्रतीक स्वरूप सफेद ध्वज चढ़ाया जाता है। नामकरण के पीछे 'खजाने' का रहस्य 'कोसगाई' नाम के उद्भव को लेकर एक ऐतिहासिक मान्यता प्रचलित है। ‘कोष’ का अर्थ धन तथा ‘गाई’ का अर्थ सुरक्षित स्थान माना जाता है। इतिहासविदों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, 16वीं शताब्दी में हैहयवंशी राजा अपने शाही खजाने के साथ इस सुरक्षित पहाड़ी पर पहुंचे थे और यहां खजाना सुरक्षित रखा गया था। इसी कोष के संरक्षण के आधार पर इस स्थल का नाम 'कोसगाई' पड़ा।
0
0
Report

बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने चक्का जाम

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बालसमुद में विद्युत कटौती के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों सड़कों पर उतर आये। खरगौन मार्ग पर किया चक्कााजाम किया गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। ग्रामीणों ने चक्काजाम के दौरान सड़क पर लेटकर विद्युत मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का गुस्सा नवरात्रि में भी शाम छह बजे से कटौती के कारण विद्युत मंडल के अधिकारियों से दो बार चर्चा के बाद भी यही स्थिति है। आखिर सड़क पर उतरे ग्रामीण। सोमवार रात्रि जैसा नजारा अब प्रतिदिन जिले के गांवों में बन जाता है। बालसमुद में स्थिति को बढ़ते देख एसडीओपी श्वेता शुक्ला और टीआई इंद्रेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों को समझाइश भी दी, मगर ग्रामीण आपा खोते जा रहे थे। कुछ समय बाद आई हुई बिजली भी बंद करवाकर आक्रोश जताता। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की समस्या बढ़ती जा रही है। त्योहारों पर कटौती को लेकर दो मर्तबा विद्युत मंडल अधिकारियों से चर्चा के बाद नवरात्रा में कटौती नहीं करने का आश्वासन देने के बाद भी कटौती का क्रम जारी होने से ग्रामीण अधिक आक्रोशित हैं। यही मुद्दा अब ऊपर तक गहरा रहा है। वही क्षेत्र के कार्यपालन यंत्री ने भी स्वीकारा कि कटौती ऊपर से प्रदेशभर में हो रही है, हम क्या करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top