icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार: एक करोड़ उद्यमी परिवार बनाने का लक्ष्य, PPP मोड से निवेश और पर्यटन प्रगति

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन बिहार बदल रहा है,बिहार बदला भी है अर्थव्यवस्था में भी बदलाव आया है 14 करोड़ की आबादी है बिहार में देश के दसवें हिस्सा बिहार है,बिजली पहुंचाने,सड़क बनाने,पानी पहुंचाने में लगे थे अभी तक विकसित भारत का सपना पीएम नरेंद्र मोदी और समृद्ध बिहार का सपना पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देखा है यहको आप युवा उद्यमी मिलकर पूरा करेंगे 44 हजार उद्योगपति बनेंगे,पाँच पांच लोगों को रोजगार दिया तो सिर्फ ये लोग ही ढाई लाख रोजगार देने में सफल होंगे 45 हजार उद्यमी को सहयोग बिहार सरकार ने किया 27 वर्ष पहले जब हम सदम में आए थे तो सिर्फ छह हजार करोड़ का बजट था जिसमें ज्यादा हिस्सा माइंस से आता था टाटा,बोकारो सब औद्योगिक क्षेत्र झारखंड के चले गए जो बिहार में था उस समय सौ रुपया जो कमाते थे उसका 87 रुपया झारखंड से आता था मात्र 13 रुपया यहां से जैसा बिहार को 87 फीसदी रेवेन्यू झारखंड से आता था बंटवारे के बाद जब हम वित्त मंत्री थे 1.39 लाख करोड़ रुपया का बजट झारखंड का जबकि 3.17 लाख करोड़ रुपया बिहार का बजट बिहार जैसे गरीब राज्य को जीएसटी का साथ मिला बिहार की दो कमजोरी है एक आबादी,सबसे ज्यादा घनत्व वाला दूसरा पलायन जिसे रोकना है,जो स्वेच्छा से जाते हैं जाये लेकिन जो मजबूरी में मजदूरी करने जाते हैं उन्हें रोकना है एमएसएमई की नई नीति में सुविधा साधन है,कल का हेडलाइन यही होगा कि बिहार में एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का काम बिहार सरकार करेगी विद्यालय को ठीक किया,पहले नेतरहाट,सैनिक स्कूल और रामकृष्ण मिशन की सोच होती थी,हमने सरस्वती विद्या निकेतन सात सौ स्कूल खोला है मॉडल स्कूल में ही नीट और दूसरे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी,रात को एक बजे कोई शिक्षक खोजे तो उन्हें ऐप से यह सुविधा मिलेगी 1 लाख 42 हजार बच्चे रात को एक बजे पढ़ रहे हैं शनिबार और रविवार को यही संख्या दो लाख हो जाती है 15 जुलाई को एक साथ 211 डिग्री कॉलेज खोलने का संकल्प किया और इसे पूरा किया ब्लॉक स्तर पर सुविधा दी गई है एक करोड़ उधमी परिवार बनाना है इस नीति के लक्ष्य को पूरा करना है पीएम नरेंद्र मोदी जी को बधाई देना चाहता हु। कि दस हजार करोड़ रुपए इसके लिए दिए है एक कानून बनाया है उसमें कुछ संशोधन के साथ लायेंगे टेंडर कोई बिहारी डालेगा और एल1,एल2, एल3 पर रहेगा तो उसे नीचे रहने पर भी प्राथमिकता दी जाएगी 3 लाख 47 हजार करोड़ का बिहार का बजट है इसमें अपना योगदान दे स्टील,कपड़ा,कच्चा मॉल खरीदना है तो बिहार सरकार ने तय किया है कि 25 से 40 फीसदी यही से लेना होगा बिहार की धरती पर बनने वाला 25 से 40 फीसदी सामान बिहार में ही खरीद होगी बिहार में उद्योग खड़ा करना है,पांच लाख करोड़ का निवेश पीपीपी मोड पर करेंगे पीपीपी मोड पर पर्यटन में भी आगे बढ़ाना है सत्तर के दशक में देवानंद और हेमामालिनी राजगीर के रोपवे पर शूटिंग की अगले दो वर्ष में बीस नए रोपवे बनाना है पटना से हरिहरनाथ मंदिर तक रोपवे बनाना है यह इसका एक निवेशक ने जाहिर की है सबको शुभकामना देते है
0
0
Report

Ken नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत, SDERF ने शव बरामद

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट स्थित केन नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बीते दिन दोनों दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए। सुबह SDERF की टीम ने दोनों के शव नदी से बरामद किए हैं। मामला सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट का है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय तेजस गुप्ता और 17 वर्षीय अंश अवस्थी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ केन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात भर चले सर्च अभियान के बाद आज SDERF की टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर खाद्यान्न घोटाला: पति-पत्नी रवि व मंजू मिश्रा गिरफ्तार, इनाम घोषित

Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में खाद्यान्न घोटाले के मामले में सीतापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने खाद्यान्न घोटाले के मुख्य आरोपी और 20-20 हजार के इनामी रवि मिश्रा और उसकी पत्नी मंजू मिश्रा को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि मिड डे मील में हुए घोटाले को लेकर खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई थी और करीब 3 माह का मिड डे मिल का राशन चोरी किया गया था। वहीं जब यह इस खाद्यान्न घोटाले की जानकारी प्रभारी मंत्री मनोज कुमार पांडे को हुई तो उन्होंने पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीएम राजा गणपति आर ने एक्शन लेते हुए कई थानों में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे । तभी से लेकर यह दोनों आरोपी फरार थे पुलिस की कई टीमें खाद्यान्न के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी इसके अलावा एसपी अंकुर अग्रवाल ने दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद रामकोट थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली और पुलिस ने दोनों ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि खाद्यान्न की चोरी हुई थी जिसको लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी दोनों ही पति-पत्नी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इन पर गैंगस्टर की भी कार्यवाही की जाएगी और इनकी संपत्तियों की जांच कर कुर्क करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा: CM विष्णुदेव साय ने दूर किया भ्रम, कहा—स्वरूप निखरेगा, नाम वही रहे

Raipur, Chhattisgarh:Telibandha Chowk will not be renamed: CM Vishnu Deo Sai clears confusion, says original name remains unchanged रायपुर के प्रसिद्ध तेलीबांधा चौक का नाम बदलने को लेकर चल रही अटकलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौक का नाम नहीं बदला जा रहा और यह यथावत 'तेलीबांधा चौक' ही रहेगा। सीएम ने कहा कि लोगों को किसी गलतफहमी या भ्रम में नहीं रहना चाहिए। हालांकि, इसे 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' की अवधारणा के तहत भव्य स्वरूप में विकसित और सुसज्जित जरूर किया जाएगा। नाम बदलने की भ्रामक खबरों के बीच इस बयान से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report

अनस साजिद उस्मानी बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, मिशन-2027 की रणनीति स्पष्ट

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने लखनऊ में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली मौजूद रहे और उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी थे। अनस उस्मानी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे और उनका जोरदार स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मिशन-2027 को लेकर स्पष्ट रणनीति बताई कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा गया कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और PDA अल्पसंख्यक समाज का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। अनस उस्मानी ने कहा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को समाज के बीच लेकर जाएगा। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए लगातार काम किया जा रहा है और भीड़ साफ बताती है कि मुसलमान भाजपा की तरफ है। कुंवर बासित अली ने कहा कि बूथ स्तर पर काम जारी है और अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान नेत्रियों के बीच भिड़ंत, थप्पड़बाजी से हंगामा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग। एक्सक्लूसिव कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेत्रियों के बीच हुई थप्पड़बाजी, मौके पर मचा हंगामा फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रदर्शन में शामिल दो कांग्रेसी नेत्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान гजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई。 बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया और स्थिति को संभाला。 घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया।
0
0
Report

ADM के निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल में ड्रेसकोड और सुरक्षा के कड़े निर्देश

Noida, Uttar Pradesh: बूंदी- जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर ADM एचडी सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया..........इस दौरान उन्होंने चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ को ड्रेसकोड में आने और मरीजों व उनके तीमारदारों से सद्व्यवहार करने के निर्देश दिए.... ADM ने ट्रॉमा वार्ड में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर उपलब्ध रखने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए....अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.... निरीक्षण के दौरान पीएमओ डॉ. गोविंद गुप्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

जहानाबाद में विपक्षी गठबंधन का चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जोरदार विरोध

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में विपक्षी इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और वाम दलों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च निकालकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शहर के अरवल मोड़ से लेकर अंबेडकर चौक तक प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार समेत चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। शहर के अरवल मोड़ से शुरू हुआ यह मार्च अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां सैकड़ों की तादाद में आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के नेता-कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। वही प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान वाम दलों और राजद के नेताओं ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं, वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग की पवित्रता और स्वायत्तता को बनाए रखने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को पहले की तरह निष्पक्ष बनाया जाए। मांग की गई कि चयन समिति में प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। नेताओं ने मांग उठाई कि कथित गड़बड़ियों से पहले बिहार और बंगाल के चुनावों को रद्द कर वहां नए सिरे से निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। साथ ही आगामी पांच राज्यों के चुनावों को 2025 की अद्यतन मतदाता सूची के आधार पर कराने की बात कही गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देशभर में करीब 13 करोड़, बिहार में 60 लाख से अधिक और अकेले जहानाबाद में 50 हजार से अधिक जीवित मतदाताओं और रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गए कामगारों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। गठबंधन ने इन सभी नामों को तुरंत मतदाता सूची में पुनः शामिल करने की मांग उठाई। गठबंधन नेताओं ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता बहाल नहीं होती और उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक लोकतंत्र को बचाने के लिए यह आंदोलन जहानाबाद से लेकर पूरे देश में जारी रहेगा.
0
0
Report
Advertisement

बेमेतरा नदी किनारे कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप, जांच जारी

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में महामाया मंदिर के समीप शिवनाथ नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कंकाल नदी में बहकर यहां पहुंचा है। कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही बेमেতरा सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम कंकाल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के साथ ही व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाने में जुटी है। मामले में जांच जारी है। वही थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने कहा है कि शिवनाथ नदी के पास एक सब मिला है गांव टेमरी तत्काल उसमें सूचना पाकर मर्ग कायम किया गया है शिवनाथ नदी में पिछले समय कुछ बाढ़ आई थी संभवत है कि उसमें बहकर शव यहां तक पहुंचा है
0
0
Report

टीकमगढ़ के शराब कलारी के पास दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, वीडियो वायरल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में शराब कलारी के पास शराब पीने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी को लेकर हुआ विवाद मारपीट में हुआ तब्दील, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बताया जा रहा है की शराब दुकान कलारी के पास शराब पीने के दौरान दो पक्ष बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जहां एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट कर वहां से चले गए, इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने कुछ अन्य साथियों को फोन कर बतख चौराहे पर बुला लिया, जिन्होंने मिलकर दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मोटरसाइकिल के शॉकर की रॉड़ो व लात घूंसों से बीच सड़क पर लिटाकर जमकर पीटा, घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो अब जमकर वायरल हो रहा है, वही इस पूरे मामले को टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई की है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर अरेस्ट, चुनाव आयोग पर सवाल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को प्रदर्शन में जाने से पहले उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सुमन के घर के बाहर दर्जनों की संख्या में पुलिस बल तैनात है और उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। हाउस अरेस्ट किए जाने पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि उनकी समझ में नहीं आता कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उन्हें घर में ही क्यों रोक दिया जाता है। सुमन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी जगह जेल में है और उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में जितने चुनाव हुए हैं, उन्हें रद्द किया जाना चाहिए। रामजीलाल सुमन ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग अब मोदी आयोग हो गया है और भाजपा आयोग हो गया है। सुमन के इन बयानों के बीच उनके घर के बाहर पुलिस की तैनाती से आगरा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है और इस्तीफे की मांग भी उठ रही है। वहीं आगरा में इससे पहले ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है।
0
0
Report

हमीरपुर में संविदा कर्मचारियों का धरना: समान वेतन और नियुक्ति की मांग तेज

Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों का धरना, सीएमओ कार्यालय परिसर में 3 दिवसीय धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी, समान कार्य समान वेतन और नियमित किये जाने की माँग, दोनों प्रमुख माँगे न माने जाने तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा,महंगाई भत्ता,रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थांतरण नीति,अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को पूरा करने की माँग, मांगे न माने जाने पर 12 अक्टूबर से लखनऊ कुच कर अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी, जिला मुख्यालय के सीएमओ कार्यालय परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top