AMETHI: जिले में गोवंश संरक्षण को लेकर दिक्कतें, ग्राम प्रधानों ने सीडीओ से की शिकायत
Raj Garh, Uttar Pradesh:गोवंश के संरक्षण को लेकर जिले में कई दिक्कतें सामने आई हैं। ग्राम प्रधानों ने CDO से मुलाकात कर गौशालाओं में गोवंश की सुरक्षा और खाद्य सामग्री की कमी की शिकायत की है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और अस्थाई गौशाला के अध्यक्षों ने जिले की 116 गौशालाओं में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। आरोप है कि पिछले 3 महीनों से गौशालाओं में गोवंश के भूसे और पशु आहार के लिए पैसे नहीं मिले हैं। इसके अलावा, गोवंश की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए भी कोई पैसा नहीं दिया गया है। साथ ही, गौशालाओं में बाउंड्री वॉल न होने जैसी समस्याओं को लेकर 7 बिंदुओं का मांग पत्र CDO को सौंपा गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
