227813
Amethi - ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुसलमान भाईयों ने बाटी मिठाई
Musafirkhana, Uttar Pradesh:अमेठी, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आतंकवादियों के खात्मे पर अमेठी में मुसलमानों ने मिठाई बांट कर खुशीयां मनाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू में मतगणना तैयारी पूर्ण, 20 नवंबर से परिषद और 13 पंचायत समितियों की गिनती
Churu, Rajasthan:मतगणना तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित , स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने लिया जायजा, चूरू में 20 नवंबर को होगी जिला परिषद और 13 पंचायत समितियों की मतगणना, 2500 से अधिक कार्मिक संभालेंगे जिम्मेदारी, चूरू जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी को लेकर मतगणना की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई और चूरू के लोहिया कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने अधिकारियो के साथ जायजा लिया. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में आगामी 20 नवंबर को जिला परिषद और 13 पंचायत समितियों की मतगणना होगी. मतगणना कार्य के लिए 2500 से अधिक कार्मिकों की तैनाती की गयी है जहाँ पंचायत समितिवार कुल 13 काउंटिंग रूम में मतगणना की व्यवस्था की गई है. मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे लोहिया कॉलेज के स्ट्रांग रूम में मतपेटियां खोलने के साथ शुरू होगी. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, इसके बाद ईवीएम से मतों की गणना होगी और दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो जाएगी. एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे लोहिया कॉलेज के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि मतगणना शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.0
0
Report
भीलवाड़ा पंचायत चुनाव: बाड़ाबंदी से घिरा प्रचार, भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में दावे
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव पूर्ण हो चुके हैं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम मशीन में बंद है और 20 नवंबर को काउंटिंग होगी BEते एक माह से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के भाजपा के समर्थित प्रत्याशियों को लेकर अलग अलग जगह पर उनको भ्रमण करवाया जा रहा था जो कि बीती शाम को भाजपा कार्यालय भीलवाड़ा पहुंचे थे उन्हें पुनः अलग अलग क्षेत्रों में पुनः बाड़े बंदी में ले जाया गया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पंचायतीराज मंत्री कालू लाल गुर्जर ने बताया कि बाड़े बंदी करना कोई गैर कानूनी नहीं हैं प्रत्याशियों को जबरन और अपहरण करके ले जाया जाता हैं तो फिर गैर कानूनी हैं। वहीं पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर ने कहा कि इस बार भी जिला प्रमुख भाजपा का बनेगा और उनकी पत्नी सरोज देवी गुर्जर सबसे ज्यादा एक्सपिरियंस शुदा हैं उन्हें दो बार प्रधान के साथ जिला परिषद सदस्य का अनुभव हैं, जोड़ तोड़ का प्रयास करके उन्हें जिला प्रमुख बनाने की कवायद की जाएगी । बाइट कालू लाल गुर्जर पूर्व पंचायतीराज ग्रामीण विकास मंत्री बाड़े बंदी को गैरकानूनी नहीं मानते पूर्व मंत्री देखिए, बाड़ाबंदी या अपने-अपने कैंडिडेट को, अपने-अपने जो उम्मीदवार रहे हैं उनको इकट्ठा करना कानूनन कोई जुर्म नहीं है। अगर किसी को जबरदस्ती ले जाते हैं तो कानूनी जुर्म है और गैरकानूनी भी है। अब आपने टिकट दिया, चुनाव लड़ा, उसके बाद उनको एक साथ रखेंगे, उनका एक तरह से प्रशिक्षण करेंगे कि भाई आपको आगे जो है चेयरपर्सन के बोर्ड में भाग देना है, वोट कैसे डालना है, ये सारी प्रक्रियाएं उस बाड़ाबंदी में बताई जाती हैं। बाकी बाड़ाबंदी में क्या है? खुद खड़े हुए, पार्टी के टिकट पर खड़े हुए हैं और उनको कोई नई बात नहीं सिखाना है। केवल मात्र ये है कि हम जो पार्टी जो तय करेगी, जिसको देगी अध्यक्ष का चुनाव, जैसे प्रधान के टिकट देगी या जिला प्रमुख, उनको कैसे वोट देना है, इसीलिए बाड़ाबंदी या उनको इकट्ठा रखना है। तो ये अच्छी बात है, इसमें कोई बड़ी बात, कानूनी-गैरकानूनी नहीं है और मैं सोचता हूँ कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है। जबरदस्ती ले जाना... कभी-कभी ऐसा होता है तो वो गलत है, वो अपराध है। सरोज देवी को जिला प्रमुख बनाए जाने पर बोले गुर्जर ये करना कोई बुरी बात तो है नहीं। और मेरी पत्नी ने अगर जिला परिषद का चुनाव लड़ा है और भगवान की कृपा से वो जीत जाती हैं, तो जनरल सीट है इसलिए जिला प्रमुख का भी प्रयास करेंगे हम और वो भी करेगी, लेकिन मैं भी करूंगा। मैं अगर बीजेपी में मंत्री रहा हूँ, तो इसका मतलब ये थोड़ी है कि भाई हम नहीं करें प्रयास। जरूर करेंगे। दो बार प्रधान के सफल कार्यकाल को अंजाम दिया है उन्होंने और इसके अलावा जिला परिषद की चौथी बार ये सदस्य बनेगी, जो शायद भीलवाड़ा जिले में और कोई चौथी बार जिला परिषद का सदस्य नहीं बनेगा। और फिर कृषि उपज मंडी की डायरेक्टर भी रही हैं, तो विभिन्न पदों पर रहकर अच्छा काम किया है, एक्सपीरियंस भी है, एडमिनिस्ट्रेशन का भी एक्सपीरियंस है। अगर पार्टी मौका देगी तो बहुत बढ़िया, पार्टी का एहसान मानेंगे और अच्छा प्रशासन जिला को बढ़िया चलाएंगे, ये मैं विश्वास दिला सकता हूँ।0
0
Report
बागपत में भाजपा नेता प्रजापति का दावा: एनडीए 300 पार
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पहुंचे बीजेपी नेता ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकेश प्रजापति का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंने विपक्ष को घेरा ओर अखिलेश यादव पर कहा कि जिन्होंने भगवान श्री राम को बरसो तक टेंट में रहने को मजबूर किया उन्हें भगवान श्री राम का श्राप लगा है ओर वे मंदिर जाने की बात कर रहे हैं | मोदी ओर योगी को हटाने के नारे के साथ सारे चोर हुए हैं इकट्ठा,लेकिन मोदी ओर योगी के आलावा कोई महि है विकल्प वहीं उन्होंने कहा कि इस बार देखने को मिलेगी जयंत चौधरी की पावर ओर एनडीए 300 पार होगी | दरअसल आपको बता दें की बीजेपी नेता ओर पूर्व मंत्री लोकेश प्रजापति आज बागपत के रोशनगढ़ गांव में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने विपक्ष को जमकर घेरा ओर अखिलेश यादव पर बोलते हुए कहा कि राम मंदिर जाने की बात कह रहे है, जो भगवान श्री राम लम्बे अरसे 500 वर्षो तक टेंट में रहने को मजबूर किया गया, कहीं न कहीं भगवान Shri राम का श्राप तो उन्हें लगा ही है ओर वो भूल जाए कि मोदी ओर योगी का मुकाबला ओर बीजेपी का देश ओर प्रदेश में कोई विकल्प नही है सारे चोर इकट्ठा हो रहे है कि मोदी ओर योगी हटाओ लेकिन देश ओर प्रदेश की जनता ने कहा मोदी योगी को हटने नही देंगे ओर तुम्हे बचने नही देंगे ये आ नारा है | एक आदमी कंश बनकर उनकी वंसावली की बात करे कि हम तो उस वंश से हैं जिन्होंने अपने रिश्ते नातो को भी तार तार किया हो वो प्रभु श्री राम के कभी हो नही सकते तीसरे गठबंधन पर कहा कि ये सारे चोर भी इकट्ठा हो जाए इन सारे चोरो ने 2024 में भी नारा दिया था कि मोदी हटाओ हमें बचाओ देश की जनता ने कहा कि मोदी को हटने नही देंगे ओर तुम्हे बचने नही देंगे | ये जयन्त चौधरी की पावर है देखना इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में एनडीए की 300 पार सीटें होंगी |0
0
Report
Advertisement
सीएम मोहन यादव का नीमच-मनासा दौरा: 500 करोड़ विकास का उद्घोष
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मनासा दौरे पर हैं जहां वे एक भव्य रोड शो और विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे और जिले को करीब 500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे; दोपहर करीब 3 बजे हेलीकॉप्टर से स्थानीय हेलीपैड पर उतरने के बाद वे कृषि उपज मंडी तक सवा किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल होंगे, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में तीनों विधानसभाओं नीमच, मनासा और जावद के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा, मंच पर विधायक द्वारा सीएम को गाय और बछड़ा भेंट कर अभिनंदन किया जाएगा तथा महागढ़ में कृषि महाविद्यालय व रिसर्च सेंटर खोलने की प्रमुख मांग रखी जाएगी, और इस दौरे के अगले दिन यानी 18 नवंबर को गांधीसागर में चंबल की लहरों के बीच प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होगी जिसमें कई बड़े नीतिगत फैसलों पर मंथन किया जाएगा।0
0
Report
बागेश्वर धाम के पंडित ने विरोधियों पर तीखा हमला: यज्ञ बनाम पोस्ट
Gonda, Uttar Pradesh:बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"0
0
Report
राजस्थान रोडवेज को ईवी बसों की देरी, जनवरी 2027 तक सिर्फ 50 बसें मिलेंगी
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी फीड- 2सी रोडवेज में इस साल नहीं दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें! 300 बसें लेने जा रहा है रोडवेज प्रशासन 6 माह पहले कर दिया था टेंडर निजी ईवी बस देने वाली कम्पनियों की सुस्ती पहले दिसंबर तक देने की थी योजना अब जनवरी 2027 तक मिल सकेंगी महज 50 बसें एंकर राजस्थान रोडवेज में लम्बे समय से हो रहा इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार अभी और बढ़ने वाला है। रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें इस साल शामिल नहीं हाे सकेंगी। पहले दिसंबर 2026 तक ये बसें रोडवेज प्रशासन को मिलने वाली थी। लेकिन अब जनवरी 2027 तक भी महज 50 बसें ही रोडवेज प्रशासन को मिल सकेंगी। क्यों हो रही है ये देरी, रोडवेज प्रशासन को इससे क्या हो रहा है नुकसान, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने का इंतजार अब अगले साल तक बढ़ गया है। रोडवेज इस वर्ष इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू नहीं कर सकेगी। योजना के तहत जनवरी 2027 तक पहली 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। रोडवेज के बेड़े में कुल 300 इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी। पहले चरण में इनमें का संचालन जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अलवर और दिल्ली रूट पर किया जाएगा। रोडवेज के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इन बसों के संचालन के लिए अभी किराया और शेड्यूल निर्धारित नहीं किया गया है। बसों का संचालन करने वाले ऑपरेटर को प्रतिदिन 400 किलोमीटर बस चलानी होगी। इसके बदले रोडवेज की ओर से ऑपरेटर को प्रति किलोमीटर 34.56 रुपए का भुगतान किया जाएगा। बसों के संचालन और भुगतान की व्यवस्था निर्धारित शर्तों के अनुसार होगी。 Gfx In 18 स्थानों पर बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन - इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा - रोडवेज के 18 डिपो में तैयार होंगे चार्जिंग स्टेशन - कोटपूतली, दिल्ली, सिंधी कैंप, डीलक्स आगार, अजमेर, भीलवाड़ा, - भरतपुर, केकड़ी, अलवर, कोटा, ब्यावर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, - उदयपुर, सिरोही, टोंक और सवाई माधोपुर डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे - इनके लिए टेंडर जारी किए जा चुके - चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली कंपनी 12 साल तक संचालन व रखरखाव करेगी - रोडवेज को बसें चार्ज करवाने के लिए कंपनी को भुगतान करना होगा बसें मिलने में देरी, नुकसान क्या ? - निजी अनुबंधित कम्पनियों द्वारा बसें देरी से मुहैया कराई जाएंगी - चार्जिंग स्टेशन लगने में देरी से भी बसें मिलने में देरी हो रही - CAQM ने दिल्ली एनसीआर में बीएस-6 से पुरानी बसों पर लगाई हुई है रोक - CAQM ने दिल्ली में जनवरी 2026 से सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें - जनवरी 2028 से केवल इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का लक्ष्य तय किया था - निर्देशों की पालना नहीं होने के कारण दिल्ली में रोडवेज बसें कम हुई - 6 साल पहले तक 19 सुपरलग्जरी बसें दिल्ली के लिए चलती थी - अब दिल्ली रूट पर महज 10 बसें ही संचालित हो रही Gfx Out वीओ- 2 देश के कई राज्यों में रोडवेज की ओर से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। अब राजस्थान में भी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी है। पहले चरण में 50 बसें आने के बाद आगे की प्रक्रिया के तहत कुल 300 बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा। चिन्ता जनक बात यह है कि जेसीटीएसएल के बेड़े में 102 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो चुकी हैं। 50 और बसें भी इसी साल तक मिल सकती हैं। लेकिन रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें सही मायनों में अगले साल में अप्रैल के बाद ही शुरू होना संभव लग रहा है। क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं गोपाल गौशाला में गोपाष्टमी उत्साह: 56 भोग की झांकी और पूजन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - गोपाष्टमी पर श्री गोपाल गौशाला में उमड़ा गौभक्तों का सैलाब - 56 भोग की आकर्षक झांकी बनी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र - जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने गौमाता की पूजा कर की गौसेवा - बोले— गाय हमारी संस्कृति का आधार, हर जीव के प्रति रखें आदर - पेंटिंग प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग - गौशाला परिसर में रंगोली प्रतियोगिता, गुड़ और हरे चारे से गौसेवा - समिति अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया समेत अन्य रहे मौजूद झुंझुनूं शहर की 125 वर्षों से गौसेवा में समर्पित प्रमुख श्री गोपाल गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही गौशाला परिसर में गौभक्तों की आवाजाही बनी हुई है। गौमाता की सेवा, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के बीच 56 भोग की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। गौशाला परिसर में पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। जिनमें बच्चे और युवा उत्साह से भाग ले रहे हैं। शाम को गौमाता की महाआरती और रात्रि में दिल्ली के कलाकारों की ओर से धार्मिक एवं सांস্কृतिक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। गोपाष्टमी के अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग भी श्री गोपाल गौशाला पहुंचे। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौसेवा की और आयोजन में भाग लिया। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री प्रदीप पाटोदिया एवं सदस्य डॉ. डीएन तुलस्यान ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री गोपाल गौशाला में पूजा, गौमाता की सेवा और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार है। झुंझुनूंवासी बड़े उत्साह और चाव से इस पर्व को मना रहे हैं। डॉ. गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से केवल गोसेवा की भावना ही नहीं बढ़ती, बल्कि दूसरों की सेवा और प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश भी मिलता है। प्रकृति में जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव के प्रति आदर का भाव होना चाहिए, चाहे वह मनुष्य हो, पशु हो या पक्षी। सभी को सम्मान और पूजनीय दृष्टि से देखने की भावना विकसित होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवा पीढ़ी की भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताया। कहा कि नई पीढ़ी का इस तरह के आयोजनों में बढ़-चढ़कर शामिल होना आने वाले समय के लिए अच्छी उम्मीद जगाता है। जिला कलेक्टर ने सभी झुंझुनूंवासियों के स्वस्थ, प्रसन्न और समृद्ध रहने की कामना करते हुए सकारात्मक कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। गौशाला सदस्य डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व पर सुबह पांच बजे से ही मेले का आयोजन शुरू हो गया। सुबह से महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा गौसेवा के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। गौभक्तों के लिए गुड़, हरा चारा, गेहूं के आटे से बनी रोटियां और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके साथ ही तुलादान के माध्यम से भी श्रद्धालु गौсеवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी बंधुओं का भी गौशाला को विशेष सहयोग मिलता है। हिंदू धर्म में गोपाष्टमी का विशेष महत्व है और इस पर्व पर हर व्यक्ति गौसेवा से जुड़ने की भावना रखता है। गोपाष्टमी महोत्सव के तहत खंडेलिया परिवार, सूरत के सौजन्य से विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। डॉ. तुलस्यान के अनुसार इसमें 60 से अधिक बच्चों ने भाग लिया है। प्रतिभागी गौशाला परिसर में बैठकर यहां के विभिन्न हिस्सों का चित्रण कर रहे हैं। पेंटिंग के माध्यम से गौमाता से जुड़े संदेश भी दिए जा रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा परिसर में बच्चों और महिलाओं की ओर से आकर्षक रंगोली सजाई जा रही है। शाम को गौमाता की महाआरती और रात्रि में 'टिन्नी रेखा त्रिलोकी एंड पार्टी' के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी। गौशाला परिसर में सुबह से ही भक्ति, सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम देखने को मिल रहा है। 125 वर्षों की गोसेवा परंपरा से जुड़ा यह आयोजन शहरवासियों और गौभक्तों को सेवा, संवेदना और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दे रहा है। बाइट 01 : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं (स्काई ब्लू ड्रेस) बाइट 02 : डॉ. डीएन तुलस्यान, सदस्य, श्री गोपाल गौशाला, झुंझुनूं (ब्लेक ड्रेस)0
0
Report
शालीमार गार्डन में फ्लैट ताला तोड़ चोरी: जाकिर उर्फ जकरा गिरफ्तार, सोने-चांदी बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो झुमके, पीली धातु की तीन अंगूठियां और 60 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। राधा कृष्णा सोसायटी निवासी विशाल गोयल ने शालीमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके फ्लैट का ताला तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। 17 नवंबर को पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जाकिर उर्फ जकरा (30) पुत्र साकिर निवासी ई-44, झुग्गी न्यू सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड के पास स्थित एक सोसायटी में फ्लैट के गेट का लॉक तोड़कर आभूषण चोरी किए थे। चोरी करके भागते समय उसकी जेब से एक अंगूठी रास्ते में गिर गई थी। वहीं, दो चूड़ियों को उसने सीमापुरी झुग्गी में एक नशे में रहने वाले व्यक्ति को 87 हजार रुपये में बेच दिया था। इसमें से 27 हजार रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि बाकी रकम पुलिस ने बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा दिल्ली में चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एक एनडीपीएस का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस उससे अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
अनिल विज ने गोपाष्टमी पर रामबाग गौशाला को दान में दिए 10 लाख रुपये
Ambala, Haryana:पूरे देश में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अंबाला की रामबाग गौशाला में भी गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि रहे और उन्होंने गायों का पूजन, तिलक, चारा खिलाकर आशीर्वाद दिया। इसके बाद श्री राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेककर कथा पंडाल पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने देसी गाय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौसेवा को प्रकृति और मानवता की सेवा बताया। अनिल विज ने रामबाग गौशाला को अपने निजी کوष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। गोपाष्टमी के अवसर पर अंबाला की रामबाग गौशाला में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गायों को चराना शुरू किया था, जिससे गोपाष्टमी मनाई जाती है। कार्यक्रम में अनिल विज मुख्य अतिथि थे। गौशाला पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने गायों को तिलक लगाया, पुष्पमालाएं पहनाईं और चारा खिलाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद कथा पंडाल में पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने गोपाष्टमी पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता बताते हुए देसी गाय के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने प्रकृति और मानव जीवन के संतुलन को ध्यान में रखते हुए परंपराओं और पर्वों की शुरुआत की। गाय को माता का दर्जा दिए जाने के पीछे भी एक विशेष भावना है। उन्होंने गाय के दूध को पौष्टिक बताते हुए देसी गाय के दूध और विदेशी नस्ल की गायों के दूध में अंतर का जिक्र किया। उन्होंने A1 और A2 प्रोटीन का उल्लेख करते हुए देसी गाय के दूध को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार भारत से गायों को ले जाकर वहां उनकी नस्ल और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने लोगों से देसी गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गौशाला का संचालन केवल गायों की सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मानवता और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से भी जुड़ा हुआ है। इसी भावना के साथ उन्होंने रामबाग गौशाला को अपने निजी कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। गोपाष्टमी के अवसर पर की गई इस घोषणा का गौशाला कमेटी और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।0
0
Report
Advertisement
अमरूद के पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव
Thanabhawan, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार एक 19 वर्षीय युवक का शव नहर किनारे सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास मौजूद बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया प्रथम प्रथम दृष्टिय मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी निखिल पुत्र राजेंद्र उर्फ बिट्टू कश्यप उम्र करीब 19 वर्ष का शव गांव से बाहर ही बड़ी नहर के पास स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले के पास बगीचे में अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह जब सिंचाई विभाग का कर्मचारी योगेंद्र डाक बंगले पर पहुंचा उसने शव देखा तो घटना की सूचना थाना भवन पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए युवक की पहचान निखिल पुत्र राजेंद्र उर्फ बिट्टू कश्यप के रूप में हुई तो परिजनों को भी सूचना दी गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि निखिल मानसिक रूप से कुछ परेशान चल रहा था। वह घर से अचानक निकल गया था। अब सूचना मिली है कि उसका शव मिला है निखिल के पिता हलवाई का काम करते हैं वह घर से बाहर काम पर गए हुए थे।निखिल दो भाई और दो बहन थे। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को जुटा रही है।0
0
Report
वाराणसी में देव दीपावली: 24 नवंबर को लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और ड्रोन शो
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, "कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जनपद वाराणसी में देव दीपावली का आयोजन किया जाता है, जो इस बार 24 नवंबर को है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह-सुबह गंगा जी में स्नान करते हैं, अलग-अलग कुंडों में, पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके अतिरिक्त सायंकाल यहां पर बृहद कार्यक्रम का भी आयोजन होता है, जिसमें सभी घाटों को सजाया जाता है, लाइटिंग होती है, सभी जगहों पर गंगा आरती का आयोजन किया जाता है, वहां पर आतिशबाज़ी का शो होता है, लेज़र शो होता है, इस बार ड्रोन शो भी प्रस्तावित है। इस प्रकार बहुत तरह के कार्यक्रम होते हैं, 10 लाख से ज़्यादा लोग इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हैं। इन सभी चीज़ों की तैयारी वर्तमान में प्रशासन कर रहा है...0
0
Report
पिता की डांट से आहत किशोरी की मौत: चूहा मारने की दवा खाकर मामला
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पिता की डांट से आहत होकर 16 वर्षीय किशोरी ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। दरअसल, ग्राम मुहाना निवासी 16 वर्षीय करिश्मा की फोटो किसी अन्य व्यक्ति की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगी हुई थी। इस बात की जानकारी होने पर उसके पिता ने नाराजगी जताई और उसे डांट दिया। बताया जा रहा है कि पिता की डांट से किशोरी काफी आहत हो गई। इसी के बाद उसने चूहा मारने की दवा खा ली。 कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में वीर शहादत के याद में हॉल ऑफ फेम, राज्यपाल ने की सराहना
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में देशभक्ति और शहादत का माहौल देखने को मिला। मौका था देश के वीर जवानों की शहादत और उनके बलिदान को याद करने का। इस खास अवसर पर बेगूसराय में जिला प्रशासन की ओर से हॉल ऑफ फेम का निर्माण कराया गया, जहां देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही साथ लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार समेत वीर सपूतों की श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने मीडिया और जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि देशभक्ति और वीर जवानों के बलिदान की कहानियों को लगातार लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा ले सकें।दरअसल, बेगूसराय में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार के माता-पिता ने उनसे मुलाकात कर इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने परिजनों को कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया था और अपना वादा निभाते हुए यहां पहुंचे।राज्यपाल ने जिला प्रशासन की व्यवस्था और हॉल ऑफ फेम के निर्माण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने देश को ऐसे कई वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। ऐसे वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का वातावरण केवल एक दिन नहीं, बल्कि समय-समय पर समाज के बीच तैयार किया जाना चाहिए। वहीं बिहार के विकास पर अपनी बात रखते हुए राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा कि बिहार देश का सेंटर ऑफ ग्रेविटी है। करीब 13 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरी तरह साकार होगा, जब बिहार भी विकसित होगा।उन्होंने कहा कि बिहार में अच्छी सरकार और बेहतर नेतृत्व मौजूद है। हालांकि, उच्च शिक्षा को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार की प्रगति की यात्रा शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।सेना के अनुशासन, समर्पण और बलिदान पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सेना का वातावरण दूसरे क्षेत्रों से बिल्कुल अलग होता है। वह खुद करीब 40 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनके पिता भी सेना में रहे थे। उन्होंने कहा कि सेना का हर जवान एक लक्ष्य लेकर चलता है और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करता है।उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिकों को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है।बेगूसराय की धरती और यहां की कृषि क्षमता की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह दूसरी बार बेगूसराय आए हैं। रास्ते में चारों तरफ पानी और हरियाली देखकर उन्हें इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपन्नता का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी बेहद उपजाऊ है और यहां उत्पादन की असीम संभावनाएं हैं। जरूरत है इन संभावनाओं को सही तरीके से विकसित करने की।कुल मिलाकर बेगूसराय में आयोजित यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर सपूतों की शहादत, उनके त्याग और बलिदान को याद करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बना। राज्यपाल ने जिस तरह वीर जवानों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को समाज में जीवित रखने का संदेश दिया, उससे निश्चित रूप से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी。0
0
Report
नवादा के कबल गांव में हिंदू रीति-रिवाज से जात-पांत तोड़ प्रेमी जोड़े की शादी
Nawada, Bihar:नवादा में प्रेम कहानी का अनोखा अंत, हिंदू रीति-रिवाज से पूरे गांव की मौजूदगी में एक-दूसरे के हुए प्रेमी जोड़े बिहार के नवादा जिले के कबल गांव में प्रेम और विवाह की एक अनोखी कहानी सामने आई है। जहां यहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने देख लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और चोरी-छिपे मुलाकात कर रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी जोड़े ने भी अपनी सहमति दे दी। शुरुआत में लड़की के परिवार की ओर से नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन दोनों बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद गांव के लोग ही बाराती बन गए और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह करा दिया। खास बात यह रही कि दोनों अलग-अलग जाति से आते हैं, लेकिन उन्होंने जात-पात की दीवार तोड़कर एक-दूसरे को जीवनसाथी चुना। अब इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। प्रेमी जोड़ा ने दावा किया कि वह लोग बालिक है। कुईरी बीघा का लड़का है तो कबल की लड़की बताई गई है।0
0
Report
कुलगाम एनकाउंटर दूसरा दिन जारी, सुरक्षा बलों का घेरा कड़ा
Kulgam, Kulgam Encounter Continues for Second Consecutive Day; Security Forces Maintain Tight Cordon Kulgam: The encounter in Kulgam district continued for the second consecutive day today. As reported earlier, one militant was claimed to have been killed during the exchange of fire yesterday. Following the incident, gunfire fell silent from both sides. However, security forces continue to maintain a tight cordon around the entire area. All movement routes in Laroo, Kulgam and adjoining villages remain under the security forces' cordon, with movement restricted in the area. It is pertinent to mention that senior officers of the CRPF and Jammu and Kashmir Police also visited the spot yesterday evening and reviewed the ongoing operation.0
0
Report
Advertisement
