227817
Amethi - धूमधाम से साईं पालकी निकली, भक्तों की उमड़ी भारी भीड़
Kathaura, Uttar Pradesh:गाजे बाजे के साथ निकली साईं पालकी धूमधाम से निकाली साई पालकी शाम को साईं भजन का आयोजन जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के आवासीय कॉलोनी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 अप्रैल के साईं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।साईं पालकी गाजे बाजे के साथ धूम धाम से साईं पालकी निकाली गई।पालकी के साथ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।साईं पालकी कार्यक्रम स्थल साईं पार्क सेक्टर 5 से निकल कर रोड नम्बर एक होते हुए रोड नम्बर एक के हनुमान मंदिर से होते हुए नशेमन के बगल वाली रोड से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर वापस पहुंचेगी।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमरौली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर मजदूर यात्रियों की भीड़, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर मजदूर यात्रियों की भीड़, रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाई एंकर कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में मजदूर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 6 हजार यात्री स्टेशन पर पहुंच गए। बीना में एनआई कार्य के चलते नियमित पैसेंजर मेमू ट्रेन रद्द होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। हालात की सूचना जबलपुर रेलवे मुख्यालय को दी गई, जिसके बाद रेलवे ने तत्काल अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की। वीओ: भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 19342 नंबर की 8 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन मुड़वारा स्टेशन से चलाई, जिसमें करीब 2 हजार यात्रियों को आगे रवाना किया गया। इसके अलावा 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस और 65455 जबलपुर-वैष्णो देवी एक्सप्रेस के जरिए भी यात्रियों को आगे भेजा गया। इसके बाद 19314 नंबर की 22 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन से करीब 2 हजार यात्रियों को बीना-मालखेड़ी की ओर रवाना किया गया। इन व्यवस्थाओं के बाद स्टेशन पर मौजूद भीड़ में कुछ राहत मिली, मौके पर रेलवे एरिया मैनेजर रोहित सिंह, स्टेशन वाणिज्य प्रबंधक केके दुबे, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी-कर्मचारी यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से आगे भेजने में जुटे रहे। बाइट -के के दुबे वाण्याय प्रबंधक मुरवारा रेलवे स्टेशन बाइट -स्टेशन पर मौजूद मजदूर यात्री0
0
Report
करौली में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन; पारदर्शिता की मांग उठी
Karauli, Rajasthan:वोट चोरी के आरोपों को लेकर करौली में कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की उठाई मांग, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले जलाए। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, एसआईआर, ईवीएम और फॉर्म-6 से जुड़े मामलों की जांच तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। राजस्थान में कांग्रेस के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के आह्वान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक घनश्याम मेहर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा रही है। उन्होंने एसआईआर, ईवीएम और फॉर्म-6 से संबंधित मामलों की जांच की मांग की। पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए。 प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान नगर परिषद करौली के सभापति सुनील सैनी, पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज, हुकुम बाई मीना, पूर्व जिला प्रमुख सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 बाइट - घनश्याम महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं टोडाभीम विधायक(चश्मा लगाए हुए) बाइट - लाखन सिंह , पूर्व विधायक करौली0
0
Report
सीबा महोत्सव 2026: परंपरा और नवाचार का संगम, 40 नए उत्पादों का अनावरण
Alwar, Rajasthan:सीबा महोत्सव 2026 में परंपरा और नवाचार का संगम, 40 नए उत्पादों का भव्य अनावरण अलवर में सीबा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन एक निजी होटल में हुआ , इस समारोह में देशभर से सीबा के डीलर्स, रिटेलर्स , थोक विक्रेता और व्यापारिक सहयोगी शामिल हुए। कार्यक्रम में सीबा की वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियों, व्यापारिक सहयोगियों के योगदान और भविष्य की योजनाओं को भी प्रस्तुत किया गया। वर्ष 1984 में अलवर से शुरू हुई सीबा की यात्रा आज मसालों और विभिन्न खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में निरंतर विस्तार कर रही है। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे वही कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा लांबा भी आकर्षण का केंद्र रही । सीबा मसाला उद्योग के चेयरमैन बाबू झालानी की व्यावसायिक यात्रा का भी उल्लेख किया गया। मात्र 11 हजार रुपये की पूंजी से शुरू हुआ कारोबार आज सीबा के रूप में एक मजबूत पहचान बना चुका है। विपरीत परिस्थितियों में निरंतर मेहनत, संकल्प और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की इस यात्रा को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया गया। सीबा की नई पीढ़ी की भूमिका और भविष्य की योजनाओं को भी समारोह में प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। डायरेक्ट शशांक झालानी और साहिल झालानी ने बिक्री,अनुसंधान एवं और उत्पाद विकास से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की बदलती पसंद और बाजार की जरूरतों के अनुरूप नए स्वाद और उत्पाद विकसित किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सौरभ हत्याकांड: कोर्ट कल फैसला सुनाएगा, जघन्य और क्रूर अपराध के अनुसार सजा
सौरभ हत्याकांड में कल आएगा फैसला, सरकारी अधिवक्ता ने कहा - जघन्य और क्रूर हत्या के हिसाब से मिले सजा मेरठ। चर्चित सौरभ हत्याकांड में कल कोर्ट का फैसला आने वाला है। फैसले से एक दिन पहले सरकारी अधिवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस द्वारा जो साक्ष्य संकलित किए गए थे, उन्हें विधिवत और क्रमबद्ध तरीके से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और उन्हें पूरी अपेक्षा है कि जिस जघन्य और क्रूर तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है, उसके अनुसार ही आरोपियों को सजा मिलेगी। देखो जिम्मेदारी हमारी है। हमने जो पुलिस द्वारा साक्ष्य का संकलन किया गया है, उसे हमने ठीक प्रकार से विधिवत और क्रमशः प्रस्तुत किया है और हमारी पूरी अपेक्षा है कि इनको जितना जघन्य और क्रूर घटना घटित की है, उसके अनुसार इनको सजा मिले। उन्होंने कहा कि इस केस की गंभीरता और ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि मृतक सौरभ ने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था और पत्नी ने ही अनैतिक संबंधों के चलते अपने पति की हत्या कर दी। इस घटना के बाद देश में ऐसी कई घटनाएं सामने आने लगी थीं। सरकारी वकील ने कहा कि कोर्ट सर्वोच्च है, कोर्ट क्या करती है ये देखने की बात है। हमारी पूरी कोशिश रही है कि साक्ष्यों को ठीक से पेश किया जाए। जो भी फैसला आएगा वो समाज के लिए एक बड़ा संदेश होगा और ऐसे लोगों को सोचने पर मजबूर करेगा कि जीवन में कभी ऐसी घटना नहीं करनी चाहिए।0
0
Report
इमरान मसूद: देर-सवेर संभल समेत सभी मामलों के आदेश आ सकते हैं
Saharanpur, Uttar Pradesh:anchor....संभल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले इमरान मसूद, कहा- देर-सवेर सहारनपुर मस्जिद का भी आदेश आएगा सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि देर-सवेर ऐसे सभी मामलों में अदालत के आदेश सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और अधिकारियों को भी कानून व संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा, “देर-सवेर ये सारे आदेश आएंगे। ये सहारनपुर का भी आदेश आना है। अंधेरगर्दी नहीं है। कानून काम करेगा अपना।” उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जो अधिकारी इस तरह की कार्रवाई में शामिल हो रहे हैं, उन्हें भविष्य में अदालत में जवाब देना मुश्किल हो सकता है। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को किसी “पर्टिकुलर एजेंडे” के लिए इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारियों को कानून का ख्याल रखना चाहिए। इमरान मसूद ने कहा, “संविधान ने ही आपको उस कुर्सी पर बैठाया है। संविधान अगर आपको कुर्सी पर बैठा सकता है तो संविधान आपको जेल में भी डाल सकता है, अगर आप गैरकानूनी काम करेंगे।” गौरतलब है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत निवारक हिरासत रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर भी इमरान मसूद पहले सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह चुके हैं。0
0
Report
शाहजहांपुर में साइकिल सवार बच्चे बरसाती नाले में गिरे, एक बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां बरसाती नाले के तेज बहाव में दो मासूम बच्चे साइकिल सहित बह गए। हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृतक बच्चे का शव बरामद किया गया है। पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत देवकली रोड का है। जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षीय अजय कश्यप और 14 वर्षीय कृष्णा साइकिल पर सवार होकर देवकली रोड से गुजर रहे थे। रास्ते में उफान पर चल रहे बरसाती नाले को पार करते समय पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों साइकिल समेत नाले में समा गए और बहने लगे। हादसे के दौरान 14 साल का कृष्णा किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में कामयाब रहा, लेकिन 12 वर्षीय अजय कश्यप गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते नाले में डूब गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। नाले में घंटों चले तलाशी अभियान के बाद गोताखोरों ने अजय के शव को पानी से बाहर निकाला। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरसात के मौसम में उफनते नालों और रपटों को पार करना लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि पानी के तेज बहाव में उतरने का जोखिम न उठाएं, फिर भी ऐसे दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ भूख हड़ताल विवाद: धरने पर हंगामा और मारपीट के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल अब विवादों में घिर गई है क्योंकि धरना स्थल पर हंगामे और मारपीट के आरोपों ने मामला गरमा दिया है एक तरफ धमकी का आरोप दूसरी तरफ मारपीट का मामला वैसे में सवाल कई हैं। आखिर धरना स्थल पर हुआ क्या था विवाद की शुरुआत कैसे हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था0
0
Report
टिटवाला के महागणपती मंदिर में अंगारकी चतुर्थी पर भक्तों की भारी भीड़, दर्शन जारी
Thane, Maharashtra:अंगारकी (मंगळी) चतुर्थी निमित्त टिटवाला येथील महागणपती मंदिरात बाप्पाच्या दर्शनासाठी भाविकांची मंगळवारी मोठ्या प्रमाणात गर्दी दिसून आली. पहाटे तीन वाजता गणपती देवाला दुग्ध अभिषेक करून आरती नंतर मंदिर भाविकांना दर्शनासाठी खुले करण्यात आले. पहाटेपासूनच मंदिर विश्वस्तांकडून अंगारकी चतुर्थी निमित्त देवाच्या पुजेची तयारी सुरू केली होती. पहाटे देवाला अभिषेक घातल्यावर आरती नंतर मंदिर भाविकांना दर्शनासाठी खुले करण्यात आले. गणपती बाप्पा मोरया... मंगल मूर्ती मोरया.. उंदीर मामा की.. जय च्या जय घोषणांनी मंदिर, मंदिर परिसर व सभामंडप दणाणून गेले होते. पहाटेपासूनच मंदिर सभामंडपातील दर्शन बारीत भाविकांनी काही प्रमाणात गर्दी केली होती. तसेच सकाळी सहा वाजल्यापासून मंदिरात भाविकांची गर्दी वाढत गेली. दुपारी १२ नंतर गर्दी अधिक प्रमाणात वाढ होत गेल्याचे मंदिर विश्वास्तांकडून सांगण्यात आले. कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी, बदलापूर, अंबरनाथ या उपनगरांसह मुंबई व ठाणे या शहरातील भाविक भक्तांनी गणपती बाप्पाच्या दर्शनासाठी हजेरी लावली.0
0
Report
चुनाव आयोग के दावों के बीच बिहार में संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा का हमला?
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जिस तरह चुनाव आयोग की भूमिका पूरे देश की जनता के सामने उजागर हुई है, उससे यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि चुनाव में लगातार वोटों की चोरी कराकर भाजपा को जिताने का काम किया जा रहा था। इसकी शुरुआत खास तौर पर बिहार से की गई और फिर इसे पूरे देश में लागू किया गया। चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने इसका पर्दाफाश किया है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। कल इंडिया गठबंधन की 11 बजे बैठक है। उस बैठक में शामिल होने के लिए हम दिल्ली जा रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति आएगा और वोट की चोरी कर देगा, लोकतंत्र को खत्म कर देगा और संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त किया जाएगा, तो देश कैसे चलेगा? ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी होनी चाहिए। एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो भाजपा ऐसे कई ज्ञानेश कुमार लाने का काम करेगी। भाजपा चुनाव जीतने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर रही है और उनका दुरुपयोग कर रही है। जरूरी है कि देश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए काम करे। ज्ञानेश कुमार को संरक्षण दिया जा रहा है। कानून में भी बदलाव कर दिया गया है। चुनाव आयोग को भाजपा के लोगों ने यह गारंटी दे रखी है कि ज्ञानेश कुमार कितनी भी बेईमानी करेंगे, अमित शाह और नरेंद्र मोदी उनका संरक्षण करेंगे। बिहार की कानून-व्यवस्था पर बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री कानून से ऊपर हो गए हैं। आम जनता पर पॉक्सो लगता है, लेकिन मुख्यमंत्री पर पॉक्सो के तहत एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। पूरी दुनिया ने देखा है कि बिहार में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और यहां राक्षसराज तथा गुंडाराज कायम हो गया है। अत्याचारी लोग शासन कर रहे हैं। घर हो, बाहर हो, अस्पताल हो या कॉलेज—बिहार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। सम्राट चौधरी एक चयनित मुख्यमंत्री हैं। न उनके नाम पर वोट मिला है और न उनके काम के नाम पर वोट मिला है। उनके ऊपर हत्या के मामले से जुड़े आरोप भी हैं। बिहार उनसे संभल नहीं रहा है। अधिकारियों के घरों पर छापे पड़ रहे हैं और करोड़ों-करोड़ों रुपये बरामद हो रहे हैं। वहीं, राज्य का खजाना खाली है।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला-शिमला हाईवे पर स्टंटबाज़ी: 45 हजार के चालान, एक नाबालिग आरोपी, सख्त चेतावनी
Panchkula, Haryana:पंचकूला-शिमला हाईवे पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास बाइक और स्कूटी से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्टंटबाज वाहन चालकों पर प्रभावी नकेल कसने तथा हाईवे समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग करने वालों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओं अभिषेक ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए स्टंटबाजी करने वाले बाइक व स्कूटी चालकों की पहचान की। दोनों वाहनों के खिलाफ कुल 45 हजार रुपये के चालान किए गए, जिसमें एक वाहन का 20 हजार रुपये तथा दूसरे वाहन का 25 हजार रुपये का चालान शामिल है। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि इनमें से एक चालक नाबालिग था। पुलिस ने दोनों वाहनों को इंपाउंड भी कर लिया है। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को सूरजपुर ट्रैफिक थाना में बुलाकर स्टंटबाजी के संबंध में समझाया गया। इस दौरान दोनों चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अन्य युवाओं से भी सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न करने की अपील की। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि सड़क कोई स्टंट करने का मैदान नहीं है। सड़क पर आपकी बाइक अकेले नहीं चलती, आपके साथ दूसरे परिवारों की जिंदगी भी सफर करती है। आप केवल अपनी जान को जोखिम में नहीं डालते, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। कुछ सेकंड का रोमांच जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और हुनर का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाना, किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की जान बचाना या जरूरतमंद की मदद करना ही वास्तविक बहादुरी है। उन्होंने कहा कि याद रखिए, सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला सिरफिरा कहलाता है, जबकि असली हीरो वह है जो जिम्मेदारी से वाहन चलाकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखता है। उन्होनें युवाओं और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने, लाइक और व्यूज पाने या रोमांच के लिए खतरनाक स्टिस्टंट करने से पूरी तरह बचें।0
0
Report
टोंक SSP रोशन मीणा ने छह घंटे की अपराध समीक्षा बैठक में कड़ा निर्देश दिया
Tonk, Rajasthan:टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना की 6 घंटे की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन टोंक स्थित मीटिंग हॉल में छह घंटे की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध, अवैध जुआ-सट्टा, अवैध खनन एवं परिवहन तथा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया। एसपी ने संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ महिलाओं, बच्चों एवं यौन अपराधों की रोकथाम के लिए भी पुलिस अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।0
0
Report
फिरोती के मामले में गैंगस्टर सुख भिखारीवाल गुरदासपुर अदालत में पेश
Gurdaspur, Punjab:ਨਾਮੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਕੋਲੋਂ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗੈਂਗਸਟਰ ਭਿਖਾਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਜੇਲ ਤੋਂ ਲਿਆ ਕੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੇਸ਼ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਸੁਖ ਭਿਖਾਰੀਵਾਲ ਜੋ ਹੁਣ ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਹਾਈ ਸਕਿਉਰਟੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਹੈ ਨੂੰ ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਇੱਕ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਇਥੇ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇੱਕ ਨਾਮੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਨੂੰ ਡੇਢ ਕਰੋੜ ਦੀ ਫਿਰੋਤੀ ਲਈ ਮਿਲੀ ਧਮਕੀ ਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਐਫਆਈਆਰ ਸਾਲ 2022 ਵਿੱਚ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਮੁੰਦਈ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਬੇਕਸੂਰ ਮੰਨ ਕੇ ਐਫ ਆਈ ਆਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਣ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਲਗਾਈ ਗਈ ਇੱਕ ਐਪਲੀਕੇਸ਼ਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸੁਖ ਭਿਖਾਰੀਵਾਲ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਤਲਬ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ । ਭਿਖਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਵਕੀਲ ਕਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਿਖਾਰੀਵਾਲ ਤੇ ਕੁੱਲ ਪੰਜ ਮਾਮਲੇ ਹੋਰ ਦਰਜ ਹਨ ਜਦਕਿ ਦੋ ਹੋਰ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਉਹ ਬਰੀ ਵੀ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਹ ਫਿਰੋਤੀ ਵਾਲੀ ਵਾਰਦਾਤ ਵਾਪਰੀ ਸੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਉਹ ਜੇਲ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸੀ ਅਤੇ ਹਾਈ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚੋਂ ਕਿਵੇਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਦੇ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਅਗਲੀ ਤਰੀਕ 12 ਅਕਤੂਬਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤਰੀਕ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ ਜਵਾਬ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。0
0
Report
Advertisement
बस में किराए के विवाद पर छात्राओं से अभद्रता, वीडियो वायरल, ज्ञापन दिया
Katni, Madhya Pradesh:स्टोरी कटनी 29/09/26 स्लग छात्र छात्राएं बस में अतिरिक्त किराए पर बवाल: छात्राओं से अभद्रता का वीडियो वायरल, बसों में बैठाने से इनकार..छात्राओं ने सौंपा ज्ञापन कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार कुछ बस संचालकों द्वारा स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने और उनके साथ अभद्रता करने के आरोप लग रहे है। विधायक के रिश्तेदार की बस में अतिरिक्त किराए को लेकर हुए विवाद में है। सोमवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन बसों में बैठने से रोक दिया गया, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विडियो सामने आया है जिसमें बस कंडक्टर कॉलेज की छात्राओं से पूरा किराया वसूलने की जिद करता और मना करने पर उन्हें डराने-धमकाने के साथ बस से नीचे उतरने की धमकी देता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। छात्र जितेंद्र कुमार के अनुसार, यह वीडियो सोमवार का है। छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय विधायक की पारिवारिक कंपनी की बस (क्रमांक MP 18 ZK 5056) में सवार होकर रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान बस कंडक्टर छात्रों से रियायती दर की जगह पूरा किराया वसूलने पर अड़ गया। जब छात्रों ने इसका विरोध किया, तो कंडक्टर ने उनसे अभद्रता की और नीचे उतारने की धमकी दी, जिसके बाद छात्रों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। छात्राओं का आरोप— विरोध करने पर आज बस में चढने से रोका बहोरीबंद शासकीय महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा प्रिया यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बस कंडक्टर न केवल कॉलेज के विद्यार्थियों, बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं से भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। प्रिया ने बताया, हमने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और ज्ञापन दिया, तो आज बदला लेने की नीयत से हमें बस में बैठाने से ही इनकार कर दिया गया। बस चालकों और कंडक्टरों के ऐसे व्यवहार के कारण हम सभी छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अतिरिक्त किराया वसूलने और आए दिन होने वाली इस तरह की बदसलूकी से परेशान होकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी (SDM) के नाम ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने विद्यार्थियों से लिए जा रहे अवैध व अतिरिक्त किराए पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और दोषी बस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। बस मालिक आदित्य आनंद ने बताया कि वीडियो हमारे संज्ञान में भी आया है, जिसे देखने के तुरंत बाद संबंधित कंडक्टर को सेवा से हटा दिया गया है। हमारी बसों में बच्चों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त किराया नहीं लिया जा रहा है वीओ 2 वही इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने कार्रवाई की बात कही है बाइट कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक0
0
Report
मक्सी पुलिस ने लूट-डकैती के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया; आभूषण और नकद बरामद
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले की मक्सी पुलिस ने एक साल से अधिक समय से लंबित लूट एवं डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.90 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित करीब 12 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस की ओर से 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया मक्सी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 202/2025 में बदमाशों ने सोने का हार, कंदोरा, पायजेब, चांदी के गिलास, सोने की कान की बालियां, चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषण और 50 हजार रुपए नकद लूटे थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनी। पुलिस ने मामले में जोगिंदर उर्फ भूरा (34), सावन (23), महेंद्र (23) और विकास (28) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी रूलकी कंजर डेरा के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ और जांच में सामने आया कि लूटे गए आभूषण भूपेन्द्र पिता राजेश हाड़ा निवासी चिड़ावद, देवास के माध्यम से बेचे गए थे। पुलिस के अनुसार भूपेन्द्र की मृत्यु हो चुकी है। आभूषण खरीदने वाले की तलाश जारी। पुलिस अब उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिन्होंने आरोपियों से लूट के आभूषण खरीदे थे। इसके लिए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आभूषणों की बिक्री से प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया था। दो आरोपी अब भी फरार हैं। मामले में भूरिया पिता बौदिया हाड़ा निवासी पांडा, देवास और चेतन पिता छत्तरमल छाड़ी निवासी रूलकी अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। कार्रवाई में मक्सी थाना पुलिस के साथ बेरछा, सलसलाई पुलिस और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे भी जांच जारी है। बाइट- प्रियंका शुक्ला एसपी शाजापुर0
0
Report
आंगुरिया: नकली दवाओं के गोदाम पर छापेमारी, प्रतिबंधित दवाओं का भारी जखीरा बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मलपुरा थाना क्षेत्र में नकली दवाइयों के गोदाम पर छापेमारी मदर आरडी स्कूल के पीछे बस्ती में बना रखा था गोदाम स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद बताया जा रहा है महीनों से संचालित था संदिग्ध गोदाम गोदाम में भारी मात्रा में दवाएं मिलने से मचा हड़कंप घंटों से जारी है स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई जांच के बाद सामने आएगा दवाओं के नेटवर्क का पूरा सच0
0
Report
Advertisement
