icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरभजन सिंह सागर की याद में कश्मीर में पंजाबी साहित्य कार्यक्रम

Srinagar, Uttarakhand:मशहूर पंजाबी कवि और लेखक हरभजन सिंह सागर की याद में श्रीनगर में एक पंजाबी लिटरेरी प्रोग्राम ऑर्गनाइज़ किया गया। यह इवेंट साहित्य अकादमी दिल्ली और कल्चरल अकादमी श्रीनगर ने मिलकर ऑर्गनाइज़ किया था। इस प्रोग्राम में समाज के अलग-अलग हिस्सों के लेखकों, कवियों और लिटरेरी के शौकीनों ने हिस्सा लिया, जिसमें जाने-माने सिख लेखक और कवि भी शामिल थे, जिन्होंने पंजाबी लिटरेचर और समाज में उनके शानदार योगदान के लिए दिवंगत लिटरेचर को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोलते हुए, उपेंद्र सिंह पारस ने हरभजन सिंह सागर की ज़िंदगी और कामयाबियों के बारे में बताया और कहा कि वह असल में कश्मीर के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि लिटरेचर और समाज के लिए सागर का योगदान अनोखा था और उनकी लिखाई आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। स्पीकर्स ने हरभजन सिंह सागर को एक जाने-माने लिटरेचर फिगर बताया, जिनकी रचनाओं में सामाजिक मूल्य, कल्चरल मेलजोल और इंसानी भावनाएं झलकती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत उनकी लिटरेरी रचनाओं और आने वाली पीढ़ियों को दी गई प्रेरणा के ज़रिए ज़िंदा रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

नीट परीक्षा के लिए रांची समेत देशभर में स्पेशल ट्रेनें, हेल्प बूथ की व्यवस्था

Ranchi, Jharkhand:आगामी 21 जून यानी कल राजधानी रांची सहित देश भर में नीट की परीक्षा ली जा रही है। और डाटा के मुताबिक राजधानी रांची में 10000 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं इसी के मद्देनजर रांची रेल मंडल ने दो स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है जिसमें रांची से लेकर धनबाद के लिए शाम 6:30 बजे रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलेगी वहीं रांची से डाल्टनगंज के लिए भी एक ट्रेन चलाई जाएगी जिसका शाम 7:15 में डिपार्चर होगा। रांची रेलवे मंडल की सीनियर डीसीएम ने बताया कि सुबह 6:00 से रात के 10:00 तक रांची रेलवे स्टेशन में हेल्प बूथ खोला जा रहा है जिसमें अभ्यार्थियों को ट्रेन से संबंधित सूचनाओं दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

देहरादून में NEET के लिए 16 केंद्र, 6000 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे

Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजधानी देहरादून में NEET की पूरा परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं । 21 जून रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक NEET की परीक्षा आयोजित की जाएगी । राजधानी देहरादून में NEET परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इन केंद्रों में 6000 से ज़्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे । परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी परीक्षा केंद्र सील कर दिए गए हैं । परीक्षा केंद्रों में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा । सिर्फ परीक्षा से संबंधित लोग ही प्रवेश कर सकते हैं वाक थ्रू 1 गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कालेज से वाक थ्रू 2 केंद्रीय विद्यालय से
0
0
Report

मधुबनी के कई मोहल्लों में जल जमाव, धान रोपकर नगर निगम के खिलाफ विरोध

Madhubani, Bihar:मधुबनी नगर निगम क्षेत्र के कई मुहल्लों में भारी जलजमाव, आक्रोशित लोगों ने जल जमाव वाले मुख्य सड़क पर धान रोपनी की। वार्ड संख्या 32 और 35 स्थित मनिहार मोहल्ला के लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे स्थानीय निवासियों ने सड़क पर धान रोपकर नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की। प्रदर्शन में बच्चे लाल दास, सदरे आलम, पवन सहनी, सावित्री, राज कुमारी, मंजु देवी, गीता देवी, असगर अली समेत दर्जनों लोगों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विगत कई वर्षों से उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर स्थायी रूप से जमा रहने वाले पानी ने उनका जीवन नारकीय बना दिया है। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हुए हैं। लोग कह रहे हैं कि यह स्थिति तब है जब नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा का गृह जिला मधुबनी है। वार्ड 15 के आदर्श नगर कॉलनी में रात हुई वर्षा से जल जमाव में बड़ी कार भी फंसने लगी है और ट्रैक्टर से खींचा जा रहा है। कई बार बाइक और साइकिल सवार भी गिरकर घायल हुए हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग घर से निकलना मुश्किल है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोगों का कहना है कि अब उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम चाहिए। सड़क पर धान रोपने का यह अनोखा विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों की पीड़ा तथा प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रही है। नगर निगम तीन साल बेमिशाल नारा खोखला साबित हो रहा है और कई मुहल्लों में भारी जल जमाव खोलने के लिए काफी है। लोगों की माने तो नगर निगम शहर वासियों से सिर्फ करोड़ों रुपया टैक्स वसूली कर रही है, सुविधाओं के नाम पर शिफर है।
0
0
Report

शिवहर के तरियानी में सड़क हादसा: टोचन टूटने से ऑटो भिड़ंत, छह घायल

Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में शिवहर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हो गया जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तरियानी छपरा थाना की खराब पुलिस गाड़ी को टोचन के जरिए खींचकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टोचन की रस्सी टूट गई, जिससे पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और इस घटना के विरोध में जमकर बबाल मचाया ।बाद में स्थानीय पुलिस के मौके ओर पहुंचने पर आक्रोशित लोगो को समझाने बुझाने पर किसी तरीके से शांत कराया जा सका । घायलों को इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घायलों में पांच लोग पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति हिरम्मा थाना क्षेत्र के निमाही गांव का रहने वाला है। बाइट- घायल यात्री बाइट .. राजीव कुमार , ऑटो चालक
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में एक युवक और एक महिला के शव नहर में मिले इससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

Ashwani SharmaAshwani SharmaFollow13m ago
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जनपद शिकोहाबाद क्षेत्र में एक युवक और एक महिला के शव नहर में मिले इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला और युवक दोनों की शिनाख्त भी हो गई है महिला फिरोजाबाद की रहने वाली है, जबकि युवक एटा जनपद का रहने वाला था सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जानकारी के अनुसार, शिकोहाबाद की भूड़ा नहर में एक युवक और एक महिला के शव नहर में देखे तो हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकलवाया मृतकों की पहचान जितेंद्र निवासी (26) निवासी एटा के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान फूलनदेवी के रूप में हुई है, जो कि जसराना थाना क्षेत्र के गांव फकीरा की रहने वाली थी शिकोहाबाद पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क साधा परिजनों ने बताया वह बुधवार को नागपुर के लिए घर से निकला था. बाद में उसका फोन आया कि उसकी ट्रेन छूट गई है. उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो सका वहीं महिला की पहचान नहीं हो सका है फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है
0
0
Report

कानून सबके लिए बराबर: जमा खान ने एनडीए सरकार के काम का दावा किया

Khajuria Khurd, Bihar:मोहनिया पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मोहनिया में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान विभिन्न राजनीतिक व प्रशासनिक घटनाक्रमों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली कराने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से एक कानूनी प्रक्रिया है और कानून के अनुसार जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। मंत्री जमा खान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत सभी नेताओं ने मिलकर संबंधित व्यक्ति के रहने की समुचित व्यवस्था कराई है और उन्हें नया आवास आवंटित किया जा चुका है। उन्होंने कहा, "जब रहने का विकल्प दे दिया गया है, तो पुरानी जगह पर अड़े रहने का कोई औचित्य नहीं बनता। कानून सबके लिए बराबर है." उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी समय आने पर खुद पहले अपना आवास छोड़ दिया था। एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए मोहम्मद जमा खान ने कहा कि हमारी सरकार का एक लंबा इतिहास रहा है कि हम सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए काम करते हैं। सरकार पूरी तरह से संविधान और नियमों के दायरे में रहकर जनता के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि जो लोग भी गलत करेंगे या कानून का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है और प्रशासनिक व्यवस्था अपनी गति से निष्पक्ष रूप से काम करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

NEET री-एग्ज़ाम: नागपुर को सेंटर बनाने की मांग, अबू धाबी में एडमिट कार्ड मिलने

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर, महाराष्ट्र: NEET की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल एग्जाम सेंटर के तौर पर मिला है। उनके पिता, मोहम्मद तालिब कहते हैं, "...कल शाम 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर हमें पता चला कि सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई ऑप्शन नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। मेल भेजने के बाद हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक हमें नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 ज़िले चुने थे, लेकिन अब हमारी मांग है कि नागपुर को सेंटर बनाया जाए क्योंकि वह सदमे में है। किसी दूसरे ज़िले में जाने का समय नहीं है। कल वह बहुत रोया और एग्जाम भी नहीं देना चाहता था। लेकिन उसकी माँ ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वह मान जाता है, तो वह एग्जाम देगा। उसके पास पासपोर्ट भी नहीं है..."
0
0
Report

रांची RSS दफ्तर पर हमले के CCTV फुटेज से ISI लिंक का शक बढ़ा

Noida, Uttar Pradesh:रांची RSS दफ्तर पर हमले का मामला पाकिस्तान ISI के दोनो स्लीपर सेल की दो और Exclusive CCTV फुटेज सामने आई पहली CCTV फ़ुटेज -RSS दफ्तर पर हमले के ठीक पहले अमन अंसारी और सैफ किराए की टैक्सी से दफ्तर के ठीक नजदीक आते हुए नजर आ रहे हैं जिसके बाद दोनों बकायदा टैक्सी से बाहर निकलते है जिसमै सैफ के हाथ में पेट्रोल बम दिखाई दे रहा है उस वक्त टैक्सी के अंदर तीसरा आरोपी बैठा हुआ भी नजर आ रहा है और टैक्सी ड्राइवर भी वही दूसरी CCTV फुटेज झारखंड के रांची रेलेव स्टेशन की है जहां RSS दफ्तर पर हमले के ठीक पहले दोनों आरोपी अमन अंसारी और सैफ नजर आ रहे हैं तीसरी तस्वीर -RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमले को अंजाम देने के बाद अमन अंसारी और सैफअंसारी ट्रेन में बैठे नज़र आ रहे हैं.. ये ट्रेन से लखनऊ में पाकिस्तान ISI के एजेंट से मिंलने के लिए जा रहे हैं.. 1-CCTV RSS दफ्तर के नजदीक का 2- दूसरी रांची रेलवे स्टेशन का CCTV
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top