Amethi - तहसीलदार के सामने सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग किसान को पीटा,वीडियो हुआ वायरल
Musafirkhana, Uttar Pradesh:तिलोई तहसीलदार के सामने सुरक्षाकर्मियों द्वारा बुजुर्ग किसान के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो तिलोई तहसील के ओतिया गांव का 10 दिन पुराना बताया जा रहा है,वायरल वीडियो में तिलोई तहसीलदार के द्वारा बैंक से लिए गए लोन की रिकवरी को लेकर किसान के बीच हो रही थी बात ,बुजुर्ग किसान और तहसीलदार के बीच हो रही बात के दौरान अचानक तहसीलदार के मौजूदगी में सुरक्षाकर्मियों ने किसान को पकड़ कर हाथापाई शुरू कर दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
