icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Mehāṛā Gogāji Dhām कुश्ती दंगल: संजय पहलवान ने जीता 1.21 लाख पुरस्कार

Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा स्थित गोगाजी धाम में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का कुश्ती दंगल के साथ समापन हुआ। मेले के अंतिम दिन आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश करते हुए शानदार दांव-पेंच दिखाए। दंगल की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती 1 लाख 21 हजार रुपये की रही, जिसे जैलाफ के हिन्द केसरी संजय पहलवान ने जीता। गोगाजी धाम के वार्षिक मेले में प्रतिवर्ष दो दिन कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है—पहले दिन ग्राम पंचायत नांगलिया गुर्जरवास और दूसरे दिन ग्राम पंचायत मेहाड़ा जाटूवास के सौजन्य से इनामी कुश्तियां कराई जाती हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दंगल में 100 रुपये से शुरू हुई इनामी कुश्तियां अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गईं। समापन अवसर पर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने स्टेडियम में रोशनी के लिए विधायक कोष से लाइटें लगाने की घोषणा की और इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया।
0
0
Report

बारां में भाजपा-कांग्रेस का तूफानी मुकाबला, डोर टू डोर प्रचार तेज

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां जिलें में निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, दोनों दलों ने झोंकी ताकत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बारां नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा सहित पदाधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं कर जनसमर्थन जुटाया। नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए शहर के समग्र विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की। उधर अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अंता,सीसवाली , बारां में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं की और जनसंपर्क कर रहे हैं CIसवाली में भाया ने कहा कि कांग्रेस शासन में सीसवाली को ग्राम पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिला, राजकीय महाविद्यालय, खेल स्टेडियम, 132 केवी जीएसएस जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने माइनिंग यूनिवर्सिटी की स्वीकृति का भी जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
0
0
Report
Advertisement

गुमटी का पटरा उखाड़कर चोरों ने उड़ाया सामान और नकदी

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल / महराजगंज  परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल में कप्तानगंज रोड स्थित एक पान गुमटी की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से टॉफी, पान मसाला समेत करीब एक हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत दुकानदार के अनुसार करीब पांच हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार राकेश गुप्ता पुत्र नेबूलाल गुप्ता ने बताया कि चोरों ने गुमटी को निशाना बनाते हुए शनिवार रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का पटरा उखाड़कर उसमें रखे करीब 12 डिब्बे टॉफी, रजनीगंधा व तुलसी का एक-एक पैकेट, छोटा-बड़ा कमला पसंद तथा करीब एक हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व भी उनकी दुकान में इसी तरह चोरी की घटना हो चुकी है। घटना की जानकारी पीड़ित ने भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण  त्रिपाठी को दी। उन्होंने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए परतावल चौकी पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।यह घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी चिंता का माहौल है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
0
0
Report

बागपत एक्सप्रेसवे हादसे में श्रद्धालु पिकअप पर कैंटर की टक्कर; 4 की मौत

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़ा गांव टोल के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक साल के बच्चे और महिला समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक उपचार दिया। वहीं, मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यात्री विपिन कुमार के अनुसार, श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ से वापस चेतू नंगला, जिला बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बाइट सूरज कुमार राय एसपी बागपत
0
0
Report
Advertisement

गोंडा: कौड़िया पुलिस ने दो भाइयों को पथराव के मामले में गिरफ्तार किया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की कौड़िया पुलिस ने आज सोमवार तड़के सुबह 4:00 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरवर दयाल और शिवदयाल दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपी माफी मांगते हुए नजर आए हैं " कहां मेरा नाम गिरवर लाल और शिवदयाल है हम लोगों से गलती हुई है हमने पुलिस वालों पर ईंट,पत्थर और फरसा चलाया है हमसे गलती हो गई आगे से गलती नहीं होगी हम क्षमा चाहते है।" इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कौड़िया थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल 6/7 अगस्त मध्य रात्रि में कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत छिरास में गश्त कर रही पीआरवी वाहन पर पथराव किए जाने की पुलिस कल सूचना प्राप्त हुई। तत्काल सूचना पर थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। जहां पर आरोपी गिरवर दयाल उर्फ नागा पुत्र गोपीनाथ शुक्ला एवं शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ पुत्र गोपीनाथ द्वारा पथराव करते हुए पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। घटना में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं तत्काल मुकदमा करके कौड़िया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले दोनों सगे भाइयों को को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के खिलाफ थाना कौड़िया में पूर्व से भी कई आपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं। पीआरवी वाहन पर हुए हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल पुलिस टीम मौके में पहुंची कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया दोनों सगे भाई है। कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया इस पूरे पर जाकर के गंभीरता पूर्वक कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच में और भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी पूर्व में भी इन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। बाइट- आनंद राय- सीओ करनैलगंज गोंडा。
0
0
Report

ODOP और GI उत्पादों की दुबई प्रदर्शनी से मध्यप्रदेश की हस्तशिल्प वैश्विक मंच पर

Noida, Uttar Pradesh:सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स पोस्ट पर दी जानकारी, दुबई में मध्यप्रदेश के ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं GI उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा एवं पारंपरिक कला विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। प्रदेश के विभिन्न अंचलों की विशिष्ट पहचान और पारंपरिक कौशल से जुड़े उत्पाद वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार और कारीगरों को नए अवसरों से जोड़ने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्यरत है। दुबई प्रवास के दौरान अरब संसद के स्पीकर आदरणीय मोहम्मद अहमद अल यामाही और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें निवेशकों के साथ भोपाल में आयोजित होने वाले आगामी GIS 2027 में आमंत्रित किया।
0
0
Report

पिलानी प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा ने राजीव सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह पर निर्दलीय के समर्थन का आरोप पिलानी में भाजपा नेताओ ने मामलें को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस विद्याविहार वार्ड 19 में निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन का लगाया आरोप भाजपा नेताओं ने इसे पार्टी के अंदर की बगावत बताते हुए जताई नाराजगी कहा- पार्टी सिंबल वाले प्रत्याशी के समर्थन में काम करना कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व भाजपा नेतृत्व से मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव के बीच भाजपा पिलानी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राजीव सिंह ने पार्टी के विद्याविहार पालिका के वार्ड 19 के अधिकृत प्रत्याशी के वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी का कार्यालय उद्घाटन कर खुले तौर पर उसका समर्थन किया है। इसे पार्टी के अंदर की बगावत बताते हुए प्रदेश पद से इस्तीफा देने और पार्टी स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने संबंधित पदाधिकारी को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में किसी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में सार्वजनिक रूप से सामने आना पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के मनोबल को प्रभावित करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रत्याशी को पार्टी का सिंबल दिया है, उसके समर्थन में सभी कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि प्रदेश पदाधिकारी की किसी प्रत्याशी को लेकर इतनी ही मजबूत दावेदारी थी, तो पार्टी स्तर पर उसके लिए टिकट की मांग की जा सकती थी। पार्टी का सिंबल मिलने के बाद अधिकृत प्रत्याशी के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से चुनाव मैदान में जुटते। भाजपा नेताओं ने पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

कौड़िया में पत्थरबाज़ी: पुलिस टीम पर हमला, आरोपी गिरवरदयाल-शिवदयाल के बेटे

Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज के सर्कल ऑफिसर आनंद राय ने बताया, \"मैं आपको बताना चाहता हूँ कि 6-7 सितंबर, 2026 की आधी रात के आसपास, कौड़िया पुलिस स्टेशन के इलाके में गश्त कर रही PRV पर पत्थरबाज़ी की सूचना मिली। यह जानकारी मिलते ही, स्टेशन हाउस ऑफिसर और मैं तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। गिरवरदयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ दादू (दोनों गोपीनाथ शुक्ला के बेटे) ने पत्थर फेंककर पुलिस टीम पर हमला किया। इस वजह से पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आईं। इस घटना के संबंध में कौड़िया पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है…\"
0
0
Report

फारबिसगंज के कोचिंग संस्थान के टीचर्स डे पर भूतिया डांस से विवाद; एफआईआर दर्ज

Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग संस्थान में टीचर्स डे के मौके पर हुए कार्यक्रम में कथित भूतिया डांस में पहने गए कपड़ों को लेकर बवाल मचा हुआ है। कार्यक्रम से संबंधित कथित वायरल वीडियो एवं सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी को लेकर अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने फारबिसगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में सैफ अली खान ने आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो में मुस्लिम पहचान से जुड़े बुर्का/हिजाब जैसे परिधान में छात्राओं को आपत्तिजनक गीत पर प्रस्तुति करते हुए दिखाया गया है। इस तरह की प्रस्तुति से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक पहचान एवं भावनाओं को ठेस पहुंचा है,सैफ अली खान ने कहा कि धार्मिक पहचान और आस्था से जुड़े विषयों को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक प्रस्तुति या टिप्पणी समाज में तनाव का कारण बन जाती है। कोचिंग संचालक द्वारा जानबूझकर नफरत और उन्माद फैलाने की नियत से किया गया,इसलिए पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्याय संगत कार्रवाई की मांग की गई, इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस महासचिव रहमत अली, प्रखंड अध्यक्ष सिबरन, हाफिज उमर फारूक, हाम्मद आलम, नौशाद अंसारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरवर आलम सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बागपत-ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, चार की मौत, कई घायल

Noida, Uttar Pradesh:बागपत, UP: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़गांव कट के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। बदायूं के 32 लोगों को ले जा रही यह बस राजस्थान के बांगर से लौट रही थी। बागपत की DM अस्मिता लाल ने कहा, "एक गंभीर हादसा हुआ जिसमें एक गाड़ी पलट गई; इससे कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चार लोगों की मौत हो गई। सभी पीड़ितों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए पास के CHC और ज़िला अस्पताल ले जाया गया है।" बागपत, UP: SP सूरज कुमार राय ने बताया, "रात करीब 12:30 बजे 112 इमरजेंसी सर्विस से सूचना मिली कि राजस्थान से बदायूं जा रही यात्रियों से भरी एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। गाड़ी में लगभग 32 लोग सवार थे और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चार PRV यूनिट, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पलटी हुई गाड़ी से घायलों को निकाला और CHC व ज़िला अस्पताल पहुंचाया। कुछ गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटर रेफर किया गया, वहीं कुछ लोगों की मौत भी हुई है... अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और उनके परिवारों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है..."
0
0
Report

दहेज उत्पीड़न के मामले वांछित आरोपी गिरफ्तार।

Mahuadih, Uttar Pradesh:महुआडीह देवरिया। महुआडीह पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत महुआडीह पुलिस टीम ने पांच सितंबर की शाम करीब 530 बजे रामपुर बनहर पुलिया के पास से अभय पांडेय पुत्र गोविंद पांडेय निवासी रामपुर बनहर, थाना महुआडीह को गिरफ्तार कर लिया। महुआडीह पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं०-0210/2026 में धारा 80(2), 85, 74 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनि प्रभात सिंह,कांस्टेबल राम प्रदीप बिंद, रिजर्व पुलिसकर्मी देवव्रत राय और महिला रिजर्व पुलिसकर्मी तृप्ति वर्मा शामिल रहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top