227813
अमेठी - पुलिस के हाथ लगा 25 हजार का ईनामिया बदमाश
Pure Pahlwan, Uttar Pradesh:अमेठी ,चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुसाफिर खाना पुलिस ने 25,000 के इनामिया बदामश को किया गिरफ्तार. गिरफ्तार हुए इनामिया अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस किया बरामद. मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के पिण्डारा नहर के पुल के पास से बदमाश की हुई गिरफ्तारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
150 साल पुराने रेलवे ग्राउंड का ताला खुला, विरोध में भाजपा नेता
Bathinda, Punjab:ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਦੀ ਖਬਰ ਦਾ ਅਸਰ 150 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਰੇਲਵੇ ਗਰਾਉਂਡ ਜਿਸ ਨੂੰ ਮਹਿਕਮੇ ਨੇ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਤਾਲਾ ਅੱਜ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਬਠਿੰਡਾ ਲਾਈਨੋਂ ਪਾਰ 1 ਲੱਖ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਬਾਦੀ ਵਾਲੇ ਏਰੀਏ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਇੱਕੋ ਹੀ ਗਰਾਊਂਡ ਮਿਲਿਆ ਸੀ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸੈਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ 2000 ਰੁਪਏ ਫੀਸ ਰੱਖ ਕੇ ਇਸ ਨੂੰ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਤਾਲਾ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕੀਤਾ ਸੀ ਵਿਰੋਧ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਸੀ ਭਾਜਪਾ ਦੁਆਰਾ ਕੱਢੀ ਗਈ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਯਾਤਰਾ ਚ ਵੀ ਲੀਡਰਾਂ ਨੂੰ ਸਵਾਲ ਕੀਤੇ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ ਦੇ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ sਾਬਕਾ ਐਮਐਲਏ ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਗਰਾਉਂਡ ਦਾ ਤਾਲਾ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਫੈਸਲਾ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਹੈ ਇਸ ਕਰਕੇ ਜਦ ਇਹ ਗੱਲ ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਕੋਲ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਨੂੰ ਖੋਲਣ ਦੇ ਆਰਡਰ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਨੂੰ ਕਦੇ ਵੀ ਤਾਲਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਇਸ ਦੀ ਦੇਖਭਾਲ ਲਈ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੀ ਬਣਾਵਾਂਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਏਰੀਏ ਦੀ ਵੱਡੀ ਆਬਾਦੀ ਇਸ ਗਰਾਊਂਡ ਨਾਲ ਜੁੜੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਤੁਹਾਡੇ ਨਾਲ ਕਦੇ ਵੀ ਗਰਾਊਂਡਾਂ ਨੂੰ ਤਾਲੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗਰਾਊਂਡ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਤਾਲਾ ਨਹੀਂ ਲਗਾਇਆ ਸੀ ਪਰ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਹੋਇਆ ਜਿਸ ਦਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਡੱਟ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਇਹ ਗੱਲ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਣ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਗਲਤ ਹਨ। ਸਰੂਪ ਚੰਦ ਸਿੰਗਲਾ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰੀ。0
0
Report
सासाराम में पुतला फूंक, राजद नेताओं ने चुनाव आयुक्त पर आरोप लगाए
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर यह पुतला फूंका गया। इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रह चुके अनीता देवी, पूर्व विधायक विजय कुमार मंडल सहित कई नेता मौजूद रहे। इन लोगों ने भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाये तथा इन लोगों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपने दो सहयोगियों को दरकिनार कर जिस तरह से पूरे देश में चुनाव कराया। इससे चुनाव आयोग की पोल खुल गई है। जिसके खिलाफ वे लोग आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा, पश्चिम बंगाल बिहार आदि प्रदेशों में एकतरफा परिणाम के लिए ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से दोषी है। उन्होंने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त का वे लोग सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पुतला फूंक रहे हैं। जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। बाईट -- विजय कुमार मंडल (पूर्व विधायक) राजद। बाईट -- अनीता देवी (पूर्व मंत्री)0
0
Report
बालोद के मरकाटोला घाट पर भीषण सड़क हादसा: गेहूं भरे ट्रक ने खराब वाहन को मारी टक्कर, अब तक 6 की मौत,
Balod, Chhattisgarh:बालोद जिले के मरकाटोला घाट में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। कवर्धा से जगदलपुर जा रही स्वराज माजदा वाहन खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह करीब 11:30 बजे रायपुर से आ रहे गेहूं से भरे 16 पहिया अनियंत्रित ट्रक ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य ने धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार है।0
0
Report
Advertisement
नवागत डीएम आलोक कुमार ने देवीपुरा गौशाला का किया निरीक्षण
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में घायल गौवंश और व्यापक अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी (BDO) को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही गौशालाओं में जल्द से जल्द टीन शेड व्यवस्थित करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी के इस कड़े रुख और आक्रामक कार्यशैली से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।0
0
Report
मोहनलालगंज: शराब के नशे में महिला से रेप-हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना मोहनलालगंज पुलिस ने किया खुलासा. महिला के साथ रेप और हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार शराब के नशे में वादी की मां के साथ दुराचार कर की थी हत्या. आरोपी राजेश और हरिराम रावत गिरफ्तार. आरोपी और महिला साथ में बैठकर पी रहे थे शराब शराब पीने के दौरान महिला से हुआ था विवाद विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने पहले महिला के साथ रेप किया और बाद में हत्या कर दी थी हत्या के बाद शव को घर से दूर फेंक दिया था0
0
Report
जयपुर-वाटिका में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की शानदार शुरुआत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-वाटिका में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
अनूपपुर में एक साथ वंदे मातरम् गायन: Guinness World Records के लक्ष्य की ओर
Anuppur, Madhya Pradesh:सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजुरी मैं ऐतिहासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम वंदे मातरम का गायन हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल विद्यालय परिवार के साथ सभी छात्राएं, शिक्षक शामिल हुए और सामूहिक वन्देमातरम का गायन कार्यक्रम हुआ। प्रातः 11:00 बजे संपूर्ण भारतवर्ष में एक साथ, एक लय एवं एक समय पर 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य राष्ट्रभावना को सुदृढ़ करना तथा सामूहिक वंदेमातरम गायन के माध्यम से विश्व कीर्तिमान (Guinness World Records) स्थापित करना है। उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री माननीय श्री दिलीप जायसवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।0
0
Report
रतलाम में गणेश विसर्जन की धूम, जावरा में शहनाज अख्तर की भजन संध्या आकर्षण
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर में आज गणेश विसर्जन की धूम नजर आ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु गणपति प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों तक पहुंच रहे हैं। वहीं रात होते ही शहर में भक्ति और उत्साह का रंग और गहरा होगा। रातभर झांकी का कारवां निकलेगा, अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और पहलवान हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण महिला अखाड़ों का रहेगा, जहां युवतियां तलवारबाजी, मल्लखंभ और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। इधर, जिले के जावरा में भी गणेश विसर्जन को लेकर खासा उत्साह है। रातभर यहां भी झिलमिलाती झांकियां और अखाड़े शहर की सड़कों पर नजर आएंगे। लेकिन जावरा में आज की रात का सबसे बड़ा आकर्षण चर्चित भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या रहेगी। भजन संध्या में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों के जावरा पहुंचने की उम्मीद है।0
0
Report
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जशपुर में योग व वंदे मातरम् से देशभक्ति उभरी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के अलग-अलग स्थानों पर ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत योग कार्यक्रम, वंदे मातरम् सामूहिक गान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात की सह प्रभारी गोमती साय शामिल हुईं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और जनभागीदारी का माहौल देखने को मिला। वहीं, आयोजकों और उपस्थित लोगों ने इन कार्यक्रमों को यादगार और ऐतिहासिक बताया।0
0
Report
Advertisement
मंडला में मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ: विज्ञान आधारित जांच का नया पहलू
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ मंडला पुलिस को वैज्ञानिक जांच के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त मोबाइल फॉरेंसिक वैन का पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने शुभारंभ किया। आधुनिक उपकरणों से लैस यह वैन अब गंभीर अपराधों के घटनास्थलों पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने और प्राथमिक फॉरेंसिक जांच में मददगार साबित होगी। मंडला में पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल प्रभारी मौजूद रहे। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व को देखते हुए इस वैन को अहम कदम माना जा रहा है。0
0
Report
बेतिया: तीन दिन से लापता युवती का शव पोखरे में मिला, हत्या की आशंका
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां तीन दिन से लापता युवती का शव पोखर में मिला है चनपटिया वार्ड संख्या दस की रेशमा खातून पिछले तीन दिन से लापता था परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया था आज हाईस्कूल के समीप ग्रामीणों ने पोखरा में तैरते शव देखा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है रेशमा खातून की उम्र 22 साल थी तीन दिन पहले शाम को लापता हो गई थी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है युवती की डूबने से मौत हुई है या कोई और वजह है युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है0
0
Report
झीरम पीड़ितों के परिवार राहुल गांधी से मिलने पहुंचेंगे, NIA फैसले पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:झीरम पीड़ित और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज दिल्ली के लिए रवाना दीपक बैज ने कहा- दिल्ली जा रहे हैं कल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात होगी उनसे मिलकर झीरम की घटना से लेकर NIA कोर्ट का जो फैसला आया उससे संबंधित चर्चा करेंगे कांग्रेस को न्याय नहीं मिला है छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई है बड़े नक्सलियों को जिन्हें सजा होनी चाहिए उन्हें सजा नहीं हुई बड़े नक्सलियों को सरकार संरक्षण देकर उन्हें बचाने का काम कर रहीहै इस संबंध में चर्चा होगी झीरम के शहीद परिवार के सदस्य और घायल भी राहुल गांधी जी से मिलेंगे 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है बस्तर क्षेत्र में जल भराव हो चुका है वहाँ के कुछ लोग शायद नहीं पहुंच पाएंगे0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: CCTV और बैंकिंग साक्ष्यों से 8 आरोपियों का खुलासा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की विवेचना रिपोर्ट में कई अहम खुलासे 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुटाए CCTV, डिजिटल और बैंकिंग साक्ष्य पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गणना कक्ष में चोरी की घटनाएं CCTV में हुईं रिकॉर्ड अविनाश शुक्ला 85 बार चढ़ावे की रकम हटाते CCTV में दिखा- पुलिस रिपोर्ट करुणेश पांडेय 2 बार रकम हटाते और 68 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट मनीष यादव 16 बार रकम हटाते और 19 बार सहयोग करते दिखा- पुलिस लवकुश मिश्रा एक बार रकम हटाते, 52 बार सहयोग करते दिखा- रिपोर्ट अनुकल्प मिश्रा 56 बार सहअभियुक्तों की मदद करते CCTV में दिखा- पुलिस रमाशंकर मिश्रा एक बार चढ़ावे की रकम हटाते दिखा- विवेचना रिपोर्ट मोबाइल चैट और CDR से आरोपियों के बीच लगातार संपर्क का दावा आरोपियों की निशानदेही पर लाखों रुपये, डॉलर और आभूषण बरामद- पुलिस पुलिस रिपोर्ट में चोरी की रकम से कार, जमीन और मकान खरीदने का दावा अनुकल्प के पिता के मकान की खरीद में अपराध की रकम इस्तेमाल होने का दावा लवकुश मिश्रा पर जमीन और मकान में 43.43 लाख खर्च करने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक खातों में लाखों रुपये कैश जमा होने का दावा पुलिस रिपोर्ट में चढ़ावे की रकम के आपराधिक न्यास भंग का उल्लेख चंपत राय के बयान में 4 जून की घटना और बाथरूम से बरामद रकम का जिक्र गणना कर्मी के बयान में आरोपियों पर नोटों की गड्डियां छिपाने का आरोप राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में CCTV से लेकर बैंक खातों तक जांच 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में पुलिस ने डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जोड़े0
0
Report
आशिकी-2 के स्टेटस पर युवक ने घुनघुट्टा डैम में दी जान
Kusu, Chhattisgarh:इंस्टाग्राम में आशिकी-2 का स्टेटस लगाकर युवक ने घुनघुट्टा डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। दरिमा थाना क्षेत्र के अंबिकापुर शहर के 19 वर्षीय रितिक साहू बीते गुरुवार को अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम में आशिकी-2 का स्टेटस लगाकर घुनघुट्टा डैम में छलांग मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने डैम की गहराई और पानी भरे होने पर SDRF टीम को बुलाया; 15 घंटे बाद शव बाहर निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और आगे की जांच में जुट गई है।0
0
Report
सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट घोटाला: 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेवानिवृत्त अधिकारी को न्यायिक अधिकारियों और शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर करीब 2 करोड़ 36 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी। सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ठगी की रकम से खरीदी गई टाटा हैरियर कार, 2.10 लाख रुपये नकद और करीब 75 लाख रुपये की होल्ड/फ्रीज धनराशि बरामद की है। इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड और पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर एआई तकनीक का दुरुपयोग कर डीपफेक इमेज और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप है। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।0
0
Report
Advertisement
