229302
अमेठीः पुलिस ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नबंरों के बारे में दी जानकारी
Fursatganj, Uttar Pradesh:फुरसतगंज पुलिस ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को इकट्ठा करके उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आपातकालीन समय में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने लिए कहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोदड़ी में पुरानी रंजिश ने ली युवक की मौत, पिता-बेटे पर हत्या के आरोप
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:गोदड़ी गांव में खूनी वारदात, 40 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों ने बाप-बेटे पर लगाया हत्या का आरोप हरदा जिले के ग्राम गोदड़ी में पुरानी रंजिश के चलते खूनी वारदात का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से हुए हमले में 40 वर्षीय राकेश यदुवंशी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक पिता-पुत्र पर दराती से हमला कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से घरेलू विवाद को लेकर मामला चल रहा था। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ED ने रोमानिया से प्रत्यर्पित आरोपी के जरिये 177 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग पर कार्रवाई
New Delhi, Delhi:टोरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी रोमानिया से भारत लाया गया, ED ने 177 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की कार्रवाई... तीन सदस्यीय ED टीम आरोपी एलेक्स को लेकर Mumbai पहुंची, UAE के रास्ते भारत लाया गया.. टोरेस ज्वेलरी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ED ने मुख्य आरोपियों में शामिल विदेशी नागरिक ओलेक्सांद्र जापिचेंको उर्फ एलेक्स को रोमानिया से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है। ED की तीन सदस्यीय टीम आरोपी को UAE के रास्ते भारत लेकर पहुंची। 17 नवंबर 2026 को शाम 4:45 बजे आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। इस पूरी प्रक्रिया में CBI ने भी अहम भूमिका निभाई। CBI भारत की तरफ से इंटरपोल से जुड़े मामलों की नोडल एजेंसी है। उसने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ED के साथ मिलकर आरोपी को भारत वापस लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। 177.12 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप... ED की जांच के मुताबिक, M/s Platinum Hern Private Limited टोरेस ज्वेलरी ब्रांड के नाम से शोरूम चलाती थी। कंपनी पर आरोप है कि उसने छोटे निवेशकों को मोटे मुनाफे और रेफरल बोनस का लालच देकर निवेश कराया। इसके साथ ही कम कीमत की ज्वेलरी को कई गुना ज्यादा कीमत पर बेचने का आरोप भी है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने बड़ी मात्रा में नकदी इकट्ठा की और इस रकम को वैध कारोबार में लगाने के बजाय हवाला ऑपरेटरों के जरिए दूसरी जगह भेजा। बाद में इस पैसे को USDT क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का भी आरोप है। ED ने अब तक इस मामले में अपराध से अर्जित रकम यानी Proceeds of Crime की कीमत 177.12 करोड़ रुपये आंकी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, ओलेक्सांद्र जापिचेंको इस पूरे नेटवर्क में अहम भूमिका निभा रहा था और पैसे की वसूली तथा उसे दूसरी जगह भेजने के निर्देश देता था। मार्च 2025 में हुई थी एक आरोपी की गिरफ्तारी ED ने इस मामले में 26 मार्च 2025 को अल्पेश प्रवीणचंद्र खारा को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह ओलेक्सांद्र जापिचेंको के निर्देश पर काम कर रहा था. इस मामले में ED ने 22 मई 2025 को मुंबई की विशेष PMLA अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल की थी। अदालत ने 29 जुलाई 2025 को इसका संज्ञान लिया। इंटरपोल रेड नोटिस के बाद रोमानिया में पकड़ा गया था आरोपी ओलेक्सांद्र जापिचेंको भारत में जांच से बचकर विदेश में रह रहा था। मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 3 नवंबर 2025 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। इसके बाद ED के अनुरोध पर इंटरपोल ने आरोपी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश के दौरान 23 मई 2026 को उसे रोमानिया में अस्थायी रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रोमानिया की अदालतों में प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया चली। ED ने रोमानियाई अधिकारियों को जरूरी जवाब और दस्तावेज उपलब्ध कराए। बुखारेस्ट की अदालत ने भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया, जिसे बुखारेस्ट कोर्ट ऑफ अपील्स ने भी बरकारार रखा। रोमानिया और UAE का ED ने जताया आभार आरोपी को भारत लाने के लिए ED ने रोमानिया सरकार और बुखारेस्ट स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (NCB) का आभार जताया है। इसके अलावा UAE के अधिकारियों, CBI (NCB इंडिया), विदेश मंत्रालय और दूसरे संबंधित विभागों के सहयोग की भी सराहना की है। ED का कहना है कि इस प्रत्यर्पण से यह संदेश जाता है कि आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में विदेश भागने वाले आरोपियों को भी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए भारत लाकर कानून का सामना कराया जा सकता है।0
0
Report
गडचिरोली में माओवादी हथियार और विस्फोटक जंगल से बरामद, पुलिस ने बड़ी सफलता पाई
Pakhanjur, Chhattisgarh:माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है। दरअसल, गडचिरोली पुलिस को गार्डेवाड़ा थाना क्षेत्र के हिक्केर जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष अभियान दल की पांच टुकड़ियों और बीडीडीएस की दो टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। जंगल में सघन तलाशी के दौरान बीडीडीएस की टीम ने जमीन में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। इसमें एक 12 बोर रायफल, एक एयर गन, 303 के 13 और 8 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड, 18 बीजीएल सेल, दो बीजीएल लॉन्चर और 10 डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा 21 सुराका सेल, होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 वायर बंडल और अन्य माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस तरह के हथियार और विस्फोटक जंगलों में छिपाकर रखते थे। बरामद सामग्री को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई को गडचिरोली पुलिस के विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की है。0
0
Report
Advertisement
खूँटी में इनोवा कार पेड़ से टकराई, पाँच घायल—ओडिशा से देवघर जा रहे थे
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र – खूँटी। स्लग – इनोवा कार पेड़ से टकराई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल। खूँटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। कर्रा-राँची मुख्य मार्ग पर छाता नदी के निकट बगडेगा के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग ओडिशा से देवघर बाबा धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवकों और कर्रा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से पाँच लोग इनोवा कार संख्या ओडी-35-डी-7395 से देवघर बाबा धाम जा रहे थे। इसी दौरान कर्रा-रांची मार्ग पर छाता नदी और मसमानो गांव के बीच बगडेगा के समीप लगभग तीन बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सुजीत कुमार बेहरा, सच्चिदानंद समल, सरोज कुमार साहू, सत्यजीत बेहरा और सूर्यकांत महाभोय घायल हो गए। सभी घायल ओडिशा के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक और कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल खूँटी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी फोन के माध्यम से दुर्घटना की सूचना दे दी है।0
0
Report
मेहरमा अस्पताल में 15 दिन के नवजात की लावारिस स्थिति, मां फरार
Godda, Jharkhand:गोड्डा में ममता को शर्मसार करते हुए एक मां अपने पंद्रह दिनों के नवजात बच्चे को छोड़कर अस्पताल से फरार हो गई। उसके साथ बतौर केयर टेकर एक और महिला थी, वह भी गायब हो गई है। घटना मेहरमा सीएचसी की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के महिला वार्ड के सफाई के दौरान करीब 15 दिन की एक नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिलने की खबर से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। वाकया सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच का है। इस संबंध में सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने बताया कि अस्पताल की सफाई कर्मी जब अस्पताल के महिला वार्ड की साफ-सफाई कर रही थी, तब उसकी नजर लावारिस अवस्था में पड़ी नवजात बच्ची पर पड़ी। इसके बाद सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलते ही उन्होंने बच्ची को अस्पताल में कार्यरत नर्स की देखरेख में सौंप दिया। चिकित्सक के अनुसार बच्ची स्वस्थ है।घटना की जानकारी तत्काल मेहरमा थाना को दी गई।मेहरमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सन्मुख राम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने बाल कल्याण समिति को भी घटना से अवगत करा दिया है। फिलहाल नवजात बच्ची अस्पताल में चिकित्सकीय देखरेख में है।पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
बारसोई जीआरपी वाहन से छह साल के बच्चे घायल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Katihar, Bihar:कटिहार जिला के बस्तौल -सोनैली मुख्य मार्ग पर बौंरा चौक के समीप पुलिस वाहन की चपेट में आने से लगभग छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया. घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई. आक्रोशित ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने जीआरपी पुलिस वाहन को घेर लिया. लोगों का आरोप था कि बच्चे को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर निकलने की कोशिश कर रहा था. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे में बौंरा गांव का बच्चा घायल हुआ. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. स्थिति को देखते हुए सालमारी के अलावा कदवा, डंडखोरा सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई. इधर, बारसोई जीआरपी ने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बारसोई रेल पुलिस का था. वाहन कैदी को न्यायिक हिरासत में सौंपने के लिए बारसोई से कटिहार ले जा रहा था. इसी दौरान बस्तौल सड़क के समीप बच्चा बारसोई जीआरपी वाहन की चपेट में आ गया. मौके पर पहुंचे कदवा थाना इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में हल्की सूजन है. बच्चे को बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया है. वहीं, बारसोई जीआरपी की ओर से बच्चे को गंभीर चोट नहीं आने की बात कही गई है. वाहन में सवार कैदी भी सुरक्षित बताया गया है. घटना के बाद बारसोई जीआरपी पुलिस टीम कटिहार सुरक्षित लौट गई और मौके पर स्थिति सामान्य है.0
0
Report
Advertisement
800 मीटर लैंडस्लाइड लेक में दिखा रहस्यमयी जीव; विभाग ने मगरमच्छ न माना
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट तहसील के कुंवारी क्षेत्र में शम्भू नदी पर बनी करीब 800 मीटर लंबी लैंडस्लाइड लेक एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह झील से संभावित आपदा का खतरा नहीं, बल्कि पानी के भीतर दिखाई देने वाला एक रहस्यमयी जीव है। ग्रामीणों का दावा है कि झील में मगरमच्छ जैसा बड़ा जीव तैरता दिखाई दे रहा है। उसके पानी में हलचल पैदा करने से झील की सतह पर कंपन जैसी स्थिति बन रही है। इस दृश्य ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों के अनुसार, झील में दिखाई देने वाला जीव आकार में काफी बड़ा है और उसकी गतिविधियां सामान्य जलीय जीवों से अलग नजर आती हैं। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के बीच इस जीव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सवाल यह भी है कि ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस झील में आखिर इतना बड़ा जीव कौन सा हो सकता है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने झील में मगरमच्छ होने की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि ग्लेशियर क्षेत्र की इस झील में मगरमच्छ का पाया जाना सामान्य परिस्थितियों में संभव नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, यह किसी सांप की प्रजाति या अन्य जलीय जीव की गतिविधि भी हो सकती है। वास्तविक स्थिति मौके पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विभाग की टीम क्षेत्र में जाकर जांच करेगी।0
0
Report
जालौन में उधारी मांगने पर दुकानदार पर हमला, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुकानदार द्वारा उधारी मांगने पर गुस्साया युवक, लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन साथियों संग दुकान पर पहुंचा युवक, साथियों के साथ दुकानदार पर बोला हमला बोलकर की मारपीट, दबंगों की दबंगई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, इलाकाई लोगों के ललकारने पर भागे दबंग, पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सौंपी तहरीर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस इलाके का मामला。0
0
Report
शिक्षक ट्रांसफर नीति कैबिनेट के समक्ष ड्राफ़्ट, राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त
Kota, Rajasthan:Kota शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़ी बड़ी खबर, ट्रांसफर नीति लागू करने की तैयारी में शिक्षा विभाग, ट्रांसफर पॉलिसी पर काम लगभग पूरा, नेताओं के चक्कर काटने से मिलेगी निजात,शिक्षक डिजायर पोस्ट के लिए सॉफ्टवेर पर अपलोड करेंगे जानकारी, ट्रांसफर पॉलिसी का तैयार ड्राफ्ट जल्द रखा जाएगा कैबिनेट के समक्ष, बिना किसी डिजायर और राजनीतिक हस्तक्षेप के होंगे ट्रांसफर, हालांकि सरकारी स्तर पर नीति को मंजूरी मिलना अभी बाकी,मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद होना नियम लागु0
0
Report
Advertisement
Vaishali: मंत्री ने घर-घर अक्षत पहुँचाकर पीएम मोदी कार्यक्रम को सफल बनाने का किया प्रयास
Patna, Bihar:21 नवम्बर को वैशाली के राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में दिन रात जुटे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अक्षत लेकर घर-घर पहुंचा रहे आमंत्रण। वैशाली जिला के महुआ ,राजापाकड़ विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में विशेष जनसंपर्क अभियान कर हर घर अक्षत पहुंचा दिया आमंत्रण。0
0
Report
गडचिरोली में जंगल से भारी हथियारों का जखीरा बरामद
पखांजूर एंकर, छत्तीसगढ़ -महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र गडचिरोली जिले में माओवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अग्निशस्त्र, 31 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है。 दरअसल, गडचिरोली पुलिस को गार्डेवाड़ा थाना क्षेत्र के हिक्केर जंगल में माओवादियों द्वारा हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 17 नवंबर को पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष अभियान दल की पांच टुकड़ियों और बीडीडीएस की दो टीमों को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया。 जंगल में सघन तलाशी के दौरान बीडीडीएस की टीम ने जमीन में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। इसमें एक 12 बोर रायफल, एक एयर गन, 303 के 13 और 8 एमएम के 18 जिंदा कारतूस, तीन ग्रेनेड, 18 बीजीएल सेल, दो बीजीएल लॉन्चर और 10 डेटोनेटर शामिल हैं। इसके अलावा 21 सुर ाका सेल, होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर, 22 वायर बंडल और अन्य माओवादी सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, माओवादी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस तरह के हथियार और विस्फोटक जंगलों में छिपाकर रखते थे। बरामद सामग्री को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है。 इस पूरी कार्रवाई को गडचिरोली पुलिस के विशेष अभियान दल, प्राणहिता यूनिट, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक एम. रमेश ने अभियान में शामिल जवानों की सराहना की है。0
0
Report
खंडवा में दरगाह हटाने के दौरान हंगामा, शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट में तीखी बहस
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा सड़क किनारे दरगाह हटाने को लेकर शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी बहस मानसिंग आईमिल की दीवार तोड़ी खंडवा के मानसिंग आईमिल चौराहे पर आज एक दरगाह हटाने के दौरान जमकर हंगामा हो गया। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रही मानसिंह मिल की दीवार को हटाने पहुंची थी। इसी दौरान दीवार के पास बनी दरगाह और उसके आसपास के अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा था। इसी बीच सैकड़ों मुस्लिम लोग जुट गए और विरोध करने लगे। लोग बड़ी संख्या में दरगाह के पास जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे शहर काजी और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच दरगाह को लेकर तीखी बहस भी हुई है। शहर काजी ने आपत्ति लेते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। फिलहाल दरगाह को छोड़कर दीवार और दरगाह के शेड को हटा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने कहा कि मास्टर प्लान के आधार पर रोड का चौड़ीकरण होना है। इसलिए मानसिंह मिल की ऊंची दीवार को हटाया जाना है। दीवार के साथ ही रास्ते में दरगाह का हिस्सा 8 से 10 फीट भीतर है। दीवार का मलबा मजार पर गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो सकती है, इसलिए सबसे पहले दरगाह के आसपास का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, बाद में दीवार को तोड़ा जाना था। इसे लेकर नगर निगम की जेसीबी मशीन बुलाकर कार्रवाई की जा रही थी। लोगों को आपत्ति है, उन्हें बातचीत का मौका दिया गया है। कुछ देर बाद शहरकाजी सैयद निसार अली ने लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि दरगाह को नहीं हटाया जाएगा। इधर, प्रशासन ने दरगाह को छोड़कर मिल की दीवार तोड़ दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल CSP सहित तीनों थाने के थाना प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद थे.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर विकास प्राधिकरण ने रानी रोड पर अवैध ठेलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के प्रमुख पर्यटन क्षेत्र फतहसागर झील के किनारे स्थित रानी रोड पर यातायात में बाधा बन रहे अवैध ठेलों और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई के दौरान यूडीए के दस्ते ने रानी रोड के किनारे अवैध रूप से खड़े ठेलों व व्यापारियों को हटाया। मौके पर मौजूद ठेलों को ट्रॉली में भरकर जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश और सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में रानी रोड किनारे दोबारा ठेले न लगाए जाएं, अन्यथा जब्ती के साथ-साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
स्वामित्व पोर्टल लॉन्च: ग्राम नागरिक अब घर बैठे संपत्ति आपत्तियां दर्ज करें
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामित्व योजना से जुड़ी आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए की स्वामित्व पोर्टल की लॉन्चिंग ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक घर बैठे स्वामित्व पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे संपत्ति संबंधी आपत्तियां एवं शिकायतें- मुख्यमंत्री नागरिक अपने मकान और प्लॉट का विवरण ऑनलाइन देख सकेंगे तथा गलतियों को ठीक करवाने के लिए शिकायत दर्ज कर सकेंगे 2018-19 में हरियाणा सरकार द्वारा स्वामित्व योजना शुरू की गई थी जिससे प्रभावित होकर केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में किया लागू आज प्रदेश में रेवेन्यू हरियाणा की वेबसाइट पर एक ही स्थान पर राजस्व संबंधी सभी सेवाएं आमजन के लिए उपलब्ध - मुख्यमंत्री पोर्टल पर नागरिक अपनी संपत्ति को डिजिटल मानचित्र पर भी देख सकेंगे मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों व अन्य राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश, पोर्टल पर आने वाली शिकायतों व आपत्तियों का निपटान साथ-साथ करें0
0
Report
डीडवाना में स्कूल बस ब्रेक फेल: पिकअप और बाइक क्षतिग्रस्त, बच्चों की जान बची
डीडवाना में स्कूल बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागौर रोड पर ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हुई निजी स्कूल की बस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पिकअप को करीब 10 मीटर तक घसीटती रही। इसके बाद पिकअप एक पेड़ से जा टकराई, जिसके बाद बस रुक पाई। इस दौरान पिकअप और बस की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी आ गईं। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बस में सवार निजी स्कूल के छात्रों को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एक छात्र को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़े लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। बेकाबू बस को देखकर लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही सेकंड में घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और परिवहन नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस के पीछे न तो बस का नंबर स्पष्ट रूप से अंकित था और न ही कोई आवश्यक संकेतक नजर आया। सवाल यह है कि आखिर नियमों की अनदेखी कर बच्चों को ले जाने वाले इन स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच कौन कर रहा है? मासूम बच्चों की जिंदगी से जुड़े स्कूल वाहनों में ब्रेक, फिटनेस और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच बेहद जरूरी है। अब इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना पर्याप्त जांच के जैसी बसें सड़कों पर कैसे दौड़ रही हैं।0
0
Report
Advertisement
