227409
अमेठीः गल्ला व्यवसायी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार
Raj Garh, Uttar Pradesh:अमेठी पुलिस के लिए चुनौती बनी गल्ला व्यवसायी बुजुर्ग की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। इसी कस्बे के रहने वाले गल्ला व्यवसायी की 10 जनवरी को अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। मृतक का शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर टाण्डा बांदा हाइवे किनारे मिला था। घटना के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कई टीमों का गठन कर खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी थीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांप काटने के बाद झाड़फूंक से मौत, अस्पताल पहुँचने में देरी से परिवार सदमे में
Khajuria Khurd, Bihar:शौच के दौरान 44 वर्षीय दुर्गा देवी को सांप ने काटा, अस्पताल की जगह ओझा के पास ले गए परिजन, सदर अस्पताल में मृत घोषित, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम वियो - चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव में सांप के काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में 44 वर्षीय महिला की जान चली गई। समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान तिवई निवासी हरवंश पासवान की पत्नी दुर्गा देवी के रूप में हुई है। पति हरवंश पासवान ने बताया कि मंगलवार को दुर्गा देवी गांव के बधार में अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घर आकर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी。 परिजन घबराहट में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की बजाय गांव के अमवा स्थित सती मां के स्थान पर झाड़फूंक कराने ले गए। झाड़फूंक के बाद तबीयत में हल्का सुधार दिखा तो परिजन उसे घर ले आए। लेकिन देर रात अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन रात में ही उसे भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुर्गा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया。 बुधुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सांप काटने के तुरंत बाद एंटी वेनम देने पर जान बच सकती थी। झाड़फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों से अंधविश्वास छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।0
0
Report
संतकबीरनगर में असलहे के बल पर मोबाइल लूट: तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : छिनैती की घटना का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने असलहे दिखाकर मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने के मामले में तीन अभियुक्तों गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके पास से छिनैती की 6 मोबाइल, एक अदद अवैध तमंचा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद किया है। पकड़े गए अभियुकतों ने जिले में मोबाइल छिनैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों को शहर के मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त असलहे के बल पर मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देते थे। बीते दिनों अभियुकतों ने एक ऑटो रिक्शा चालक सहित कई लोगों के साथ मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन और अभियुकतों की तलाश में जुटी थी ।अभियुकतों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
उदयपुर के JP अस्पताल में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में गिरफ्तारी तक कार्य बहिष्कार की घोषणा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के जेपी हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ मारपीट के मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस पुरे घटना क्रम को लेकर आज चिकित्सकों का आक्रोश फूट पड़ा। मामले के विरोध में शहर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में चिकित्सकों की आइएमए के बैनर तले विभिन्न चिकित्सकीय संगठन और हॉस्पिटल संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजिय की गई। जिसमे के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में आव्हान किया गया कि जब तक चिकित्सकों को भय मुक्त वातावरण में कार्य करने का माहौल मिले, साथ ही जब तक मारपीट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक कार्य को बंद रखा जाएगा। बैठक के बाद सभी चिकित्सक जिला कलेक्टरी पहुंचे। जहां एसपी से मुलाकात कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और चिकित्सकों को भय मुक्त वातावरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। वही पुलिस ने चिकित्सको को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी डॉ अमृता दुहन ने प्रतिनिधि मंडल को पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन करने का भरोसा दिलाया। जिससें मामले में जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। एसपी ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और विडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अकोले के किसानों ने कर्ज माफी आदेश के खिलाफ प्रदर्शन, अटी हटाने की मांग
Shirdi, Maharashtra:अकोले में शेतकरी कर्जमाफीच्या शासन आदेशाविरोधात संताप उफानले... जाचक अटींमुळे शेतकऱ्यांना न्याय मिळत नसल्याचा आरोप करत किसान सभा ने आदेशाची होळी केली… शहरातील महात्मा फुले चौकात मोठ्या संख्येने शेतकरी एकत्र येत आंदोलन छेडलं… सर्वांना संपूर्ण कर्जमाफी द्या आणि अटी रद्द करा अशी मागणी करत राज्यभर आंदोलनाची हाक देण्यात आलीय..0
0
Report
सेखाला CHC में पहली बार महिला नसबंदी शिविर, ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर उपखंड के सेखाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पहली बार महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत स्थायी परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच करने के बाद सफलतापूर्वक नसबंदी ऑपरेशन किए। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऑपरेशन के बाद सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयां, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा देखभाल संबंधी निर्देश दिए गए। शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक पात्र दंपत्तियों को परिवार कल्याण योजनाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्रवासियों ने CHC सेखाला में पहली बार आयोजित इस शिविर को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।0
0
Report
मालवीय नगर आगजनी: 21 मौतों के साथ हादसा, राहत अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:मालवीय नगर आगजनी की घटना | दिल्ली | भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "... ये बहुत दर्दनाक हादसा है। हमें सूचना मिली कि होटल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। अभी तक जो सूचना आ रही है उसके अनुसार 21 लोगों की मृत्यु की खबर है। सभी एजेंसियां घायलों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। मन बहुत दुखी हुआ है ये सुनकर, ये बहुत दर्दनाक हादसा है। प्रयास है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। जांच की बात है कि क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण ऐसी भीषण आगजनी की घटना घटी... लगातार प्रयास किया जा रहा है कि ऐसी छोटी-छोटी त्रुटियों को खत्म किया जाए...""AAP नेता सौरभ भारद्वाज के बयान पर उन्होंने कहा, "...दोषी जो भी होगा वो बचेगा नहीं ये मैं विश्वास दिलाता हूं लेकिन इस समय राजनीतिक बातें करना अच्छा नहीं होता... दिल्ली सरकार सारी जानकारी लोगों के सामने रखेगी।"0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा में डिप्रेशन से जूझ रहीं महिला प्रधान आरक्षक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या
Chhindwara, Madhya Pradesh:महिला प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या छिंदवाड़ा के देहात थाना स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी में आज सुबह पुलिस लाइन में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक (हेड कॉन्स्टेबल) ने आत्महत्या कर ली. मृतका दीपा नेगी ने अपने सूने घर में जाकर खुद को आग के हवाले कर दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अजय राणा और देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका डिप्रेशन की शिकार थीं और उनका नागपुर में इलाज चल रहा था. परिजनों के अनुसार दीपा नेगी पिछले काफी समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं . बुधवार सुबह वे अपनी मां के घर से यह कहकर निकली थीं कि गाड़ी में पेट्रोल डलवाने जा रही हैं. हालांकि वह वहां से करीब 500 मीटर दूर स्थित अपने खुद के सूने घर पहुंच गईं. इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर जाकर खुद को आग लगा ली. घर से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने मृतिका की मां और 16 वर्षीय बेटी को सूचना दी . मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दरवाजा खोला तो पाया कि महिला प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से जली हुई थी .जानकारी के मुताबिक मृतका दीपा नेगी को उनके पति के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी .सीएसपी अजय राणा ने बताया शुरुआती जांच में महिला के लंबे समय से डिप्रेशन में होने और नागपुर से इलाज चलने की बात सामने आई है घटनास्थल की तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. बाइट - सी एस पी अजय राणा छिंदवाड़ा0
0
Report
डूंगरपुर: 38 भैंसों का ट्रक जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:भैसों से भरा ट्रक जब्त, 38 भैसों को मुक्त करवाकर 4 आरोपी गिरफ्तार डूंगरपुर जिले की चौरासी थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है | पुलिस ने क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जाई जा रही 38 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और इस मामले में गुजरात के रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है | डूंगरपुर जिले के चौरासी थाने के थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस चौकी वैजा के सामने सहायक उप निरीक्षक ईश्वरलाल रोत मय जाब्ता द्वारा नाकाबंदी शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाकर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ट्रक के अंदर लोहे का डबल पार्टीशन बना रखा था। इन दोनों खानों में कुल 38 भैंसों के पैर और मुंह को रस्सियों से बेरहमी से बांधकर, उन्हें बेहद क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस टीम ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए सभी भैंसों को ट्रक से नीचे उतरवाया और उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर उन्हें राहत पहुंचाई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में गुजरात निवासी इस्तेखान, अरुण मुल्तानी, इनिस मुल्तानी, और मोहम्मद जुनैद को गिरफ्तार किया है | पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है |0
0
Report
30 मई से 28 जून तक मतदान कार्ड संशोधन के लिए जागरूकता रथ चला
Sambalpur, Odisha:ମେ ୩୦ ରୁ ଜୁନ ୨୮ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲୁଥିବା ଭୋଟର କାର୍ଡ ସଂଶୋଧନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ {SIR} ରେ ରେଢ଼ାଖୋଲ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ ର ଲୋକଙ୍କୁ ସଚେତନ କରିବା ପାଇଁ ବୁଲିଲା ସଚେତନତା ରଥ |ଭୋଟର କାର୍ଡ ରେ ନାଁ ଫୋଟୋ ଲେଖା ଠିକଣା ଇତ୍ୟାଦି ସଂଶୋଧନ ନିମନ୍ତେ ଆଜି ସଚେତନତା ରଥ ଟିକୁ ଅନୁଷ୍ଠାନିକ ଭାବେ ଉଦଘାଟନ କରିଛନ୍ତି Ush up ଜିଲ୍ଲାପାଳ ରଶ୍ମି ରଞ୍ଜନ ମହାନ୍ତ |0
0
Report
Advertisement
नीलगायों के नुकसान पर नियंत्रण के लिए बोमा पद्धति से राहत अभियान शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:किसानों को फसलों के नुकसान से राहत दिलाने की कवायद नीलगायों को बिना नुकसान पहुंचाए किया जाएगा गांधी सागर अभ्यारण पिपलिया राघो में तैयार हो रहा विशेष बोमा स्ट्रक्चर उज्जैन जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली नीलगायों की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। दक्षिण अफ्रीका में इस्तेमाल होने वाली बोमा पद्धति के जरिए नीलगायों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर संरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत जिले के पिपलिया राघो क्षेत्र से की जा रही है। उज्जैन जिले के कई ग्रामीण इलाकों में नीलगाय किसानों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। रात होते ही झुंड के झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की जा रही थी। अब वन विभाग ने इस चुनौती से निपटने के लिए साउथ अफ्रीकन बोमा पद्धति को अपनाया है। इसके तहत फनल आकार का एक विशेष ढांचा तैयार किया जाता है, जिसमें नीलगायों को धीरे-धीरे हांककर लाया जाता है। जैसे-जैसे जानवर आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे अलग-अलग हिस्सों के पर्दे बंद कर दिए जाते हैं, जिससे वे सुरक्षित रूप से नियंत्रित क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। वन विभाग फिलहाल बोमा स्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक क्षेत्र की निगरानी की जाएगी ताकि नीलगाय इस स्थान के माहौल में सहज हो सकें। इसके बाद मैनुअल हर्डिंग यानी हाका लगाकर उन्हें बोमा तक लाने का प्रयास किया जाएगा। सफल होने पर नीलगायों को विशेष ट्रांसपोर्ट वाहन से सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अनुसार चयनित क्षेत्र में नीलगायों के तीन से चार बड़े झुंड सक्रिय हैं और प्रत्येक झुंड में करीब 20 से 25 जानवर मौजूद हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए राजगढ़ और शाजापुर की अनुभवी टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी इसी मॉडल को लागू किया जाएगा。0
0
Report
बिहार में गरीबी, महंगाई और घपला पर आरजेडी का बड़ा आंदोलन का आह्वान
Patna, Bihar:RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा की व्यापक आंदोलन होगा गरीब काफी बिहार में है वर्ल्ड बैंक के रिपोर्ट में और जितने भी एजेंसी हैं वर्ल्ड में विश्लेषण करने वाली उनके रिपोर्ट में बिहार गरीबी में सबसे ऊपर में है नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर गए थे किसके लिए समृद्धि करने गए थे बिहार में गरीबी रेखा नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए तीन דולר है जिसमें शिक्षा भवन नहीं है और रोटी सिर्फ है कपड़ा नहीं है बराबर बिहार सरकार करती हैं कि भारत सरकार का जहां 7% विकास दर रहता है वहां 11प्रतिशत बिहार का विकास है तो बिहार को भारत सरकार से आगे होना चाहिए लेकिन बिहार की स्थिति यह क्यों है बिहार में गरीबी मिटी नहीं गरीबी बड़ी 1200 करोड़ रूपया जब लालू यादव मुख्यमंत्री थे कहा गया तीन-चार ट्रेजरी में निकाल लिया गया है लालू यादव ने FIR कराया और दोषियों को जेल भिजवाया लेकिन खुद लालू यादव को जेल भेज दिया गया पर महालेखाकार को द्वारा बिहार सरकार से यह पूछा जा रहा है कि 72 हजार करोड़ मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सरकार ने डकार लिया गया महालेखाकार जब हिसाब मांग रहा है तो हिसाब क्यों नहीं दे रहे हो इसमें पूरी तरह से घोटाला किया गया घपला किया गया है बिहार में महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है देश में भी बढ़ रहा है बिहार की विधि व्यवस्था खराब है अत्याचार बलात्कार बिहार में बढ़ गया है बिहार में बेरोजगारी काफी है पुल जिस तरह से टूटा है उसे पर क्या हुआ जब टेंडर में घपला होगा तो भ्रष्टाचार बढ़ेगा 9 जून को प्रखंड और आंचल स्तर पर और 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना किया जाएगा0
0
Report
मैक्स अस्पताल में 39 मरीज, 18 की मौत, ICU में तनावपूर्ण स्थिति
Noida, Uttar Pradesh:मैक्स हॉस्पिटल 39 मरीज़ों में से 18 मृत अवस्था में लाए गए, 15 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 8 मरीज़ वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। मामूली रूप से घायल 5 मरीज़।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के मालवीय नगर आग हादसे में 20 से अधिक मौत, होटल व्यवसायी पर सवाल
Delhi, Delhi:दिल्ली के मालवीय नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है मालवीय नगर में एक होटल के अंदर आग लगने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है ऐसे में सिस्टम पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर इन मौत का जिम्मेदार कौन है इşiको लेकर हमने पहाड़गंज में होटल व्यापारियों से बात की पहाड़गंज के होटल महासंघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल और अन्य होटल व्यापारियों ने जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि हम होटल व्यापारी हर नॉर्म्स का पालन करते हैं उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया साथ ही कहा की सरकार के द्वारा जो भी गाइडलाइंस हमें दी जाती है हम उनका समय-समय पर अनुपालन करते हैं0
0
Report
ललितपुर के जाखलौन में बुजुर्ग शव नदी किनारे, हत्या का आरोप जमीनी विवाद पर
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक बुजुर्ग का नदी किनारे क्षत विक्षत हालत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी , परिजनों ने गांव के ही एक मुस्लिम परिवार पर जमीनी विवाद म चलते निर्मम हत्या करने का आरोप लगाया है । घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव की है । मृतक के परिजनों के अनुसार जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव निवासी बुजुर्ग धनीराम झा अपने खेत पर लगे आमों की रखवाली के लिये गये हुये थे । जहां आरोपियों द्वारा धनीराम की निर्मम हत्या कर शव को खेत से करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर फेंक देने का आरोप लगाया है , जिसका शव मिलने के बाद परिजनों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है ।0
0
Report
धमतरी में अवैध रेत खदानों पर बड़ा एक्शन: 47 वाहन जब्त, भंडारण अनुमति निरस्त
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है..... अलग-अलग रेत खदानों में मशीनों के जरिए गैरकानूनी तरीके से रेत निकाले जाने की शिकायत मिलने पर प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की...... वही जांच के दौरान 5 जेसीबी, 10 हाईवा और 32 ट्रैक्टर अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे पाए गए..... टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 47 वाहनों को जब्त कर लिया..... इसके साथ ही एक रेत भंडारण की अनुमति भी निरस्त कर दी गई...... बताया गया है कि जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई खदानों में नियम-कायदों को दरकिनार कर मशीनों से रेत निकाली जा रही है...... शिकायतों के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं...... वही कलेक्टर ने कहा कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी...... प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है0
0
Report
Advertisement
