Amethi: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Amethi, Uttar Pradesh:बीती रात मोहम्मदपुर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जब स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में प्रॉपर्टी डीलर को दो गोलियां हाथ में और दो गोलियां पैर में लगीं। गंभीर हालत में घयल को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्तिथ कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गयी हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
