227816
Amethi: शुकुल बाजार में गंदगी की समस्या
Jagdishpur, Uttar Pradesh:अमेठी के शुकुल बाजार में बैंक के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को लेकर चिंता जताई है और सफाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग आरोपों के बीच दो गुटों में मारपीट
Motihari, Bihar:मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज आज रण क्षेत्र बन गया।रैगिंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। रैगिंग को लेकर कल रात से ही कालेज में तनाव था जो आज मारपीट में तब्दील हो गया है। मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची पर छात्रों के संख्या के बीच police असहाय बनी रही। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसपल ने मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पर मारपीट नहीं हुई है। हाल के दिनों में खाना बनाने वाले गर्म तेल से कई छात्रा जख्मी हो गई थी उस मामले को भी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसपल दबाने में लगे हुए थे। तब खाना बनाने वाले पर गर्म तेल फेंकने का आरोप कॉलेज की छात्राओं ने लगाया था।0
0
Report
नोएडा के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में क्लास II बच्चा से मारपीट, FIR दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र से मारपीट का आरोप, 7 साल के बच्चे ने घर पहुंचकर बताई आपबीती, बच्चों को फ्लोर पर गिराकर पीटने का लगा आरोप, पिता में दर्ज कराई FIR, आरोप है कि स्कूल में 15 से अधिक बच्चोक से बच्चे को फ्लोर पर गिराकर पीटा, सेक्टर 71 ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल का मामला, बच्चे के पिता चिराग ढींगरा ने स्कूली बच्चों और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज, स्कूल से पिता ने CCTV मांगी, मैनेजमेंट में की आनाकानी, पिता का आरोप 20 मिनट से ज्यादा वक्त तक बच्चे पीटते रहे, स्कूल मैनेजमेंट भी इंटरनल जांच में जुटा, थाना फेज 3 क्षेत्र की घटना0
0
Report
Hawai Adda Katihar
Azampur Shankar, Bihar:📢 *बिहार में 5 नए एयरपोर्ट और 9 ह*ेलीपोर्ट बनाने को कैबिनेट की मंजूरी ✈️ पटना: बिहार सरकार ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए पांच नए एयरपोर्ट और नौ हेलीपोर्ट शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 🛫 इन 5 जिलों में बनेंगे नए एयरपोर्ट: 📍 किशनगंज 📍 सारण 📍 बेगूसराय 📍 अररिया 📍 गोपालगंज 🚁 इन जिलों में बनेंगे 9 हेलीपोर्ट: 📍 औरंगाबाद 📍 बांका 📍 जमुई 📍 *कट*िहार 📍 खगड़िया 📍 नवादा 📍 शेखपुरा 📍 सीतामढ़ी 💰 सरकार की योजना: •कुल लागत का 25% खर्च राज्य सरकार उठाएगी। • उड़ानों के संचालन के दौरान प्रचार-प्रसार पर हर साल ₹10 लाख खर्च किए जाएंगे। •एयरपोर्ट और हेलीपोर्ट से नजदीकी शहरों तक मुफ्त पिकअप और ड्रॉप की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी। बिहार में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम!0
0
Report
Advertisement
हरे भरे पेड़ों की बलि देकर पटाखा दुकान: प्रशासन ने अनुमति नहीं दी
Sakti, पटाखा दुकान के लिए हरे भरे पेड़ों की बली, सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस परिसर में काटे गए चार पेड़, रेस्ट हाउस परिसर में लगाया जाएगा पटाखा दुकान, सिंचाई विभाग ने दुकान लगाने नहीं दी है अनुमति, राज्य सरकार के एक पेड़ मां के नाम मुहिम को झटका, पटाखा व्यवसायियों ने काटे पेड़, अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण के साथ खिलवाड़0
0
Report
कोशी-मेचि परियोजना से नहर सूखी, छठव्रतियों के लिए फारबिसगंज में वैकल्पिक व्यवस्था
Forbesganj, Bihar:कोशी मेचि परियोजना के तहत सुपौल के भीमनगर से आने वाली मुख्य नहर की सफाई होने के कारण इस बार नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाएगा जिससे अररिया में छठ करने वाले लाखों छठव्रतियों के सामने इस बार छठ करने की समस्या उत्पन्न हो गई है । छठव्रतियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए फारबिसगंज नगर परिषद द्वारा शहर के मुख्य छठ घाट कोटिहाट नहर में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है । हजारों छठव्रती कोटिहाट नहर में छठी माय की पूजा करते हैं लेकिन नहर सूखा पड़ा हुआ है जिसको देखते हुए फारबिसगंज नगर परिषद द्वारा डेढ़ किलोमीटर तक नहर की सफाई पोपलेन और जेसीबी के माध्यम से करवाया जा रहा है साथ ही बोरिंग कर पानी का प्रबंध किया जाएगा। नगर परिषद के मुख्य पार्षद के साथ साथ मुस्लिम समाज के पार्षद भी पूरी आस्था और निष्ठा के साथ छठ घाट निर्माण में जुटे हुए हैं।0
0
Report
दमोह में दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म; आरोपी फैजान गिरफ्तार, पुलिस ने एक्शन दिखाया
Damoh, Madhya Pradesh:दलित नाबालिग को अगवा कर ले गया फैजान, दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद छोड़ा अब पहुंचा सलाखों के पीछे....Damoh जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर है लेकिन पुलिस की सक्रियता ने एक दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। मामला जिले के हटा का है यहाँ बीते 28 तारीख की रात एक दलित परिवार की 14 साल की नाबालिग लड़की घर से बाहर निकली थीं और रात तक वापस नहीं आई। परिवार लोग तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं निकला लेकिन देर रात जब लड़की घर आई तो उसकी हालत देखकर सब हैरान रह गए बदहवास हालत में आई नाबालिग ने जब आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर जब वो पहुंची तो फैजान खान नाम के शख्स ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और उसे ईदगाह के पास लेकर गया, इस जगह पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की को डराया धमकाया और किसी से घटना के बारे में चर्चा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के परिजन पहले लोकलाज के डर से शांत रहे लेकिन फिर उन्होंने कदम उठाया, इलाके के हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से बात की और संगठन के लोगों के साथ पीड़ित परिवार हटा पुलिस थाने पहुंचा जहां उसने आपबीती बताई और पुलिस ने मामले को संवेदनशीलता से लिया और महिला अधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज की। मामला बेहद गंभीर था लिहाजा एसपी ने स्पेशल टीम बनाकर आरोपी फैजान की तलाश शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया। उससे गहरी पूंछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस वारदात के बाद हटा इलाके में अंदरूनी तनाव फैल रहा था लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी को धर दबा लिया तो लोगों का गुस्सा कम हुआ है और बजरंगदल ने पुलिस की कार्यवाही पर संतुष्टि जाहिर की है।0
0
Report
Advertisement
सीएम मोहन यादव बैतूल पहुँचे; तेंदूपत्ता बोनस करोड़ों वितरित, विकास कार्यों का भूमिपूजन
Betul, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बैतूल पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तेंदूपत्ता संग्राहकों को करोड़ों रुपये की बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
खड़गे-राहुल के आह्वान पर 1 नवंबर दिल्ली में कांग्रेस रैली
Jaipur, Rajasthan:नवंबर को दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस का आह्वान. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली होगी. जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने की अपील. जयपुर सहित प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का आह्वान. राजकुमार शर्मा बोले- खड़गे जी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेस साथी रैली में भागीदारी निभाएं. लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी जरूरी.0
0
Report
लखीमपुर-खीरी दुधवा की वादियां एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।
Datelikalan, Uttar Pradesh:कल से पर्यटकों के लिए खुलेगा दुधवा नेशनल पार्क, नए पर्यटन सत्र का होगा शुभारंभ लखीमपुर-खीरी। तराई की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क कल से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। नए पर्यटन सत्र के आगाज के साथ ही देश-विदेश से आने वाले सैलानी जंगल की खूबसूरती, दुर्लभ वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण का दीदार कर सकेंगे। पर्यटन सत्र को लेकर पार्क प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार पार्क भ्रमण के दौरान मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, पर्यटकों को इस सत्र में किसी नए शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा। पुराने निर्धारित शुल्क पर ही दुधवा की सैर का आनंद लिया जा सकेगा। नए पर्यटन सत्र के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय रोजगार और कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार चाचा भतीजे मौत
Odera, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- रफ्तार बाइक और कार में हुई जोरदार भिडंत,बाइक सवार युवकों को एर्टिगा कार ने मारी जोरदार टक्कर,टक्कर से चाचा भतीजे की हुई मौके पर दर्दनाक मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी,दोनों वाहनों को पुलिस ने किया कब्जे में,मामला राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव का।0
0
Report
सितंबर में जयपुर एयरपोर्ट के यात्री बढ़े, टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट में 13वीं जगह
Jaipur, Rajasthan:3110ZRJ_JPR_TRAFFIC_PKG_Rकाशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - यात्री बढ़े, यात्री अनुपात में कमी - जयपुर एयरपोर्ट पर सितंबर में 9 हजार यात्री बढ़े - देश के 15 व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल - इस बार भुवनेश्वर, त्रिवेन्द्रम से अधिक रहे यात्री - हालांकि गुवाहाटी और लखनऊ से पीछे - गोवा एयरपोर्ट से भी कम रहा है यात्रीभार एंकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सितंबर माह में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त 2026 की तुलना में सितंबर माह में 9 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि देश के दूसरे एयरपोर्ट्स से तुलनात्मक रूप से यात्रीभार में कमी दर्ज की गई है। इसके बावजूद जयपुर एयरपोर्ट देश के 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में शामिल रहा है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इन दिनों एविएशन सेक्टर को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से अपेक्षाकृत रूप से फ्लाइट अधिक चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या में कमी रही है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी सितंबर माह के आंकड़ों में सामने आया है कि जयपुर एयरपोर्ट के समकक्ष एयरपोर्ट पर फ्लाइट संख्या कम होने के बावजूद यात्रीभार अधिक रहा है। गोवा, त्रिवेन्द्रम और वाराणसी जैसे एयरपोर्ट पर फ्लाइट जयपुर की तुलना में कम रहने के बावजूद यात्रीभार का अनुपात अधिक रहा है। इसी तरह की स्थिति गुवाहाटी और लखनऊ एयरपोर्ट पर भी रही है। जहां यात्रीभार और विमान संचालन का अनुपात जयपुर की तुलना में अधिक रहा है。 देश के टॉप 15 व्यस्त एयरपोर्ट - सितंबर 2026 में दिल्ली एयरपोर्ट पर सर्वाधिक 59.94 लाख यात्री रहे - मुम्बई एयरपोर्ट दूसरे पर 40 लाख यात्री, बेंगलूरु 32.58 लाख यात्री तीसरे पर - हैदराबाद 20.84 लाख यात्री के साथ चौथे, चेन्नई 16 लाख यात्री, 5वें पर - कोलकाता 13.38 लाख यात्री छठे पर, अहमदाबाद 9.11 लाख यात्री 7वें पर - पुणे 8.86 लाख यात्री 8वें पर, कोच्चि 8.46 लाख यात्री 9वें पर, - गुवाहाटी 4.59 लाख यात्री 10वें पर, गोवा 4.50 लाख यात्री 11वें पर - लखनऊ 4.49 लाख यात्री 12वें पर, जयपुर 3.77 लाख यात्री 13वें पर - त्रिवेन्द्रम 3.59 लाख यात्री 14वें पर, नवी मुम्बई 3.33 लाख यात्री 15वें पर वीओ- 2 अनुपातिक आंकड़ों से साफ है कि जयपुर की तुलना में गोवा, वाराणसी और त्रिवेन्द्रम जैसे एयरपोर्ट्स की फ्लाइट्स अधिक भरी हुई संचालित हो रही हैं। हालांकि यात्रीभार के लिहाज से जयपुर एयरपोर्ट की स्थिति सुधरी है। अगस्त माह के दौरान जहां जयपुर एयरपोर्ट से 3 लाख 68 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। वहीं सितंबर में 3 लाख 77 हजार यात्रियों ने यात्रा की है। इस तरह 9 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी होने से जयपुर एयरपोर्ट देश के टॉप 15 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट की सूची में 13वें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहा है। अब अक्टूबर माह से जब पर्यटन सीजन अधिक जोर पकड़ेगा, तो उम्मीद की जानी चाहिए कि जयपुर एयरपोर्ट इस सूची में अपनी जगह और बेहतर करने में सफल रहेगा।0
0
Report
सासाराम से विपक्षी कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच, कल बड़ी रैली होगी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां दिल्ली में विपक्षी पार्टियों का कल होने वाले आंदोलन को लेकर सासाराम से भी कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। कल से ही कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। जो बच गए हैं, वे आज जा रहे हैं। सासाराम रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से यह लोग दिल्ली रवाना हो रहे हैं। कांग्रेस, राजद के अलावा राम डालते ही कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि फिर के मुद्दे पर इस देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे लोग दिल्ली कूच कर रहे हैं। दिल्ली में कल बहुत बड़ी रैली होने वाली है। जिसमें देश भर के विपक्षी दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली रैली से जनता पर असर? जमा खान के तीखे आरोप
Khajuria Khurd, Bihar:दिल्ली रैली से जनता और व्यापार पर असर? जमा खान के तीखे आरोप मंत्री जमा खान ने कहा कि दीपावली के समय इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से आम लोगों को दिक्कत होगी और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। एक नवंबर से दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और महारैली पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कैमूर पहुंचे मंत्री जमा खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष के इस कदम को पूरी तरह से जनविरोधी और देशहित के खिलाफ बताया है। मंत्री जमा खान ने कहा कि वे हमेशा से यह बात कहते रहे हैं कि इस तरह की रैलियों और आंदोलनों से आम जनमानस को काफी तकलीफ होती है और व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे विरोधी साथी हमेशा ऐसे ही कारनामे करते रहते हैं क्योंकि उन्हें धरातल पर कोई काम तो करना नहीं है। मंत्री ने कहा कि हम लोग जनता के बीच काम करने के नाम पर जाने जाते हैं, जबकि विपक्ष के लोग सिर्फ रैली और आंदोलन करके देश का नुकसान करते हैं। यही मुख्य वजह है कि अब देश और प्रदेश की जनता के मन में उनके प्रति कोई प्रेम नहीं रहा है और लोग उन्हें सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं। दिल्ली के व्यापारियों द्वारा दीपावली के पर्व को देखते हुए रैली टालने के आग्रह से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि त्योहार के इस महत्वपूर्ण समय में ऐसे प्रदर्शनों से देश-प्रदेश के व्यापारियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही आम लोगों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अंत में जमा खान ने तंज कसते हुए कहा कि देश को आजादी मिली है और लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्रता है, इसलिए वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन त्योहार के समय इस तरह का आंदोलन करना कतई देश के हित में नहीं है।0
0
Report
गम्हरिया थाना मामला: महिला आरोप पर पुलिसकर्मी से पूछताछ
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंची एक महिला ने थाने में तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और लज्जा भंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पारिवारिक कलह की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। महिला का आरोप है कि इसी दौरान थाने के भीतर ही एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में एसडीपीओ अनुभव भारतद्वाज ने बताया कि महिला की ओर से लगाए गए आरोपों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
खूंटी में तेल टैंकर की टक्कर: बाइक सवार पिंटू कुमार की मौत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में आये दिन तेल टैंकर की सड़क दुघर्टना से जान-माल का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं सयको थाना क्षेत्र के अनिडीह गांव के निकट खूंटी तमाड़ रोड पर बाईक सवार गया जिला निवासी 30 वर्षीय पिंटू कुमार की तेजगति एक तेल टैंकर के टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिंटू मूलतः गया जिले का रहनेवाला था और खूंटी शहर के मोहना टोली में रहकर जेसीबी चलाता था। पिंटू के रिश्तेदार ने बताया कि पिंटू का एक छोटी सी बेटी है और उसकी पत्नी गर्भवती हैं।0
0
Report
Advertisement
