227409
Amethi - पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में की गयी जनसुनवाई
Bishundas Pur, Gauriganj, Uttar Pradesh:पुलिस कार्यालय गौरीगंज में अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनसुनवाई की गयी. इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ANTF की बड़ी कार्रवाई: बाड़मेर में जमीन के भीतर अफीम की भारी खेप पकड़ी
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu नशा तस्करों के नए तरीके पर ANTF की पैनी नजर जमीन में छिपाया नशा भी खोज निकाला ANTF का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाड़मेर में जमीन के अंदर छिपाकर रखी अफीम की बड़ी खेप बरामद 7.186 किलो अफीम का दूध बरामद 1.016 किलो अफीम भी ANTF ने की बरामद ANTF ने आरोपी मोडाराम प्रजापत को किया गिरफ्तार बाड़मेर ग्रामीण थाना क्षेत्र में ANTF और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई दो दिन में ANTF की बाड़मेर में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 85 लाख रुपए0
0
Report
हनुमान बेनीवाल ने मालपुरा में चुनावी हुंकार, आरएलपी प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:मालपुरा टोंक मालपुरा में हनुमान बेनीवाल ने भरी चुनावी हुंकार निकाय चुनाव को लेकर आरएलपी का प्रचार तेज,किया जनसभा को किया संबोधित जनसभा-2026 को लेकर मालपुरा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के साथ अब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सोमवार को मालपुरा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। इसके बाद सेवा सदन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने लंबे समय तक सत्ता में रहकर प्रदेश की जनता का शोषण करने का काम किया है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी किसान और मुस्लिम वर्ग सहित आमजन के हितों और उत्थान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मजबूत भूमिका होगी और प्रदेश में आरएलपी का विस्तार होगा। जनसभा के दौरान बेनीवाल ने नगर निकाय चुनाव में आरएलपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने का आह्वान किया। हनुमान बेनीवाल के दौरे को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। निकाय चुनाव से पहले बेनीवाल के इस दौरे को मालपुरा क्षेत्र में आरएलपी के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है。0
0
Report
पाली में कांग्रेस-भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज, 11 सितंबर को परिणाम स्पष्ट
Pali, Rajasthan:पाली की कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पाली में बंद पड़ी कपड़ा इकाइयों के साथ विभिन्न मुद्दों पर भाजपा का कोई ध्यान नहीं गया तो वही पाली की जनता सीवरेज एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है ऐसे में कांग्रेस ने पाली नगर निगम के 65 वार्ड के लिए एक विजन तैयार किया जो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किया, वही पाली विधायक भीमराज भाटी ने भी कहा पाली के लोकल नेताओं में दम नहीं है इसलिए चुनाव प्रचार के लिए CM को बुला रहे हैं, वही यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता परिवर्तन मांग रही है हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि किसमे कितना दम है यह 14 सितंबर को पता चल जाएगा, दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच सियासी बयानबाजी लगातार चल रही है ऐसे में अब 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा कि किसी राजनीतिक पार्टी का किया गया दावा सही साबित हुआ ।0
0
Report
Advertisement
IG visits Ravatser for CLG dialogue on security laws
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) आईजी आज आए रावतसर,सीएलजी सदस्यों की की बैठक हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में राजस्थान पुलिस की नवाचार पहल के तहत रावतसर पुलिस थाना परिसर में पुलिस व युवा CLG संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने सीएलजी सदस्यों व युवा सदस्यों से संवाद किया पुलिस की कार्य प्रणाली की जानकारी ली, वहीं आईजी बीकानेर द्वारा सीएलजी सदस्यों और युवाओं को साइबर अपराध साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी दी गई। इससे पूर्व पुलिस थाना परिसर में आईजी बीकानेर को पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर जिला एसपी हनुमानगढ़ बी आदित्य रावतसर पुलिस सीओ विक्रम चौहान रावतसर पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार, CWC अध्यक्ष जितेंद्र गोयल सहित सीएलजी सदस्य युवा रहे मौजूद। विजुअल बाइट: ओम प्रकाश,आईजी रेंज बीकानेर0
0
Report
टोंक नगर निकाय चुनाव 2026: सौरभ स्वामी ने ईवीएम और स्ट्रांग रूम चेक किए
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए सौरभ स्वामी नियुक्त पर्यवेक्षक, ईवीएम कमीशनिंग व मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण नगर निकाय आम चुनाव-2026 को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने टोंक जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौरभ स्वामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद सोमवार को पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने टोंक के राजकीय महाविद्यालय में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। इसके दौरान उन्होंने ईवीएम कमीशनिंग की प्रक्रिया, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया और चुनाव प्रक्रिया को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। पीपलू के मतदान केंद्रों का भी किया निरीक्षण पर्यवेक्षक सौरभ स्वामी ने नगरपालिका पीपलू क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथड़ी के वार्ड संख्या 6 स्थित मतदान केंद्र संख्या 6, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपलू के वार्ड संख्या 11 के मतदान केंद्र संख्या 3 तथा वार्ड संख्या 5 के मतदान केंद्र संख्या 5 का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
बारिश में भी नहीं थमा बाल्मीकि समाज का उत्साह, शाहाबाद के प्रमुख मार्गो से निकाला गया जुलूस
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर में बाल्मीकि समाज की ओर से जाहर वीर बाबा भव्य जुलूस निकाला गया। रविवार को शाम सात बजे से रात दस बजे तक लगातार हो रही बारिश के बावजूद समाज के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग बारिश में भीगते हुए जुलूस में शामिल रहे। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे। बारिश के बीच भी लोगों में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। सोमवार को सुबह दस बजे जुलूस की जानकारी मीडिया को उपलब्ध कराई गई। लगातार बारिश के बावजूद जुलूस में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती रही कि आयोजन को लेकर समाज में कितना उत्साह था। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जुलूस अपने निर्धारित स्थल पर पहुंचा। जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।0
0
Report
Advertisement
मालपुरा में डिग्गी पुलिस ने 24 घंटे में दो मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर डिग्गी पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर बाइक चोर गिरफ्तार डिग्गी पुलिस व DST मालपुरा की टीम ने की बड़ी कार्रवाई कस्बा डिग्गी व मालपुरा से महज एक घंटे के अंतराल में दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर चोर को वारदात के 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की कुल 4 मोटरसाइकिलें की बरामद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी व मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर किया दस्तयाब आरोपी फागी थाना क्षेत्र के लसाड़िया निवासी विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार0
0
Report
बारां के अफीम किसान डोडा-चूरा के उचित दाम और आदेश रद्द करने की मांग
Baran, Rajasthan:डोडा-चूरा नष्टीकरण आदेश वापस लेने की मांग, गोरधनपुरा बालाजी में अफीम किसानों की महापंचायत किसानों ने लिया निर्णय - उचित दाम नहीं मिलने तक तोल केंद्र पर नहीं ले जाएंगे डोडा-चूरा, 12 सितंबर से उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी बारां जिलें के छीपाबड़ौद क्षेत्र के गोरधनपुरा बालाजी के स्थान पर सोमवार को अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में किसान महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर ने की। महापंचायत में बारां-झालावाड़ के सैकड़ों की संख्या में अफीम किसान मौजूद रहे。 महापंचायत में किसानों ने जिला आबकारी अधिकारी, बारां द्वारा जारी डोडा-चूरा नष्टीकरण के आदेश को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई। किसानों का कहना था कि वर्ष 2025-26 से पूर्व के अफीम डोडा-चूरा के लिए किसानों को 2000 रुपये प्रति किलो उचित मूल्य दिया जाए तथा नष्टीकरण की कार्रवाई को तब तक स्थगित रखा जाए जब तक सरकार इस पर उचित निर्णय नहीं ले लेती。 किसानों ने मांग रखी कि अफीम उत्पादन में तुलाई के दौरान अफीम गोंद की धुलाई के साथ ही डोडा-चूरा की तुलाई भी साथ में की जाए。 किसानों ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में किसान महापंचायत के आंदोलन के बाद सरकार ने डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस ले लिया था, उसी तर्ज पर बारां-झालावाड़ में भी आदेश वापस लिया जाए। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि जब तक भारत सरकार द्वारा डोडा-चूरा का उचित दाम घोषित नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान डोडा-चूरा नष्टीकरण के लिए तोल केंद्र पर नहीं ले जाएगा。 महापंचायत के बाद किसानों ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त मंत्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर बारां के नाम ज्ञापन तैयार किया। यह ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से तहसीलदार छीपाबड़ौद को सौंपा गया。 किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 11 सितंबर तक डोडा-चूरा नष्टीकरण का आदेश वापस नहीं लिया गया तो 12 सितंबर से छीपाबड़ौद उपखंड कार्यालय के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकाल तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी。 महापंचायत में समिति अध्यक्ष महेंद्र कुमार नागर, उपाध्यक्ष अमृतलाल मेहरा, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन, संगठन मंत्री प्रेमचंद नागर, प्रवक्ता हेमराज लववंशी, शिवराज लववंशी, प्रेमचंद लोधा सेवानिवृत्त वनपाल, जगदीश लोधा, रमेश लोधा, बलराम मीणा, रामप्रसाद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे。0
0
Report
न्यायालय के आदेश पर दस माह बाद लूट का केस दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलालपुर निवासी आरोपियों के ऊपर न्यायालय के आदेश पर घटना के दस माह बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली शहर के ग्राम सकतपुर निवासी पीड़ित रकुमपाल पुत्र प्यारे के अनुसार उसकी ससुराल कोतवाली शाहाबाद के ग्राम बिलालपुर में है। कमल किशोर पुत्र विद्या प्रकाश, उसकी पत्नी इसनोज कुमारी और पुत्र विवेक उसके रिश्तेदार हैं और उससे रंजिश मानते हैं। वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। 10 नवंबर की शाम वह अपनी बाइक से धान बेचकर 25,000 रूपये लेकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी कमल किशोर ने अपनी पत्नी और पुत्र के साथ उसे रोक कर मारपीट की और रूपए का झोला, बाइक छीन ली और जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। 11 नवंबर 25 को कोतवाली शाहाबाद में घटना की लिखित सूचना दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। दो जून को उसने पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब उसने मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर घटना के दस माह के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध लूट सहित अन्य धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर: रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी हैदरगढ़ होते हुए सड़क मार्ग से रायबरेली आएंगे। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। राहुल गांधी यहां 8 अगस्त को सर्राफा व्यापारियों, डॉक्टरों, खिलाड़ियों और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 9 सितंबर को सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा होगी। राहुल गांधी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे। बाइट - किशोरी लाल शर्मा, सांसद अमेठी0
0
Report
असम के नौगांव सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव, नामांकन तिथियाँ घोषित
Guwahati, Assam:असम के नौगांव विधानसभा सीट में 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। 16 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि और 17 सितंबर को नामांकन की जांच होगी; 19 सितंबर तक अंतिम तिथि रहेगी नामांकन वापस लेने के लिए जानकारी के लिए नौगांव विधानसभा सीट में उपचुनाव होने जा रहे हैं।0
0
Report
इंदौर जेल रोड इमली के पेड़ से कार चपेट में, घायलों का इलाज शुरू
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के जेल रोड पर सोमवार को अचानक इमली का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की چपेट में एक कार आ गई, जिसमें सवार लोग घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया कहा जा रहा है कि घटना में एक मौत हो गई हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई ओर हम भी पुष्टि नहीं। पेड़ गिरने की इस घटना में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोकुलदास अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर पहुंचे रजनीश कसेरा एडिशनल कमिश्नर इंदौर ने बताया कि गाड़ी में सवार लोग इंदौर में नर्मदा विकास प्राधिकरण के उप संचालक डिप्टी कलेक्टर के परिजन थे जिनमें उनकी माताजी ओर अन्य परिजन थे सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम ने मौके पर गिरे पेड़ को हटाने का काम शुरू किया, ताकि चौराहे पर यातायात व्यवस्था सामान्य की सके। घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित रहा।0
0
Report
Advertisement
छात्रा की डीएम से गुहार: पेपर से पहले बिजली नहीं तो कैसे पढ़ें?
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर में छात्रा की डीएम से गुहार। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर डीएम साहब से गुहार लगा रही है। प्लीज डीएम सर लाइट दिला दीजिए, हमारे माता-पिता पैसे लगाते हैं, लाइट नहीं तो हम कैसे पढ़ें। बरसात में सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। प्लीज डीएम सर हमारे वहां लाइट दिला दीजिए, हमें बहुत जरूरत है। हम लोग जब पढ़ने बैठते हैं तो लाइट ही नहीं होती है। प्लीज डीएम सर हमारे पेपर आने वाले हैं, तो हम पेपर कैसे दे पाएंगे। महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के आदर्श नगर बेहटा छावनी की छात्रा ने डीएम से लगाई फरियाद।0
0
Report
बल्लभगढ़ बाजार में भीषण आग, चार दुकाने जलकर खाक; कारणों की जांच जारी
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ ब्रेकिंग बल्लभगढ़ के बाजार में पेट की दुकान में लगी भीषण आग, चार दुकानें जलकर खाक बल्लभगढ़ के बाजार में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानदारों व लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग की इस घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी किया जा रहा है。0
0
Report
रामदेवरा मेला मैदान में जनरल स्टोर पर आग, दमकल ने काबू पाया
Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा मेला मैदान स्थित पोखरण रोड पर एक जनरल स्टोर और डेयरी की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों, पुलिस और अन्य लोगों ने प्रयास किया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और साझा प्रयास से आग पर काबू पाया गया। अगर आग तेज होती तो आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। मेला प्रशासन ने दमकल के लिए मेला परिसर में खड़ा किया। तहसीलदार पोकरण प्रीतम सिंह प्रशासक और सरपंच समुंदर सिंह तंवर ने मौके का जायजा लिया।0
0
Report
Advertisement
