icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227813
HSHANSRAJ SINGHFollow30 Apr 2025, 06:08 am

Amethi - बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी ,3 घायल

Musafirkhana, Uttar Pradesh:

स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त लगभग आधे दर्जन बच्चे घायल. सेमफोर्ड स्कूल के बच्चों से भरी वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अन्यत्रित होकर पलट गई. वैन में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे. तीन बच्चों को गंभीर रूप से चोटें आई है, वहीं अन्य बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए है. घायल सभी बच्चों का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है. बच्चों के घायल होने की सूचना पर नाराज परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है. यह घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ईसौली रोड पूरे चौहान गांव के पास का है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबाला मंडियों में धान खरीदी बाधित, सत्यापन देरी और मौसम का असर

Ambala, Haryana:अंबाला जिले की मंडियों में धान की खरीद और उठान का काम जारी है, लेकिन अतिरिक्त उपज के सत्यापन में देरी और मौसम की मार का असर भी दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से जिले की मंडियों में रोजाना करीब 8 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हो रही है, जबकि इससे पहले प्रतिदिन 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान पहुंच रहा था। जानकारी के अनुसार, सिटी और कैंट की मंडियों में करीब 48 हजार क्विंटल धान सत्यापन के इंतजार में पड़ा है। सत्यापन और खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस धान की खरीद हो सकेगी। वहीं, अतिरिक्त उपज के सत्यापन के लिए 700 से अधिक आवेदन प्रशासन के पास पहुंच चुके हैं। खराब मौसम के कारण खेतों में मिट्टी धंसने और फसल की आवक प्रभावित होने की भी बात सामने आ रही है। इससे मंडियों में धान की आवक और खरीद दोनों पर असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है उन्हें ज्यादातर दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मॉश्चर ठीक है तो कट सही लग रहा है, लेकिन ज्यादातर किसानों को मॉश्चर की दिक्कत आ रही है। अंबाला मंडी की सबसे बड़ी समस्या कैपिंग है, जिसका सत्यापन होने के बाद भी उनकी फसल नहीं बिक रही। किसानों ने कहा पोर्टल पर उन्हें इसी बात की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कैपिंग सरकार खोल दे तो वे फसल बेच वापस घर चले जाएंगे。
0
0
Report

उत्तराखण्ड: धामी ने दीक्षांत समारोह में युवा उद्यमिता और नकल विरोधी कदमों पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:यूपीईएस विश्वविद्यालय का 24वाँ दीक्षांत समारोह में सीएम धामी का कार्यक्रम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं जानता हूं की आज की जो हमारी नई पीढ़ी, जो युवा हैं वो जोखिम लेने से नहीं डरते हैं। वो अलग तरह से अपनी राह बनाना जानते हैं। आपके इसी जज़्बे को देखते हुए हमने राज्य में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेटर केंद्र भी यहां स्थापित किए हैं। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड के युवाओं के पास कोई इनोवेटिव आइडिया हो तो उसे आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सही प्लेटफार्म और अच्छी मदद मिलनी चाहिए। इतना ही नहीं जो युवा हमारे सरकारी सेवा में जाकर प्रदेश और देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए भी हमने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। आपकी मेहनत पर अब कोई नकल माफिया डाका न डाल सके; इसके लिए हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है... ये जो व्यवस्था बनी है, इसका परिणाम आया है कि पिछले 5 सालों में 35 हजार से भी अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने में सफलता प्राप्त हुई है और एक में भी कोई पर्ची नहीं चली, कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ, कोई सिफारिश नहीं हुई..."
0
0
Report

कोटा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में उत्साह भरा मतदान

Noida, Uttar Pradesh:कोटा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा और लाडपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। ग्रामीण सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कोई युवा पहली बार मतदान करने पहुंच रहा है, तो कोई उम्र के आखिरी पड़ाव में भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा से लेकर मतदाताओं की सुविधाओं तक के इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में चार पंचायत समितियों के 84 वार्डों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं, जिला परिषद के कुल 25 वार्डों में से 19 वार्डों में भी आज वोट डाले जा रहे हैं। जिला परिषद के इन वार्डों में 50 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव पर बीजेपी और कांग्रेस समेत प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है, क्योंकि जिला परिषद में बहुमत का गणित ही जिला प्रमुख की कुर्सी का रास्ता तय करेगा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। युवा मतदाताओं के साथ महिलाएं भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रही हैं। वहीं, लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए 80 से 90 साल तक की उम्र की बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान केंद्रों तक पहुंच रही हैं। उम्रदराज मतदाताओं को मतदान में परेशानी न हो, इसके लिए भी व्यवस्थाएं की गई हैं। बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने और वोट डालने में सहूलियत मिल सके। गर्मी और धूप को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पानी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे मतदान के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर खुद मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखा जा रहा है। कुल मिलाकर, कोटा जिले में पंचायत चुनाव का पहला चरण ग्रामीण राजनीति के लिहाज से अहम है। एक तरफ युवा मतदाताओं में उत्साह है, तो दूसरी तरफ बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। अब सबकी नजर मतदान प्रतिशत और चुनावी नतीजों पर है, जो आगे जिला परिषद के समीकरण और जिला प्रमुख की कुर्सी की तस्वीर तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
0
0
Report
Advertisement

अजीतमल के गोपी कार बाजार में भीषण आग; दमकल ने काबू पाया, जनहानि नहीं

Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम इलाके की गोपी कार बाजार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग से निकलते काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई... लेकिन आग लगने से अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
0
0
Report

राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ दौरे पर बस्तर में आदिवासी से संवाद; मांझी-चालकी रिश्ते गरमाए

Begun, Rajasthan:रायपुर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे पर बयान- राष्ट्रपति कल बस्तर में आयोजित मुरिया दरबार में होंगी शामिल.. मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति करेंगी संवाद.. आदिवासियों के आग्रह पर राष्ट्रपति ने बस्तर आने का निर्णय लिया था.. राष्ट्रपति निवास में 64 आदिवासी प्रतिनिधियों के सम्मान और भोज का किया गया था आयोजन.. आदिवासी प्रतिनिधियों ने माओवाद समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति से बस्तर आने का किया था आग्रह.. भाजपा द्वारा जारी पोस्टर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान- विपक्ष के सभी एक साथ होने के दावे पर विजय शर्मा ने उठाए सवाल.. विपक्ष आखिर कैसी 'रिजीम चेंज' करना चाहता है? सत्ता परिवर्तन चुनाव के जरिए होता है बाइट- विजय शर्मा, डिप्टी सीएम
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय में पार्षद बेटे की दबंगई से हंगामा, सड़क जाम

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में वार्ड पार्षद के बेटे पर दबंगई का आरोप लगा है। मामूली विवाद में युवक को खदेड़-खदेड़कर ईंट, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीटने की बात सामने आई है। घायल अरुण कुमार सदर अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 स्थित पचना रोड की है। अरुण कुमार ने वार्ड पार्षद रेखा देवी के बेटे और उनके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों और परिजनों ने शहर स्थित पचना रोड चौक मुख्य मार्ग को एक घंटे से अधिक समय तक जाम रखा। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे।सूचना पर पहुंची कबैया थाना पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। अब सवाल है-घायल के आरोपों पर जांच और कार्रवाई कब होगी? बाइट - अरुण कुमार,ज़ख्मी। बाइट - मुस्कान कुमारी,ज़ख्मी की पत्नी। बाइट - गूंजा देवी,ज़ख्मी का सास。
0
0
Report

सोलापुर के मंगलवेढ़ा में सूखे की मार: ज्वारी के खेत उजड़े, किसान चिंतित

Pandharpur, Maharashtra:सोलापूरच्या मंगळवेढा मधील ज्वारीच्या शिवारात दुष्काळाचं सावट! हिरवीगार शिवारं उजाड, शेतकऱ्यांची चिंता वाढली! सोलापूर जिल्ह्यातील मंगळवेढा तालुका ज्वारी उत्पादनासाठी प्रसिद्ध आहे. मात्र, यंदा पावसाने दडी मारल्याने ज्वारीच्या शिवारावर दुष्काळाचं सावट پसरलं आहे. दरवर्षी हिरव्यागार पिकांनी डोलणारी शिवारं यंदा मात्र काळीभोर आणि उजाड दिसत आहेत. पंढरपूरचे छायाचित्रकार राहुल गोडसे यांनी ड्रोनच्या माध्यमातून टिपलेली ही दृश्यं पावसाअभावी निर्माण झालेल्या परिस्थितीची भीषणता दाखवणारी आहेत. मंगळवेढा शहर परिसरातील सुमारे १२ हजार हेक्टर क्षेत्रापैकी १० हजार हेक्टर क्षेत्र रब्बी हंगामातील पिकांच्या पेरणीसाठी उपलब्ध आहे. मात्र, पावसाने ओढ दिल्याने या क्षेत्रापैकी अंदाजे ९ ते साडेनऊ हजार हेक्टर क्षेत्र पेरणी शिवाय रिकामे आहे. ज्वारीच्या कोठार ओळखल्या जाणाऱ्या मंगळवेढ्याच्या शिवारात यंदा दुष्काळाचं सावट अधिक गडद होताना दिसत आहे.
0
0
Report
Advertisement

रसमड़ा स्टील प्लांट इंडक्शन फर्नेस हादसे में संतोष श्रीवास्तव की मौत, पुलिस जांच शुरू

Durg, Chhattisgarh:दरअसल पूरी घटना 17 अक्टूबर की है दुर्ग जिले के चौकी अंजोरा क्षेत्र के अंतर्गत रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का नोजल अचानक नीचे आने से 1500 डिग्री सेलिसियस का खोलता हुआ पिघला लोहा मेटल अचानक बड़ी मात्रा में बाहर आ गया इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे संतोष श्रीवास्तव बुरी तरह झुलस गए इतना ही नही झुलसे हुए सन्तोष सीढ़ी से नीचे भी उतरे हादसा इतना भयावह था कि दूर काम कर रहे कर्मी ने उनका वीडियो बना लिया जिसके बाद जैसे ही संतोष सीढ़ी से उतरकर नीचे पहुँचे कुछ कर्मियों ने उनकी आग बुझाने की कोशिश की और उन्हें तत्काल उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते 02 बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हादसे के बाद अब पुलिस की जांच का मुख्य केंद्र सुरक्षा व्यवस्था और कथित लापरवाही है इंडक्शन फर्नेस का संचालन बेहद जोखिमपूर्ण औद्योगिक कार्य माना जाता है ऐसे समय में प्रशिक्षित कर्मचारियों की मौजूदगी, सुरक्षा उपकरण, निगरानी और निर्धारित सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन बेहद जरूरी होता है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं और तमाम आवश्यक सावधानियां बरती गई थीं या नहीं निदेशक और ठेकेदार की जिम्मेदारी भी जांच के दायरे में है फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.
0
0
Report
Advertisement

सिम्स अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक बुजुर्ग मरीज को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद उसके परिजन आक्रोशित हो गए और इसी दौरान वार्डबॉय के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद होने लगा। अस्पताल में हुई इस घटना के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मरीज की मौत के बाद वार्डबॉय के साथ मारपीट की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद सिम्स के कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。
0
0
Report

झुंझुनूं के चिड़ावा में रामलीला राजतिलक, कलाकारों को सम्मान

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा श्रीराम के राजतिलक में उमड़े दर्शक, रामलीला का हुआ समापन अतिथियों ने किया तिलकार्चन और पहनाई माला साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान ने किया सम्मानित सभी कलाकारों को किया संस्थान की ओर से सम्मानित रूप बसंत नाटक ने किया दर्शकों का खूब मनोरंजन झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में चल रही श्री रामलीला में गुरुवार रात को राजतिलक हुआ। सबसे पहले अतिथियों ने पूजन किया। इसके बाद श्री राम, जानकी, हनुमान, गुरु वशिष्ठ, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को अतिथियों ने तिलक निकालकर माला पहनाई। इसके बाद आरती हुई। अतिथियों का रामलीला परिषद संरक्षक बैजनाथ मोदी, अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया, सचिव सुशील पद्मपुरिया, सुरेश डालमिया, निदेशक महेश शर्मा धन्ना, किशोर कुमार, मोतीलाल शर्मा, मदन जांगिड़ आदि ने स्वागत किया। वहीं सभी कलाकारों को साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान के सौजन्य से श्री रामलीला परिषद के प्रशस्ति पत्र के साथ इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने धर्म प्रसार और समाज को जागृत करने के लिए ऐसे आयोजन पर बल दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे। राजतिलक की झांकी में राम बने पंकज वर्मा, सीता बने सुनील महरानिया, लक्ष्मण बने कृष्णा सेन, भरत बने मयंक शर्मा, शत्रुघ्न बने मयंक सेन, वशिष्ठ बने बालकृष्ण चौरासिया की झांकी को सभी अतिथियों ने खूब सराहा। मंच संचालन पूर्व पार्षद मनोहर जांगिड़ ने किया। इसके बाद रूप बसंत नाटक का मंचन किया गया। जिसमें कभी दर्शक भावुक हुए तो कभी कलाकारों ने हास्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को खूब हंसाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top