icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल, सीटों के समीकरण उलझेंगे

Noida, Uttar Pradesh:सपा के तीन बागी विधायक गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह एवं कालपी के विनोद चतुर्वेदी को भगवा पटका पहनाने से पार्टी के स्थानीय समीकरण उलझ सकते हैं। तीनों सीटों पर भाजपा से टिकट पाने की अभिलाषा में वर्षों से पसीना बहा रहे कार्यकर्ताओं की डगर कठिन हो गयी है क्योंकि सपा के तीन बागी विधायक गौरीगंज के राकेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज के अभय सिंह एवं कालपी के विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वक्त की नजाकत भांपते हुए भाजपा के नाराज चेहरों पर सपा और कांग्रेस डोरे डाल सकती है। तीनों विधायकों के पाला बदलने से अंबेडकरनगर, अयोध्या, कानपुर, जालौन, उरई एवं अमेठी के आसपास कई विधान सभा सीटों के समीकरणों पर असर पड़ेगा। अयोध्या की गोसाईगंज सीट से अभय सिंह ने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर इंद्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू की पत्नी आरती तिवारी को हराकर 2017 का बदला लिया था। 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर खब्बू ने सपा के अभय सिंह को हराया था। अब अभय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से राजनीतिक ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत अदावत भी रही है। ऐसे में दोनों को एक पाले में संभालना भाजपा के लिए कठिन होगा।खब्बू तिवारी का दो जिलों की कई सीटों पर असर माना जाता है। वो सपा और बसपा के टिकट पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में अन्य दल उनमें संभावनाएं तलाश सकते हैं। गौरीगंज सीट से तीन बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह ने 2022 में भाजपा के चंद्रप्रकाश मिश्र उर्फ मटियारी को हराया था। अब राकेश भी भाजपाई बन गए हैं, ऐसे में पार्टी के सामने दोनों के बीच संतुलन साधने की कड़ी परीक्षा है।यहां से मटियारी 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। विपक्ष नाराज चेहरों को टिकट का तोहफा देने की गूंजिश के साथ यह सीट अमेठी संसदीय क्षेत्र में होने की वजह से विशेष राजनीतिक अहमियत रखती है। कालपी से सपा के टिकट पर विधायक बने विनोद चतुर्वेदी के भाजपाई बनने के बाद अब जालौन की कालपी और उरई विधानसभा क्षेत्रों के समीकरण बदलेंगे।यहां से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की मंशा पाले कार्यकर्ताओं का मलाल छलकने लगा है। चतुर्वेदी 2007 में कांग्रेस के टिकट पर उरई सदर सीट से विधायक रह चुके हैं। विपक्ष के लिए भी इन क्षेत्रों में नए सिरे से प्रत्याशी की तलाश के साथ संगठन को मजबूत रखने की भी चुनौती होगी। फिलहाल बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इन शामिल किए गए चेहरों को मौका देने पर नाराज़ होने वाले स्थानीय पुराने नेताओं को पार्टी में कैसे बरकरार रखा जा सकेगा
0
0
Report

वाराणसी में चाइनीज मांझे से हादसा, बाइक सवार वकील घायल; सुरक्षा के कदम तेज आग्रह

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में चाइनीज मांझे का कहर जारी, वरुणा पुल के पास कटी पतंग के मांझे से बाइक सवार वकील का गला कटा. हादसे में घायल एडवोकेट आकाश सिंह को अस्पताल में लगवाने पड़े 4 टांके, बाल-बाल बची जान. महज़ तीन दिन पहले इसी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर एक बुजुर्ग साड़ी कारोबारी की हुई थी दर्दनाक मौत. लगातार हो रहे जानलेवा हादसों के बावजूद शहर में धड़ल्ले से बिक रहा है प्रतिबंधित चाइनीज और नायलॉन मांझा. प्रशासन और पुलिस के दावों के बीच, नागरिकों ने फ्लाइओवर और पुलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग उठाई.
0
0
Report
Advertisement

Mandla में करंट से युवक की मौत: छत पर लौकी तोड़ते वक्त हादसा

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत घर की छत पर लौकी तोड़ने गया था युवक, बिजली की लाइन की चपेट में आने से गई जान मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक 37 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने घर से लगे भाई के मकान की छत पर लौकी तोड़ने गया था, तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। मामला निवास थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरासिवनी के बांध टोला का है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय तिलोक सिंह उइके, पिता करण सिंह, निवासी बांध टोला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तिलोक सिंह अपने भाई के घर की छत पर लौकी तोड़ने गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

वाराणसी BHU अस्पताल गेट पर हिंसक मारपीट: CCTV से आरोपियों की पहचान की तैयारी

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में बीएचयू अस्पताल के छोटे गेट के बाहर का इलाका. छात्रों और मरीजों के तीमारदारों के दो पक्षों के बीच अचानक हुई तीखी झड़प और हिंसक मारपीट. विवाद के दौरान एक युवक को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीच-बचाव करने पहुंचे और हंगामे का वीडियो बना रहे अस्पताल के सुरक्षाकर्मी का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया. अस्पताल के गेट पर लगभग आधे घंटे तक अफरा-तफरी और भारी हंगामा जारी रहा. सड़क पर चले इस बवाल के कारण राहगीरों, मरीजों और स्थानीय दुकानदारों में करीब आधे घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा. अचानक हुई मारपीट के बाद अस्पताल आने-जाने वाले लोगों और तीमारदारों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, तब तक मुख्य आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस अब इलाके और गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मारपीट करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर पहचान कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

भिवंडी: समाजवादी पार्टी के छह नगरसेवक निष्कासित, भाजप समर्थक को मंजूरी दिए जाने आरोप

Thane, Maharashtra:भिवंडी महानगरपालिकेतील स्वीकृत नगरसेवक निवडीवरून समाजवादी पक्षात मोठा भूकंप झाला आहे. पक्षादेश डावलल्याप्रकरणी समाजवादी पक्षाच्या 6 नगरसेवकांची थेट पक्षातून हकालपट्टी करण्यात आली आहे. भिवंडी मनपाच्या स्वीकृत निवडीमध्ये समाजवादी पक्षाने पक्षादेश दिला होता. मात्र पक्षाचे गटनेते आरिफ याकूब शेख आणि त्यांच्या 5 सहकाऱ्यांनी पक्षादेश झुगारून भाजप आमदार महेश चौघुले यांचे खंदे समर्थक असलेल्या भरत जंगलानी यांच्या नावाची स्वीकृतसाठी शिफारस केली. महासभेत ही शिफारस होताच समाजवादी पक्षात एकच खळबळ माजली. या बंडखोरीनंतर प्रदेशाध्यक्ष अबू आसिम आझमी यांच्या आदेशानुसार शहराध्यक्ष रियाज आझमी यांनी या 6 जणांची हकालपट्टी जाहीर केली आहे. हकालपट्टी झालेले 6 नगरसेवक: 1. गटनेते - आरिफ याकूब शेख 2. काशफी शाफ मोमिन 3. अजीब जमाल मोमिन 4. अन्सारी शबाना शमीम 5. शेख सलमाबानो मोहम्मद अक्रम 6. खान अमान उबैद पक्षादेश डावलून भाजप समर्थकाला स्वीकृत केल्याने भिवंडीतील समाजवादी पक्षात उभी फूट पडली आहे. आता हा वाद न्यायालयात जाणार असल्याने आगामी महापौर निवडीवर याचा मोठा परिणाम होण्याची शक्यता आहे.
0
0
Report
Advertisement

निफाड़ की किसानवाड़ी में कुएं से बछड़े को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

Yeola, Maharashtra:नाशिकच्या निफाड तालुक्यात विंचूरजवळ असलेल्या किसानवाडी येथे विहिरीत पडलेल्या 12 ते 13महिन्यांच्या बिबट्याच्या बछड्याची वन विभागाच्या रेस्क्यू टीमने यशस्वी रेस्क्यू केले आहे आज सकाळी नऊ वाजेच्या सुमारास शेतकरी मधुकर सालकडे यांच्या निदर्शनास ही घटना आली त्यांनी तातडीने वन विभागाला माहिती दिल्यानंतर लासलगाव आणि निफाड येथील रेस्क्यू टीम घटनास्थळी दाखल झाली पाण्याने भरलेल्या विहिरीतून पिंजऱ्याच्या साहाय्याने बिबट्याच्या बछड्याला सुरक्षित बाहेर काढण्यात आले त्यानंतर त्याला निफाड येथील रोपवाटिकेत नेण्यात आले असून पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांकडून त्याची तपासणी व उपचार करण्यात येणार आहेत वरिष्ठ अधिकाऱ्यांच्या मार्गदर्शनानुसार पुढील कार्यवाही करून बछड्याला पुन्हा नैसर्गिक अधिवासात सोडण्यात येणार असल्याची माहिती वन विभागाने दिली
0
0
Report

भोपाल: लाड़ली बहना पोर्टल खुलने की पुष्टि नहीं, सरकार का दावा कायम

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल - लाड़ली बहनों के पोर्टल को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया का बयान.. फिलहाल लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुलने की कोई जानकारी नहीं.. जब भी कोई निर्णय होगा, आपको बताएंगे- निर्मला भूरिया.. हमारी सरकार बहनों के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध.. सरकार ने जो कहा है, वो करके दिखाएगी.. लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहनों को मिल रहा लाभ.. मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए ₹1500.. हर महीने बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर कर रही सरकार.. मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयान पर बोलीं निर्मला भूरिया.. कई बार मंत्री, सांसद और विधायक अपनी भाषा में बोल देते हैं.. कांग्रेस कहती थी चुनाव के बाद योजना बंद हो जाएगी, लेकिन सरकार लगातार राशि ट्रांसफर कर रही है.
0
0
Report

हापुड़ - पिलखुवा में मौत वाला स्टंट, एक बाइक पर सवार 6 छात्रों का वीडियो वायरल।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow1m ago
Kamalpur, Uttar Pradesh:हापुड़ के पिलखुवा से एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जहां 6 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर फर्राटा भरते नजर आए। बाइक पर जगह कम पड़ी तो एक छात्र को दूसरे की गोद में बैठा लिया, और फिर व्यस्त सड़क पर मौत को दावत देते हुए निकल पड़े। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्षमता से अधिक सवारी और वो भी बिना हेलमेट - अपनी तो जान जोखिम में डाली ही, साथ में राहगीरों की जान भी दांव पर लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हापुड़ के ट्रैफिक सिस्टम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पिलखुवा यातायात पुलिस इन स्टंटबाज छात्रों पर क्या कार्रवाई करती है।
0
0
Report
Advertisement

औंधी के गोदामों के बीच खुले में पड़े जहरीले रसायन: भूजल और मवेशी खतरे में

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के अति-संवेदनशील क्षेत्र औंधी से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है। औंधी स्थित दो गोदामों के ठीक बीच में जहरीले कीटनाशकों और बायो-फर्टिलाइजर का बड़ा जखीरा खुले मैदान में लावारिस पड़ा मिला है! Profen 44 और Coral जैसे जानलेवा रसायनों की सैकड़ों बोतलें और बोरियां खुले में सड़ रही हैं, जिससे भूजल, मवेशियों और स्थानीय ग्रामीणों की जान पर सीधा खतरा मंडरा रहा है! मौके पर पहुँचकर जांच की और विभागीय अधिकारी से बात की, तो अधिकारी अपनी गलती तो मान रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं..
0
0
Report
Advertisement

खूँटी में चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में भारी चिंता

Khunti, Jharkhand:खूँटी शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना से दुकानों में हड़प्पा मचा हुआ है। खूंटी थाना से महज 200-300 मीटर दूर में ही चोरों द्वारा लगातार हो रही चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। खूंटी में देर रात नेताजी चौक के निकट मुख्य पथ स्थित न्यू सौरभ कलेक्शन में पैसा पासबुक आदि चोरी कर लिये गये। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए छत पर चढ़कर चदरा काट कर अंदर घुसे और ड्राइवर में रखे सारा खुदरा रुपए ले गये। इसके लिए उन्होंने सारा ड्रावर एक एक कर खंगाला। वहीं जिस समय चोर दुकान में छत का चदरा काटे और अंदर घुसे और फिर घटना को अंजाम दिए, उस समय लाइट कटने के कारण सीसीटीवी कैमरे भी ऑफ हो गया था, जिसके कारण कैमरे में फुटेज नहीं आया। पूजा का समय और दुकानों में चोरी की घटना सुरक्षा पर भी बड़ा मामला है। हालांकि पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। दुकान के मालिक ने बताया कि लगभग पाँच हजार रुपए, बैंक पासबुक व कागजात चोर ले गये हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल दुकान और बगल के दुकान में भी चोरी की घटना हुई थी। इससे दुकानदारों के लिए चिंता बनी हुई है। पूजा का समय और फिर चोरी की घटना होना सुरक्षा के लिए भी चिंता बनी गया है।
0
0
Report

हापुड़ - बेटे की हत्या के बाद पिता को जान से मारने की धमकी, पीड़ित परिवार ने SP से लगाई गुहार।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow8m ago
Baral, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की हत्या के बाद अब पीड़ित पिता को ही जान से मारने की धमकी मिल रही है। दरअसल, 28 अगस्त 2026 को बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी योगेन्द्र कुमार के बेटे मनीष को DL11 SU 5987 गाड़ी से 3 लोग - मनोज पुत्र महेन्द्र, मनोज पुत्र नन्हेपाल उर्फ खलील निवासी सलौली और सचिन पुत्र जयप्रकाश निवासी रमपुरा, बुलंदशहर लेकर गए थे। अगली सुबह तक मनीष घर नहीं लौटा। 30 अगस्त को मनीष की लाश अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में गंगा किनारे मिली। पिता ने ब्रजघाट के CCTV चेक कराए तो खुलासा हुआ कि रात 12:37 बजे तक चारों लोग पक्के चबूतरे पर टहल रहे थे, लेकिन 12:45 बजे सिर्फ तीन ही वापस आते दिखे। आरोप है कि हत्या कर शव को गंगा में बहा दिया गया। अब इसी मामले में पीड़ित पिता योगेन्द्र कुमार ने को पुलिस अधीक्षक, हापुड़ को नया प्रार्थना पत्र दिया है। योगेन्द्र का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से तीनों अभियुक्त खुले घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं कि - "साले चुपचाप फैसला करके अपना मुकदमा वापिस ले ले वरना तुझे मौत के घाट उतार देंगे।" पीड़ित का कहना है कि वो कई बार थाने और चौकी के चक्कर काट चुका है, लेकिन थाना हाजा की पुलिस मुल्जिमों से मिली हुई है। आरोपी गांव में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि "हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, थाने में हमारी सेटिंग हो गयी है।" डरा-सहमा परिवार अब जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने SSP हापुड़ से मांग की है कि विवेचना अधिकारी को आदेशित कर तीनों हत्यारोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि परिवार सुरक्षित रह सके। वही इंस्पेक्टर गढ़ कोतवाली देवेंद्र बिष्ट का कहना है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी आरोपी सामने आएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top