227809
अमेठीः नववर्ष पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञसैनी ने जरुरतमंदों को कंबल बांटकर लिया आशीर्वाद
Dulari Nagar, Uttar Pradesh:जगदीशपुर ब्लाक क्षेत्र वार्ड नंबर 5 जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सोनू यज्ञसैनी ने आज नव वर्ष पर बुजुर्गों, माताओं और जरुरतमंदों को कम्बल और शॉल बांटकर सभी का आशिर्वाद प्राप्त किया। वहीं ठंड से परेशान बुजुर्ग कंबल पाकर खुशी से आशीर्वाद दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लंका मैदान में 60 फीट ऊंचे हाईटेक रावण का रिमोट से दहन, डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी विनय सिंह संयुक्त
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के ऐतिहासिक लंका मैदान में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रिमोट का बटन दबाकर 60 फीट ऊंचे हाईटेक रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी से पूरा मैदान रोशनी से जगमगा उठा। इस नजारे को देखने के लिए लंका मैदान में उम्मीद से भी ज्यादा भीड़ उमड़ी। हर तरफ लोगों का हुजूम नजर आया और दर्शक अपने मोबाइल में इस ऐतिहासिक पल को कैद करते दिखे। दरअसल लंका मैदान में रावण दहन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मैदान को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया। प्रवेश और निकास की व्यवस्था के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। ड्रोन और जमीनी स्तर पर निगरानी रखी गई, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और नगर पालिका सहित संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पिछले वर्षों में मैदान के भीतर दुकानें लगने से भीड़ प्रबंधन में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए इस बार वेंडर्स और हॉकर्स के लिए परिसर के बाहर व्यवस्था की गई। इससे दर्शकों को अधिक जगह मिली और संभावित दुर्घटनाओं का खतरा कम करने में मदद मिली। वहीं, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले आयोजनों के अनुभवों और त्योहार रजिस्टर का अध्ययन कर सुरक्षा रणनीति तैयार की गई थी। प्रवेश-निकास व्यवस्था, भीड़ को अलग-अलग सेक्टरों में बांटने और व्यापक पुलिस बंदोबस्त पर विशेष ध्यान दिया गया। दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो, इसके लिए मैदान के बाहर उनके लिए व्यवस्था की गई। प्रशासन ने आयोजन में जनता और रामलीला समिति के सहयोग को भी अहम बताया।0
0
Report
अररा के रमना मैदान में रावण वध: भारी भीड़ के बीच धर्म की जीत
Mumbai, Maharashtra:धर्म पर अधर्म की जीत हर बुराई पर अच्छाई की जीत यही प्रतीक है विजयादशमी के दिन रावण वध का। इसी कड़ी में आज आरा के रमना मैदान स्थित रामलीला मैदान में रावण वध का कार्यक्रम बहुत ही बड़े पैमाने पर संपन्न किया गया। भोजपुर बक्सर एम एल सी सोनू राय के द्वारा आज रावण वध संपन्न किया गया। तीर धनुष से इन्होंने रावण वध किया। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने रावण वध का कार्यक्रम देखा। रावण वध कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन में व्यापक तैयारी थी, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। वहीं एम एल सी सोनू राय ने लोगों को संदेश दिया कि हर बुराई पर अच्छाई का जीत होना निश्चित है और हम सभी को उसका पालन करना चाहिए।0
0
Report
बूंदी में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन पर शहर में जयकारे गूंजे
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, जयकारों से गूंजा शहर बूंदी। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न इलाकों से दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं के साथ जेत सागर झील की ओर पहुंच रही हैं। प्रमुख बाजारों से गुजरती शोभायात्राओं में श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए। जेत सागर झील में पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिविल डिफेंस, नगर परिषद और पुलिस के जवान झील के आसपास तैनात हैं।0
0
Report
Advertisement
विजयादशमी पर ग्यारहवें वर्ष रावण पुतला दहन का आयोजन
Khajuria Khurd, Bihar:विजयादशमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम। समिति के द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष विजयादशमी के अंतिम दिन रावण के पुतला दहन का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने संचालन से संबंधित जानकारी साझा की है कि यह परंपरा हर साल विजयादशमी के दिन आयोजित की जाती है। मंच पर मौजूद अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कहा कि यह पुतला दहन का कार्यक्रम लगभग ग्यारहवां साल है जब यह आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य इस आयोजन को संपन्न कराने के लिए हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर साथ मिलकर कार्य करते हैं। बाइट्स—अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण पूजा समिति सदस्य।0
0
Report
बगहा के चंडीस्थान परिसर में विजयादशमी पर भव्य रावण दहन
Bagaha, Bihar:बगहा के चंडीस्थान परिसर में विजयादशमी के मौके पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। करीब 40 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। घोड़े, हाथी और ऊंट पर सवार होकर श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे जहाँ बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी और एसडीपीओ निहार भूषण की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से रावण दहन का आयोजन किया गया। ख़ास बात यह है कि बगहा एक प्रखंड के चंडीस्थान परिसर में पिछले 75 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है।0
0
Report
हेमंत सोरेन ने बोकारो कस्मार-बरलंगा सड़क निरीक्षण के साथ सेवाती घाटी पर्यटन पर जोर
Bokaro Steel City, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति एवं क्षेत्रीय आवागमन की सुविधाओं का अवलोकन किया। वापसी के क्रम में मुख्यमंत्री ने सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का स्वाद चखा। पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर. सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ ही पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। इसके तहत सुगम सड़क संपर्क, आवश्यक नागरिक सुविधाओं तथा पर्यटकों के लिए अनुकूल आधारभूत संरचनाओं के विकास की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। विकास कार्यों की योजना तैयार करते समय क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाएगा. कसमार प्रखंड स्थित सेवाती घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी पहाड़ियों, जंगलों एवं घुमावदार रास्तों के कारण विशेष आकर्षण रखती है। घाटी के ऊँचाई वाले स्थानों से आसपास के जंगलों, पहाड़ियों एवं विस्तृत भूभाग का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। यहां की प्राकृतिक छटा प्रकृति प्रेमियों एवं फोटोग्राफी के shaukeen को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। क्षेत्र में प्रकृति आधारित पर्यटन, भ्रमण एवं पिकनिक जैसी गतिविधियों के विकास की भी संभावनाएं हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा के निकट स्थित होने के कारण यह क्षेत्र दोनों राज्यों के पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी में दशहरा अदालत: 60 फीट रावण पुतला दहन और भारी भीड़
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र -खूँटी। खूँटी क्षेत्र में नवरात्र की दशम तिथि विजयदशमी के अवसर पर केकेबीके क्लब के प्रायोजित कार्यक्रम रावण दहन हर्षोल्लास के साथ किया गया। नगर पंचायत क्षेत्र के महादेव मण्डा परिसर के निकट मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। जहाँ दशानन रावण का 60 फीट का पुतला दहन किया गया। आकर्षक विशालकाय पुतला देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुँचे थे। रावण दहन पाप पर पुण्य की विजय, सदाचार पर दुराचार की विजय और सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक बनकर सच्चाई और ईमानदारी के साथ सदाचार का संकल्प लिया गया। रावण के पुतले का दहन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामूदा ने किया, पुतला जलने लगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे। पुतला दहन के समय आसपास के क्षेत्र में पटाखों की आवाज से गूंज उठी। कार्यक्रम के इस जनसैलाब को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन जगह-जगह तैनात था। इस प्रकार पूरे उत्साह के साथ पुतला दहन सम्पन्न हुआ।0
0
Report
सरगुजा पैलेस में दशहरे की शस्त्र पूजा के बाद दरवाजे आम लोगों के लिए खुले
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा में रियासतका से चली आ रही परंपरा के तहत दशहरे पर सरगुजा पैलेस में शस्त्र पूजा की गई। पूजा के बाद पैलेस के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए। जहाँ पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात और दशहरा की शुभकामनाएं देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सरगुजा पैलेस में दशहरे का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। संधि पूजा के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इसके अलावा नगाड़ा पूजा, निशान पूजा और क्षेत्र की रक्षा के प्रतीक हाथी-घोड़ों की पूजा भी की गई। शस्त्र पूजा के बाद आम लोगों के लिए पैलेस के दरवाजे खोल दिए गए। पूर्व डिप्टी सीएम और सरगुजा राजपरिवार के प्रमुख टीएस सिंहदेव से मिलने तथा दशहरा की बधाई देने लोगों का तांता लगा रहा। रियासतकाल में दशहरे के दिन राजा से मुलाकात करने रियासत के लोग और जमींदार सरगुजा पैलेस पहुंचते थे। उस दौर में राजा को नजराना भेंट करने की परंपरा थी। समय के साथ इस परंपरा का स्वरूप बदला है। अब लोग राजपरिवार के प्रमुख से मुलाकात कर दशहरा की शुभकामनाएं देते हैं। इस तरह सरगुजा पैलेस में आज भी रियासतकालीन परंपरा की झलक देखने को मिलती है।0
0
Report
जोबट में मिशन D3: दहेज-दारू-डीजे के विरुद्ध रावण दहन से पहले संदेश
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के जोबट में अनोखी पहल: रावण दहन से पहले 'मिशन D3' (दहेज, दारू और डीजे) के पुतले फूंककर बुराइयों को त्यागने का संदेश जिले के जोबट स्थित दशहरा मैदान में इस बार विजयादशमी के पर्व पर एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। रावण दहन के पारंपरिक कार्यक्रम से ठीक पहले, स्थानीय संगठन 'मिशन D3' द्वारा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ एक बड़ा संदेश दिया गया। क्या है 'मिशन D3'? मिशन D3 का तात्पर्य तीन बड़ी सामाजिक बुराइयों—दहेज (Dowry), दारू (Alcohol) और डीजे (DJ) से है। कार्यक्रम के दौरान इन तीनों बुराइयों के प्रतीकात्मक इंसानी पुतले बनाकर उनका दहन किया गया, ताकि समाज को इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके। महंगी शादियों और कर्ज के दलदल में फंसता समाज आयोजकों का कहना है कि शादियों में दहेज, शराब और भारी-भरकम डीजे के बढ़ते खर्चों के कारण आदिवासी समाज में विवाह अब बेहद खर्चीले होते जा रहे हैं। इन फिजूलखर्चों को पूरा करने के चक्कर में गरीब किसान और परिवार लगातार कर्ज के दलदल में फंसते जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। इस अनूठी पहल के जरिए समाज को यह कड़ा संदेश दिया गया कि यदि हमें अपनी संस्कृति और आर्थिक स्थिति को बचाना है, तो इन बुराइयों का त्याग करना बेहद जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
जालौन दशहरा मेले में नशेड़ियों का हंगामा: Meghnad के पुतले के पास गाली-गलौज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दशहरा मेला ग्राउंड में नशेड़ियों का हंगामा, मेला ग्राउंड में मेघनाद के पुतले पर चढ़कर कर रहे थे गाली-गलौज, रामलीला कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने नशे में धुत युवकों को लिया हिरासत में, पुलिस हिरासत में नशे में धुत युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस हिरासत में सार्वजनिक तौर पर गालियां देते नजर आए नशेड़ी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब स्तिथ मेला ग्राउंड का मामला।0
0
Report
बरेली दशहरा: विशाल रावण-मेघनाथ पुतलों के साथ आतिशबाजी, राजगद्दी यात्रा शुरू
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली । दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में 70 था विराट दशहरा मेला विष्णु इंटर कॉलेज के मैदान में बड़ी ही भव्यता और धूमधाम से संपन्न हुआ। हजारों की संख्या में शहरवासियों मे मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति के महामंत्री रवि छाबड़ा ने बताया कि यह भव्य मेला विभाजन के बाद सन 1950 से मॉडल टाऊन में लगाया जा रहा है, बरेली के सब से बड़े मेले के रूप इसे जाना जाता रहा है। उन्होंने यह भी बताया पहले राजगद्दी की शुरुआत जिला परिषद कार्यालय से होती थी और यह पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मॉडल टाऊन दशहरा मेला ग्राउंड पहुंचती थी। यह मेला गत वर्ष से दशहरा मेला ग्राउंड की जगह विष्णु इंटर कॉलेज मैदान में नए स्वरूप में आयोजित हो रहा है। महामंत्री रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि शाम 4.30 बजे राजगद्दी यात्रा श्री हरि मंदिर के शुरू होकर सनातन धर्म मंदिर,रामायण मंदिर,दरगाह मंदिर होते हुए मेला स्थल पर पहुंची। राजगद्दी में भगवान श्री राम का मनोहर स्वरूप के दर्शन भक्तजनों को हो रहे थे। मेला स्थल पर 50 फुट ऊंचे रावण और 40-40 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे। इस अवसर पर आतिशबाजी का जोरदार मुकाबला सभी बरेली वासियों को देखना का अवसर मिलेगा।0
0
Report
शहजादपुर में पत्थर के रावण की रामलीला: परंपरा का अनोखा प्रतीक
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:पत्थर के रावण की अनोखी रामलीला कौशांबी के शहजादपुर में रामलीला की परंपरा कुछ अलग है। यहां कागज का रावण नहीं जलाया जाता, बल्कि पत्थर के विशालकाय रावण का प्रतीकात्मक वध होता है। पत्थर से बना रावण अपने पूरे परिवार के साथ आज भी यहां की ऐतिहासिक परंपरा की गवाही दे रहा है。 ये तस्वीरें कौशांबी जिले के शहजादपुर गांव की हैं, जहां पत्थर के रावण का विशाल दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है。 यहां रावण के साथ मेघनाद, मंदोदरी और परिवार के दूसरे सदस्यों की पत्थर की मूर्तियां भी स्थापित हैं। रामलीला का स्वरूप देश की दूसरी रामलीलाओं से अलग है。 यहां दशहरे पर कागज के रावण का पुतला जलाने के बजाय, राम और रावण के युद्ध के दौरान विशालकाय पत्थर की मूर्ति का प्रतीकात्मक वध किया जाता है。 शहजादपुर की यह अनूठी परंपरा रामलीला की ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय संस्कृति की एक खास पहचान है।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़: सरकारी शाला चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख लागत का माल बरामद
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सरकारी स्कूल को निशाना बनाकर शैक्षणिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और बर्तन चोरी करने के मामले में मोहगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 2.50 लाख रुपये की सामग्री बरामद की है。 मामला ग्राम अजानकपूर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है। यहां 1 अक्टूबर 2026 को चोरी की घटना सामने आई थी। स्कूल के कमरों से शैक्षणिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान गायब मिले थे। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की。 विवेचना के दौरान पुलिस ने 20 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम थावरी निवासी रोनक कुमार उर्फ शिव (19 वर्ष), गंडई थाना क्षेत्र के लोचन पटेल उर्फ बाउज (23 वर्ष) और अरुण गोसाई (22 वर्ष) शामिल हैं。 पुलिस के मुताबिक, मामले में करीब ढाई लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।0
0
Report
झालावाड़ में 51 फीट रावण का दहन, दशहरा महोत्सव में जमकर आतिशबाज़ी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मुख्यालय पर विजयदशमी पर्व के अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद ने दशहरा महोत्सव का आयोजन राड़ी के बालाजी मंदिर परिसर के समीप किया गया। जहां 51 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके पहले कार्यक्रम स्थल पर नगर परिषद द्वारा जमकर आतिशबाज़ी भी की गई, जिससे पूरा आसमान रंगीन रोशनी से भर उठा। झालावाड़ नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश महाराज राणा चंद्रजीत सिंह रहे। झालावाड़ नगरपरिषद सभापति राजेश गुर्जर ने अतिथियों के संबोधन के माध्यम से अभिनंदन किया। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में मेले जैसा माहौल नजर आया; पूरे परिसर में महिलाओं और बच्चों ने झूले, चकरी और फास्ट फूड का जमकर लुफ्त उठाया।0
0
Report
निवाई दशहरे में रावण दहन और रामलीला ने मेला को बनाया मोस्ट आकर्षक
निवाई टोंक अहंकार का प्रतीक रावण कुंभकरण के पुतले का हुआ दहन निवाई नगर पालिका निवाई का विशाल दशहरा मेला आकर्षन का केंद्र बना। राजस्थान में हाड़ौती के बाद दूसरे नंबर पर निवाई शहर दशहरा मेला नगर पालिका मंडल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल, सतगुरु आश्रम के संस्थापक पंडित राजकुमार शर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा रहे। राजस्थानी कलाकृति और संस्कृति को लेकर तरह-तरह की झांकियां में पूरे साज-सज्जा के साथ पूरा लवाजमा सजी-धजे हाथी घोड़े और कम से कम 60 ट्रैक्टरों में स्वचालित झांकियां, दादू दयाल jamaat अखाड़ा हनुमान, व्यायामशाला द्वारा डांड पट्टे और कई अद्भुत कार्यक्रम दादूपंथी आश्रम द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन रावण अंगद संवाद हजारों की तादाद में दूरदराज से आने वाले लोग बस स्टैंड पर बनाया गया स्वागत द्वार दुल्हन की तरह सज रहा है निवाई शहर रक्त अंचल पर्वत के ऊपर आतिशबाजी का प्रदर्शन प्रताप स्टेडियम पर आर्य वीर कला संस्थान द्वारा रामलीला प्रदर्शन हजारों की तादाद में रामलीला का आनंद लेने वाले आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए महिलाएं पुरुष पूरे मेले का मजा उठाते हुए नगर पालिका निवाई मंडल द्वारा भव्य जुलूस खंणदेवत रोड़ स्थित दादू दयाल आश्रम से रवाना हुआ जो मुख्य बाजारों में होता हुआ बस स्टैंड, पहाड़ी चुंगी नाका बावड़ी वाले बालाजी से दशहरा मैदान पहुंचा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस उप अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा, निवाई थाना अधिकारी घासीराम, सदर थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नवरत्न शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका मंडल के सभी कर्मचारियों ने स्वागत द्वार से पुष्प वर्षा कर विजयदशमी के जुलूस का स्वागत किया गया। हाथी में बैठकर भगवान राम और लक्ष्मण पवन पुत्र हनुमान का माल्यार्पण बस स्टैंड पर माल्यार्पण कर भगवान राम की आरती उतारी। स्वागत के बाद सभी अतिथि टोंक रोड स्थित दशहरा मैदान पहुंचे और रावण अंगद संवाद सुना। निवाई नगरपालिका मंडल के कर्मचारी और अधिशासी अधिकारी नवरतन शर्मा व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मेले को बड़ी मुस्तैदी से निवाई डीएसपी रवि प्रकाश शर्मा और उनके जवानों ने पचास हजार की जनता को नियंत्रित किया था और समस्त चौकियों के थाना प्रभारियों को मेले पर पैनी नजर रखे हुए हर जगह मुस्तैदी से खड़े हुए थे। दतवास थाना प्रभारी निरमा मीणा निवाई सदर थाना प्रभारी घासीराम पुलिस प्रशासन बड़ी मुस्तैदी सी नजर रखे हुए थे। अहंकार का प्रतीक रावण दहन के बाद भगवान राम माता जानकी को लेकर भैया लक्ष्मण पवन पुत्र हनुमान के साथ दशहरा मैदान मेला स्थल से रवाना होकर रामलीला मैदान प्रताप स्टेडियम पहुंचे, प्रताप स्टेडियम को अयोध्या नगरी की तरह दुल्हन की तरह सजाया गया और भव्य आतिशबाजी की गई। भगवान राम के उद्घोष से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो गया निवाई दशहरा मेला आकर्षक का केंद्र बना।0
0
Report
Advertisement
