227813
Amethi - 5 वर्षीय दीपक का रहस्यमय गायब होना, मामा के घर में मच गया हड़कंप
Dadra, Uttar Pradesh:अमेठी थाना क्षेत्र के काकवा गांव का एक मामला सामने आया है, जहां मामा राजाराम अग्रहरि के घर पर आया 5 वर्षीय दीपक अचानक गायब हो गया. राजा राम के घर लड़के की शादी में आया था मासूम. कल रात 8 बजे से गायब है. शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर पहुंच कर खोजबीन शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली में फटा बादल, पुल-वाहन बहकर मची तबाही
Noida, Uttar Pradesh:चमोली तमक में फटा बादल, चारों तरफ मची तबाही, पुल और वाहन बहे0
0
Report
करौली पहुंचे कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष: निकाय-चुनाव पर चर्चा
Karauli, Rajasthan:करौली पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा। जिला करौली राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री एमडी चौपदार ने सोमवार को करौली पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों, संगठन की सक्रियता और अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। चौपदार ने कहा कि आगामी चुनावों में अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट में उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा. एमडी चौपदार जयपुर से धौलपुर जाते समय करौली जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अब्दुल मगनी खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए चौपदार ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान हिंडौन नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष विश्राम बैरवा, जिला महासचिव अबरार काजी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल माली सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे. वक्ताओं ने करौली जिले को कांग्रेस का मजबूत आधार बताते हुए आगामी चुनावों में संगठन को मजबूत करने की बात कही. कार्यक्रम की शुरुआत में एमडी चौपदार का माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रदेश महासचिव इमरान राइन, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, मोहन सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, पूर्व विधायक प्रवक्ता मजीद खान, पार्षद अब्दुल गफ्फार, पूर्व पार्षद पन्ना खान, पार्षद रिजवान खान, हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष सद्दाम कुरैशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.0
0
Report
दूदू गैंग का पर्दाफाश: 51 लाख रुपए के जेवरात चोरी मामले में चार गिरफ्तार
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) जयपुर के मौखमपुरा SHO सुरेश गुर्जर ने की बड़ी कार्रवाई....51 लाख रुपए के जेवरात चुराने वाली गैंग तक पहुंचने के लिए खंगाले 500 CCTV फुटेज। पुलिस ने बिच्छू गैंग को पकड़ने के लिए 600 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश तक किया पीछा। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के उरैई जालोन पहुंचकर गैंग के 4 बदमाश अंकित, राघवेन्द्र, बृजेन्द्र और जयहिंद सोनी को दबोचा। 7 जुलाई को दूदू के पालु खुर्द के पास रात के समय एक मकान में अलमारी तोड़कर करीब 51 लाख रुपए के जेवरात चुराने की वारदात को दिया था अंजाम। पुलिस ने आरोपियों से कुछ जेवरात किए बरामद, बिच्छू गैंग हाईवे के पास चोरी को अंजाम देकर लग्जरी कार से हो जाते हैं फरार। आरोपियों के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी लूट और चोरी जैसे संगीन केस है दर्ज।0
0
Report
Advertisement
हर घर तिरंगा अभियान: सवाई माधोपुर में तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति का उत्साह
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संचालित “हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा यात्राओं एवं तिरंगा वाहन रैलियों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर भी बाइक तिरंगा रैली आयोजित की गई , भाजपा जिलाध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , इस दौरान उन्होने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के स्मरण तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया । कार्यवाहक कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कलक्ट्रेट रोड, रणथम्भौर सर्किल, दशहरा मैदान रोड, सर्किट हाउस रोड, आलनपुर सर्किल एवं विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कलक्ट्रेट पहुंची। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “तिरंगा हमारी शान है” तथा “अमृत महोत्सव मनाएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएंगे” के उद्घोष और देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।कार्यवाहक कलक्टर बुडानिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संविधान के आदर्शों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान के दौरान जिले के सभी उपखंडों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में तिरंगा यात्राएं, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विविध आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान से जुड़कर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। तिरंगा बाईक रैली में कार्यवाहक कलेक्टर के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर , नगर परिषद आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, विद्यार्थी, युवा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।0
0
Report
UGC Regulation 2026 Protest: Upper Caste Mahapanchayat travel from Dausa to Delhi
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में यात्रा क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करनी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे यात्रा डॉ राज शेखावत के द्वारा निकाली जा रही यात्रा 23 अगस्त को दिल्ली में करेंगे धरना प्रदर्शन शेखावत का कहना केंद्र सरकार सवर्ण समाज के बच्चों के साथ कर रही अन्याय दोहरी नीति नहीं है समाज कों मंजूर ऐसे में सरकार यूजीसी की विसंगतियों को करे दूर यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में 23 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सवर्ण आक्रोश महापंचायत को लेकर क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करनी पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत की यात्रा आज दौसा पहुंची जहां सवर्ण समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया डॉक्टर राज शेखावत ने कहा वह देश के कई राज्यों की करीब 15000 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं और यह यात्रा 22 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी और 23 अगस्त को एक विशाल महापंचायत आयोजित होगी यात्रा के माध्यम से सवर्ण समाज के लोगों को दिल्ली आने का आह्वान किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार के सामने अपनी बात प्रमुखता से रखी जा सके शेखावत ने कहा यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 सवर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्याय है ऐसे में इसकी विसंगतियां दूर होनी चाहिए न्याय का अधिकार सभी को है ऐसे में इसमें भी समानता होना जरूरी है एक को अधिकार दिए जा रहे हैं तो दूसरे के अधिकार छीने जा रहे हैं ऐसे में इस एक्ट को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । बाइट डॉ राज शेखावत संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करनी पार्टी0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद में तीन वर्षीय बच्चे की मौत, पिता हिरासत में
Sagar, Madhya Pradesh:पति-पत्नी के विवाद में तीन वर्षीय मासूम की मौत, पिता हिरासत में... बंडा के देवपुरा वार्ड निवासी पवन लोधी शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है, जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी. बताया गया है कि बीती रात पवन लोधी नशे की हालत में पत्नी से विवाद कर रहा था। उसी दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा पास में सो रहा था। विवाद के बीच पवन का संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे के ऊपर गिर पड़ा। भारी वजन और घुटने का दबाव पड़ने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. बंडा एसडीओपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
मुंगेर: एनएच-80 पर हथियारबंद लूट के दो गिरफ्तार
Munger, Bihar:मुंगेर : एनएच-80 पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर कार लूट मामले में हेमजापुर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रेम टोला फरदा निवासी स्व. पंकज यादव के पुत्र शैलेश कुमार (19) और छर्रा पार्टी गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र गौरव कुमार उर्फ डाबर (30) शामिल हैं। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को सुंदरपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने कार सवार तीन युवकों को रोककर मारपीट की थी। हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन और लाकेट छीनने के बाद कार की चाबी लेकर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फुटेज में दोनों आरोपितों के चेहरे दिखाई दिए थे। एनएच के कैमरों में कार को आगे-पीछे जाते हुए भी देखा गया। फुटेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.0
0
Report
गढ़ाकोटा में मूंग तुलाई के नाम पर अवैध वसूली, किसान परेशान
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के गढ़ाकोटा में मूंग खरीदी विवादों के घेरे में किसानों से तुलाई के नाम पर लिए जा रहे पैसे.. एंकर/ सागर जिले मूंग खरीदी को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के साथ अब जिले के गढ़ाकोटा में किसानों ने हंगामा किया और आरोप लगाए है कि मूंग तुलाई को लेकर किसानों से पैसे अवैध वसूली की जा रही है। दरअसल गढ़ाकोटा की कृषि उपज मंडी सहित आसपास के केंद्रों में आने वाले किसानों से मूंग खरीदी केंद्र पर पैसे मांगे जाने की शिकायतें किसानों और उनसे जुड़े भारतीय शक्ति चेतना किसान मोर्चा के लोगों ने की जिसके बाद इलाके की तहसीलदार ने दलबल के साथ केंद्र का निरीक्षण किया तो पाया कि वाकई यहां से अवैध वसूली की जा रही है, तहसीलदार ने माना कि पैसे लिए जा रहे है लेकिन वसूली करने वाला व्यक्ति बाहरी मतलब खरीदी केंद्र का कर्मचारी नहीं है जिसे लेकर जांच की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि केंद्रों पर हो रही मूंग की तुलाई में अलग अलग इलेक्ट्रॉनिक कांटों में अलग अलग वजन आ रहा है मतलब किसानों का हजारों क्विंटल मूंग इस तरह से भी चोरी की जा रही है।0
0
Report
फतेहपुर में लाभार्थी संवाद: विधायक ने मौके पर सुनीं शिकायतें, कई समस्याओं का समाधान
Nurpur, Himachal Pradesh:संवाद कार्यक्रम में विधायक ने सुना फरियादियों का दुखड़ा, कुछ समस्याएं मौके पर सुलझाईं लाभार्थी परिवारों ने रखीं अपनी परेशानियां, विधायक भवानी सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए शीघ्र समाधान के निर्देश गरीब की आवाज बनी विधायक की प्राथमिकता, मौके पर सुना जनता का दर्द भवानी सिंह पठानिया ने लाभार्थी परिवारों से किया सीधा संवाद, कुछ समस्याएं मौके पर सुलझीं, बाकी के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश किसी गरीब के लिए सरकारी योजना का लाभ मिलना महज एक सुविधा नहीं, बल्कि उसके परिवार के लिए बड़ी राहत और उम्मीद होती है।इसी उम्मीद के साथ सोमवार को फतेहपुर के पंचायत घर मच्छोट में चिन्हित लाभार्थी परिवार विधायक के सामने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।किसी ने अपनी जरूरत बताई तो किसी ने सरकारी योजना से जुड़ी परेशानी रखी। विधायक भवानी सिंह पठानिया ने लोगों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं की जानकारी ली。 बाड़ी, दियाना, डूहग, खटियाड़, कुडल, लुठियाल, मच्छोट, नगाल, रें, रियाली, टटवाली और पोलियां सहित कई पंचायतों के चिन्हित लाभार्थी इस संवाद में शामिल हुए。 सबसे खास बात यह रही कि समस्याएं केवल सुनी नहीं गईं, बल्कि कुछ मामलों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू करवाई गई। जिन मामलों में विभागीय प्रक्रिया जरूरी थी, उन्हें लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए。 गरीब परिवार की समस्या सिर्फ एक आवेदन नहीं होती। उसके पीछे पूरे परिवार की उम्मीद जुड़ी होती है। उसका प्रयास है कि जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जो समस्या मौके पर हल हो सकती है, उसे तुरंत हल किया जाए और बाकी मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए। विधायक ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनने और हर मामले में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। गौर रहे की प्रदेश सरकार व ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशों के تحت फतेहपुर में 10 से 12 अगस्त तक तीन क्लस्टरों में लाभार्थी परिवारों के साथ संवाद किया जा रहा है。 11 अगस्त — रेहन में संवाद संवाद का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा। 11 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जल शक्ति विभाग विश्राम गृह, रेहन में लाभार्थी परिवारों के साथ संवाद होगा। जिसमें रेहन, डूहा, चकबाड़ी, छन्नर, छत्तर जोगियां, गोलवां, डक, गुरियाल, हटपंग, कंदौर, झुंब खास, मिंता, नेरना, लरूह, समलेट, तलाड़ा, हटली, खेहर, बगडोली और रेहन-2 सहित संबंधित पंचायतों के चिन्हित परिवार शामिल होंगे。 12 अगस्त — फतेहपुर में संवाद वहीं 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन, फतेहपुर में अगला संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें बरोट, बरूणा, खटियाड़, धमेटा, फतेहपुर, हाड़ा, हड़वाल, जगनोली, जखाड़ा, कुटबासी, लौहारा, मनोह-सिहाल, सुनेंट, नगाल, ठेहड़ू और नंगल समकड़ सहित संबंधित पंचायतों के चिन्हित लाभार्थी परिवार अपनी समस्याएं रख सकेंगे。 सभी चिन्हित लाभार्थी परिवारों से आग्रह है कि प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य निर्धारित स्थान पर जरूर पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभार्थियों की समस्याओं को मौके पर सुना जा सके और नियमानुसार समाधान की कार्रवाई की जा सके。 सरकारी योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ कागजों से निकलकर जरूरतमंद परिवार के घर तक पहुंचे। मच्छोट में हुआ यह संवाद इसी दिशा में एक प्रयास रहा, जहां गरीब परिवारों ने अपनी बात सीधे विधायक के सामने रखी और समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर लौटे। क्योंकि एक जरूरतमंद के लिए किसी अधिकारी का एक निर्देश सिर्फ सरकारी कार्रवाई नहीं होता—वह उसके परिवार के लिए राहत की एक नई उम्मीद बन सकता है।0
0
Report
Advertisement
मोरबी विरपरड़ा के कुओं के पानी की हलचल पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पहुँची
Morbi, Gujarat:મોરબીના વિરપરડા ગામના કુવાના પાણીના હિલોળા મુદે તપાસ માટે જિયોલોજીકલ સર્વે ઓફ ઇન્ડિયા ની ટિમ પહોંચી છેલ્લા કેટલાક દિવસથી વિરપરડા ગામે આવેસ કુવાનું પાણી દરિયાના મોજાની જેમ ઉછળી રહ્યું છે હાલમાં કુવાના હલતા પાણીની અલગ અલગ ટિમો દ્વારા તપાસ કરવામાં આવી રહી છે જિયોલોજીકલ સર્વે ઓફ ઇન્ડિયાના ડાયરેક્ટર બીજયકુમાર દાસ અને તેમની ટીમે આવી હતી આજે આવેલી टीम દ્વારા પણ વિરપરડી ગામે અન્ય કુવાની પણ મુલાકાત લેવામાં આવી0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में हथियार दिखाकर भय फैलाने वालों की दबिश: 32 वर्षीय देवीदास गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसटी और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर देशी कट्टानुमा हथियार के साथ पोस्ट वायरल करने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रुतबा दिखाने और आमजन में भय का माहौल बनाने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने धाकड़ मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय देवीदास की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में की गई।0
0
Report
सीमा त्रिखा नूंह पहुंचीं, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियां तेज
Nuh, Haryana:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह को लेकर नूंह पहुंचीं पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा 14 अगस्त को गुरुग्राम के लेजर वैली मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा सोमवार को नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय झिरकमल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की और समारोह का निमंत्रण भी दिया। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और स्वामी धर्मदेव महाराज सहित कई वरिष्ठ नेता और संत भी शामिल होंगे। समारोह में वर्ष 1947 के भारत विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को झेलने वाले परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर विभाजन से जुड़ी घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम और डॉक्युमेंट्री भी प्रस्तुत की जाएंगी। इनके जरिए युवा पीढ़ी को भारत विभाजन की वास्तविक घटनाओं, अपने पूर्वजों के संघर्ष और देश की अखंडता एवं एकता के महत्व से अवगत कराया जाएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कार्यकर्ताओं से राज्य स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज के किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, जानिए क्या है यह योजना
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:कन्नौज के वन विभाग क प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की इस योजना से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है । तो आइए जानते है क्या कुछ कहा प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ ने ज0
0
Report
एनर्जी मंत्री अनिल विज: निजीकरण, स्मार्ट मीटर और डिस्कॉम पर सरकार का संकेत
Chandigarh, Chandigarh:*चंडीगढ़ ब्रेकिंग* उर्जा मंत्री अनिल विज का बयान बहुत अच्छे माहौल में बिजली कर्मचारियों के साथ बातचीत हुई है मुख्य बिंदु बिजली के निजीकरण का था हमने बताया है हमने भी HERC में इसका विरोध किया है स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाने कि मांग रखी थी हमने बताया है कि इसके अभी तक टैंडर नहीं किए है यह उपभोक्ता कि मर्जी पर निर्भर करेगा सरकार उसे कंपल्शन नहीं कर रही है एग्री डिस्कॉम को लेकर सीएम ने विधानसभा में घोषणा की है इसपर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है इसलिए इसपर अभी कोई आश्वासन भी नहीं बनता ,लेकिन हमने यह कहा है कि यदि कुछ एसा होगा तो हम बुलाकर बात करेंगे उस अनुसार कदम उठाएंगे कुछ मांगे पैडिंग रखी है जिसमें अध्ययन किया जाएगा सिद्धांतिक तौर पर रिस्क अलाउंस पर सहमति दी है इसपर कमेटी बना रहें है0
0
Report
आशा वर्करों का जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन; मानदेय, वेतन और सुरक्षा मांग तेज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर की आशा सहयोगिनियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में आशा वर्करों ने सामूहिक गिरफ्तारियां भी दीं। आशा वर्करों ने वर्ष 2025 में घोषित 1500 रुपए की मानदेय बढ़ोतरी लागू करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और तब तक 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन देने की मांग की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा, मातृत्व व चिकित्सा अवकाश, सेवानिवृत्ति पर 3 लाख रुपए और दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 5 लाख रुपए सहायता देने की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।0
0
Report
Advertisement
