icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH-5 सोलन: स्कॉर्पियो चालक विवाद से सड़क पर अराजकता, एएसपी ने संभाला मोर्चा

Noida, Uttar Pradesh:सोलन में स्कॉर्पियो चालक का उत्पात! पहले बस के शीशे तोड़े, फिर सड़क पर मचा बवाल; गुस्साई भीड़ ने गाड़ी में की तोड़फोड़ सब्जी मंडी के पास NH-5 पर जमकर हंगामा, स्कॉर्पियो चालक की खतरनाक ड्राइविंग से मची अफरा-तफरी ASP सोलन ने मौके पर संभाला मोर्चा सोलन में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सब्जी मंडी के समीप उस समय जबरदस्त बवाल खड़ा हो गया, जब हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो के चालक पर एक निजी बस के शीशे तोड़ने का आरोप लगा। बस और स्कॉर्पियो चालक के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हंगामे और तोड़फोड़ में बदल गया। आरोप है कि निजी बस के शीशे तोड़ने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से निकल गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा घटनास्थल पर पहुंच गया। इस बार लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक कथित तौर पर खतरनाक तरीके से गाड़ी दौड़ाते हुए CHANDIGARH की ओर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक की इस हरकत से मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गाड़ी को रोकने की कोशिश के बीच भीड़ ने स्कॉर्पियो को निशाना बना لیا और उसमें जमकर तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर मचे बवाल से अफरा-तफरी फैल गई और एनएच-5 पर वाहनों की कतारें लग गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सोलन स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने की कमान संभाली। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर स्कॉर्पियो चालक और निजी बस के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला शीशे तोड़ने से लेकर सड़क पर खुलेआम हंगामे तक पहुंच गया? चालक की कथित खतरनाक ड्राइविंग और भीड़ द्वारा की गई तोड़फोड़ ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं。 फिलहाल विवाद की असली वजह, दोनों पक्षों की भूमिका और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में चार दिग्गजों के दौरे से राजनीतिक मोड़ तय, मुर्मू–शाह–भागवत–ईरानी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर- छत्तीसगढ़ की सियासत में अगले कुछ दिन बेहद अहम. प्रदेश में एक के बाद एक चार बड़े चेहरों का दौरा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और प्रदेश बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी का दौरा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी.. 22 को वो रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. वहीं 23 को जगदलपुर में बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्योत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे. राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन 1 से 3 नवंबर तक होने वाला है. वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत 22 और 23 अक्टूबर को बिलासपुर में रहेंगे. उनके दौरे के दौरा. संघ की बेहद महत्वपूर्ण बैठकें होंगी. इसके अलावा बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर 25 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगी. उनके दौरे का केंद्र बीजेपी का प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रहेगा. यहां लगातार बैठकें होंगी. जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के साथ वन-टू-वन चर्चा की भी होगी और आगामी रणनीति तैयार होगी........
0
0
Report

धुले में कुत्तों को विष देकर हत्या, स्थानीय क्षेत्र में सनसनी

Dhule, Maharashtra:धुळे शहरातील वाडीभोकर रोडजवळील सुशांत नगरात भटक्या कुत्र्यांना चिकनमधून विष देऊन ठार मारल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. काल सायंकाळी रिषिका उत्तम पाटील यांच्या मालकीचा पाळीव कुत्रा झिंगा याच्या तोंडातून फेस येऊ लागल्याने त्यांनी पशुवैद्यकीय डॉक्टरांना घरी बोलावले. तपासणीत विषबाधा झाल्याचे स्पष्ट झाले. याचवेळी परिसरातील इतर कुत्र्यांचाही तडफडून मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच श्वानप्रेमी मीनाक्षी पाटील, सुरेश शर्मा आणि प्रज्वल देसले यांच्यासह प्राणिरक्षक व सामाजिक संस्थांचे कार्यकर्ते घटनास्थळी दाखल झाले. याप्रकरणी रिषिका पाटील यांच्या फिर्यादीवरून पश्चिम देवपूर पोलिसांत भारतीय न्याय संहिताच्या कलम ३२५ अन्वये अज्ञात व्यक्तीविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बलिया कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पवन सिंह, 3000 रुपये का जुर्माना

Ballia, Uttar Pradesh:भोजपुरी सिंगर और बिहार के एमएलसी पवन सिंह बलिया परिवार न्यायालय में तलाक और भरण पोषण के मामले की सुनवाई के दौरान ना हाजिर रहने पर 3000 का जुर्माना ठोका गया. पत्नी ज्योति सिंह हाजिर हुईं, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं रहे. ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं और मीडिएशन के लिए आवेदन भी दिया गया है. उनका कहना है कि 4 साल पहले भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और उन्हें न्याय की उम्मीद है. अगली तारीख 12 नवंबर है, पर पवन सिंह ने कोर्ट को मजाक बना दिया. चार साल हो चुके हैं, मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं अभी भी उनके साथ रहना चाहती हूं; अगर यहां से कुछ नहीं हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी. दरअसल गजल पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी, शादी के कुछ समय बाद रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. अब देखना होगा कि क्या पवन सिंह अगली तारीख पर कोर्ट पहुंचते हैं या नहीं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीतामढ़ी में नवरात्र पर सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर पुलिस अलर्ट: 27 चेकपोस्ट, महिला सुरक्षा कदम

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला है और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। पंडालों में महिला की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल और महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग समेत वाहन चेकिंग के लिए कुल 27 चेकपोस्ट बनाए गये हैं साथ ही साइबर सेल द्वारा साइबर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी。
0
0
Report

सीकर जिला परिषद के लिए 181 नामांकन वैध, पंचायत समितियों में भी भारी नामांकन

Sikar, Rajasthan:सीकर पंचायती राज आम चुनाव जिला परिषद सदस्य पद के लिए 181 नामांकन वैध 6 पंचायत समितियों में 566 आवदेन वैध एंकर सीकर जिले में 49 जिला परिषद सदस्य पद के लिए किए गए आवेदनों में जांच के बाद 181 आवदेन वैध पाए गए. जिला निर्वाचन अधिकारी आशिष मोदी ने बताया कि 225 अभ्यर्थियों द्वारा 242 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 53 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 8 नामांकन पत्र डिस्कार्ड श्रेणी में दर्ज किए गए. जांच के बाद 181 नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा 181 अभ्यर्थी वैध रूप से चुनाव लड़ने के लिए वैध पाए गए. वहीं सीकर जिले की 6 पंचायत समितियों में 566 अभ्यर्थी वैध पाए गए. पंचायत समिति सदस्यों के लिए किए गए आवेदन में 58 नामांकन पत्र निरस्त किए गए है. सीकर जिले की छह पंचायत समितियों अजीतगढ़, खण्डेला, नीमकाथाना, पाटन, पिपराली एवं श्रीमाधोपुर में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 635 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इनमें अजीतगढ़ में 72, खण्डेला में 145, नीमकाथाना में 134, पाटन में 102, पिपराली में 77 तथा श्रीमाधोपुर में 105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इन पंचायत समितियों में कुल 609 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए. नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 58 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 11 नामांकन पत्र डिस्कार्ड श्रेणी में दर्ज किए गए. जांच के बाद 566 नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा 566 अभ्यर्थी वैध रूप से चुनाव लड़ने योग्य रहे. पंचायत समिति अजीतगढ़ में 64, खण्डेला में 132, नीमकाथाना में 123, पाटन में 94, पिपराली में 61 तथा श्रीमाधोपुर में 92 अभ्यर्थी चुनाव निर्णय योग्य घोषित किए गए हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top