icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227409
RVRan Vijay SinghFollow10 Jan 2025, 11:31 am

अमेठीः कलेक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न

Barna Tikar, Uttar Pradesh:

गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। सेंट्रल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में अध्यक्ष समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र सिंह के साथ अधिकारी और अधिवक्ता शामिल हुए . जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि यह नई कार्यकारिणी सफलता की ओर अग्रसर हो इसके साथ ही सभी वादकारियों को न्याय मिल सके। यही सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी महोत्सव की शोभायात्रा के लिए भव्य तैयारी, पारंपरिक परिधान में शामिल होने की अपील

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी महोत्सव की शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू बूंदी। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले बूंदी महोत्सव 2026 की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीएम ने सभी समाजों से पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। शोभायात्रा में ग्रामीण संस्कृति, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। मार्ग पर तोरण द्वार, सजावट और पुष्पवर्षा से स्वागत की तैयारियां भी की जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद: प्रतिमा राणा के आरोपों पर अदालत का फैसला

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सिंधिया राजपरिवार की हजारों करोड़ की संपत्ति का विवाद एक बार फिर अदालत की सख्ती के चलते चर्चा में है। करीब 41 हजार करोड़ रुपये की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े इस मामले में समझौते को चुनौती देने वाली प्रतिमा राणा को कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। समझौते पर धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाकर अपना पक्ष रखने और बयान दर्ज कराने की मांग करने वाली प्रतिमा राणा इस बार भी निर्धारित सुनवाई पर अदालत नहीं पहुंचीं। उनकी पूर्व में भी सुनवाई के दौरान रही गैरमौजूदगी के साथ बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान भी गैरहाजिर होने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए 10 हजार रुपये की कॉस्ट लगा दी,प्रतिमा राणा ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी तीन मौसियों ने उनसे धोखे में रखकर संपत्ति के समझौते पर हस्ताक्षर कराए थे। अदालत ने उन्हें अपने आरोपों के समर्थन में बयान और सबूत पेश करने का मौका दिया था, लेकिन अब उनके ही अदालत में नहीं पहुंचने से मामला फिर चर्चा में आ गया है।
0
0
Report
Advertisement

महासमुंद जेल में विचाराधीन कैदी की मौत; पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण

Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिला जेल में विचाराधीन बंदी की मौत。 बुधवार सुबह अचानक बिगड़ी बंदी सय्यद अशफाक की तबीयत。 44 वर्षीय सय्यद अशफाक, बिलासपुर का था निवासी。 NDPS एक्ट के तहत वर्ष 2023 से जेल में था बंद。 सुबह करीब 7 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप。 जेल प्रशासन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया。 जांच के बाद डॉक्टरों ने बंदी को मृत घोषित किया。 प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका。 हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट घटना की सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई。 शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया。 परिजनों की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम。
0
0
Report

करौली ड्यूटी से लौटे हेड कांस्टेबल नरेश यादव क्वार्टर आंगन में मृत, हार्ट अटैक असमंजस

Alwar, Rajasthan:अलवर। पुलिस लाइन में तैनात 53 वर्षीय हेड कांस्टेबल नरेश यादव की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर के आंगन में पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर अखेपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार नरेश यादव पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। उनकी पंचायत चुनाव में करौली जिले में ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार को चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद वे अलवर लौटे थे। बुधवार दोपहर उनका शव सरकारी क्वार्टर के आंगन में पड़ा मिला। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। नरेश यादव की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वे मूल रूप से मुंडावर क्षेत्र के शिवाली खुर्द गांव के रहने वाले थे। परिजन ऋषि के अनुसार नरेश यादव की उम्र 53 वर्ष थी। परिवार में उनके दो बेटे हैं। एक बेटा नौकरी करता है, जबकि दूसरा निजी काम करता है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अखेपुरा थाने के एएसआई घनश्याम ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेश यादव मंगलवार को ही करौली से चुनाव ड्यूटी पूरी कर लौटे थे। बुधवार को उनका शव पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर के आंगन में मिला। प्रारम्भिक जांच में शरीर पर चोट या किसी बाहरी निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。
0
0
Report
Advertisement

अम्बेडकरनगर हत्याकांड: वाहिद अंसारी का बिट्टू इंदौरी गैंग से संबंध खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:अम्बेडकरनगर में मुड़भेड़ में मारे गए वाहिद अंसारी का कनेक्शन बिट्टू इंदौरी गैंग से जुड़ा है। बिट्टू इंदौरी का संबंध मध्य प्रदेश इंदौर से है, जो सुपारी लेकर हत्याएं और असलहा तस्करी का काम करता है। इस गैंग का काम मध्यप्रदेश और हरियाणा से अवैध असलहे लाकर पूर्वांचल में सप्लाई करता था, और वाहिद अंसारी भी इसी गैंग से जुड़ा था। 31 अक्टूबर 2026 को एसटीएफ ने बिट्टू इंदौरी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल बिट्टू इंदौरी इस समय जेल में है। हैरानी की बात यह है कि यह गैंग हथियारों की सौदेबाजी के लिए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था।
0
0
Report

पटवारियों की हड़ताल पर फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन; आक्रोश महारैली कलेक्ट्रेट पहुंची

Kawardha, Chhattisgarh:पटवारियों की हड़ताल को फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन, आक्रोश महारैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारी कवर्धा। जिले में तीन सूत्रीय मांगों के लेकर पिछले 37 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों के आंदोलन को अब अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन और शिक्षक महासंघ का समर्थन मिल गया है। बुधवार को निलंबन और तबादले की कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने आक्रोश महारैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में पटवारी, अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन अध्यक्ष अर्जुन चंद्रवंशी ने कहा कि मांगों पर बातचीत करने के बजाय पटवारियों पर दंडात्मक कार्रवाई करना उचित नहीं है। वहीं, जिला पटवारी संघ अध्यक्ष गेंदूराम मेरावी ने कहा कि 37 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद शासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों का सकारात्मक निराकरण होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

OBC समाज के 27% आरक्षण, जातिगत कॉलम और पांचवीं अनुसूची संरक्षण के लिए बीजापुर में ज्ञापन

Vijayapura, Karnataka:बीजापुर में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज, जिला शाखा बीजापुर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और अधिकार रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमुख मांगें रखीं। इनमें OBC समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, जातिगत जनगणना में अलग कॉलम निर्धारित करने और पांचवीं अनुसूची के तहत संवैधानिक एवं प्रशासनिक संरक्षण देने की मांग शामिल है। समाज ने बस्तर संभाग में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर भी सरकार का ध्यान आकर्षित किया। अब देखना होगा कि समाज की इन मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है।
0
0
Report

भरे मंच पर भाजपा नेत्री का गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रशासन को सुनाई खरी-खोटी

Muju, Jeonbuk State:जनजातीय गौरव दिवस समारोह में सियासी बवाल....भरे मंच पर भाजपा नेत्री का गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी पर प्रशासन को सुनाई खरी-खोटी। एंकर: मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के केल्हारी में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता सिंह प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भड़क उठीं। विधायक रेणुका सिंह की मौजूदगी में अनीता सिंह ने भरे मंच से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या जनप्रतिनिधियों को बेवकूफ समझ लिया है, जो सिर्फ खाने के लिए आए हैं? चुनाव जीतकर आए जनप्रतिनिधियों का नाम तक आमंत्रण कार्ड में नहीं है। अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार ने उन्हें समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन अनीता सिंह अपनी बात कहती रहीं। सरकारी आयोजन के मंच पर हुए इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सों का धरना; मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्सों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुवात की, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ काम बंद कर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गई, नर्सों का कहना है कि उनकी मांगें साल 2018 से लंबित हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है, दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन के जरिए नर्सें ग्रेड पे में सुधार और डेली वेजेस पर काम कर रही नर्सों के समायोजन की मांग उठा रही हैं, नर्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से मांगों को लेकर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं होने के चलते अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है, नर्सों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तो सांकेतिक प्रदर्शन के बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top