229302
Amethi - राहुल गांधी का अमेठी दौरा: कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज के उसरहा बाबा चौराहे पर अपने नेता राहुल गांधी का इंतजार करते कांग्रेसी कार्यकर्ता, राहुल गांधी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
गभाना में बंदरों के आतंक से 55 वर्षीय महिला की मौत
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। छत पर काम करने गई 55 वर्षीय महिला रामवती को बंदर ने घुड़की दी, जिससे वह घबरा कर छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामला गभाना क्षेत्र के गांव बलवंत नगलिया का है, जहां बुधवार सुबह करीब सात बजे प्रमोद कुमार सिंह की पत्नी रामवती छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर वहां पहुंच गया और रामवती को घुड़की देने लगा। महिला ने बंदर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन बंदर के लगातार घुड़की देने से वह घबरा गईं और छत से नीचे आंगन में गिर पड़ीं। हादसे के समय रामवती घर पर अकेली थीं; उनके दोनों बेटे नोएडा नौकरी के लिए गए हुए थे जबकि पति प्रमोद गांव में डेयरी पर दूध डालने गए थे। कुछ देर बाद लौटे प्रमोद ने पत्नी को घायल हालत में देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते बंदरों के आतंक पर चिंता जताई है।0
0
Report
उत्तराखंड: अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियाँ तेज, समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निर्माण को प्राथमिकता
Haridwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अर्ध कुंभ मेला 2027 के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मेला प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बस में सवार होकर कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। साथ ही राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और पूरी गुणवत्ता के साथ कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अर्ध कुंभ मेले में अधिक से अधिक स्थाई निर्माण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मेले के आयोजन से पहले सभी कार्य पूरे हो जाएं और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु अच्छा अनुभव लें。0
0
Report
Advertisement
संभल । कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम नरेश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री / राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ सिविल जज (सीनियर डिवीजन )कोर्ट में याचिका दायर की गई है । याचिका में कांग्रेस पूर्व मंत्री जयराम नरेश पर भगवान ब्रह्मा ,विष्णु और शंकर की तुलना जवाहर लाल नेहरू , महात्मा गांधी , मोहम्मद अली जिन्ना से तुलना कर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है । हिंदू वादी नेता सिमरन गुप्ता ने सिविल जज ( सीनियर डिवीजन ) कोर्ट में याचिका दायर की है । कोर्ट ने 18 सितंबर की तारीख निर्धारित कर पुलिस को मामले की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है0
0
Report
बेला इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट गार्ड की हत्या, पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया में बुजुर्ग नाइट गार्ड शिव नारायण भगत की हत्या की घटना सामने आई है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. इलाके में हड़कंप मच गया है. FSL की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है. जानकारी के अनुसार अघोरिया बाजार नीम चौक निवासी 60 वर्षीय शिव नारायण भगत करीब पांच महीने से बेला इंडस्ट्रियल एरिया के सीमेंट गोदाम में नाइट गार्ड की नौकरी कर रहे थे और आज सुबह उनकी हत्या की खबर प्राप्त हुई. पत्नी बेबी देवी ने बताया कि दिन के समय एक बाइक सवार ने सूचना दी कि शिव नारायण तबीयत खराब है, पहुंचने पर उनकी मौत हो चुकी थी. SDPO सुरेश कुमार ने बताया कि डेड बॉडी बेला इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम के पास पड़ी थी. जांच में मृतक के शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान मिले. वहीं डेड बॉडी मौके से कुछ दूरी पर पाई गई. यह हत्या प्रतीत होती है. जांच जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. FSL टीम भी मौके पर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है.0
0
Report
बिहार सरकार श्रावणी सेवा करने वालों को सम्मानित करेगी, सूची बनाकर मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे
Patna, Bihar:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करने वाले स्वयंसेवी संस्थाओं और लोगों को सम्मानित करने का ऐलान किया है, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि सुल्तानगंज से देवघर, पाहलेजा घाट से मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, बाबा सिंहेश्वर मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों तक लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। श्रावणी मेला के दौरान प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं वहीं बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संस्थाओं ने टेंट सिटी, भोजन और अन्य सुविधाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा की, मंत्री के मुताबिक पूरे बिहार में करीब पांच हजार से ज्यादा संस्थाओं और लोगों ने सेवा में भूमिका निभाई। अब बिहार सरकार सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों से सेवा करने वाली संस्थाओं की रिपोर्ट लेगी और उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा, इसके बाद इन संस्थाओं और सेवा करने वाले लोगों को पटना बुलाकर मुख्यमंत्री के कर-कमलों से सम्मानित किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
IAF का ड्रोनाथन-2026 पोकरण में तीन दिवसीय मेगा अभ्यास, 14-16 सितम्बर
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर। भारतीय वायुसेना की ओर से 14 से 16 सितंबर 2026 तक जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ‘ड्रोनाथन-2026’ मेगा अभ्यास आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस अभ्यास में स्वदेशी ड्रोन तकनीक, हमलावर मानव रहित हवाई प्रणालियों और काउंटर-यूएएस यानी एंटी-ड्रोन तकनीक का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। उसका प्रमुख उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और स्वदेशी प्रणालियों की परिचालन क्षमता को परखना है। देशभर की रक्षा कंपनियां और स्टार्टअप होंगे शामिल अभ्यास में प्रमुख रक्षा निर्माता कंपनियां, ड्रोन स्टार्टअप्स, शोध संस्थानों के साथ भारतीय वायुसेना और तीनों सेनाओं के अधिकारी भाग लेंगे। पोकरण की गर्मी, रेतीली हवाओं और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ड्रोन तकनीकों का सजीव परीक्षण किया जाएगा। 1,000 किमी से ज्यादा रेंज वाले हमलावर ड्रोन आकर्षण का केंद्र अभ्यास में लंबी दूरी तक मार करने वाले स्वदेशी हमलावर ड्रोन प्रमुख आकर्षण रहेंगे। इनमें वन-वे अटैक और लोइटरिंग म्यूनिशन जैसी प्रणालियां शामिल हैं। इनकी निगरानी, लक्ष्य पहचान और सटीक हमले की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा。 AI आधारित स्वार्म ड्रोन का भी प्रदर्शन अभ्यास में AI आधारित स्वार्म ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में छोटे ड्रोन एक साथ उड़कर सामूहिक रूप से मिशन पूरा करने की क्षमता प्रदर्शित करेंगे। इस तकनीक के जरिए निगरानी और एक साथ कई लक्ष्यों पर कार्रवाई जैसी क्षमताओं को परखा जाएगा। कार्गो और मेडिकल इवेक्यूएशन ड्रोन भी उतरेंगे रसद और मानवीय सहायता के लिए विकसित बड़े पेलोड वाले ड्रोन भी अभ्यास में शामिल होंगे। इनसे कठिन परिस्थितियों में भारी सामान, ईंधन और चिकित्सा सामग्री पहुंचाने की क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। एंटी-ड्रोन सिस्टम भी दिखाएंगे ताकत ‘ड्रोनाथन-2026’ में दुश्मन के ड्रोन का मुकाबला करने वाली काउंटर-यूएएस और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर प्रणालियों का भी परीक्षण होगा। इन प्रणालियों की ड्रोन की पहचान, ट्रैकिंग और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता को रेगिस्तानी परिस्थितियों में परखा जाएगा। पोकरण में बनेगा युद्ध जैसे हालात का माहौल पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज की गर्मी, रेतीले तूफान और खुले रेगिस्तानी इलाके को वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों के परीक्षण के लिए उपयोग किया जाएगा। अभ्यास के जरिए भारतीय रक्षा उद्योग की स्वदेशी ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीकों की वास्तविक परिचालन क्षमता को परखने पर जोर रहेगा।0
0
Report
जयपुर में कांग्रेस ने बाड़ेबंदी की तैयारी शुरू, भाजपा डरे, क्या जीत पक्की?
Jaipur, Rajasthan:12 सितंबर क़ो तैयार रहें, कौनसी जगह पहुँचना है बता दिया जाएगा जयपुर में कांग्रेस ने शुरु की बाड़ेबंदी की तैयारी सभी संभावित विजेता प्रत्याशीयों क़ो मैसेज जाना शुरु कांग्रेस का दावा भाजपा डरी हुई, हम बना चुके है बाड़ेबंदी की रणनीति हमारा जीता हुआ प्रत्याशी कहीं जाने वाला नहीं लेकिन हम सतर्कता से क़र रहे काम -कांग्रेस0
0
Report
निकाय चुनाव पहले चरण के बाद बीजेपी ने पार्षद उम्मीदवारों को कैंपों में शिफ्ट किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर एंकर .....निकाय चुनावों को लेकर कल हुए पहले चरण के मतदान के बाद ही बीजेपी ने तमाम पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। हालांकि बीजेपी इसे बाड़ेबंदी नहीं बल्कि प्रशिक्षण शिविर बता रही है। बीजेपी के मुताबिक, प्रशिक्षक के लिए कार्यकर्ताओं को एक साथ रखा जाता है और पार्टी की रीति-नीति और कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर रखे जाते हैं। वहीं, कल होने वाली दूसरे चरण की वोटिंग के बाद भी जयपुर सहित अन्य जगहों के पार्षद प्रत्याशियों को शिविरों में शिफ्ट किया जाएगा। वीओ........निकाय चुनावों के पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी ने पार्षद प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। बीजेपी की ओर से इसे प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट किया गया है। पहले चरण की वोटिंग को लेकर डॉ. अरुण चतुर्वेदी बोले- लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा अधिकतर जगहों पर बीजेपी प्रत्याशियों के विजयी होने का डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने किया दावा बाड़ेबंदी के आरोप पर श्रवण सिंह बगड़ी का पलटवार- बाड़ेबंदी शब्द कांग्रेस का शब्द है बीजेपी नेता और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने निकाय के पहले चरण में हुई वोटिंग को लेकर कहा कि मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। चतुर्वेदी ने कहा कि अधिकतर जगहों पर बीजेपी के प्रत्याशी विजयी होंगे।चतुर्वेदी ने कल होने वाली दूसरे चरण की वोटिंग को लेकर भी कहा कि कल अच्छी वोटिंग होगी। साथ ही उन्होंने निकायों में बीजेपी की जीत का दावा किया। बाइट - डॉ. अरुण चतुर्वेदी,,,बीजेपी नेता और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष वीओ....वहीं, पहले चरण की वोटिंग के बाद पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर बीजेपी नेता और राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशिक्षक के लिए कार्यकर्ताओं को एक साथ रखा जाता है। पार्टी की रीति-नीति और कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर रखे जाते हैं। बाइट - डॉ. अरुण चतुर्वेदी चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट किया गया है। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जयपुर सहित अन्य जगहों के प्रत्याशियों को भी कैंपों में शिफ्ट किया जाएगा। वीओ...वहीं, पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। बगड़ी ने कहा कि बाड़ेबंदी शब्द कांग्रेस का शब्द है और कांग्रेस का काम बाड़ेबंदी करना और घेरना है।बगड़ी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। टिकट वितरण के समय भी बीजेपी समीक्षा करके टिकट देती है। निकायों के चुनावों में प्रशिक्षण जरूरी है। बाइट - श्रवण सिंह बगड़ी,,,बीजेपी प्रदेश महामंत्री वीओ......बीजेपी प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी के पक्ष में रुझान आने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जहां वोटिंग हुई है, वहां बीजेपी के बोर्ड बनने के रुझान आ रहे हैं। कांग्रेस के आरोपों को लेकर बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है। कांग्रेस की जमीन खिसकी हुई है。 .............ऐसे में पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी ने अपने पार्षद प्रत्याशियों को कैंपों में शिफ्ट कर दिया है। बीजेपी इसे प्रशिक्षण शिविर बता रही है, अब दूसरे चरण की वोटिंग के बाद जयपुर सहित अन्य जगहों के प्रत्याशियों को भी कैंपों में शिफ्ट किया जाएगा। 1009ZRJ_JPR_B 1009ZRJ_JPR_ARUN_R0
0
Report
Advertisement
अजमेर के 80 वार्डों में कल मतदान, पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना तैयार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में कल मतदान होगा.. निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर लोक बंधु और जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को रवाना किया इससे पूर्व मतदान करवाने के लिए जाने वाले कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण भी दिया गया प्रशिक्षण के साथ ही कर्मचारियों को मतदान के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई तो वही सुरक्षित रखी हुई ईवीएम मशीन भी कर्मचारियों को दी गई इस मौके पर पॉलिटेक्निक कॉलेज में विशेष व्यवस्थाएं और इंतजाम किए गए बड़ी मात्रा में पुलिस कर्मियों की यहां तैनाती की गई तो वहीं जिला परिवहन विभाग की ओर से मोरिया करवाई गई बस और छोटे वाहन भी मतदान दलों को उपलब्ध कराए गए पॉलिटेक्निक कॉलेज में ही मतगणना केंद्र भी स्थापित किए गए हैं मतदान के पश्चात पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य को बंद कर लाने वाली एटीएम मशीन है इसी स्थान पर कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच रखी जाएगी मतगणना को लेकर भी यहां तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिला कलेक्टर लोग बंधु ने बताया कि मतदान और मतगणना को लेकर संपूर्ण तैयारी की गई है वही इस मौके पर मौजूद जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया की संवेदनशील और अति संवेदनशील केदो पर पुख्ता पुलिस सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं0
0
Report
जयपुर जलदाय विभाग बनाम ठेकेदार: 12 घंटे पेयजल रोक की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जलदाय विभाग V/S कांट्रैक्टर्स..! राजस्थान में पानी बंद करने पर अड़े कांट्रैक्टर्स, 6 घंटे पेयजल सप्लाई बंद करने का दावा, कल जयपुर में बीसलपुर इंटेक को किया था बंद, जिसके बाद जलदाय महकमे के हाथ पांव फूले, आज बीसलपुर इंटेक,सूरजपुरा स्टेशन पर बुलाई पुलिस, जलदाय विभाग ने पेयजल सप्लाई के लिए पाबंद किया, पुलिस के पहरे में हो रही जयपुर में पेयजल सप्लाई, कल 12 घंटे पेयजल सप्लाई बंद करने की चेतावनी , 12 सितंबर से संपूर्ण पेयजल सप्लाई बंद करने का दावा 2500 करोड़ के भुगतान अटका हुआ ठेकेदारों का, पेयजल प्रोजेक्ट्स पर भी ब्रेक लगा,0
0
Report
डिजे पर डांस कर रहे युवक के साथ पुलिस मारपीट, पीड़ित को पटना रेफर
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद काली स्थान के पास जन्मदिन समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर रहे युवक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, दाउदनगर निवासी 19 वर्षीय गुड्डू कुमार अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और डांस कर रहे युवकों के साथ मारपीट की। आरोप है कि बैदराबाद निवासी सुनील कुमार को गंभीर चोटें आईं। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पूर्व विधायक महानंद सिंह और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रमाकांत शर्मा के साथ सदर थाना पहुंचे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। महानंद सिंह ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया।0
0
Report
Advertisement
DM ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर सख्त सुधार निर्देश दिए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, शिकायतें मिलने पर गौशालाओं के हालात देखने मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक गोयल, गौशालाओ में भूसा चारा पानी और साफ सफाई का लिया जायजा, मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार दिये कड़े निर्देश, मानक विहीन गौशालाओं में बंद गौवंश को बेहतर आश्रय स्थलों में शिफ्ट करने के निर्देश, डीएम ने गौवंश का पूजन कर खिलाया गुड़ और केला, छानी गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर जताई संतुष्टि, निरीक्षण के दौरान सीवीओ, बीडीओ सुमेरपुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, सुमेरपुर विकास खंड क्षेत्र की स्वासा और छानी गौशाला का मामला।0
0
Report
सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्राउन होल्डिंग्स प्रतिनिधियों से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:CM श्री योगी आदित्यनाथ जी ने क्राउन होल्डिंग्स के प्रतिनिधियों — श्री जल्मा नोवेस, EVP और COO, और श्री मार्क केचेसन, प्रेसिडेंट – बेवकैन EMEA से मुलाकात की। तारीख: 10 सितंबर 20260
0
Report
राहुल मिश्रा डीएनए शो के लिए इनपुट देकर चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:rahul mishra input for dna show0
0
Report
Advertisement
