227409
Amethi- पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में की गयी जनसुनवाई
Raj Garh, Uttar Pradesh:पुलिस कार्यालय गौरीगंज में पुलिस अधीक्षक अमेठी अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनसुनवाई की गयी इस दौरान पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा उनकी शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिये गए ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "महान सपूत, महान स्वतंत्रता सेननी, शिक्षा विद, स्वतंत्र भारत के प्रथम खाद्य और उद्योग मंत्री, एक देश में 2 विधान, 2 प्रधान, 2 निशान नहीं चलेंगे का उद्घोष करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। इस अवसर पर भारत माता के महान सपूत की स्मृतियों को नमन करते हुए। उत्तर प्रदेश शासन और उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन की ओर से मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं...देश की आजादी के आंदोलन में वे प्रमुखता से जुड़े। बंगाल को जब पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई थी इसके खिलाफ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उठ खड़े हुए थे। आज का पश्चिम बंगाल अगर भारत का हिस्सा है तो इनमें जिन महान नेताओं ने अपने आप को समर्पित करके आंदोलन का हिस्सा बनाया था उसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता था...इस अवसर पर मैं भारत माता के महान सपूत, प्रखर स्वतंत्रता सेननी की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।0
0
Report
ब्रजेश पाठक ने अयोध्या घटना पर कांग्रेस-समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अयोध्या धाम की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन पूरा हिन्दुस्तान जानता है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला के निहत्थे भक्तों पर गोलियां चलवाकर अयोध्या धाम को खून से रंगने का काम किए थे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों को अयोध्या धाम पर चर्चा करने का भी अधिकार नहीं है... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को उन लोगों से पूछना चाहिए कि बाबरी मस्जिद का चंदा कहां चला गया? समाजवादी पार्टी ने सनातन संस्कृति को बदनाम करने का जो प्रयास किया है उसे हिन्दुस्तान कभी स्वीकार नहीं करेगा। इनको समय पर इसका जवाब मिलेगा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करता रहा है। इन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"0
0
Report
भोपाली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर मुख्यमंत्री यादव का UCC पर बड़ा बयान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जयंती जयंती द्वस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे लालघाटी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का UCC पर बड़ा बयान मप्र इसी महीने यूसीसी लाने की तरफ आगे बढ़ रहा है मप्र में जल्द यूसीसी लागू होगा एक देश एक विधान एक संविधान की परिभाषा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दी0
0
Report
Advertisement
यू पी कैबिनेट ने 5 लाख कैशलेस इलाज और शिक्षा-उद्योग के कई प्रस्ताव मंजूर किए
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊयोगी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव होमगार्ड स्वयंसेवकों को 5 लाख तक के कैशलेस इलाज का प्रस्ताव कुछ विभागों में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव यूपी में स्टार्टअप प्रोत्साहन के लिए नई स्टार्टअप नीति 2026 का प्रस्ताव अरबी, फारसी मदरसों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु से पहले असामयिक मृत्यु की स्थिति में ग्रेच्युटी भुगतान का प्रस्ताव मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्य योजना का प्रस्ताव कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय का प्रस्ताव गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय का प्रस्ताव फतेहपुर में ठाकुर युवराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव गोरखपुर में 100 बेड के अस्पताल के लिए जमीन का प्रस्ताव नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद म्युनिसिपल बांड जारी करने का प्रस्ताव वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति का प्रस्ताव यूपी परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमावली 2026 के संशोधन का प्रस्ताव जलालाबाद का नाम बदलकर 'परशुरामपुरी' करने کا प्रस्ताव پاس0
0
Report
प्रेमिका के साथ पकड़ा गया सिपाही,प्रतापगढ़ से पत्नी,परिजनों के साथ कमरे पहुंची पति को रंगे हाथ,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - महिला सिपाही के साथ पकड़ा गया सिपाही पति प्रतापगढ़ से पत्नी, परिजनों के साथ कमरे पहुंची पति को रंगे हाथ पकड़कर जमकर बरसाए थप्पड़ पत्नी ने परिजनों के साथ मौके पर काटा हंगामा पुलिस बीच-बचाव कर दोनों को कोतवाली ले गई तहरीर न मिलने पर दोनों सिपाहियों को छोड़ दिया प्रतापगढ़ पोस्टिंग के दौरान चल रहा था प्रेम प्रसंग हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
अयोध्या: कृष्ण मोहन व बजरंग लाल भागरा का वैदेही भवन दौरा, बैठक से पहले
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन और VHP नेता बजरंग लाल भागरा अयोध्या के वैदेही भवन पहुंचे, जहां गोविंद देवगिरी महाराज ठहरे हुए हैं。 यह दौरा मंदिर ट्रस्ट की एक अहम बैठक से पहले हो रहा है, जो आज दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर में होनी है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में बेकाबू डंपर ने सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को रौदा, मौत
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर.. आगरा में तेज रफ्तार बेकाबू डंपर का कहर, सड़क किनारे सो रहे 6 को डंपर ने रौदा, हादसे में एक की मौत पांच गंभीर घायल, विद्युत पोल में जा घुसा बेकाबू डंपर,ट्रेलर सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया, घुमंतू जाति के बताए जा रहे सभी लोग, रात्रि में सड़क किनारे सोया था परिवार, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के कस्बा बाह रोड का मामला0
0
Report
आगरा के 5 वाटर पार्क मानक पूरे न होने पर DM ने रोक लगाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हाल में ही वाटर पार्क में लगातार हुई घटित घटनाओं के बाद डीएम आगरा एक्शन मोड में अधोमानक चल रहे वाटर पार्कों पर चला डीएम का हंटर आगरा के 5 वाटर पार्कों में मानक पूरे न होने तक लटका ताला आगरा: जिलाधिकारी ने 5 वाटर पार्कों के संचालन पर लगाई रोक लोक सुरक्षा के मद्देनज़र अगले आदेश तक संचालन प्रतिबंधित बिना अनुमति और मानक पूरे किए बिना संचालन का आरोप रेनबो वाटर पार्क और प्रकाश वाटर पार्क भी प्रतिबंधित अग्निशमन, विद्युत, फिटनेस समेत जरूरी एनओसी नहीं होने पर कार्रवाई प्रशासन ने आदेश का सख्ती से पालन कराने के दिए निर्देश0
0
Report
बरसात में उज्जैन नगर निगम ने जर्जर इमारतों के खिलाफ तेज कार्रवाई शुरू की
Ujjain, Madhya Pradesh:भवन मालिक को पहले दिया गया था नोटिस, समय पर कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने खुद हटाया खतरनाक ढांचा। आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहरभर के जर्जर भवनों का सर्वे तेज, प्रमुख मार्गों पर खतरनाक इमारतें होंगी प्राथमिकता। बारिश के मौसम में किसी भी तरह की दुर्घटना से लोगों की सुरक्षा के लिए उज्जैन नगर निगम ने जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रविवार को वार्ड क्रमांक 2 के ओखलेश्वर श्मशान घाट मार्ग पर स्थित एक बेहद जर्जर और खतरनाक मकान को निगम ने पोकलेन मशीन की मदद से गिरा दिया। यह मकान रामप्रसाद चौहान का था। नगर निगम ने भवन मालिक को पहले ही नोटिस देकर मकान स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय तक कार्रवाई नहीं होने पर निगम ने खुद मौके पर पहुंचकर भवन को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा और भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता मौजूद रहे। निगम ने पूरे अभियान में सुरक्षा मानकों का पालन किया, ताकि आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी या खतरा न हो। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बारिश के मौसम को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में जर्जर और गिराऊ भवनों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। ऐसे भवनों के मालिकों को नोटिस देकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए। खासतौर पर मुख्य सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और अधिक आवाजाही वाले इलाकों में स्थित खतरनाक भवनों को प्राथमिकता से हटाया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते टाला जा सके。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर टेम्पो ट्रैवलर और क्रेटा की भिडंत; एक मौत, एक घायल
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर-जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर हुई 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर, 12 मिल के पास हुआ हादसा, टेम्पो ट्रेवलर ओर क्रेटा गाड़ी के बीच हुई टक्कर, टेम्पो ट्रेवलर में से 1 की मौत ओर 1 घायल की सूचना, क्रेटा गाड़ी में सवार सुरक्षित, बाबा रामदेव मंदिर के पास की बताई जा रही है घटना, मौके पर पंहुची राजीव गांधी थाना पुलिस0
0
Report
अलवर के पैसे के विवाद के बाद दादा-पोते पर हमला; CCTV फुटेज सामने
Alwar, Rajasthan:अलवर में लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दादा-पोते पर लाठी-सरिया से हमला, CCTV फुटेज आया सामने अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कारपेंटर (खाती) पक्ष के लोगों ने मकान मालिक के बेटे और उसके बुजुर्ग पिता पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। इस हमले में पोता दक्ष सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सबसे पहले दो युवक मौके पर आते हैं, जिनमें से एक के हाथ में सरिया होता है। वह बुजुर्ग मांगे लाल सैनी पर हमला करता है और उन्हें सड़क पर गिरा देता है। इसके बाद दूसरा युवक आकर उन्हें लात मारता हुआ नजर आता है। इसी दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे पोते दक्ष सैनी पर पीछे से हमला किया जाता है और उसके सिर पर डंडे से गंभीर वार किया जाता है। हमले में दादा और पोता दोनों घायल हो जाते हैं। पीड़ित दक्ष सैनी, निवासी खोहरा मोहल्ला, ने बताया कि उनके पिता योगेश सैनी नमन होटल के सामने कन्हैया स्वीट्स के पीछे स्थित मकान का निर्माण करवा रहे थे। पहले काम कर रहे खाती को हटाकर दूसरे कारीगर से काम लिया जा रहा था। इसी बात को लेकर पूर्व खाती मौके पर पहुंचे और पैसे के विवाद में बुजुर्ग मांगे लाल सैनी से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दक्ष सैनी ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पक्ष के 5-7 लोगों को बुला लिया, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। सभी ने मिलकर उनके दादा पर सरिया से हमला किया। जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो उनके सिर पर डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दक्ष सैनी को खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो घटना इतनी गंभीर नहीं होती। बाइट: दक्ष सैनी (पीड़ित)0
0
Report
खेतड़ी में गोरीर स्कूल के नए कक्षा-कक्ष, विज्ञान लैब और पुस्तकालय का लोकार्पण; धर्मपाल गुर्जर ने किया उद्घाटन
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के गोरीर स्कूल में नए कक्षा कक्षों का लोकार्पण विज्ञान लैब और पुस्तकालय कक्ष का उद्घाटन विधायक धर्मपाल गुर्जर ने किया लोकार्पण समग्र शिक्षा अभियान से बने नए कक्ष विधायक ने कंप्यूटर लैब के लिए की घोषणा स्कूल भवन मरम्मत के लिए भी मिलेगी सहायता ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के गोरीर स्थित स्वतंत्रता सेनानी नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से निर्मित नए कक्षा कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि भामाशाह नरेश कुमार शर्मा और रोहिताश शर्मा द्वारा स्वर्गीय सावित्री देवी की स्मृति में करीब 12 लाख रुपए की लागत से कक्षा कक्ष व बरामदे का निर्माण कराया गया है। वहीं समग्र शिक्षा अभियान के तहत 27.87 लाख रुपए की लागत से विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय कक्ष का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर और अनावरण पट्टिका का लोकार्पण कर किया। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि दान देने से धन की कमी नहीं होती, बल्कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण कर स्वर्गीय सावित्री देवी की स्मृति को चिरस्थायी बना दिया गया है। विधायक ने विद्यालय में विधायक कोष से छत की मरम्मत कराने और कंप्यूटर लैब के लिए कंप्यूटर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की。0
0
Report
Advertisement
AIIMS पटना विस्तार: 24 एकड़ से 200 ICU बेड और नई सेवाओं का ऐलान
Patna, Bihar:पटना Sunny मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना AIIMS का दौरा किया और संस्थान के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार AIIMS के विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराएगी, ताकि यहां स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए, ताकि विस्तार कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। AIIMS के विस्तार के बाद अस्पताल में 200 नए ICU बेड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही कई नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज राज्य में ही संभव हो सकेगा। विस्तार योजना के तहत अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, कैंसर उपचार सुविधाओं का विस्तार और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाओं को भी और मजबूत किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा。 AIIMS पटना के विस्तार का सबसे बड़ा लाभ बिहार के मरीजों को मिलेगा। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को अपने ही राज्य में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें。0
0
Report
चिराना CHC परिसर में बकरियों का डेरा: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Jhunjhunu, Rajasthan:चिराना, झुंझुनूं झुंझुनूं की चिराना सीएचसी की शर्मनाक तस्वीरें अस्पताल परिसर में मरीजों से ज्यादा बकरियों का डेरा! इलाज के बीच स्टाफ को बकरियां खदेड़ने पर होना पड़ रहा मजबूर बरामदों में गंदगी और दुर्गंध से मरीज व परिजन परेशान, संक्रमण का खतरा बढ़ा बकरियों ने अस्पताल के गार्डन और पौधों को भी किया पूरी तरह बर्बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत बोले— पशुपालकों को कई बार समझाया, पर कोई मानता नहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बने सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर किसी भी जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है। झुंझुनूं जिले के चिराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों हालात ऐसे हैं कि अस्पताल परिसर में मरीजों से अधिक बकरियां घूमती नजर आती हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अस्पताल के बरामदों, मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में बकरियों का खुलेआम जमावड़ा लगा रहता है। इस पूरी अव्यवस्था का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अस्पताल परिसर में बकरियों का जमावड़ा साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के आसपास रहने वाले कुछ पशु-पालक अपनी बकरियों को खुले में छोड़ देते हैं। ये बकरियां सीधे अस्पताल परिसर में पहुंच जाती हैं और घंटों तक अस्पताल में डेरा डाले रखती हैं। कई बार ये आपस में भिड़ जाती हैं। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए खतरे की स्थिति बन जाती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अस्पताल परिसर में बकरियों के जमावड़े के कारण जगह-जगह गंदगी और मल-मूत्र फैला रहता है। बरामदों में दुर्गंध का माहौल बना रहता है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की अस्वच्छ स्थिति संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ा रही है। अस्पताल में लगाए गए पेड़-पौधों और विकसित किए गए गार्डन को भी बकरियां पूरी तरह नुकसान पहुंचा चुकी हैं। हरियाली विकसित करने के प्रयासों पर पानी फिर गया है। परिसर की चारदीवारी और अन्य सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद पशुओं का अस्पताल में प्रवेश प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब उन्हें मरीजों के उपचार के बजाय बकरियों को बाहर निकालने में समय लगाना पड़ता है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि कार्य व्यवस्था भी बाधित होती है। कर्मचारियों के अनुसार पशुपालकों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि इस समस्या को लेकर पशुपालकों को कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन वे अपनी बकरियों को खुला छोड़ना बंद नहीं कर रहे। अब इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित पशुपालकों के खिलाफ कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान की यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी मरीज या परिजन के साथ अप्रिय घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार पशुपालकों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जाए तथा अस्पताल परिसर को पूरी तरह पशुमुक्त बनाने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। अस्पताल इलाज का केंद्र होता है, लेकिन चिराना सीएचसी की मौजूदा तस्वीरें व्यवस्था की ऐसी लापरवाही उजागर कर रही हैं, जो न केवल मरीजों की सुरक्षा बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गरिमा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।0
0
Report
चिड़ावा में अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन: प्रशासन पर कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन वार्डवासियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग आबकारी विभाग की मिलीभगत के लगाए आरोप शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग वार्ड 4के लोगों ने अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित खटीकों के मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने चिड़ावा नायब तहसीलदार को चिड़ावा उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 4, 5 और 6 अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब माफिया प्रशासनिक नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने गत दिनों उरीका गांव में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते अवैध शराब बिक्री पर सख्ती जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई कि जिस स्थान से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी विभाग को सख्त निर्देश देकर शराब माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए।0
0
Report
Advertisement
