Amethi: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी, 63 लीटर शराब बरामद
Raj Garh, Uttar Pradesh:जिले में लंबे समय से चल रहे अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी, लेकिन आबकारी विभाग ने छापेमारी कर कार्रवाई की। आबकारी टीम ने अमेठी और गौरीगंज के कई गांवों में छापा मारकर 63 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 450 किलो लहन को मौके पर नष्ट कर दिया। इस दौरान तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
