227409
Amethi - राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले पोस्टर वॉर
Barna Tikar, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने के पहले पोस्टर वॉर शुरू हो चूका है. कांग्रेस कार्यालय, बस स्टेशन समेत जगह-जगह पोस्टर लगे हुए है, पोस्टर में लिखा गया है. आतंकवाद का साथी राहुल गांधी, ये पोस्टर्स किसने लगाए इसका पता अभी तक नहीं चला. स्थानीय पुलिस प्रशासन पोस्टर हटाने में जुट गया है. लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरत के काडोदरा गैंगवार में चार घायल; फरार आरोपी की तलाश जारी
Surat, Gujarat:सूरत जिला, कडोदरा क्षेत्र में गैंगवार की गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली। तीर्पुति सोसाइटी के गेट के पास आधी रात हुई घटना थी। रात के समय एक समूह ने चाकू से हमला किया, जिसके जवाब में दूसरे समूह के एक युवक ने गोली चलाई। इसके परिणामस्वरूप दोनों समूहों के चार लोग घायल हो गये और अस्पताल में उपचाररत हैं। गोली चलाने वाला आरोपी फरार है। दोनों समूहों के खिलाफ सूरत शहर के अलग-अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया; मारामारी, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के आरोप दर्ज किए गए। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।0
0
Report
मुंगेर के बरियारपुर ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से पर प्रशासन ने त्वरित मरम्मत के निर्देश दिए
Munger, Bihar:मुंगेर : बरियारपुर रेलवे ओवर ब्रिज के एक हिस्से के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ रेलवे ओवर ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुल की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्से एवं उससे उत्पन्न संभावित समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना किसी विलंब के आवश्यक तकनीकी कार्रवाई प्रारंभ की जाए तथा क्षतिग्रस्त हिस्से के शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मामले में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर पुल की तकनीकी स्थिति, आवश्यक कार्य, कार्ययोजना एवं प्रगति से जिला प्रशासन को अद्यतन रूप से अवगत कराने को कहा।0
0
Report
तरुण कपूर के धनबाद दौरे में बीसीसीएल खनन परियोजनाओं और झरिया मास्टर प्लान की समीक्षा
Dhanbad, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य बीसीसीएल की खनन परियोजनाओं, अग्नि प्रभावित क्षेत्रों, पुनर्वास स्थलों और जिले की प्रमुख विकास योजनाओं की समीक्षा करना है। पीएम के सलाहकार दुर्गापुर एयरपोर्ट पर धनबाद के उपायुक्त एसएसपी और बीसीसीएल सीएमडी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से धनबाद रवाना होने से पहले तरुण कपूर ने मैथन स्थित प्रसिद्ध मां कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद कोयला भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बीसीसीएल के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मुनीडीह क्षेत्र में संचालित कोल बेड मीथेन प्रोजेक्ट और लॉन्गवॉल प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। वे कुसुंडा क्षेत्र के एना फायर प्रोजेक्ट का भी दौरा करेंगे और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों से प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद करेंगे। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को वे झरिया मास्टर प्लान के तहत बेलगड़िया और करमाटांड़ पुनर्वास स्थलों का जायजा लेंगे। इसके बाद समाहरणालय सभागार में झरिया मास्टर प्लान, जेआरडीए, एनएचएआई, रेलवे, बीएसएनएल और टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।0
0
Report
Advertisement
आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद का कहना, मनु स्मृति समाज के वंचितों को रोकती किताब
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मनु स्मृति का मतलब समाज के शोषित वंचित को आगे ना बढ़ने वाली किताब है । इसमें साफ लिखा है कि समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले लोग को वही रहना चाहिए वे आगे ना बढ़ पाए इसको लेकर इसमे ही यह है। उन्होंने कहा कि यह काफी पुराना है और इसमें साफ है को जो व्यवस्था बनाए दी गयी उसे कोई तोड़ ना सके। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए लिखा गया जो समाज मे अभी भी विभेद चाहते है।0
0
Report
नेपाल जैसी आपदा जम्मू-कश्मीर में ग्लेशियर झीलों के फटने के खतरे से पहले से अधिक चिंता पैदा करती है
Chaka, नेपाल में हुई भारी तबाही ने जम्मू कश्मीर में चिंता और बढ़ा दी है: विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जम्मू-कश्मीर पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है, वरना ग्लेशियर झील के फटने से आने वाली बाढ़ (GLOF) और सिस्मिक ज़ोन 5.1 के कारण यहाँ और भी भयानक आपदा आ सकती है जो नेपाल से ज़्यादा भयावह हो सकती है। नेपाल में हुई भारी तबाही को देखने के बाद, जम्मू-कश्मीर के ग्लेशियर झील के फटने से आने वाली बाढ़ (GLOF) के प्रति संवेदनशीलता बढ़ गई है और ऊँचे क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों के फटने से भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है। онҳоро रोकने के लिए तुरंत रणनीतिक योजना बनाने और आपदा की तैयारी करने की मांग की गई है। अभी तक के सर्वे के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 155 ग्लेशियर झीलें हैं जिनमें पाँच उच्च जोखिम श्रेणी में हैं—ब्रमसार, चिरसार, नंडकोल, गंगाबल और भागसार। ये झीलें गांदरबल, कुलगाम, किश्तवाड़ और डोडा के ऊँचे इलाकों में स्थित हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि बर्फ या चट्टान गिरने, भूस्खलन, जलस्तर में अचानक बदलाव या प्राकृतिक बांध टूटने से झील फट सकती है और भारी मात्रा में पानी निचले इलाकों में आ सकता है, जिससे हज़ारों इमारतें, बड़े पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हो सकता है, साथ ही पनबिजली परियोजनाएं भी खतरे में आ सकती हैं। हाल के शोधों में जम्मू-कश्मीर के ऊँचे हिमालयी इलाकों में ग्लेशियर झीलों के फटने के जोखिम पर जोर दिया गया है और 18,000 ग्लेशियरों के तेज़ी से पिघलने की चिंता जताई गई है। यह खतरा दक्षिण-पूर्वी कश्मीर, लद्दाख, किश्तवाड़ और डोडा के कुछ हिस्सों में अधिक है, जहाँ ऊँचाई, ढलानें और संवेदनशील आबादी एक साथ हैं। भूकंप खतरे के कारण इलाके की भूकंपीय स्थिति भी जोखिम बढ़ाती है, जिससे भूस्खलन और ग्लेशियर झीलों के अस्थिर होने की संभावना रहती है और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आ सकती है। जम्मू-कश्मीर को भूकंप के लिहाज से उच्च जोखिम वाले ज़ोन में माना गया है और अब ज़ोन 5.1 में रहने का अनुमान है, जिसका मतलब है कि एक बड़ा भूकंप आ सकता है और उससे ग्लेशियर-झीलों का ढलान टूट सकता है। एक बड़े आकलन के अनुसार जम्मू-कश्मीर के लगभग 43,000 वर्ग किमी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा है, जो आपदा प्रबंधन के लिए चुनौती बढ़ाता है।0
0
Report
असम के सोनपुर टोल गेट बंद, खराब रोड से जनता ने किया विरोध
Guwahati, Assam:असम में अभी टोल गेट बहुत बढ़ चुका है इस टोल गेट में से गुवाहाटी के पास के इलाके सोनपुर के टोल गेट को आज स्थानीय लोगों ने तोड़-फोड़ कर बंद कर दिया जब तक रोड सही साइंटिफिक तरीके से नहीं बनता है तब तक इस टोल गेट को बंद रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने आज बड़ा हंगामा कर इस टोल गेट को बंद कर दिया। हंसतौर से देखा गया कि यह गुवाहाटी से ऊपरी असम जाने वाला सबसे बड़ा टोल गेट है और यहां पर लोग पैसे भरते हैं परंतु रोड जो है वह बहुत ही खराब था। लोगों का कहना है कि हम लोग अभी बहुत खुश है क्योंकि हम लोग अभी फ्री से टोल गेट पर कर सकेंगे क्योंकि यह रोड खराब है रोड अगर सही होता तो हम लोग पैसे देने में कोई भी प्रॉब्लम नहीं होता परंतु इस तरह से खराब रास्ते को लेकर हम पैसे क्यों दें इस तरह से अभी एक खुशी का माहौल भी देखा जा रहा है लोगों में.0
0
Report
Advertisement
बाणसागर से पानी छोड़े जाने के कारण सोन नदी जलस्तर बढ़ा, बिहार अलर्ट
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां मध्य प्रदेश के बाणसागर में बराज के कई फाटक को खोल दिए जाने के बाद सोन नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने लगी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सोन नदी में बढ़े जलस्तर को देखते हुए सोन बाराज पर दबाव बढ़ गया है। जिसको लेकर सोन बारात का लगभग सभी फाटक को खोल दिया गया है। जिसके उपरांत सोन बराज का पानी सीधे सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में गंगा का भी जलस्तर बढ़ सकता है। जिला प्रशासन ने सोन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है। खासकर सोन नदी के बीच में ऊंचे स्थान पर रहने वाले लोगों को वहां से हट जाने के लिए कहा जा रहा है। नौहट्टा, तिलौथू, नासरीगंज में माइक से लोगों को अलर्ट की जा रही है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश के वान सागर से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में कुछ देर के बाद वह पानी बिहार में प्रवेश कर जाएगी। ऐसे में सोन नदी पर दबाव बढ़ेगा। जिसको लेकर फिलहाल सभी फाटक को खोला जा रहा है।0
0
Report
झीरम मामले में फैसला अब 5 सितंबर को NIA अदालत सुनाएगी
झीरम मामले का फैसला टला, अब 5 सितंबर को NIA की विशेष अदालत सुनायेगी फैसला0
0
Report
रतलाम और सैलाना में चार दिन में चोरी की बेतहाशा बढ़ोतरी, नागरिकों में दहशत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में बीते चार दिनों में लगातार हुई चोरी से आम नागरिक हैरान-परेशान हैं. हालात यह कि रतलाम में एक दिन में चार चोरी, सैलाना में एक दिन में पांच चोरी हो गयी है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में देर रात हिट एंड रन: थार ने SUV को टक्कर दी, 3 घायल, चालक फरार
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर में देर रात हिट एंड रन हादसा! मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के नीचे हुआ सड़क हादसा तेज रफ्तार थार ने दूसरी SUV को मारी जोरदार टक्कर SUV कार कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री की पत्नी के नाम रजिस्टर्ड होने की जानकारी हादसे के बाद ई-ऑटो भी चपेट में आया टक्कर के बाद ई-ऑटो काफी दूर जाकर पलटा हादसे में ऑटो सवार 3 लोग घायल शंकर, मुकेश और उमाशंकर घायल तीनों घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हादसे में थार और दूसरी SUV भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया फरार चालकों की तलाश में जुटी मानसरोवर थाना पुलिस CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी0
0
Report
अजीतगढ़ नगर निकाय चुनाव 2026: 177 नामांकन के साथ तस्वीर साफ
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर अजीतगढ़ नगरनिकाय चुनाव 2026 अजीतगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने किए आवेदन, कुल 142 प्रत्याशियों ने 177 नामांकन दाखिल, रिटर्निंग अधिकारी मुनेश कुमारी के समक्ष के नामांकन दाखिल, कुल 25 वार्डों के लिए 142 प्रत्याशियों ने किए 177 नामांकन दाखिल अब फॉर्म वापसी के बाद होगी प्रत्याशी की तस्वीर साफ, जहां भाजपा ने सार्वजनिक की प्रत्याशियों की सूची वहीं कांग्रेस नहीं कर पा रही सूची को सार्वजनिक0
0
Report
सीकर नगर निकाय चुनाव: आखिरी दिन नामांकन 337 तक पहुँचा, मतदान की तैयारियाँ तेज
Sikar, Rajasthan:सीकर में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन रहा। नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पार्षद पद के दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई। शहर के अलग-अलग वार्डों से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक सीकर में कुल 337 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शनिवार को 103 नामांकन और गुरुवार को 5 नामांकन दाखिल हुए थे। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर और कोर्ट परिसर में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शहर कोतवाल की ओर से कोर्ट परिसर में मौजूद अनावश्यक लोगों को बाहर निकाल दिया गया, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्था बनी रहे। वहीं, जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कई प्रत्याशी और उनके समर्थक डीजे लेकर पहुंचे। डीजे की आवाज और भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करवाया और अनावश्यक भीड़ को वहां से हटाया। पुलिस की सख्ती के बाद कलेक्ट्रेट के बाहर स्थिति सामान्य हुई। इधर, नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 3 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। सीकर एसडीएम सुभाषचन्द्र ने बताया कि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए गए। आज लगभग 337 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। कल नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 3 सितंबर रहेगी। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान द्वितीय चरण में 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है और यह सूची दोपहर 3 बजे से पहले उपलब्ध हो गई थी। मेरा सभी मतदाताओं से यही कहना है कि अधिक से अधिक मतदान करें। जो भी पात्र व्यक्ति हैं और जिनका नाम मतदाता सूची में है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। जितना अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ेगा, उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा。0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान: वरिष्ठ नागरिकों को फर्जी कॉल से सावधान रखें
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तृतीय सप्ताह का शुभारंभ किया। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों से सावधान किया। अभियानों में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को ‘डिजिटल अरेस्ट’, पुलिस, CBI और ED अधिकारी बनकर की जाने वाली फर्जी कॉल तथा वीडियो कॉल के जरिए धमकाने वाले साइबर अपराधियों से बचने की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। इसलिए ऐसी कॉल आने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें। वहीं, खैरागढ़ थाना परिसर में स्कूली बालिकाओं को भी साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को OTP, बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।0
0
Report
शिक्षा का मंदिर या मौत का जाल: कागजों की चमक, हकीकत में टपकती छतें
Surajpur, Chhattisgarh:शिक्षा का मंदिर या मौत का जाल? कागजों की चमक, हकीकत में टपकती छतें0
0
Report
चौमूं नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने कमल खिलाने का दावा, बोर्ड बनाने की रणनीति
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर बिछी चुनावी चौसर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस सांसद अमराराम को लेकर बोले रामलाल शर्मा कहा चुनावो के बाद से सांसद हैं लापता चौमूं में खिलेगा कमल,नगर परिषद में बनायेगे बोर्ड जन भावनाओ के आधार पर वितरित किये है टिकट सभी पार्षद मिलकर करेंगे सभापति का करेंगे चुनाव पानी की समस्या का निस्तारण करने और बीसलपुर योजना के योजना चौमूं में लाने की कही बात नगर निकाय चुनाव को लेकर चौमूं में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी की चुनावी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने सांसद अमराराम पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद से सांसद क्षेत्र से लापता हैं और जनता के बीच दिखाई नहीं देते। रामलाल शर्मा ने दावा किया कि चौमूं नगर परिषद में इस बार भाजपा का बोर्ड बनेगा और शहर में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जनभावनाओं और कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर टिकटों का वितरण किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा समर्थित पार्षदों की जीत के बाद सभी निर्वाचित पार्षद मिलकर सभापति का चुनाव करेंगे। प्रेस वार्ता में शर्मा ने चौमूं की पेयजल समस्या को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इसके स्थायी समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने बीसलपुर पेयजल योजना को चौमूं तक लाने के लिए भी प्रयास करने की बात कही।0
0
Report
Advertisement
