Amethi: पुलिस ने किया बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
Raj Garh, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में जिले के थानों द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा जांच की गई। इस दौरान विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बैंकों के अंदर-बाहर और आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और नई उम्र के लड़कों की चेकिंग व पूछताछ भी की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
