227809
अमेठी-पुलिस अधिक्षक समेत कई की पैदल गस्त
Utelwa, Uttar Pradesh:अमेठी-पुलिड अधीक्षक अपर्णा रजत कौसिक द्वारा शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था को लेकर आम जनमानस को दिलाया भरोसा, इलाकेै में पूरी टीम के साथ किया पैदल गस्त।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तालाब में मिली 38 वर्षीय व्यक्ति की लाश
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के सोनवल गाँव के तालाब का मामला है जहाँ पर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबी मिली मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव( एम आर) राहुल कुमार की लाश। गाँव के तालाब में लाश मिलने से आस- पास के क्षेत्र में मची सनसनी। लाश मिलने की सूचना पर पहुँची एडिशनल एसपी, सीओ समेत पुलिस व फॉरेंसिक की टीम । लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाई में जुटी पुलिस। लगभग एक हफ्ते से लापता थे एम आर राहुल कुमार... परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।0
0
Report
वीडियो वायरल बनाने की चाल: जानिए क्या है ट्रिक
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो फॉर वायरल0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आस्था का सैलाब, सुबह से कतारें
Ujjain, Madhya Pradesh:खड़े हनुमान के दरबार में आज भी आस्था का सैलाब, सुबह 6 बजे से लगी कतारें देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, बाबा के साथ सेल्फी और फोटो लेते नजर आए लोग श्रद्धालुओं की सरकार से मांग- बाबा को यहीं रहने दें, उनका स्थान यहां से नहीं हटाया जाए उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर से लोग यहां पहुंच रहे हैं और बाबा के दर्शन कर रहे हैं। सुबह करीब 6 बजे से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दर्शन के लिए पहुंचे कई श्रद्धालु बाबा की तस्वीरें लेते और उनके साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर को लेकर लोगों की आस्था और उत्सुकता लगातार बनी हुई है। वहीं, एक होटल व्यवसायी ने बताया कि श्रद्धालु पहले खड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और इसके बाद महाकाल मंदिर जा रहे हैं। उनका कहना है कि बाबा को लेकर लोगों में खास आस्था देखने को मिल रही है। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के मन में फिलहाल एक ही भावना नजर आ रही है कि बाबा खड़े हनुमान को यहां से कहीं और न ले जाया जाए। श्रद्धालु प्रशासन और सरकार से भी निवेदन कर रहे हैं कि बाबा को इसी स्थान पर रहने दिया जाए और उनका स्थान यहां से नहीं हटाया जाए। खड़े हनुमान मंदिर के बाहर आज भी सुबह से जारी यह भीड़ बताती है कि मंदिर को लेकर लोगों की आस्था और जुड़ाव लगातार बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: दादरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडीसीपी) संतोष कुमार ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दादरी पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने दो-पहिया वाहन चोरी करने वाले इस अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दादरी निवासी कलुआ उर्फ इलियास, नितिन पंडित और अनमोल भारती को गिरफ्तार किया है। इन्हें ग्राम आनंदपुर जाने वाले रास्ते के पास से पकड़ा गया। दादरी पुलिस ने ग्राम कोट के सर्विस रोड से आनंदपुर जाने वाले रास्ते पर श्मशान घाट के पास घेराबंदी की थी। यहीं से इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि इन लोगों ने मोटरसाइकिलें चोरी कर जंगल में छिपाई हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान 18 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में रेकी करते थे। इसके बाद मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। चोरी की गई बाइकों को जंगल या किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में वे रास्ते में मिलने वाले लोगों को कम कीमत पर बेच देते थे। बाइक बेचने से जो पैसे मिलते थे, उन्हें आपस में बांटकर मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। इन पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनके दूसरे आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में भी पता कर रही है。0
0
Report
मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर तेज कार से दो युवकों की मौत, जांच शुरू
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। विंध्याचल थाना क्षेत्र प्रयागराज हाईवे पर अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने बाद में कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक रिपोर्ट नितेश सिंह, एसपी सिटी, मिर्जापुर0
0
Report
हापुड़ के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना, एक की मौत, दूसरा घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक अपना संतुलन खो बैठा, जिससे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई. इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक सवार छिटककर सीधे सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर घायल दोनों बाइक सवारों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स सम्मेलन: कनॉट प्लेस के शानदार तैयारी से कारोबार में उछाल की उम्मीद
New Delhi, Delhi:ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर कनॉट प्लेस में क्या तैयारी कितना फायदा होगा, नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अतुल भार्गव। ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन हो रहा है VVIP लोग आ रहे हैं तो इसका फायदा होता है। कनॉट प्लेस क्योंकि दिल्ली का दिल कहा जाता है तो यहां पर खास इंतजाम किए गए हैं लाइटिंग अलग से की गई है ताकि अलग ही एक नजारा देखने को मिले। विदेशी मेहमान यहां आएंगे जो बाजार हैं वहां पहुंचेंगे तो हॉस्पिटैलिटी देखेंगे तो उनको भारत के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे कारोबार भी बढ़ेगा और उनको पता चलेगा भारत कहां से कहां पहुंच गया। विदेशी मेहमान हैं वह भी चांदनी चौक कनॉट प्लेस खान मार्केट इन इलाकों में पहुंचेंगे तो उसका फायदा भी मिलेगा। हेरिटेज के बारे में विदेशी मेहमानों को जानकारी मिलेगी जिससे वह जब वापस लौटेंगे तो अपनी कंट्री में भी इसकी चर्चा करेंगे।0
0
Report
पप्पू यादव ने भागलपुर में बाढ़ राहत और भ्रष्टाचार पर किया कड़ा हमला
Naya Chak, Bihar:पुणिया सांसद पप्पू यादव ने भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष को बाढ़ कटाव के मुद्दे पर घेरा और जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग की है कि 40 साल से जो भी अधिकारी सिंचाई विभाग में रहे है उनपर जांच हो। जितना फ्लड फाइटिंग का कार्य हुआ इसकी जांच हो जितने लोगों ने करोड़ों लुटा है उसपर ईडी की कार्रवाई हो। सालों भर अधिकारी लूटते हैं सबसे बड़ी भूमिका नेताओं की होती है जो लूट में बड़ी भूमिका निभाते हैं। भागलपुर नवगछिया कुर्सेला कब तक तबाह होगा कब तक गंगा कोसी तबाह करेगी। बांध पर कम्युनिटी किचन में सड़ा हुआ यहां भोजन खाते हैं गंदा पानी पीकर रहते है बाढ़ पीड़ित। आप यहां हेलीकॉप्टर से आये आपने राघोपुर में नाव हादसे के बाद डूबे हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात नहीं कि। दो मंत्री हैं यहाँ बुलो मंडल हैं यहाँ हम भाई बुलो मंडल की मदद करने आये हैं। महिलाओं को पैसे दिए हैं कल जो 5 लोग डूबे हैं उन्हें भी कुछ नहीं मिला है मुख्यमंत्री जी घर के हैं उनसे उम्मीद है। अगर सरकार का खजाना अधिकारियों के लूटने के लिए है तो गरीबो के लिए हमारे पास उतनी संपति है कि कमी नहीं है। मुख्यमंत्री जी से कहना चाहेंगे कि हम आपका सहयोग करेंगे कोई कमी लोगो को नहीं होगी। विपक्ष की पूरी तरह कमी नजर आयी है कोई एमएलए एमपी नजर नही आये। कीड़े मकोड़े की तरह लोग मरते हैं, गरीब आदमी को पानी का बोतल नसीब नहीं है अमिरो को दूध मिल रहा है। जब मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित के लिए कुछ नहीं है तो बक्सर से पुर्णिया समेत कई जिलो को क्या मिलेगा। मेरी मांग है की पूरी तरीके से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कीजिए। इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने ट्वीट तक नहीं किया है। अमित शाह ने कहा था 5 साल में बाढ़ मुक्त बिहार करेंगे तो 20 साल में क्या किये। फरक्का को तोड़ दिया जाए। संजय झा केंद्र में रहकर अब तक फरक्का का समाधान क्यों नहीं कर पाए जो अब संवाद करना पड़ रहा है। पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भड़के उन्होंने कहा क्या तेजस्वी और विपक्ष के पास पैसे नहीं है चुनाव के लिए 100 करोड़ खर्च कर सकते हैं तो पटना के फ्लड में क्यों खर्च नहीं करते हैं। नेताओं के लिए पप्पू यादब के लिए अवसर सब मिलकर लूटो खूब लूटो, भागलपुर ,नवगछिया कुर्सेला अमदाबाद की स्थिति बुरी है मुंगेर सुल्तानगंज पर दबाव है। एक लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हुआ किसान का ऋण माफ कीजिये जितने कच्चे मकान है पीएम आवास योजना से घर मिले उन्हें। जो राघोपुर हादसे में मृतक हैं दोनों को 10 -10 लाख मुआवजा मिले। इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।0
0
Report
पदमपुर के वार्ड 22 में दो पक्षों की झड़प, मतदान केंद्र के पास तनाव
Jaipur, Rajasthan:श्रीगंगानगर से खबरपदमपुर के वार्ड नंबर 22 में दो पक्षो में हुई झड़प,माहौल गरमाया,पदमपुर पुलिस मौके पर, मतदान केन्द्र से कुछ दूरी पर झड़प0
0
Report
Advertisement
नगर पालिका सांचौर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं की समीक्षा
Jaipur, Rajasthan:Sanchore: नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण, वोटिंग के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण; जिला कलेक्टर प्रदीप के. गावडे और एसपी शैलेन्द्रसिंह इंदौलिया ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण; नगर पालिका सांचौर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण; मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधाओं का लिया जायजा.0
0
Report
पंचायती-नियाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी चुनौती: सचिन पायलेट कहते हैं, मिलकर लड़ेंगे चुनाव
Jaipur, Rajasthan:Jaipur Rajasthan nagrik karmchaari chayan aur Punjab prabhari ki zimmedari par bole Sachin Pilot Niyaay chayan sarkar ke kaamkaji ka report card Pailat bole- ye chayan batayenge ki Bhartiya Janta Party sarkar ne dhaai se paune teen saal me kitna kaam kiya. Chunav talne ka aarop, high court ki fatan ke baad sarkar ko niyay chayan karane pade, gram panchayat chayan ab tak ghoshit nahin, shahron ka vikas thama Pilat ne kaha- vikas, governance aur law and order chunav ke bade mudde bole- Congress is baar pehle se zyada seaten jeetegi. Road show nahi karne par bole, Congress ne door-to-door kampain kiya, praryasir aur prabhaariyon ne jameen par milkar kaam kiya. Punjab ki nayi zimmedari par boley paaylat Khadke aur Rahul Gandhi ne badi zimmedari di hai, jald Punjab jaakar chayan abhiyan shuru Karenge Punjab ki Aam Aadmi Party sarkar par aarop Saade chaar saal me Punjab ki janta ko darkinaar kiya, sarkar ne apni party ko surakshan dene ka kaam kiya. Bole- Punjab me drugs ka network chal raha hai, sarkar me ise rokne ki ichchha shakti nahin. Berozgari aur yuvakon ke videsh jaane ko lekar AAP aur kendriya sarkar par nishana. Rahul-Priyanka se Punjab aane ki appeal paaylat bole- Congress milkar puri taqat se chunav ladegi. CM face par bada bayan: “Hum sabhi milkar chunav ladte hain, yahi hamari paripati hai. Congress kisi ek CM face ke saath chunav nahin ladti.” Captaan Amarinder Singh ki wapsi par bole- is vishay me meri kisi se charcha nahin hui. BJP par palatwar “Jinhen gaaliyan dete the, aaj unhi ki sharan me kyon jana pad raha hai? Punjab me muqable ka daawa, paaylat bole- mukhya muqaabla Congress aur Aam Aadmi Party ke beech hoga.0
0
Report
कुरुक्षेत्र जनता दरबार में शिकायतें मौके पर निस्तारित; SP ने संवाद को दमदार बताया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने आज आदर्श थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्याएं सुनी。 पुलिस और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए आयोजित किए जा रहे जनता दरबार का असर अब धरातल पर भी दिखाई दे रहा है। कुरुक्षेत्र में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं。 एसपी ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए。 जनता दरबार आयोजित करने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि अगर किसी आमजन को अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी आ रही है, तो उसे सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिले। इसी उद्देश्य से हम जनता दरबार का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार भी करते हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें पहुंचकर अपनी शिकायतें और सुझाव दे सकें। आज जनता दरबार में करीब 30 से 35 शिकायतें सामने आईं। लगभग सभी शिकायतों में किसी न किसी रूप में समाधान निकाला गया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि जिन मामलों में एफआईआर दर्ज करने की आवश्यकता थी, उनमें नियमानुसार केस दर्ज किए गए。 एसपी ने कहा कि मैं थाने की ओवरऑल कार्यशैली की बात करूं, तो समाज के विभिन्न वर्गों से आए लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक फीडबैक दिया। जनता ही हमारी कार्यशैली का सबसे महत्वपूर्ण फीडबैक देती है और आज अधिकांश लोग पुलिस की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए। इसके लिए मैं थाना प्रभारी, संबंधित सुपरवाइजरी अधिकारियों और थाने के समस्त स्टाफ को बधाई देना चाहूंगा。0
0
Report
Advertisement
सीएम सैनी के सिरसा दौरे से पहले शहर में कूड़े और हड़ताल से तनाव
Sirsa, Haryana:एंकर रीड मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कल होने वाले सिरसा दौरे से पहले जिला प्रशासन में उस समय हड़कम्प मच गया, जब शहर की सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगे कूड़े के ढेर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई स्थानों से कूड़े के ढेर उठवाने शुरू कर दिए। हालांकि, इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में अभी भी कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं और सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाई है। गौर करने वाली बात यह है कि सिरसा जिले में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 37वें दिन भी जारी है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से धरने पर बैठे हैं और सरकार के खिलाफ अपना रोष जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना हड़ताल समाप्त कराने की कोशिश न करे। वहीं, सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस दलबल की मौजूदगी में जबरन कूड़े के ढेर उठवाए जा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा हड़ताल के बीच सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कर्मचारियों ने इसे उनके आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बताया है। मुख्यमंत्री के सिरसा दौरे से ठीक पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक ओर प्रशासन सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े को हटाकर शहर को साफ-सुथरा दिखाने की कवायद में जुटा है, वहीं दूसरी ओर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी है। शहर के कई हिस्सों में अब भी कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण जगह-जगह कूड़ा जमा है। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि दुर्गंध और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। फिलहाल सिरसा में एक तरफ मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है तो दूसरी तरफ 37 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। कर्मचारियों ने दो टूक कहा है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों की हड़ताल का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आ सकता है। वही कर्मचारियों का कहना है कि सीएम नायब सिंह सैनी अगर उनकी मांगों को पूरा करते है तो कर्मचारी अपनी हड़ताल छोड़कर सीएम नायब सिंह सैनी का स्वागत करेंगे। बाइट बलवंत कुमार , प्रदर्शनकारी कर्मचारी। बाइट नरेश कुमार , प्रदर्शनकारी कर्मचारी।0
0
Report
श्रीगंगानगर के वार्ड 23 में निर्दलीय प्रत्याशी समर्थक पर पैसे बांटने के आरोप
श्रीगंगानगर- श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 23 में हुआ विवाद, निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक पर पैसे बांटने के लगे आरोप, पैसे बांट रहे पूर्व पार्षद मानावालिया के साथ वार्ड वासियों का हुआ विवाद, पैसे बांटने के आरोपों की नही हुई अधिकृत पुष्टि, आरोपी पक्ष ने पैसे बांटने के आरोपो को नकारा , कड़ी मशक्कत के बाद कराया गया मामला शांत0
0
Report
गोरखपुर में डंपर के पीछे कार घसीटने का हैरतअंगेज हादसा, दो युवकों की जान बची
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: डंपर के आगे फंसी कार...खतरे में अटकी युवकों की जान, 100 मीटर तक घसीटी! गिड़ा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौराहे पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजकर 15 मिनट का वक्त... सड़क पर दौड़ता एक डंपर... और उसके आगे बुरी तरह फंसी एक डिजायर कार। उसके अंदर दो युवक फंसे थे... लेकिन डंपर चालक वाहन को रोकने की बजाय डंपर को आगे बढ़ाता रहा। टक्कर के बाद कार डंपर के आगे फंस गई थी और करीब 100 मीटर तक कार को घसीटते हुए डंपर राजघाट पुल की तरफ बढ़ता रहा। इस घटना को जिसे भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल रामगढ़ताल क्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी नवदीप तिवारी और कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद निवासी सौरभ अग्रवाल किसी काम के सिलसिले में गीडा स्थित महाराष्ट्रा फीड कंपनी गए थे। दोनों रात में स्विफ्ट डिजायर कार से वापस लौट रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी कार नौसढ़ चौराहे के पास पहुंची, तभी पीछे से आए बेकाबू डंपर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डंपर के आगे जाकर फंस गई। इसके बाद आरोप है कि चालक ने डम्फर में ब्रेक लगाने के बजाय डंपर को आगे बढ़ा दिया। कार सड़क पर घिसटती रही... अंदर बैठे दोनों युवक जान बचाने व मदद के लिए चिल्लाते रहे... मगर इस बात से बेपरवाह होकर जल्लाद बना डंपर राजघाट पुल की तरफ आगे बढ़ता चला गया। लेकिन तभी रात्रि गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों की नजर इस खौफनाक मंजर पर पड़ गई। पुलिस ने डंपर को रुकवाया... इसके बाद कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यानी कुछ सेकेंड की देरी... और मामला बड़ा हादसा बड़ा बन सकता था। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी चालक की पहचान संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के धनजौर निवासी हरिकेश पुत्र राजमन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। नौसढ़ चौराहे पर हुई ये घटना कई सवाल खड़े करती है। आखिर टक्कर के बाद चालक ने डंपर रोकने की बजाय कार को क्यों घसीटा? क्या चालक ने जानबूझकर वाहन आगे बढ़ाया या फिर हादसे के बाद नियंत्रण खो बैठा? फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर भी कब्जे में है। सबसे राहत की बात यही रही कि वक्त रहते पुलिस पहुंच गई... वरना डंपर के आगे फंसी कार में बैठे दोनों युवकों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।0
0
Report
Advertisement
