227813
Amethi -बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अमेठी के मुसलमानों ने किया विरोध प्रदर्शन
Musafirkhana, Uttar Pradesh:बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अमेठी के हसन लहरी ने कलेक्ट्रेट गौरीगंज पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भारत माता, और मां दुर्गा के जयकारों के साथ हसन लहरी कलेक्ट्रेट पहुंचे। हसन लहरी ने योगी जी महाराज को हनुमान बताया और प्रधानमंत्री जी से निवेदन किया कि आतंकियों के खिलाफ भारत सरकार एक्शन लें। हसन लहरी ने कहा कि जब हनुमान जी स्वामी अकेले पूरी लंका जलाकर राख कर दिए तो हम भी आतंकियों को मिटा कर रख देंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायतीराज चुनाव 2026, पुनाली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सफल
Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026, राउमावि पुनाली में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम डूंगरपुर जिले में पंचायत समिति दोवड़ा क्षेत्र के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुनाली में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन एवं मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं ‘वोट नो गरबो’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों द्वारा मतदान के महत्व, मतदाता पंजीयन एवं लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।0
0
Report
NFSA के लिए डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाने वाला रसद विभाग
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - रसद विभाग का डोर-टू-डोर सर्वेक्षण अभियान एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के प्रभावी, पारदर्शी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए रसद विभाग की ओर से विशेष डोर-टू-डोर सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने तथा आर्थिक रूप से सक्षम एवं अपात्र परिवारों को स्वेच्छा से योजना से नाम हटवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच सके。0
0
Report
मथुरा मुठभेड़: जमीन विवाद के आरोपी गिरफ्तार, एक घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में पुलिस मुठभेड़: जमीनी विवाद में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक पैर में गोली लगने से घायल मथुरा।जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में 16 अक्टूबर की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी कार्रवाई 5 अक्टूबर 2026 को ग्राम बाजना में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में की गई है। इस मामले में थाना हाईवे पर मुकदमा अपराध संख्या 970/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (धारा 191(2), 191(3), 352, 351(3), 324(4), 308(2), 109(1)) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी+ मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी थाना हाईवे पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली थी कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी रोमेक्स स्कूल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गुजरने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई पुलिस टीम ने अपनी और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षार्त जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसकी पहचान कनक पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है। घायल आरोपी को तुरंत पुलिस सुरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: * कनक पुत्र कमल सिंह, निवासी- कोटा, थाना जैत, जनपद मथुरा (उम्र- लगभग 24 वर्ष) — मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल。 * करन पुत्र भूरी सिंह, निवासी- बाटी, थाना जैत, जनपद मथुरा (उम्र- लगभग 22 वर्ष)。 बरामदगी: पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 04 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व पंजीकृत मुकदमे और इस नई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना हाईवे पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति पर घरेलू हिंसा के आरोपों की जांच शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को तबीयत बिगड़ने पर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दरअसल गुरुवार देर शाम कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसे उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा शोषण और गंभीर आरोप लगाए थे। कैबिनेट मंत्री ने अपना रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ के बातचीत के दो ऑडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किए थे। इसके बाद रेखा आर्य को तबीयत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ खन्ना का कहना है कि जब रेखा आर्य अस्पताल में आई थी तो उनका ब्लड प्रेशर काफी बड़ा हुआ था । डॉक्टरों ने उन्हें दवा देकर इलाज शुरू किया है अभी उनकी स्थिति है। पहले से बेहतर स्थिति है। बाइट डॉ सिद्धार्थ खन्ना वहीं एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल भी कैबिनेट मंत्री का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे। एसएसपी देहरादून ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मामले के संज्ञान में आते ही तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे । जिस पर मंत्री के शिकायती पत्र पर उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी देहरादून का कहना है कि अभी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की हालत पहले से बेहतर है। बाइट प्रमेंद्र डोभाल एसएसपी देहरादून0
0
Report
AI और होलोग्राम से अभिनव रामलीला: ऐशबाग में 450 साल की परंपरा नवाचार के साथ
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Awadh Ki Ramlila At Historic Aishbagh Ground Blends 450-Year-Old Tradition With Ai, Holograms And Visual Effects / Ramotsav 2026 Showcases Key Episodes From Ramayana Through Traditional Performances And Modern Technology / Police Maintain Security At Venue / Visuals / Chhedilal (Ramlila Stage Builder) S/B / Jitendra Kumar Shrivastava (Dcp, West, Lucknow) S/B लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक ऐशबाग मैदान में 'अवध की रामलीला' का आयोजन किया गया, जिसमें 450 साल पुरानी परंपरा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), होलोग्राम और आधुनिक विज़ुअल इफेक्ट्स के साथ बखूबी जोड़ा गया। लखनऊ पश्चिम के DCP जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में एक बड़ी रामलीला का आयोजन हो रहा है। इसके लिए पुलिस की ओर से जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हमारे एडिशनल DCP, इंस्पेक्टर और सर्कल ऑफिसर (CO) सभी यहाँ मौजूद हैं। हमने PAC (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है, साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट के भी इंतजाम किए गए हैं। सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और कहीं कोई बाधा नहीं आई है। इसके अलावा, हम लगातार समीक्षा और निरीक्षण करते रहते हैं ताकि कोई समस्या न आए... वर्दीधारी पुलिस के अलावा, हमने सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मیوں (पुरुष और महिला दोनों) को तैनात किया है, जो उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अब तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।"0
0
Report
पंचायत चुनाव 2026: डूंगरपुर में दिव्यांग मतदाताओं के लिए जागरूकता रैली
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - पंचायती राज आम चुनाव-2026, दिव्यांगजन जागरूकता निकाली रैली एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पंचायत समिति डूंगरपुर एवं पालदेवल में दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त विकास अधिकारी, श्यामसुंदर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पिंकी मीणा, मोहनलाल मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर दिव्यांग मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।0
0
Report
Advertisement
बारां के मिशन समर्थ्या से सहरिया महिलाओं की किस्मत बदली, रोज 8-10 हजार
Baran, Rajasthan:बारां में मिशन समर्थ्या से बदली सहरिया महिलाओं की किस्मत, 200 रुपये दिहाड़ी से 10 हजार महीना कमाई तक का सफर बारां। कभी जंगल से लकड़ी और महुआ बीनकर 200 रुपये रोज कमाने वाली सहरिया आदिवासी महिलाएं आज लखपति दीदी बनने की राह पर हैं। जिला प्रशासन के 'मिशन समर्थ्या' ने बारां के शाहबाद-किशनगंज क्षेत्र की 1000 से अधिक महिलाओं की तकदीर बदल दी है। अब ये महिलाएं 3.08 करोड़ रुपये के सरकारी ऑर्डर संभाल रही हैं। बारां जिले की खुशालपुरा गांव की रामकन्या सहरिया इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। दो साल पहले तक जो महिला जंगल पर निर्भर थी, आज उसी के हाथों पैक हुई हल्दी जिले की 24 लाख थालियों तक पहुंच रही है। रामकन्या अब हर महीने 8 से 10 हजार रुपये कमा रही हैं। दरअसल, सहरिया राजस्थान की एकमात्र आदिम जनजाति है। बारां में वन धन केंद्र तो थे, लेकिन बिजनेस मॉडल नहीं होने से महिलाएं कच्चा माल सस्ते में बेचने को मजबूर थीं। साल भर का टर्नओवर महज 68 लाख रुपये के आसपास था। करीब 6 महीने पहले जिला कलेक्टर आईएएस बालमुकुंद असावा ने इस समस्या का हल सरकारी व्यवस्था में ही ढूंढा। उन्होंने गणना की कि जिले में मिड-डे मील, मां-बाड़ी केंद्र, सहरिया छात्रावास, अन्नपूर्णा रसोई, जिला जेल और पुलिस मेस में हर महीने 24 लाख थालियां परोसी जाती हैं। 15 ग्राम प्रति थाली के हिसाब से हर महीने 36 क्विंटल मसालों की पक्की मांग है। इसी मांग को सहरिया महिलाओं की मेहनत से जोड़कर मिशन समर्थ्या शुरू किया गया। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया, "शाहबाद में महिलाओं के पास मेहनत तो थी पर स्थायी बाजार नहीं था। हमने 24 लाख थालियों की सरकारी मांग को उनके कौशल से जोड़ा। आज 3.08 करोड़ के एडवांस ऑर्डर इस बात का सबूत हैं कि सही मॉडल से आदिवासी आत्मनिर्भरता संभव है।" इस मिशन के तहत त्रि-स्तरीय मॉडल बनाया गया। जनजाति विभाग ने मशीनरी और आधारभूत ढांचा दिया, केवीके अंता ने तकनीकी ट्रेनिंग, क्वालिटी और FSSAI पैकेजिंग सिखाई और राजीविका ने 1000 से ज्यादा महिलाओं को SHG में संगठित किया। कुल 33 वन धन केंद्रों का सत्यापन कर 18 पर पैकेजिंग मशीन लगाई गई। खुशालपुरा में चिरौंजी, केवीके में शहद प्रोसेसिंग यूनिट और जिला मुख्यालय पर 'ग्राम श्री मार्ट' स्थापित किया गया। नतीजा यह है कि अब तक 76.07 लाख रुपये की बिक्री हो चुकी है और 80 केंद्र सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। अब हर महीने 71.88 लाख रुपये यानी सालाना 8.63 करोड़ का स्थायी बाजार मिल गया है। प्रशासन का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में बिक्री को 2 करोड़ तक ले जाना है। इसके लिए 1 करोड़ की नई मशीनरी, 217 SHG के लिए 10 करोड़ का रियायती ऋण और 957 महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने के लिए 8 करोड़ की सहायता प्रस्तावित है। बाईट- बालमुकुंद असावा जिला कलेक्टर बारां0
0
Report
गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-39 मुठभेड़ में बदमाश घायल, चोरी की बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। थाना सेक्टर 39 पुलिस व चैन स्नैचिंग करने वाले 02 बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में - दिनांक 15.10.2026 की रात्रि में थाना सेक्टर 39 पुलिस पार्टी द्वारा दादरी रोड नर्सरी के पास सेक्टर 43 के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी सेक्टर 49 रेड लाइट की तरफ से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रूकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके बल्कि और तेजी से स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस बल द्वारा शक होने पर उक्त मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया तथा अपने अन्य पुलिस को सूचित किया गया। दोनों तरफ से बदमाशों ने स्वयं को घिरता देख, मोटरसाइकिल को सोमबाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल वाले रास्ते की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बरसात का मौसम होने के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई तथा बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जिनकी पहचान 1. अभि0 सलमान पुत्र अय्यूब निवासी डी 51 गली नं0 09 मोहनपुर नूरेइलाही कालोनी थाना भजनपुरा दिल्ली उम्र 30 वर्ष व अभि0 तनवीर पुत्र मईनुद्दीन निवासी बी 424 गली नं0 04 सुभाष विहार नार्थ घोण्डा थाना भजनपुरा दिल्ली उम्र 37 वर्ष के रूप में हुयी। अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अवैध तंमचा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल रॉयल इनफील्ड हंटर 350 CC रजिस्ट्रेशन DL 3S FT 9244, 02 लाख 19 हजार रूपये नकद(जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि थाना सैक्टर 39 क्षेत्र में की गयी चैन स्नेचिंग से सम्बन्धित) बरामद हुए है। अभियुक्तगण पर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के क्रमशः 48 व 44 मुकदमे, चैन स्नैचिंग, लूट व चोरी के पंजीकृत हैं। दोनों घायल अभियुक्तों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। मीडिया सेल पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।0
0
Report
अलीगढ़ में शराबी पति ने पत्नी के सिर पर कैंची से हमला, हालत गंभीर
Aligarh, Uttar Pradesh:शराबी पति ने पत्नी के सिर को कैंची से गोदा, महिला घायल, घायल महिला को गंभीर अवस्था में लाया गया जिला अस्पताल, मायके से पत्नी को ससुराल बुलाकर लाया पति, किया हमला, पत्नी का काम करना शराबी पति को नागवार गुजरा, जानलेवा हमला कर, घायल अवस्था में तड़ती छोड़ फरार हुआ आरोपी पति शोभित, किराये के मकान में रह रही महिला और घायल का भाई जिला अस्पताल लेकर पहुँचे, गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज किया रेफर, सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल और आरोपी की तलाश में जुटी, देहली गेट थाना इलाके के प्रेमनगर की घटना.0
0
Report
Advertisement
हंटरगंज में साइबर ठगों ने बेटी शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए
Ansar Nagar, Jharkhand:साइबर ठगों का चारागाह बना हंटरगंज, बेटी की शादी के लिए जोड़े डेढ़ लाख रुपये उड़ाए महज तीन घंटे में पिता-पुत्री के बैंक खातों से हुई निकासी, दो साल की मेहनत पर फिरा पानी चतरा: हंटरगंज में साइबर ठगी की घटनाएं लोगों की मेहनत की कमाई पर भारी पड़ रही हैं। ताजा मामला जबड़ा गांव का है, जहां बेटी की शादी के लिए दो साल से पाई-पाई जोड़कर जमा की गई करीब डेढ़ लाख रुपये की रकम साइबर ठगों ने महज तीन घंटे में उड़ा दी। घटना से परिवार सदमे में है। आपको बता दें कि हंटरगंज में 2 माह के भीतर साइबर अपराधیوں ने 4 लोगों के खाते से लाखों की राशि उड़ाए हैं। भुक्तभोगी चन्द्र यादव के पुत्र छोटू कुमार ने बताया कि चंद्र यादव ने बेटी की शादी के लिए बैंक ऑफ इंडिया के अपने और बेटी के खाते में रुपये जमा किए थे। घर में निर्माण कार्य के लिए बेटी को गांव के बीसी संचालक के पास 10 हजार रुपये निकालने भेजा था। बेटी के लौटने के कुछ घंटे बाद ही दोनों खातों से निकासी के मैसेज आने लगे। चंद्र यादव के अनुसार, उनके खाते से पहले 10 हजार, फिर 20-20 हजार रुपये की कई निकासी हुई। इसके अलावा 2,300 और 900 रुपये भी निकल गए। वहीं, बेटी के खाते से कुल 77,900 रुपये गायब हो गए। खाते खाली होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित गुसाईडीह स्थित बैंक शाखा पहुंचे। बैंक प्रबंधन ने साइबर ठगी की आशंका जताई। इसके बाद पीड़ित ने हंटरगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। बाइट : छोटू कुमार, ठगी के शिकार हुवे चंद्र यादव का पुत्र।0
0
Report
जामनगर के रिलायंस टाउनशिप में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री
Jamnagar, Gujarat:**જામનગર... મુસ્તાક દલ** **જામનગરના રિલાયન્સ ટાઉनશીપમાં શાહિદ કપૂરની ધમાકેદાર એન્ટ્રી** જામનગરના રિલાયન્સ ટાઉનશીપમાં નવરાત્રિના પાંચમા નોરતે બોલિવૂડ સ્ટાર શાહિદ કપૂરે ધમાકેદાર એન્ટ્રી કરી હતી. શાહિદ કપૂરને પોતાની વચ્ચે જોઈને ઉપસ્થિત હજારો દર્શકોમાં ભારે ઉત્સાહ જોવા મળ્યો હતો. શાહિદ કપૂરના ડાન્સ અને એનર્જીથી નવરાત્રિ મહોત્સવમાં ચાર ચાંદ લાગી ગયા હતા, અને દર્શકો પણ ઝૂમી ઊઠ્યા હતા. રિલાયન્સ ટાઉનશીપમાં યોજાઈ રહેલા નવરાત્રી મહોત્સવમાં બોલિવૂડના સિતારાઓની હાજરી ઉત્સવને વધુ યાદગાર બનાવી રહી છે.0
0
Report
गुमला में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर 24 महिला किसान सम्मानित
Gumla, Jharkhand:गुमला में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर 24 महिला किसान सम्मानित डीसी दिलेश्वर महतो ने वर्षभर खेती, मोटे अनाज के उत्पादन और पशुपालन से आय बढ़ाने के लिए किया प्रेरित गुमला। अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर नगर भवन, गुमला में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में किसान गोष्ठी सह किसान-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 24 महिला किसानों को उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने सम्मानित किया। उन्होंने महिला किसानों को वर्षभर खेती करने, मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने तथा मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन और बकरी पालन जैसी वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गुमला कृषि प्रधान जिला है और यहां की अर्थव्यवस्था में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला किसान घरेलू जिम्मेदारियों के साथ खेती-किसानी में भी अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि गुमला में रागी की खेती ने किसानों को विशिष्ट पहचान दिलाई है। मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने और कृषि की विविध गतिविधियों को अपनाने से किसानों की आय बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। डीसी ने कहा कि जिले में अधिकांश खेती वर्षा पर निर्भर है, जिसके कारण कई खेतों में साल के कुछ महीनों में ही खेती हो पाती है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई की सुविधा वाले क्षेत्रों में रबी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने जलस्रोतों और नहरों का समुचित उपयोग करते हुए उपलब्ध कृषि भूमि पर वर्षभर खेती की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कृषि विभाग के साथ मिलकर इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर रहा है। उपायुक्त ने महिला किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन और बकरी पालन जैसी गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित इन गतिविधियों से महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत हो सकती है। जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने महिला किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रागी मिशन सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी जिले के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला किसानों से अपने अनुभव साझा करने और नई कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। वहीं, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा कृषि एवं अन्य आजीविका गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी-कर्मी और बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों के योगदान को सम्मान देना, उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा खेती और सहायक गतिविधियों के माध्यम से उनकी आजीविका को मजबूत करना था। वाइट - दिलेश्वर महतो, डीसी गुमला0
0
Report
Advertisement
सहरसा में दुर्गा पूजा का भव्य उत्सव, भक्तों की भीड़ उमड़ी
Saharsa, Bihar:एंकर - नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है. शहर के विभिन्न स्थानों पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना हो रही है लोग मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करने में जुटे हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. शहर के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में हर बार की तरह इसबार भी बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा का निर्माण कराया गया. कारीगरों द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप दे दिया गया है, इसके अलावे पूरब बाजार कॉलेज गेट स्थित दुर्गा मंदिर, थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई है. आपको बता दें कि प्रशांत सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर की स्थापना 1974 ई में हुई थी और उसी समय से माँ दुर्गा की पूजा होते आ रही. इसबार भी पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है महाअष्टमी को जब मंदिर का पट खुलेगा तो फिर माँ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ेगी. मौके से जायजा लिया zee मीडिया संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
उदयपुर में नवरात्रि डांडिया रास धूम, टाइगर हिल पर संस्कार भवन में भी जश्न
Udaipur, Rajasthan:नवरात्रि के पावन पर्व पर लेकसिटी उदयपुर में डांडिया रास की धूम परवान पर है। शहर के गली मोहल्लों से लेकर बड़ी-बड़ी वाटिकाओं और सामाजिक भवनों में माता रानी के भव्य पंडाल सजाए गए हैं। जहां शाम होने के साथ ही डांडिया की धूम शुरू हो जाती है, जो देर रात तक चलती है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग गुजराती गरबा को धुन पर डांडिया रास करते दिखाई देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में भी देखने को मिला, जहां श्रीमाली समाज के महिला और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया रास करके नजर आए।0
0
Report
कोई खबर सामग्री उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
