Amethi: गौरीगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी के गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 26 जनवरी से "नो हेलमेट, नो पेट्रोल" नियम लागू करने का भी ऐलान किया गया है। ADM, ASP और परिवहन विभाग के अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
